⚲

Village Story : संस्कार

Village Story. ‘‘ये   हाथ हम को दे दे ठाकुर…’’ ‘‘नहीं… नहीं.’’ ‘खच्च…’ ‘‘आह…’’

टैलीविजन पर चल रही फिल्म ‘शोले’ में डाकू गब्बर सिंह ने ठाकुर बलदेव सिंह के दोनों हाथ तलवार से काट दिए. गांव के लोग मगन हो कर यह फिल्म देख रहे थे. एक तरफ आदमी बैठे थे, तो दूसरी तरफ औरतें.

गांव वाले रात के वक्त अकसर सीडी लगा कर टैलीविजन पर फिल्म देखने का लुत्फ उठाते थे. लेकिन जब से फूलन का बेटा निक्को शहर से रंगीन टैलीविजन लाया है, तब से रात को टैलीविजन पर फिल्म देखना लोगों का एक जरूरी काम बन गया था.

निक्को अपने दरवाजे पर रंगीन टैलीविजन पर ‘शोले’ फिल्म चला रहा था और रोज की तरह आज भी दर्शक काफी तादाद में मौजूद थे.

तभी औरतों के ?ांड से एक लड़की रीमा, जो उस कतार में सब से आगे बैठी थी, अपनी जगह से उठी और साइड में अंधेरे की तरफ बढ़ गई.

रीमा की उम्र तकरीबन 13-14 साल की होगी, पर देखने में वह चंचल लगती थी. वह गांव की सब से हसीन और खूबसूरत लड़की मानी जाती थी. वह थी भी गजब की. गोरा चांद सा दमकता मुखड़ा, सेब जैसे गाल, गुलाब को भी मात देने वाले कोमल सुर्ख लाल होंठ व तने हुए सख्त उभार.

इस के अलावा उस का फैशन भी सब से अलग था. वह गांव की लड़कियों की तरह सलवारकुरता नहीं पहनती थी, बल्कि पैंटशर्ट पहनती थी. वह लड़कों की तरह से बौयकट बाल रखती थी. मिजाज भी उस का मस्त था. लड़कों के अलावा बूढ़े रसिकों की भी लार टपकने लगती थी, जब वह अदा से मटकते हुए चलती थी.

रीमा के पापा गांव के प्रधान थे. बड़ेबड़े लोगों से खासकर नेता, विधायक, मंत्री व पुलिस से उन के ताल्लुक थे. पुलिस व नेताओं की मदद से वे अपने व अपने सहयोगियों के अच्छेबुरे काम चुटकियों में हल करवा लेते थे. इसी वजह से उन का समाज में काफी दबदबा था.

पापा का दबदबा रीमा के लिए कवच का काम करता था. पर गांव में एक लड़का था विक्की, जो रीमा को पहली ही नजर में अपना दिल दे बैठा था और उस के दीदार के लिए हद से ज्यादा पागल था. विक्की के मन में रीमा के पापा का भी खौफ नहीं था, क्योंकि वह खुद भी गांव के एक जमींदार घराने से ताल्लुक रखता था. वह हैसियत में भी रीमा के पापा से कहीं ज्यादा था.

रीमा को अंधेरे में टौयलेट आई थी. उस काम से फारिग हो कर जैसे ही वह पलटी, तभी सामने विक्की को देख कर बुरी तरह सहम गई. विक्की भी टैलीविजन पर ‘शोले’ फिल्म देख रहा था, पर ध्यान उस का फिल्म से ज्यादा रीमा की तरफ था. तभी तो जैसे ही उस ने रीमा को अंधेरे की तरफ जाते देखा, वैसे ही वह भी सब की नजरें बचा कर उसी ओर चला गया.

रीमा उसे देख कर बुरी तरह घबरा गई, क्योंकि वह विक्की का इरादा समझ  चुकी थी. वह चीखना चाहती थी, पर विक्की ने फुरती से झपट कर अपनी एक हथेली से उस का मुंह भींच लिया और एक हाथ से उसे खुद से चिपटा कर खेत की तरफ बढ़ गया.

विक्की 22-23 साल का काफी मजबूत कदकाठी का लड़का था. दूर एक ईख के खेत में ले जा कर उस ने रीमा को पटका और फिर उस के साथ जोरजबरदस्ती करने लगा.

सुबह जब रीमा के घर वालों को पता चला कि उस के साथ बलात्कार हुआ है, तो सब हैरान रह गए. उन के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती हुई नजर आने लगी. मां भी यह सुन कर हैरान रह गई थीं. यही हाल रीमा के चाचा मास्टर सुकेश का भी था. वह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाया करते थे.

पत्नी के मर जाने के बाद से वे अकेले रह रहे थे. उन के कोई औलाद नहीं थी. वे रीमा को ही अपनी बेटी मानते थे. रीमा ने खुद उस घटना के बारे में बताया था, इसलिए शक की कोई गुंजाइश भी नहीं थी.

यह सुन कर रीमा के पापा प्रधान रणवीर सिंह गुस्से में दहाड़े, ‘‘कौन है वह हरामजादा, जिस ने हमारी इज्जत से खेलने की जुर्रत की? ‘‘मैं उस कमीने को गोली मार दूंगा… बता, वह कौन था?’’ ‘‘विक्की…’’ रीमा सिसकते हुए बोली.

‘‘क्या… विक्की,’’ एक और धमाका हुआ. सहसा किसी को भरोसा नहीं हुआ. रणवीर सिंह को तो बिलकुल भी नहीं, इसलिए उन्होंने दोबारा पूछा, ‘‘क्या नाम बताया?’’ ‘‘विक्की.’’ ‘‘विक्की… वही जमींदार साहब का बेटा, जो एक महीने पहले शहर से पढ़ाई पूरी कर के आया है,’’ इस बार रीमा के चाचा मास्टर सुकेश बोले. ‘‘हां,’’ रीमा ने रोते हुए जवाब दिया.

लेकिन यह क्या… कुछ देर पहले जहां रणवीर सिंह आगबबूला हो रहे थे, अब बुझे  कोयले की तरह ठंडे दिख रहे थे. हाथ में तनी बंदूक फिर दीवार की शोभा बढ़ा रही थी. ‘‘क्या हुआ भैया?’’ रणवीर सिंह की बुरी हालत होते देख सुकेश ने पूछा. ‘‘मैं सोच रहा था कि एक बार जमींदार से पूछ लें…’’

‘‘यही कि आप के लाड़ले ने हमारी बेटी से बलात्कार किया है कि नहीं…’’ इस बार गुस्से में फट पड़े मास्टर सुकेश. ‘‘बात करने में हर्ज क्या है?’’

रणवीर सिंह की दशा देख कर सुकेश मुसकराते हुए बोले, ‘‘यह क्यों नहीं कहते कि जमींदार के दबदबे से आप डरते हैं, घबराते हैं. हां, अगर उन की जगह कोई और होता, तो आप उसे कब का मार चुके होते.’’ ‘‘सुकेश,’’ रणवीर सिंह चीखे.

‘‘इस में चिल्लाने की क्या बात है?’’ सुकेश ने रणवीर सिंह के सामने पहले कभी मुंह तक नहीं खोला था, पर आज वे चुप नहीं रहे और बोले, ‘‘मैं ठीक कह रहा हूं कि आप जमींदार से डरते हैं.’’ ‘‘सुकेश…’’

‘‘सुकेश ठीक ही तो कह रहा है,’’ बीच में रीमा की मां बोल पड़ीं, ‘‘जब अपनी रीमा कह रही है कि विक्की ने उस के साथ जोरजबरदस्ती की है, तो फिर इस में शक की कोई गुंजाइश ही कहां रह जाती है. ‘‘क्या रीमा की बात पर आप को यकीन नहीं? क्या कोई लड़की इतना बड़ा झूठ बोल सकती है, जिस में खुद उस की बदनामी हो? बोलिए…’’

पत्नी व सुकेश की बातों ने रणवीर सिंह को सोचने पर मजबूर कर दिया. उन का दिल भी जानता था कि रीमा उन से झूठ नहीं बोल सकती, पर जमींदार के दबदबे के चलते वे थोड़ा घबरा गए थे. ‘‘आप थाने जा कर विक्की के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दो. थाने में तो आप की बहुत चलती है और फिर विधायकजी तो आप के दोस्त हैं… अब तो वे मंत्री बन चुके हैं,’’ पत्नी ने समझाया.

सभी के बारबार समझाने  व रीमा के चेहरे पर आए जमानेभर के दर्द को देख कर रणवीर सिंह का खून फिर से खौल उठा. उन्होंने थाने जा कर विक्की के खिलाफ रिपोर्ट कराने की ठान ली और मोटरसाइकिल से थाने पहुंच गए, साथ में रीमा को भी ले गए.

थानेदार उन की काफी इज्जत करते थे, इसलिए जैसे ही रणवीर सिंह थाने पहुंचे, थानेदार ने तुरंत गर्मजोशी से हाथ मिलाया और बोले, ‘‘इस बार काफी दिनों बाद दर्शन दिए आप ने.’’ ‘‘थानेदार साहब, आज मैं एक जरूरी काम से आया हूं,’’ थानेदार की बात पर बिना ध्यान दिए रणवीर सिंह गंभीर होते हुए बोले. ‘‘हां, बोलिए.’’ ‘‘मुझे एक रिपोर्ट लिखानी है.’’ ‘‘रिपोर्ट… बताइए.’’

लेकिन रणवीर सिंह ने जब रिपोर्ट का मैटर बताया, तो थानेदार भी बुरी तरह चौंक पड़े और बोले, ‘‘यह आप क्या कह रहे हैं? आप जानते हैं कि जमींदार साहब कितने बड़े और शरीफ आदमी हैं. उन के खिलाफ…’’ ‘‘उन के खिलाफ नहीं, उन के बेटे के खिलाफ…’’ ‘‘बात तो एक ही है.’’ ‘‘तो…’’ ‘‘तो आप यह रिपोर्ट न लिखवाएं.’’ ‘‘क्यों…?’’ चौंक पड़े रणवीर सिंह.

‘‘मेरी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है. देखिए… देखिए, इस की तरफ… क्या हालत बन गई है इस की… पत्थर बन गई है मेरी बेटी और आप कहते हैं कि…’’ एकएक शब्द चबाते हुए गरजे रणवीर सिंह. ‘‘आप मेरी बात समझ  नहीं रहे हैं.’’ ‘‘मैं सब समझ रहा हूं… आप रिपोर्ट लिखिए.’’ ‘‘मैं रिपोर्ट लिख लूंगा, पर होगा कुछ नहीं.’’ ‘‘आखिर क्यों?’’

‘‘मेरे खयाल से आप घर जा कर ठंडे दिमाग से सोचिए. क्यों जमींदार से बुराई मोल ले रहे हैं?’’ ‘‘आप रिपोर्ट लिख रहे हैं कि नहीं…’’ रणवीर सिंह चिल्लाए. ‘‘नहीं,’’ थानेदार ने बड़े आराम से कह दिया. लेकिन रणवीर सिंह को भरोसा नहीं हुआ कि यह वही थानेदार है, जो उस के एक इशारे पर कुछ भी करने को तैयार हो जाता था. पैसा ले कर सही को गलत व गलत को सही कर देता था. उन से मिल कर दलाली में थानेदार ने काफी पैसे भी कमाए थे.

लाख कहने के बावजूद जब रणवीर सिंह को लगा कि थानेदार रिपोर्ट नहीं लिखेगा, तो वे रीमा को ले कर सीधे मंत्रीजी के पास चले गए. रणवीर सिंह के जाने के बाद थानेदार ने मेज पर रखे फोन से कहीं फोन किया.

जब रणवीर सिंह मंत्रीजी के पास पहुंचे, तो मंत्रीजी ने मुसकरा कर उन का स्वागत किया और कहा, ‘‘इतने दिनों बाद कैसे आना हुआ रणवीर? सब ठीक तो है न?’’

रणवीर सिंह ने जब पूरी बात बताई, तो मंत्रीजी सोफे में धंसते हुए गंभीर हो कर बोले, ‘‘देखो रणवीर, जो हुआ सो हुआ. हां, मैं मानता हूं कि जो हुआ, वह गलत हुआ. ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन…’’ ‘‘लेकिन क्या?’’

‘‘मेरे खयाल से बात बढ़ाने से कोई फायदा नहीं है. तुम भी मेरे आदमी हो और जमींदार साहब भी. वैसे जमींदार साहब मामला निबटाने के लिए 20 हजार रुपए भी देने को तैयार हैं.’’

‘‘क्या..?’’ रणवीर सिंह चौंके, ‘‘इस का मतलब यह कि यह बात आप को पहले से ही मालूम थी.’’ मंत्रीजी कुछ नहीं बोले, पर चेहरे को देख कर लग रहा था कि उन्हें यह बात पता थी.

रणवीर सिंह एक झटके के साथ खड़े हो गए और रीमा का हाथ पकड़ कर तेजी से बाहर की तरफ बढ़ गए. पीछे सोफे पर बैठे मंत्री बड़ी ही राजभरी हंसी हंस रहे थे.

जब रणवीर सिंह घर पहुंचे, तो बहुत उदास थे. जिंदगी में आज जितने उदास व बेचैन वे कभी नहीं रहे. वे यही सोचसोच कर परेशान हो रहे थे कि जिस शख्स का उन्होंने हरदम साथ दिया, विधायक बनने से ले कर मंत्री तक… आज उसी ने ठेंगा दिखा दिया. वह भी इसलिए, क्योंकि जमींदार उन से ज्यादा दबदबे वाला व ज्यादा वोट बैंक वाला है.

‘‘क्या हुआ?’’ काफी देर से पास खड़ी पत्नी से जब रहा नहीं गया, तो उन्होंने पूछा, पर रणवीर सिंह का बोल नहीं फूटा. ‘‘बताइए न, क्या बात है?’’ ‘‘अरे, ये क्या बोलेंगे…’’ बीच में मास्टर सुकेश बोले, ‘‘पुलिस व मंत्रीजी ने जमींदार के रुतबे के आगे इन्हें ठेंगा दिखा दिया होगा. समझा  दिया होगा कि मामला खत्म करो… जैसे गांव के दूसरे केसों में खुद ये कह देते थे कि मामला बढ़ाने से कोई फायदा नहीं. थोड़ेबहुत पैसे वगैरह दिलवा कर मामला शांत करा देते थे. कितने पैसे दिलवाए मंत्रीजी ने जमींदार से आप को?’’

‘‘सुकेश,’’ रणवीर सिंह चीख पड़े. उन का शरीर गुस्से से कांपने लगा था. ‘‘चीखते क्यों हो? मैं ने कुछ गलत नहीं कहा. वैसे भी यह तो होना ही था. जब आप ने किसी की बेटी को बेटी नहीं समझा, न जाने कितने बलात्कारियों, चोरउचक्कों को थानेकोर्ट से छुड़वाया. कितने ही बेकुसूरों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया, उस सब की सजा तो मिलनी ही थी,’’ कहतेकहते सुकेश के आंसू निकल आए थे.

‘‘सुकेश, जैसा तुम समझ रहे हो, वैसा नहीं है. मैं ने कोई पैसा नहीं लिया… तेरी कसम… रीमा की कसम,’’ रणवीर सिंह का गला रुंध गया था. आज पहली बार उन के चेहरे पर अफसोस के भाव तैर रहे थे.

‘‘मैं जानता हूं कि कोई बाप अपनी बेटी की इज्जत का सौदा नहीं कर सकता, पर आज तक पुलिस व मंत्री के साथ मिल कर आप ने जो किया है, उस की सजा तो हमारी फूल सी बच्ची को उठानी पड़ रही है.’’

रोते रहने के अलावा कुछ कहते नहीं बना रणवीर सिंह से, जबकि सुकेश कहते जा रहे थे, ‘‘आज नेता, पुलिस और समाज इतना भ्रष्ट क्यों हो चुका है? इस के लिए सब से ज्यादा दोषी हम हैं. दिनभर पुलिस व नेताओं की बुराई करते रहते हैं. सब को ईमानदारी व सचाई का पाठ पढ़ाते हैं, पर चुनाव आते ही हम सब भूल जाते हैं…’’ रणवीर सिंह चुपचाप सुन रहे थे.

‘‘अगर हम चाहते हैं कि सब के साथ इंसाफ हो, तो हमें ईमानदारी से अपना लालच छोड़ कर पूरे समाज की भलाई के बारे में सोचना होगा. अच्छे आदमी को वोट दे कर शासन में भेजना होगा. अच्छे लोग होंगे, तो शासन भी अच्छा होगा.’’

‘‘तू यह सब जितना आसान समझता है, उतना है नहीं सुकेश…’’ काफी देर बाद बोले रणवीर सिंह, ‘‘आज जिधर नजर डालो, उधर ही भ्रष्ट लोग हैं.’’

‘‘ऐसा नहीं है भैया. हां, अच्छे लोग कम जरूर हैं, पर ऐसा नहीं है कि व्यवस्था सुधारी नहीं जा सकती… समय जरूर कुछ ज्यादा लगेगा.’’ ‘‘पर कैसे?’’ ‘‘संस्कार से.’’ ‘‘संस्कार से… यानी…’’

‘‘जैसे किसी भी अच्छे व मजबूत मकान के लिए मजबूत नींव की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही अच्छे, सभ्य समाज के लिए उस की धुरी यानी लोगों का भी अच्छा, ईमानदार व सभ्य होना जरूरी है और समाज की नींव होते हैं बच्चे. बच्चों में हम जैसे संस्कार डालेंगे, वे वैसे ही बनेंगे.

‘‘आज हम अपने बच्चों को बचपन से ही बेईमानी, ?ाठ, अपनापराया जैसे पाठ पढ़ाते हैं और यही पाठ पढ़ कर वे बड़े होते हैं.

‘‘अब आप खुद ही सोचिए कि जिन की नींव ही बेईमानी पर टिकी हो, उस पर ईमानदारी, सचाई का महल खड़ा होने की बात कैसे सोची जा सकती है?

‘‘आज समाज की जो हालत है, उस के लिए जिम्मेदार हैं वही गंदे संस्कार, जो बच्चों को हम बचपन से ही किसी घुट्टी की तरह पिलाते रहते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डाल कर उन्हें ईमानदार बनाएं, तभी समाज का भला हो सकता है…

‘‘पर अपने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने के लिए सब से पहले हमें अपनेआप में अच्छे संस्कार डालने होंगे, तभी यह मुमकिन हो सकता है.’’

रणवीर सिंह बच्चे की तरह सुकेश की बातें सुन रहे थे और मन ही मन कोई फैसला ले रहे थे. Village Story

-अनुराग कुमार जीनियस

Honor Killing : लड़की ने वीडियो बनाया, घर वालों को रास न आया

Honor Killing : गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में 22 साल की सोफिया फारूक की हत्या की गई, जिसे हादसा दिखाने के लिए रची गई एक खतरनाक साजिश.

सोफिया जुहापुरा इलाके में बने एक अस्पताल में रिसैप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात वह अपने भाई हाबिल के साथ बाइक पर जा रही थी. कुछ देर बाद दावा किया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने उन की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.

घटना के बाद सोफिया को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. उस के सिर के पिछले हिस्से और पैरों में गंभीर चोटें लगी थीं. पर 13 अगस्त को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हाबिल की शिकायत पर पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू की, लेकिन बाद में पुलिस को हाबिल की बताई कहानी में कई कमजोर कड़ियां नजर आईं. सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी ऐसा कोई दूसरा अज्ञात वाहन नजर नहीं आया, जिस से बाइक को टक्कर लगने की बात साबित हो सके.

इस के बाद पुलिस ने हाबिल से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि सोफिया को उस के पिता और भाई ने पहले ही रास्ते से अलग एक सुनसान जगह ले जाने की योजना बनाई थी. आरोप है कि दोनों उसे सरखेज के घेलजीपुरा गांव के पास एक सुनसान इलाके में ले कर पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक, हाबिल ने अपनी पैंट में लोहे का हथौड़ा छिपा रखा था.

पुलिस का आरोप है कि सुनसान जगह पहुंचने के बाद हाबिल ने सोफिया के सिर पर हथौड़े से 3 बार वार किया. इस दौरान उस के पिता फारूक ने भी कथिततौर पर उस का साथ दिया. सोफिया के बेहोश होने के बाद भी उस पर दोबारा हथौड़े से हमला किए जाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, दोनों तब तक वहां रुके रहे जब तक सोफिया की सांसें थम नहीं गईं.

पुलिस जांच में हत्या की कथित वजह भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, तकरीबन 3 महीने पहले सोफिया का एक नौजवान के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस के बाद उसके पिता और भाई उस से नाराज हो गए थे. दोनों ने सोफिया को दूसरे लड़कों से बातचीत करने पर भी कथिततौर एतराज जताया था.

पुलिस का कहना है कि परिवार को सामाजिक बदनामी का डर था और इसी वजह से बापबेटे ने परिवार की इज्जत बचाने के नाम पर उस की हत्या की योजना बनाई, जिसे 12 अगस्त को अंजाम देने का फैसला किया गया.

पुलिस के मुताबिक, सोफिया की मौत के बाद भी पिता और भाई ने कथिततौर पर वारदात को छिपाने की कोशिश जारी रखी. दोनों उस की लाश को बाइक पर ले कर आगे बढ़े और बाद में उसे सड़क किनारे रख दिया. इस के बाद हाबिल ने खुद को घायल किया और बाइक को भी नुकसान पहुंचाया, ताकि पूरी घटना किसी सड़क हादसे जैसी दिखाई दे.

पुलिस ने मोहम्मद फारूक नवाब खान और मोहम्मद हाबिल फारूक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि दोनों ने कथिततौर पर सोफिया की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की. मामला अभी तो लड़कियों को दबा कर रखने की जिद का लग रहा है जिसमें लगभग हर धर्म के लोग बराबर का रोल प्ले कर रहे हैं. आज जब देशभर की जेन जी और जेन एल्फा हकों के लिए उबल रहे हैं और तानाशाह सरकार की से भी नहीं डर रहे, ऐसी लड़कियां भी हैं जिन्हें सिर्फ प्रेम या दोस्ती की वजह से जान देनी पड़ रही है. ज्यादातर ऐसे मामले डाक्टरों से मिलकर अनायास हुई मौत कह कर दबा दिए जाते हैं.Honor Killing

Inter Caste Love Story : जूठन से प्यार 

Inter Caste Love Story. नेहा खेतों में गाय चरा रही थी. साथ में उस की सहेली अनुराधा भी थी. नेहा और अनुराधा अपनी बातों में मगन थीं कि एक जानीपहचानी आवाज ने उन का ध्यान खींचा. दोनों ने आवाज की दिशा में नजर घुमाई.

यह थानेदार अशोक सिंह का बेटा आकाश था, जो नेहा से शादी करने की सोच रहा था.

नेहा ने आकाश को देख कर बुरा सा मुंह बना लिया. वह अनुराधा से बोली, ‘‘इस से कह दो कि यहां से चला जाए.’’

‘‘तुम शांत रहो. पहले सुन तो लो कि यह क्या कह रहा है.’’

‘‘जो कहता आया है, वही कहेगा.’’ ‘‘अच्छा, अब तुम शांत हो जाओ, आकाश नजदीक आ गया है.’’

आकाश उन दोनों के पास आ कर खड़ा हो गया. अनुराधा के होंठों पर हलकी मुसकान बिखर गई. वह गंभीर होने की ऐक्टिंग करते हुए बोली, ‘‘यहां क्यों आए हो?’’

‘‘मैं नेहा से मिलने आया हूं.’’ ‘‘मगर क्यों?’’

‘‘उस से कुछ कहना है.’’ ‘‘ठीक है, कहो,’’ बोल कर अनुराधा नेहा के न चाहते हुए भी वहां से कुछ कदम दूर चली गई.

नेहा ने थोड़ा कठोर बनते हुए आकाश से कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि तुम क्या कहोगे. मुझे  कुछ नहीं सुनना है. तुम यहां से चले जाओ.’’

आकाश ने प्यार भरे लहजे में कहा, ‘‘नेहा, ऐसा मत बोलो. मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं और तुम से शादी करना चाहता हूं.’’

‘‘मैं तुम से कितनी बार कह चुकी हूं कि यह मुमकिन नहीं है. तुम ऊंची जाति के हो… उस पर भी थानेदार के बेटे.’’

‘‘थानेदार मेरे पापा हैं, मैं तो नहीं. वैसे भी इस में बुराई क्या है?’’

‘‘बुराई यह है कि तुम्हारे पापा हमेशा अमीर लोगों की बात सुनते हैं. वे रिश्वत ले कर सच को झूठ और झूठ को सच बना देते हैं,’’ नेहा ने कहा.

‘‘ऐसा वे करते हैं, पर मैं नहीं.’’ ‘‘बेटे तो उन्हीं के हो, असर तो पड़ेगा ही.’’

‘‘ऐसा नहीं है नेहा. मैं तुम्हें दिखा दूंगा कि मैं क्या हूं. बस, तुम थोड़ा साथ दे दो.’’

‘‘देखो, मुझ  में और तुम में बहुत फर्क है. मैं छोटी जाति की हूं. तुम्हारे पापा यह बरदाश्त नहीं कर पाएंगे, इसलिए अच्छा यही होगा कि मेरा पीछा करना छोड़ दो.’’

आकाश ने कहा, ‘‘मैं जातपांत को नहीं मानता. तुम मुझ पर भरोसा करो.’’

नेहा आकाश को तिरछी निगाहों से देखने लगी.

आकाश ने आगे कहना शुरू किया, ‘‘नेहा, तुम मानो या न मानो, मैं तुम्हें अपना समझता हूं. एक दिन ऐसा आएगा कि तुम पिघल जाओगी और मेरे सच्चे प्यार के आगे झुक जाओगी.’’

इतना कह कर आकाश तेजी से चला गया. अनुराधा नेहा के पास आती हुई बोली, ‘‘तुम उस की बात क्यों नहीं मान लेती हो?’’

‘‘कैसे मान लूं, तुम तो…’’

अनुराधा ने उस की बात बीच में ही काट दी, ‘‘नेहा, मुझे  लगता है कि आकाश का प्यार सच्चा है और वह तुम्हें खुश रखेगा.’’

नेहा सोच में पड़ गई.

अनुराधा ने नेहा से फिर कहा, ‘‘वैसे, यह तुम्हारी मरजी है. तुम जैसा ठीक समझे , वही करो.’’

नेहा ने कहा, ‘‘अच्छा, मैं इस पर सोचूंगी. फिलहाल यहां से चलते हैं.’’

नेहा ने अपनी गाय संभाली और अनुराधा के साथ घर की राह ली.

नेहा का इस दुनिया में मां के सिवा कोई न था. जब वह 8 साल की थी, तभी पिता का साया उस के सिर से उठ चुका था. उन की थोड़ी सी जमीन थी, जिस में खेती कर के उस की मां कुछ अनाज उपजा लेती थीं.

नेहा 10वीं पास कर चुकी थी. आगे की पढ़ाई के लिए मां ने मना कर दिया, पर वह और पढ़ना चाहती थी.

नेहा ने खुरपी उठाई और मां से कहा, ‘‘मां, अनुराधा आए तो उसे भेज देना.’’ ‘‘ठीक है, मैं भेज दूंगी.’’

नेहा गांव से बाहर कुछ दूर आ गई, जहां आम का एक बगीचा था. वहां सन्नाटा पसरा था. दूरदूर तक किसी का घर नहीं था. नेहा उसी बगीचे के सामने घास छीलने लगी.

महेंद्र सिंह इस गांव का सब से अमीर आदमी था. गांव में दूरदूर तक उसी की जमीन थी. उस का लड़का अमर सिंह बड़ा घमंडी था. बातबात पर लड़नाझगड़ना, तकरार करना उस की आदत में शामिल था. वह कुछ लड़कियों की तो इज्जत से भी खेल चुका था.

अमर सिंह अपने खेतों को देखता हुआ नेहा के पास पहुंच गया. उस को अचानक अपने सामने देख नेहा डर गई.

वह बोला, ‘‘घबराओ मत. मैं शेर नहीं हूं, जो तुम्हें खा जाऊंगा. मैं सिर्फ मजा लूंगा…’’

नेहा घबराते हुए बोली, ‘‘तुम यहां से चले जाओ. मैं यहां घास लेने आई हूं.’’

‘‘तुम्हारी फूल सी जवानी को छोड़ कर मैं कैसे चला जाऊं. यह कभी नहीं होगा. बस, आ जाओ. थोड़े समय की तो बात है. आओ, मेरी बांहों में…’’ कह कर अमर नेहा की ओर बढ़ने लगा.

नेहा धीरेधीरे पीछे हटने लगी, लेकिन अगले ही पल अमर सिंह ने पूरी ताकत से उसे दबोच लिया और जमीन पर पटक कर उस पर छा गया.

नेहा पूरी ताकत से उस के चंगुल से छूटने की कोशिश करने लगी, पर कहां अमर सिंह का कठोर हाथ और कहां उस का कोमल बदन. कुछ ही देर में उस का सबकुछ लुट गया.

अमर सिंह अपना काम खत्म कर तेजी से वहां से चल दिया. नेहा वहीं कुछ देर तक बेसुध सी हालत में रही, फिर धीरे से उठने की कोशिश करने लगी कि तभी अनुराधा वहां आ गई. उस ने सहारा दे कर नेहा को उठाते हुए पूछा, ‘‘क्या हुआ?’’

नेहा के मुंह से कुछ नहीं निकला. वह उस से लिपट कर बुरी तरह रो पड़ी.

अनुराधा ने नेहा की पीठ सहलाई और प्यार से पूछा, ‘‘क्या हुआ नेहा? बोलो तो सही?’’

नेहा ने सारी घटना रोरो कर कह दी.

अनुराधा गुस्से में कांपते हुए बोली, ‘‘घबराओ नहीं. हम अभी थाने चलेंगे, उस अमर सिंह को नहीं छोड़ेंगे.

इस घटना से नेहा की मां को गहरा धक्का लगा. अनुराधा ने उन्हें शांत किया, फिर वह उन दोनों को ले कर थाने चल पड़ी.

नेहा की मां और अनुराधा ने थानेदार अशोक सिंह को सारी घटना बताई, तो वह उलटे उन्हीं पर बिगड़ गया.

‘‘ऐसे इज्जतदार आदमी के बेटे के ऊपर लांछन लगाते हुए तुम्हें शर्म नहीं आती. निकलो यहां से, नहीं तो हवालात में बंद कर दूंगा.’’

यह सुन कर अनुराधा को बहुत गुस्सा आया.

अनुराधा नेहा की मां से बोली, ‘‘चलिए, चाची यहां से.’’

यह चर्चा पूरे गांव में फैल गई. आकाश को जब इस के बारे में पता चला, तो वह फौरन नेहा के घर पहुंचा.

नेहा आकाश को देख कर रोने लगी. आकाश ने उसे समझाते हुए कहा, ‘‘नेहा, रोओ नहीं. मैं तुम्हारे साथ हूं.’’

नेहा की मां ने रोते हुए आकाश से कहा, ‘‘मैं ने सोचा था कि इस की शादी धूमधाम से करूंगी. अब कैसे होगी मेरी नेहा की शादी? कौन करेगा इस से ब्याह?’’

‘‘मैं करूंगा नेहा से शादी. मैं ने तो कब से इसे अपना मान लिया है,’’ आकाश बोला.

आकाश की यह बात सुन कर वहां खामोशी छा गई.

कुछ देर बाद आकाश ने नेहा से पूछा, ‘‘नेहा, क्या तुम मुझ से शादी करोगी?’’

जवाब में नेहा का सिर झुक गया.

नेहा की मां को मालूम था कि आकाश नेहा को पसंद करता है, इसलिए वे भी मना नहीं कर सकीं.

अनुराधा ने आकाश को उस के पिता थानेदार अशोक सिंह के किए गए गलत बरताव की बात बताई.

आकाश ने कहा, ‘‘मेरे पापा की महेंद्र सिंह से दोस्ती है, लेकिन कोई बात नहीं. मैं अमर सिंह से उस की इस करतूत का बदला जरूर ले कर रहूंगा.

‘‘मुझे  कुछ दिनों के लिए नेहा को यहां दूर ले कर जाना होगा, तभी मैं इस से शादी कर पाऊंगा. मैं पैसों का इंतजाम कर लेता हूं.’’

कुछ दिनों बाद सारा इंतजाम कर के आकाश नेहा के घर पहुंचा. वह पहले से तैयार थी.

आकाश ने नेहा की मां के पैर छुए और कहा, ‘‘मैं इस के साथ शादी कर के जल्दी ही लौट आऊंगा. शादी के बाद मेरे पापा चाह कर भी कुछ नहीं कर सकेंगे. आप नेहा को रेलवे स्टेशन ले कर चलिए, मैं पीछेपीछे आता हूं.’’

अगले दिन पूरे गांव में खबर फैल गई कि आकाश नेहा को ले कर भाग गया है.

थानेदार अशोक सिंह ने अपना सिर पीट लिया. वह चाह कर भी कुछ नहीं कर सकता था. उस का सारा घमंड चूरचूर हो गया था.  Inter Caste Love Story

-दिनेश प्रसाद गुप्ता

Tragic Love Story : ऐसी जुदाई हो तो

Tragic Love Story : इस देश की ट्रेनें समय का मोल नहीं मानतीं. ट्रेनों के शरीर लोहेलक्कड़ के बने होते हैं, उन्हें हाड़मांस के बने आदमी की हड़बड़ाहट की कोई कद्र नहीं. मौसम और मर्ज कोई भी हो, वे अपनी गति से कोई समझौता नहीं कर सकतीं.

हाजीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने का समय था शाम 6 बज कर 40 मिनट. वह 7 बजे तक भी खुल जाती थी, तो लोग संतोष की सांस लेते थे. उस सवारी गाड़ी का कोई नाम नहीं था, अदद नंबर दे कर रेलवे ऐसी गाडि़यों को छोड़ देता है.

किसी को यदि पूछताछ खिड़की पर पूछना हो, तो एक ही नाम काफी था. हाजीपुर से बरौनी जाने वाली सतबजिया गाड़ी. कह नहीं सकते कि यह नाम किस ने दिया था. चाहे जिस ने भी दिया हो था मुफीद.

जैसे हरेकचोर किंतु बदसूरत पौधे से ठीक 10 बजे रक्तवर्णी फूल अपनी अलसाई हुई कोंढ़ी से निकल कर फुला जाता है, सतबजिया ट्रेन 1-2 बार हिली और फिर दौड़ पड़ी. सर्दी की रात दिन ढलते ही अपना कब्जा जमा लेती है.

सतबजिया ट्रेन में खिड़की वाली सीट पर बैठे गुरुचरण को लगा जैसे हलफा उस की हड्डियों तक पैबस्त हो रही हो. उस ने खिड़की का किवाड़ जोर लगा कर खींचा. कमबख्त कमजोर आदमी दिल से चाहे जितना निस्सन हो, उस की देह की औकात छिपी हुई नहीं  रहती. सामने वाली सीट पर बैठा नौजवान उठा, उस ने जोर लगा कर खिड़की बंद कर दी.

ट्रेन में सवारियों की कमी नहीं थी, लेकिन गुरुचरण का अकेलापन उस का उदास चेहरा उतारे नहीं उतार पा रहा था। वह जिन यादों को संभालने में बारबार गश खा रहा था, वही यादें उस के माथे पर बायमत पराछुत की  तरह खेलतीकूदती रहती थीं.

गुरुचरण अब ऐसी यादों से बेचैन नहीं होता. भूतकाल के दुखों को जितना उत्पात मचाना था, उन्होंने मचाया. भविष्य के संकटों की आशंकाएं उसे ऐसे उद्वेलित कर जाती थीं कि वह हिम्मत ही हार जाता था. उस की समूची देह हिल जाती थी.

गुरुचरण ने गौर किया, देह सिर्फ उसी की नहीं हिल रही थी. ट्रेन अकेली नहीं दौड़ती, उस की बोगियों में बैठे लोगों का वजूद अकारण ही डोलता रहता है. गुरुचरण अपने वजूद की लड़ाई लड़ कर भले हार नहीं मान रहा हो, असल तो यह था कि उस जैसी मुर्दनी देहों के साथ एकसाथ कई जिंदगियां घिसट रही थीं.

गुरुचरण ने कंधे से गमछा उतारा और कान और माथे को बांधा, सीट पर दोनों पांव समेट कर उकड़ू बैठ गया. एकपलिया की खादी का गाढ़ापन उसे ठंड से राहत देने की आश्वस्ति ले कर आपादमस्तक पसर गया.

गुरुचरण की देह स्थिर हुई. कुछ लोग उतरने लगे. गाड़ी विदुपुर स्टेशन पर थमी थी. उस ने अपनी कलाई उठा कर बोगी की रोशनी में घड़ी देखी, साढ़े 7 बजे थे.

ट्रेन की रफ्तार कोई बुरी नहीं थी. शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर 8 बजे तो उस का तय समय ही था. 10 मिनट आगेपीछे कोई खास माने नहीं रखता. लेकिन ट्रेन जब आधे घंटे तक न चली, तो गुरुचरण का मन बेचैन हो उठा. इस बार उस की देह तो नहीं हिली, मन ही कांपने लगा.

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर उस ने साइकिल रखी थी, ट्रेन से उतर कर चकसलेम मुसहरी जाने में 20 मिनट से कम नहीं लगता था.

अंधेरी रात में अपने घर का रास्ता भी अनजाना जैसा हो जाता है, मीलभर की दूरी कोसों में बदल जाती है. अपना घर भी देर तक इंतजार नहीं करता, किवाड़ में अंदर से सिटकनी पड़ जाती है और ताला जड़ दिया जाता है.

मजबूरी है. ऐसा न हुआ, तो दिनभर हुलकहुलक कर देखने वाले बबुआन टोले के लड़के ढुक जाने का अवसर जाया न करेंगे. कल तक तो उन की निगाह में दुर्गी ही थी, अब तो दुर्गी की बेटी शनिचरी की भी उम्र 13 बरस होने को आई.

गरीब की बेटियों की देह भी देखतेदेखते जुआने लगती है, जैसे गनौरे पर अनेरे जन्मी मकई की डीभियां फनफना कर उठ जाती हैं, उन में मोचे लग जाते हैं और वे मोचे किसी की परवाह किए बगैर ढेसराने भी लगते हैं.

दुर्गी ही नहीं, गुरुचरण की बूढ़ी मां भी जानती है कि शनिचरी गुरुचरण की बेटी है. ऐसी बातें पीठ के घाव की तरह होती हैं. घाव दिखते नहीं हैं, जरा सा ताप लगे कि कचकारे की तरह भीतरबाहर बरक उठते हैं. फिर मामला संभाले नहीं संभलता. जीवनभर का आघात एकबार डेब कर नरेटी दबा देता है.

गुरुचरण अब अलबलाने लगा. उस ने फिर घड़ी देखी. मुआ समय ससर जाता है और आदमी भजन गाते हुए घड़ीघंट डोलाता रह जाता है.

उस के मुंह से चिंता की कोई बेचैन सी उबासी निकली, ‘‘8 तो यहीं बज गए.’’

सामने की सीट पर बैठा नौजवान उस की बेचैनी का हामी भले नहीं था, लेकिन ट्रेन की अकर्मण्यता का उस ने भी विरोध जताया, ‘‘इसे इसी तरह बुखार लग जाता है. कभीकभी तो यह बैलगाड़ी से भी टपा देती है.’’

गाड़ी में बहुत भीड़ नहीं थी, लेकिन हर किसी को घर पहुंचने की जल्दबाजी थी. गुरुचरण बेचैनी को दबा न सका. देर रात को घर का किवाड़ खुलवाना कठिन था. बूढ़ी मां दमे की मरीज थी. पिछले ही साल गुरुचरण के पिता ने दमे के कारण दम  तोड़ दिया था.

5-6 बरस पहले गुरुचरण के छोटे भाई शिवचरण की मौत फेफड़े के कैंसर से हो गई थी. शिवचरण निर्दोष था, ऐसे तो निर्दोष समूचा चकसलेम मुसहरी टोला ही था. लेकिन गरीब मुसहरों का सब से बड़ा कुसूर है कि वे पेट और अन्न की साजिशों से नावाकिफ रह जाते हैं.

गुरुचरण ने इस साजिश को पहचान ही लिया, तो क्या हुआ. शाहपुर उंडी की किसी तंबाकू फैक्टरी में मजदूरी नहीं की, उन फैक्टरियों को आबादी वाले इलाके से हटाने के लिए यूनियन भी बनाई, पर हुआ क्या.

हुआ यह कि उसे गलत केस में फंसा कर सालभर जेल में खटवाया गया. इधर उस के परिवार को रोजीरोटी के लिए कोई और रास्ता नहीं सू झा. गरीब आदमी का समूचा परिवार खटता है, तब भी पेट की गहराई की सही पैमाइश नहीं कर पाता.

गुरुचरण के मातापिता और भाई उन्हीं तंबाकू फैक्टरियों में देह घसीटते रहे, जिन के विरोध के कारण गुरुचरण को जेल में जाना पड़ा था. बीमारी लग गई. गुरुचरण का छोटा भाई शिवचरण कलेजे के कैंसर से मर गया और पिता दमे से. अब किस की बारी है, कह नहीं सकते. पर मां दमे से हांफती रहती है.

चकसलेम मुसहरी टोले का कोई भी मुसहर सांस की किसी न किसी बीमारी से पीडि़त था, लेकिन ऐसा कोई घर नहीं था, जिस के लोग तंबाकू फैक्टरियों में काम न करते हों. जीने की खातिर मरने को हर कोई तैयार था.

गुरुचरण हारने को इतना हारा था कि अब उस ने यूनियनबाजी छोड़ दी थी और हाजीपुर की किसी कपड़ा दुकान में नौकरी करता था. हर रोज सुबह 7 बजे की ट्रेन से जाता था और हाजीपुर में घर के लिए शाम की सतबजिया ट्रेन पकड़ता था.

सुबहसुबह जाने की जल्दबाजी और रात में लौटने की. घर में बूढ़ी मां और उस की भावज दुर्गी. दोनों बेवा औरतें.

दुर्गी की बेटी शनिचरी भले गुरुचरण की बेटी थी, पर पिता के रूप में उस के साथ शिवचरण ही का नाम जुड़ा था.

दुर्गी गुरुचरण की बड़ी बहन की ननद थी, गुरुचरण से उसे प्यार हो गया था. प्यार में ऐसा फंदा होता है

कि कोई ऊंचनीच सिर्फ दुनिया का ढकोसला लगता है. देह दुनियादारी जरा देर से सम झती है, तब तक तो अंधेर हो चुका होता है.

गुरुचरण और दुर्गी के बीच के हंसीमजाक को लोगों ने हलके में लिया और दुर्गी का पांव भारी हो गया. उधर दुर्गी को ले कर हरसैन पड़ा था, इधर गुरुचरण जेल में. लाज बचानी थी, शिवचरण को दुर्गी से शादी के लिए तैयार किया गया.

दुर्गी को न प्रेमी मिला, न पति, शनिचरी को पिता का नाम मिल गया शिवचरण मां झी, लेकिन शिवचरण सालभर में ही कूच कर गया.

अब दुर्गी शाहपुर मंडी की किसी तंबाकू फैक्टरी में भले मजदूरी नहीं करने जाती हो, अपनी बेटी के असली पिता को अपने पति की तरह देखना उस के लिए किसी पाप से कम नहीं था. वह गुरुचरण से सामने हो कर बात भी नहीं कर सकती थी. भावज और भैंसुर का रिश्ता औरतों को परदानशीं होने को पाबंद करता है. औरतें चिलमन से  झांक सकती हैं, चिलमन उठा कर देख नहीं सकतीं. पाप पतिया लगता है.

विदुपुर से गाड़ी चली, तब तक गुरुचरण की आंखों में अपने अतीत का समूचा सिनेमा चल गया. उस की रीलें अनेक बार उल झीं, पर टूटीं नहीं. गुरुचरण के लिए अब ऐसी रीलों की कोई अहमियत नहीं. लेकिन निर्दोष दुर्गी की दुर्गति गुरुचरण को रहरह कर किसी अवसाद से भर देती थी.

गुरुचरण जितने सालों से उदास था, दुर्गी की उदासी भी उतनी ही पुरानी थी. दोनों की उदासी का कारण भी अलगअलग नहीं था, लेकिन उन्हें एकसाथ हो कर उदासी बांटने का भी अधिकार नहीं था.

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी थमी, तो गुरुचरण ने फिर घड़ी देखी. 10 बजने वाले थे. जाड़े की रात के 10 बजना गरमी की रात में आधी रात होने के बराबर होता है. गुरुचरण ने हाथ में  झोला उठाया और कालेज के रास्ते तिरेकोनी रास्ता टपता चला गया.

गुरुचरण ने दरवाजे पर किवाड़ ढकढकाया और बोला, ‘‘शनिचरी… माई… माई…’’  कोई जवाब नहीं मिला.

गुरुचरण को ठंड की रात में देर से लौटने पर यही अंदेशा रहता था. उस के इंतजार में कोई देर तक बैठा तो नहीं रहेगा.

गुरुचरण ने फिर दस्तक दी. आहट हुई, तो सम झ गया कि कोई घर में उठा. गुरुचरण ठहर गया. किवाड़ खुला, तो गुरुचरण ने टौर्च जला दी. देखा, दुर्गी थी.

बरसों बाद गुरुचरण और दुर्गी की निगाहें एकदूसरे से मिलीं, पर लिपट न सकीं. दोनों की आंखों के पास कहने को बहुतकुछ था, लेकिन वे आंखें अबोली ही रह गईं.

दुर्गी परे हट गई. गुरुचरण अंदर आ गया, तो दुर्गी ने किवाड़ के पल्ले सटा कर सांकल चढ़ा दी.

दुर्गी फुसफुसाई, ‘‘शनिचरी को बेरिया टैम से बुखार है. ठंड लगी है. आप कुल्ला कीजिए, मैं खाना परोसती हूं.’’

गुरुचरण से कुछ बोलते न बना. उस ने देहरी पर  झोला रखा और आंगन में चापाकल की ओर बढ़ गया.

कहते हैं, काठ ठंड से बचा रह जाता है. काठ को काठ नहीं मार जाता. लोहा होता है, तो लोहछ जाता है, माने छिहुल जाता है. लोहे पर गरमी भी असर करती है और ठंड भी. आदमी अपना जी लोहे का करना चाहता है, तभी वह जरा सी धूप में धीप भी जाता है, जरा सी ठंड में बर्फ की तरह जमने भी लगता है.

गुरुचरण ने हवाई चप्पल से पांव निकाले और पीढ़े पर बैठ गया, उस की समूची देह उस के दोनों घुटनों में छिपी जा रही थी, किंतु उस ने अपनी दाढ़ी ठेहुने पर अड़ा दी. वह घिकुरी लगा कर बैठा हुआ था. बायां हाथ कलेजे के करीब गरमी तलाश रहा था.  दाएं हाथ पर रोटियां मुंह तक ले जाने का दायित्व था, इसीलिए वह लोहे को बर्फ बनाने वाली दर्दनाक शीतलहर से उऋ ण नहीं हो पा रहा था.

दुर्गी ने बोरसी की आग को खोर कर जगाया. कंडे की आग में कई हिस्से ऐसे थे, जिन में अभी भी धंधरा होने की जिद कायम थी.

दुर्गी ने चूल्हे के पुत्ते पर से डोमऊ बेना उठा लिया. घड़ी भर में कंडे का स्वाभिमान जाग गया, गोयठे की एक चिपड़ी तोड़ी और उस ने ऊपर से कंडे को ओढ़ा दिया. हौंकने लगी. दाल के कटोरे में गरम होने की सरसराहट हुई. बैगन की तरकारी और गेहूं की रोटियां छीपे में रखीं और छीपे को दाल के कटोरे के साथ आगे कर दिया.

दुर्गी जानती थी कि गुरुचरण दाल भले गरम की हुई खा ले, गरम तरकारी उस के हलक से नीचे ही नहीं उतरती.

गुरुचरण का चेहरा अकारण उदास था. किसी बोझ से उस का माथा  झुका जा रहा था. दुर्गी बरसों से गुरुचरण के घर में रह रही थी, गुरुचरण के चेहरे पर उसे किसी भारीपन का एहसास अनेक बार हुआ था. गुरुचरण सिर उठा कर भले दुर्गी को नहीं देखता था, लेकिन उस की निगाहों का भटकाव दुर्गी ने अनेक बार महसूस किया.

दुर्गी कायदे से गुरुचरण की पत्नी थी कि शिवचरण की, कह नहीं सकते. समाज की मर्यादा में तो गुरुचरण उस का भैंसुर ही रह गया था. दुर्गी के जी में कई बार कई बातें आईं, लेकिन हर बार उस के मुंह का बकार मुंह में बिला गया.

गुरुचरण अचा कर गमछे में हाथ पोंछ रहा था, तभी दुर्गी ने कह दिया, ‘‘कहने का हियाओ तो नहीं हो रहा, लेकिन आप को कोई और कहने वाला भी नहीं. कहना यह था कि साल  2 साल बाद शनिचरी का ब्याहगौना करना होगा, तब तो यह घर निर्वंश हो कर ठहर जाएगा.

‘‘बुढ़ापे के सहारे के लिए लोग बच्चे को जन्म देते हैं. यहां तो घर ही बां झ हो कर रह गया है. मैं अहिवात रहती, तो वह भी न रही. आप ब्याह कर लेते. कोई इस तरह जीवन खत्म नहीं कर लेता है.’’

गुरुचरण के पांव को घड़ी भर के लिए छान लग गया, लेकिन उस के कान पर जूं नहीं रेंगी. वह बिना कुछ कहे दालान में चला गया, बिछी हुई पुआल पर ओलर गया. हाथ और पांव की अंगुलियां काठ हुई जा रही थीं. उस का शरीर किसी लोहे की बर्फ की तरह सिकुड़ता चला गया.

उसे किसी अबू झ उदासी ने घेर रखा था, इस तरह कि हंसनेबोलने का उत्साह मर गया था. जेल जाकर लौटने का जीवन जैसे जीवन रह ही न गया था. लगता था कि गोवध का पाप लगा हो.

गुरुचरण जिन यादों से निकलना चाहता था, वही यादें उसे चहेट कर धर लेती थीं. रात ज्यादा हुई जा रही थी. उस ने मन फेर कर सोने की कोशिश की. आंखें लगी जा रही थीं, थकावट भरी देह में सोचनेसम झने की ताकत कम होने लगती है. लेकिन तभी गुरुचरण को कुछ अजीब सा महसूस हुआ. गुरुचरण की आंतें ऐंठ रही थीं, उस ने तलहथी 2-3 बार नीचे की ओर ससारी. दर्द कम होने लगा, तो आंखों की पपनियां भी चिपकने लगीं.

दिनभर काम करने के बाद घर पहुंचने की जल्दबाजी हर किसी को होती होगी पर गुरुचरण को नहीं होती. हर घर के साथ किसी का कोई सपना भी चलता है.

गुरुचरण का सपना सिर्फ दुर्गी ही थी. वही दुर्गी अब उस के घर में थी, गुरुचरण जिस के सपने देखता था पर उस सपने में ऐसी लुत्ती लगी कि वह जल कर खाक हो गया.

गुरुचरण का मुंह मलिन हो कर रह गया था, आंखें धंसी जा रही थीं. मानो कोई पीठ पर मन भर का बो झ उठा कर सीढि़यां चढ़ना चाह रहा हो, उस की जवान डांढ़  झुकी जा रही थी. जैसे छाते की कमानियां घोड़े के टूटने से बिखरने लगती हैं और उस का कपड़ा अपनी बखिया चुन से आजाद होना चाह रहा हो.

गुरुचरण को अपने जीवन में कोई दिलचस्पी नहीं रह गई थी, पर देह से जान की संगत छुड़ाए कहां किस की छूटी, जो गुरुचरण की छूटती.

गुरुचरण सतबजिया ट्रेन में बैठा हुआ था. रोज की तरह उस के घुटनों ने उस के सिर को आश्रय दे रखा

था. चुक्केमुक्के बैठने से उसे तनिक आराम जरूर मिल रहा था, पर अंतडि़यां अभी भी ऐंठ रही थीं.

उस ने ओहार की तरह सिर से पांव तक एकपलिया चादर से अपना शरीर ढका था, पर तलवे में न जाने किधर से ठंडी हवा कोई सूई ले कर छेद कर रही थी. गुरुचरण ने एकपलिया के निचले सिरे को तलवों में दबाया, तो हवा ने चादर की कुछ लाज रखी.

न जाने कहां ट्रेन रुकी थी. कहीं भी सतबजिया ट्रेन को रोक कर मालगाडि़यां निकाल दी जाती थीं. हौर्न बजा जरूर था, लेकिन ट्रेन खुली नहीं.

बगल में बैठे किसी नौजवान ने अंदाजा लगाया, ‘‘लगता है, राजधानी को निकालेगा. सड़ा देता है इस गाड़ी को.’’

कौन बोला, पता नहीं, लेकिन गुरुचरण को यह तुकबंदी अच्छी लगी, ‘‘सड़ी सवारी, सतबजिया गाड़ी, चलत अगाड़ी, पहुंचत पिछाड़ी.’’

पास बैठे कुछ और यात्रियों ने भी थोड़ाबहुत हंस देना मुनासिब सम झा, पर गुरुचरण के चेहरे पर हलकी सी मुसकराहट उतरी और बिला गई.

न जाने ऐसी सवारी गाडि़यों की आवाजें भी अपने ही शोर में किस तरह गुम हो जाती हैं कि वे सुर भी संभाल नहीं पातीं.

ट्रेन जिस सुर में बोली, उस की नकल पास बैठे किसी नौजवान ने फिर उतार दी, ‘‘बां बां बां…’’ उसी नौजवान ने ट्रेन की आवाज का प्राकृतिक और सटीक विश्लेषण भी कर दिया, ‘‘लगता है, जैसे किसी ढांकर के सामने कोई गरम हो चुकी गाय ले कर खड़ा हो और ढांकर मुंह उठा कर कामदेव की आराधना कर रहा हो.’’

इस बार हंसा कोई नहीं, पर देहराग की तासीर सम झी हर किसी ने. कामाग्नि की आतुर फूंक पर लहकना कौन नहीं चाहता. गुरुचरण फिर अंधेरी गुफा में उल झ गया. दुर्गी के आलिंगन का मोहपाश उसे फिर घेरने लगा, किंतु उस के उदास शरीर में लोहार की भांथी धुकधुका कर रह गई. गुरुचरण को पापपुण्य का डर नहीं, पर नास्तिक आदमी भी रिश्ते के रण की मर्यादा नहीं भूलता.

गाड़ी शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई. गुरुचरण ने पायदान के डंडों के सहारे बहुत मुश्किल से स्वयं को उतारा. पता नहीं, यह कैसा दर्द था. 10-12 दिनों में दर्द की दवाएं भी हारती जा रही थीं, अब वे भी बेअसर हो रही थीं.

दुर्गी ने किवाड़ खोला. गुरुचरण दुरुक्खे से आंगन में साइकिल ले गया. उस ने पाये से साइकिल सटाई और दौड़ कर बिछावन पर ओलर गया, ‘‘आज मिजाज दब है. खाऊंगा नहीं.’’

दुर्गी उस के पीछेपीछे गई, ‘‘क्या हुआ है?’’

‘‘पेट दुखाता है,’’ गुरुचरण ने माथे से गमछा खोला और अपने पेट को इस तरह बांधा जैसे जुन्ने पर कटी हुई फसल बांधते हैं. उस का दर्द बहुत ज्यादा तेज हो रहा था. घर में गुरुचरण की मां भी थी और दुर्गी की बेटी शनिचरी भी. पर पूस की रात उन की सलगीकथरी के चारों ओर घाइ लगा कर बैठी थी. जरा सा मुंह उघारे कि वह हबक लेती. वे दोनों अपने बिछावन पर घिकुरी लगाए फोंक काटती रहीं.

दुर्गी ने बोरसी की चिनगी पर एक चिपड़ी तोड़ कर रखी और डोमऊ बेना से हौंकने लगी. आग में जान आ गई. मलसी भर तेल को उस पर चढ़ाया और लहसुन का एक पोट तलहथी पर रगड़ कर फेंटने लगी.

उस ने बारबार गुरुचरण की ओर देखा. वह गरम बालू पर पड़ी किसी चेल्हवा मछली की तरह कछमछा रहा था.

दुर्गी ने लत्ते हाथ से मलसी उठाई और गुरुचरण के पेट से गमछा खोल दिया,’’ लाइए, टघरा दूं. बाय उखड़ गया होगा, मु झे बैठाना आता है.’’

न जाने दुर्गी को कितनी कलाएं आती थीं, कितना ज्ञान था. गुरुचरण के पेट का दर्द किसी कोने में जा कर बैठ गया, इतना दर्द सहा जा सकता था.

दुर्गी ने स्नेहपूर्वक पूछा, ‘‘अब कैसा बु झा रहा है?’’

‘‘ठीक है, लेकिन तुम्हें मेरी देह को नहीं छूना था. भाभो और भैंसुर का परदा भी कोई चीज होती है.’’

दुर्गी ने कुछ न कहा, तेल से उस का पेट हंसोतती रही. गुरुचरण ने सिर उठाया, जमाने के बाद दुर्गी का चेहरा उस की आंखों के ओसारे में आ खड़ा हुआ. यादों के न जाने कितने दरीचे खुलखुल कर ऊधम मचाने लगे, दरीचों के पल्लों पर उठतीगिरती हलफों में सर्द रात की सोहबत न जाने कहां गुम हो रही थी.

दुर्गी ने कहा, ‘‘कमीज ससारिए, कलेजे में तेल लपेस दूं. आप को कुछ न हुआ है, ठंडी का असर है.’’

दुर्गी की उंगलियां गुरुचरण के कलेजे को हंसोती रहीं, गुरुचरण के कलेजे के बाल उन उंगलियों का स्पर्श बरसों बाद महसूस कर रहे थे.

अचानक दुर्गी की एक उंगली कलेजे पर पड़े किसी सख्त फोड़े पर रुक गई, ‘‘अब तो सुनबहिरी घाव जुआ गया है. निस्सन है. चिरबा क्यों नहीं लेते. भीतर में खराबी करता है. मेरे नाना को था, पक कर टनकने लगा, तब बु झाया. आखिर में डाक्टरबैद भी हार गया और वही घाव उन्हें ले गया.’’

‘‘मु झे भी ले जाए,’’ गुरुचरण बोल ही रहा था कि दुर्गी ने उस के मुंह पर हाथ रख दिया, ‘‘कुभक्खा बोलने की आप की आदत नई नहीं है. इसी कुभक्खे के कारण हमारा प्यार अधूरा रह गया. हम मिल नहीं पाए.’’

गुरुचरण ने दुर्गी के चेहरे को गौर से देखा. उस की आंखों में कहीं से पानी का कोई बहाव उतर रहा था और उन पर गंदले सेमार की भांति पपनियां सट रही थीं.

दुर्गी ने नजर फेर ली और मलसी को बोरसी पर रख कर गरमाने लगी, ‘‘तेल सेरा गया है. धीपा हुआ करुआ तेल ठंडी में गुणकारी होता है.’’

‘‘दुर्गी…’’ बरसों बाद गुरुचरण के मुंह से दुर्गी ने अपनी पुकार सुनी, ‘‘तुम्हारी छाती पर भी तो मस्सा था और कांधे पर तिल.’’

दुर्गी चुप रही. गुरुचरण भी कुछ न बोला.

दुर्गी ने फिर तेल लिया और गुरुचरण की देह में लपेसने लगी. दुर्गी से रहा न गया, ‘‘न जाने आत्मा कब तक जलेगी. रोज भोर में आप का चेहरा आंखों में नाच जाता है. मरद जात का कलेजा कठोर होता है, औरत ही केले के पत्ते की तरह अपने कलेजे को हलरहलर डोलने के लिए छोड़ देती है.’’

न जाने किधर से हवा का एक पतला सा  झोंका उठा, गुरुचरण उठ कर बैठ गया. दुर्गी के उदास गालों पर उस ने हलके से छुआ, ‘‘हम एक ही घर में तो हैं दुर्गी. शरीर के मिलन के लिए पाबंदियां हैं, मन को कौन रोकेगा…’’

दुर्गी कलपने लगी, ‘‘न, हदरो नहीं, प्यारी. हम एकदूसरे को देख कर ही संतोष करेंगे.’’

दुर्गी ने बेचैन हो कर अपना मुंह गुरुचरण के कलेजे में छिपा लिया, गुरुचरण ने उसे पांजा में समेट लिया. पता नहीं, किस ने उन दोनों को बांध कर छोड़ दिया कि वे बंधन से न छूटे, न बंधन ने उन्हें मुक्त होने दिया. बोरसी की आग से उतारी हुई मलसी का तेल भी देर तक न सेराया.

गुरुचरण सुबह उठा और काम पर चला गया. उस दिन उस की आंतें बहुत नहीं ऐंठीं. उस ने मन ही मन कहा, ‘दुर्गी का तेल गुणकारी है. वास्तव में दवा ने जो न किया, वह चमत्कार तेल ने कर दिखाया.’

सतबजिया ट्रेन इस बार समय से खुली, हर दिन समय से खुलने और देर से पहुंचने का उस का अपना ही कीर्तिमान ध्वस्त हो गया. चकसलेम मुसहरी के कुत्ते लेकिन नहीं माने, गुरुचरण को पहचानने से मना कर दिया और भौंकते रहे.

दरवाजा खुला हुआ था, दुर्गी खड़ी थी. बोली, ‘‘कुत्तों के लगने की आवाज सुनी, तो मैं सम झ गई कि आप ही होंगे.’’

गुरुचरण ने बिना कुछ कहे साइकिल आंगन में रखी और चांपाकल पर हाथपांव धोने चला गया. दुर्गी ने बोरसी की आग खोरी और छीपे में भोजन ले कर पीढ़े पर बैठ गई, ‘‘आज मिजाज कैसा है?’’

गुरुचरण ने खुशी से जवाब दिया, ‘‘ठीक है.’’

दुर्गी ने मनुहार किया, ‘‘आज हम दोनों एक ही थाली में खाएं? कहते हैं, जूठनसखरियां खाने से प्यार बढ़ता है.’’

गुरुचरण ने बाएं हाथ को फैला कर दुर्गी को अपने पंजरे से लगा लिया. पता नहीं, होंठों के गीलेपन से लग कर सूखी रोटियों में मिसरी का मीठापन कैसे उतर आता है.

रात में रोज की तरह गुरुचरण आया, दुर्गी मोखे पर खड़ी थी. गुरुचरण असहज हो रहा था. उस के पांव डगमगा रहे थे, बहुत मुश्किल से उस के मुंह से आवाज निकली, ‘‘आज मिजाज बहुत दब है. समूचा दिन कोई काम न किया. दर्द से छटपटाता रह गया.’’

दुर्गी फिर बोरसी उठा लाई और तेल गरमाने लगी. गुरुचरण विलाप करने लगा, ‘‘अब नहीं, रे बाप. अब न जीऊंगा.’’

कमरे में गुरुचरण की मां और दुर्गी की बेटी शनिचरी सो रही थीं, गुरुचरण के रोने की आवाज सुनी, तो दौड़ी आईं.

दुर्गी ने गुरुचरण के सिरहाने तकिया दिया और तेल ले कर बैठ गई. कोठी की धंधारी पर मिट्टी तेल की ढिबरी का इंजोत कमजोर पड़ने लगा.

गुरुचरण ने बहुत कठिनाई से मुंह खोला, ‘‘दुर्गी, हम मिले भी तो कैसे मिले. ऐसे मिलने से तो न मिलना ही बेहतर. मु झे आज हाजीपुर में ही 2 बार खून की उलटी हुई थी. मिजाज अब भी घूम रहा है. लगता है, अंतडि़यां घेंटी में आ कर फंस गई हैं.’’

दुर्गी को काठ मार गया. गुरुचरण की मां ने उसे सम झाया, ‘‘दवाबीरो न करोगे, तो जुलुम हो जाएगा, बेटा. पटोरी की तमाखू मिलों से न जाने क्या निकलता है कि चकसलेम मुसहरी के घर के घर उजड़ते जा रहे हैं.’’

समूची रात गुरुचरण ऐंरता रह गया. रात में खाता क्या, देह पर दुर्गी की मालिश भी बेअसर रही. समूचा घर जागता रह गया.

गुरुचरण ने हाथ से इशारा किया, तो दुर्गी ने तेल की मालिश रोक दी. गुरुचरण ने करवट बदली, वह स्थिर होने की कोशिश कर रहा था.

उसे शांत हुआ देख, समूचे घर की सांसें लौट आईं. गुरुचरण की मां ने आसमान की ओर देखा, ‘‘भुरुकवा उगा है, भोर हुई.’’

गुरुचरण की मां और शनिचरी अपने बिछावन की ओर बढ़ी ही थीं कि गुरुचरण की देह फिर कांप उठी. दुर्गी ने गुरुचरण के चेहरे की ओर सिर  झुकाया, चीख पड़ी, ‘‘बाप रे, खून की उलटी.’’

गुरुचरण की मां और शनिचरी ने गुरुचरण को न जाने कितनी बार पुकारा, वह हिला तक नहीं.

गोतिया के लोग दिन रहते ही मंजिलमाटी कर आए. शाम में दुद्धी लगी लौहपात्र छुआ गया. पर दुर्गी दिनभर चुपचाप बैठी रह गई.

टोले के लोगों ने गुरुचरण की अकाल मौत का अनुमान कर लिया, ‘‘उसे भी कैंसर हुआ होगा,’’ पर दुर्गी को कुछ अनुमान न हुआ.

रात में भी गुरुचरण की मां और शनिचरी के आंसू रहरह कर उमड़ते रहे. दुर्गी एकदम नहीं रोई. चकसलेम मुसहरी के कुत्तों के भौंकने की आवाज बढ़ी, तो दुर्गी उठ खड़ी हुई, ‘‘कुत्ते लग रहे हैं. लगता है कि सतबजिया ट्रेन आ गई.’’

गुरुचरण की मां और शनिचरी से दुर्गी को सम झाया न गया कि अब गुरुचरण नहीं आएगा. वे भी दुर्गी के समीप मोखे पर जा कर बैठ गईं.

न जाने कितनी देर बाद दुर्गी की आंखों में पानी का एक जोरदार बहाव आया और उस में पपनियों का गंदला सेमार उपलाने लगा. दुर्गी ने अपने कलेजे में एक के बाद एक कई मुक्के मारे, वह चित्कार कर उठी.  Tragic Love Story

–अश्विनी कुमार आलोक

Short Story in Hindi : अलाव की आंच

Short Story in Hindi. सत्यप्रकाश के नाम में ही ‘सत्य’ था. यही उस की सब से बड़ी ताकत भी थी और कमजोरी भी. सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटतेकाटते उस की चप्पलें घिस चुकी थीं. उस ने देखा था कि कैसे एक गरीब किसान अपने हक के मुआवजे के लिए बाबू के सामने गिड़गिड़ा रहा था और वहीं दूसरी ओर एक रसूखदार आदमी नोटों की गड्डी थमा कर चंद मिनटों में अपना गलत काम करवा कर मुसकराते हुए निकल गया था.

सत्यप्रकाश का खून खौल उठता था. जब उस ने एक दिन दफ्तर में हो रहे इस नाइंसाफी के खिलाफ गुस्से में आवाज उठाई तो सिस्टम ने मिल कर उसी पर ‘सरकारी काम में बाधा डालने’ का आरोप मढ़ दिया. ऊंची पहुंच वालों के सामने सिस्टम नतमस्तक था और सत्य अकेला खड़ा था.

इस सिस्टम को बदलने और लोगों का दुखदर्द दूर करने के लिए सत्यप्रकाश ने समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखा.

उस ने तय किया कि वह नाइंसाफी के खिलाफ लड़ेगा, लेकिन यह राह कांटों भरी थी.

सत्यप्रकाश ने जब एक भ्रष्ट अफसर व स्थानीय नेता के गठजोड़ के खिलाफ मोरचा खोला तो मुश्किलें उस के दरवाजे पर दस्तक देने लगीं. धमकियां, झूठे मुकदमे और अपनों का दूर होना… सब एकसाथ शुरू हुआ.

एक शाम जब सत्यप्रकाश थकाहारा चाय की दुकान पर बैठा था, इलाके के एक बुजुर्ग रामदीन चाचा उस के पास आए. रामदीन चाचा ने उस के कंधे पर हाथ रखा और धीमी आवाज में कहा, ‘‘सत्य, क्यों इस सेवा के कीचड़ में कूदे हो बेटा? आज का सिस्टम भ्रष्ट है. यहां जो नेताओं के चाटुकार हैं, घूसखोर हैं, बेईमान हैं, वे ही सुखी हैं. गलत लोगों की तरह बड़ी पहुंच बनाओ, अपना घर भरो… वरना भरत भूषण तिवारी की तरह मार दिए जाओगे.’’

सत्यप्रकाश ने चौंक कर रामदीन चाचा की तरफ देखा. रामदीन चाचा की आंखों में खौफ और तजरबा दोनों था.

उन्होंने आगे कहा, ‘‘दुनिया का यही दस्तूर है सत्य, अपना उल्लू सीधा करो, सुखी रहोगे. इस मुगालते में मत रहना कि कोई तुम्हारे साथ खड़ा होगा. अगर तुम मार दिए गए तो यही मोमबत्तियां उठाने वाले समाजसेवी तुम्हारे नाम पर अपनी रोटियां सेंकेंगे, अपना उल्लू सीधा करेंगे, लेकिन जीतेजी तुम्हारा साथ कोई नहीं देगा. सब तमाशबीन हैं.’’

चाचा की बातें सत्यप्रकाश के सीने में तीर की तरह चुभ गईं. उस रात वह सो नहीं सका. वह खिड़की के पास खड़ा हो कर अंधेरे आसमान को निहारता रहा. उस के मन में विचारों का बवंडर चल रहा था, ‘देश में यह सब क्या हो रहा है? जहां ईमानदारी एक गुनाह बन गई है और बेईमानी एक काबिलीयत? कैसे सुधार होगा इस सिस्टम का? क्या वाकई इस अंधेरे से जीतने का कोई रास्ता नहीं है?’

तभी सत्यप्रकाश को अपने भीतर से एक आवाज सुनाई दी. उसे याद आया कि निराशा के सब से घने दौर में भी इनसान को अपने अंदर की उम्मीद को मरने नहीं देना चाहिए. हालात चाहे जितनी भी उलट हों, हवाएं चाहे जितनी भी खिलाफ हों, हार मान लेना कोई औप्शन नहीं था.

सत्यप्रकाश ने मन ही मन कहा, ‘प्रवाह में ठहराव है, मंजिल नहीं, पड़ाव है… रात भले ही सारी पड़ी हो और बाहर का अलाव बुझा सा हो, लेकिन मैं अपने भीतर के अलाव को बुझने नहीं दूंगा…’

सत्यप्रकाश को समझ आ गया कि सुधार रातोंरात नहीं होगा और न ही यह लड़ाई आसान है. लेकिन अगर हर कोई डर कर अपना उल्लू सीधा करने में लग गया तो यह समाज पूरी तरह अंधकार

में डूब जाएगा. भरत भूषण तिवारी जैसे लोगों की शहादत बेकार न जाए, इस के लिए किसी न किसी को तो मशाल थामे रखनी होगी.

अगली सुबह जब सूरज की पहली किरण सड़कों पर पड़ी तो सत्यप्रकाश की आंखों में निराशा के आंसू नहीं, बल्कि एक नया संकल्प था. उस ने अपनी डायरी उठाई, चप्पल पहनी और एक बार फिर नाइंसाफी के खिलाफ गवाही देने के लिए घर से निकल पड़ा. वह अकेला था, पर अब उसे भीड़ की परवाह नहीं थी.

Story in Hindi : चैक पोस्टज

Story in Hindi. उस इलाके में बहुत समय से एक पुलिस चौकी की जरूरत महसूस की जा रही थी. शहर की हद को छूती हुई एक नदी बहती थी, उसी पर नया पुल बना था. दिनभर उस पुल पर बसों, ट्रकों व कारों की रेलमपेल रहती, लेकिन शाम होते ही वहां वीरानी सी छा जाती. रात के अंधेरे में डूबा पुल खौफनाक वारदातों  का खामोश गवाह बन जाता था.

पुल पर आएदिन लूटमार की वारदातें होती रहतीं. पैदल या साइकिल सवारों को तो शाम होते ही लूट लिया जद्घाता. कई बार रात में ऐक्सिडैंट भी हो जाते और सवेरे कोई न कोई गाड़ी किसी खाई में पड़ी दिखाई देती.

उस पुल पर कई कत्ल हुए थे, इसलिए शहर की जनता के बीच वह इलाका ‘खूनी पुल’ के नाम से जाना जाता था.

कुछ लोगों का कहना था कि पुल पर किसी प्रेत का साया है. ऐसी बेसिरपैर की अफवाहों के चलते उसे ‘भुतहा पुल’ भी कहा जाने लगा था.

कुछ जानकार लोगों का कहना था कि पुल पर बदमाशों की हुकूमत चलती है. यह भी सच था कि थाना न होने के कारण बहुत सा गैरकानूनी माल ट्रकों द्वारा उस रास्ते से गुजरता था.

जब ज्यादा होहल्ला मचता, तो नजदीक के कसबे के थाने के 2 सिपाही दिन छिपे वहां आ कर खड़े हो जाते, मगर अंधेरा होते ही वे बेचारे भी वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझते.

लेकिन जब वारदातें हद से ज्यादा बढ़ गईं और आम जनता बेहद परेशान हो गई, तो कोशिशें शुरू हुईं.

सब से पहले ड्राइवरों की यूनियन के नेताओं ने पुलिस के बड़े अफसरों के सामने अपनी परेशानी रखी. कुछ छुटभैए नेताओं ने भी दबाव डाला. शहर के सामाजिक संगठनों ने भी थोड़ीबहुत कोशिश की और रहीसही कसर अखबारों ने पूरी कर दी.

इस तरह न चाहते हुए भी पुलिस के आला अफसरों को इस दिशा में कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा, जिस का नतीजा भी जल्दी ही सामने आ गया.

पुलिस महकमे ने जनता की परेशानी को देखते हुए पुल पर बाकायदा एक चैक पोस्ट बना दी. जल्दी ही 2 बैरियर सड़क पर खड़े कर दिए गए और पुलिस का एक दस्ता तैनात कर दिया गया.

लेकिन चैक पोस्ट के पुलिस वाले बजाय जनता की सेवा करने के उलटे उसे लूटने लगे. चोर, डकैत तो केवल रात के समय ही लोगों को लूटते थे, मगर इन लोगों ने दिनदहाड़े डकैती डालनी शुरू कर दी.

पुलिस का वरदीधारी सिपाही अकसर बीड़ी पीता हुआ सड़क के किनारे खड़ा रहता. नजदीक ही सबइंस्पैक्टर मेज व कुरसी डाले रजिस्टर उलट रहा होता. बाकी स्टाफ या तो अखबार पढ़ता रहता या खाना बनाने में मशगूल होता.

एक दिन सिपाही ने सड़क पर सामने से आते ट्रक को बड़ी मुस्तैदी से रुकवाने की कोशिश की. फिर ड्राइवर की खिड़की के पास पहुंच कर आदत के मुताबिक डंडा मार कर पूछा, ‘‘क्यों बे, कहीं स्मगलिंग का माल तो नहीं ले जा रहा?’’

ड्राइवर हाथ जोड़ कर खीसें निपोरने लगा, तो सिपाही ने रोबदार आवाज में कहा, ‘‘गाड़ी के कागजात और अपना लाइसैंस निकाल कर साहब के पास चल.’’

ड्राइवर ने जेब में हाथ डाला, मानो लाइसैंस निकाल रहा हो. मगर जब उस का हाथ बाहर आया, तो उस में सौ का एक करारा नोट दबा था.

सिपाही ने नोट अपनी जेब के हवाले किया और ड्राइवर को गाड़ी चलाने का इशारा किया. अब माल की जांच करने की कोई जरूरत ही नहीं रह गई थी, फिर भले ही उस ट्रक में कुछ भी हो. उस चैक पोस्ट के पुलिस वाले आएदिन पैसे के बंटवारे को ले कर आपस में लड़ते झगड़ते देखे जाते.

वैसे अंदरूनी तौर पर उन में से कोई भी खुश नहीं था. सबइंस्पैक्टर का लड़का अस्पताल में भरती था. एक कांस्टेबल की बीवी बेहद बीमार थी. वह जो कमाता, उस के इलाज पर खर्च हो जाता.

किसी का बाप बीमार था, तो किसी की मां. कोई खुद ही मरीज था और ढेर सारी गोलियां जेबों में भरे फिरता. मतलब, घूसखोरी की कमाई अपना रंग दिखा रही थी.

ड्यूटी पर तैनात सिपाही आदत के मुताबिक हर गाड़ी वाले से कुछ न कुछ पैसा वसूलने की ताक में रहते. तरबूजों की गाड़ी आती, तो 2-3 तरबूजे उठा लिए जाते. अगर ककडि़यों  की गाड़ी उधर से गुजरती, तो सभी लोग ककडि़यों का मजा लेते नजर आते. खरबूजे की गाड़ी गुजरने पर 4-5 किलो खरबूजे ही मार लिए जाते. एक कांस्टेबल को तो घर के लिए एक ट्रक वाले से पक्का कोयला भी मांगते हुए देखा गया.

इन लोगों की करतूतें देख कर ऐसा लगता, जैसे उन्हें सरकार की ओर से लूटखसोट करने की खुली छूट दे दी गई हो.

आजाद भारत में वे कुछ भी मनमानी करने के लिए आजाद थे. कुल मिला कर जिस मकसद को ले कर चैक पोस्ट बनाई गई थी, वह बहुत पीछे छूट गया था.

वह खूनी पुल गवाह है कि वहां पहले भी राहजनी होती थी और अब भी होती है. हां, लुटेरों के चेहरे जरूर बदल गए हैं.

Emotional Hindi Story : नई सुबह

Emotional Hindi Story. रात के 11 बजे थे. शहर की चमकती सड़कों पर नियौन लाइटें ऐसे झिलमिला रही थीं मानो अंधेरे की देह पर किसी ने रंगीन कांच टांक दिए हों. रेलवे स्टेशन के सामने बने छोटे से होटल ‘सिल्वर पाम’ की तीसरी मंजिल पर बैठा राघव खिड़की से बाहर झांक रहा था. नीचे टैक्सियों की कतार थी, ऊपर आसमान में धुंध और भीतर उस के मन में एक अजीब खालीपन.

राघव राजस्थान के छोटे कसबे से पहली बार महानगर आया था. गांव के लोगों ने कहा था कि ‘मुंबई आदमी को या तो सोना बना देती है या धुआं’.

राघव पर्यटन कंपनी में नौकरी करता था. उस का काम बाहर से आने वाले पर्यटकों को शहर घुमाना था. दिनभर वह विदेशी सैलानियों को समुद्र, गेटवे औफ इंडिया, फिल्मी सितारों के बंगले और चमचमाते बाजार दिखाता, मगर रात होते ही शहर का दूसरा चेहरा सामने आ जाता.

उस रात कंपनी के मालिक ने कहा, ‘‘कुछ विदेशी मेहमान हैं, उन्हें नाइट लाइफ भी दिखानी पड़ेगी.’’

राघव झिझका. वह संस्कारों में पला लड़का था पर नौकरी की मजबूरी लोहे की बेड़ी होती है, चलना पड़ता है. वे लोग एक बार में पहुंचे. बाहर बड़े अक्षरों में लिखा था ‘मूनलाइट क्लब’. भीतर धुएं, शराब और तेज संगीत का ऐसा घालमेल था कि आदमी अपने विचार तक सुन न सके. मंच पर लड़कियां नाच रही थीं. चमकते कपड़े, बनावटी मुसकान और आंखों में थकान का गहरा समंदर.

राघव की नजर एक लड़की पर जा कर ठहर गई. उस का चेहरा बाकी लड़कियों से अलग था. नाचते हुए भी उस में एक उदासी थी, जैसे किसी ने चिडि़या के पंखों पर ग्लिटर तो लगा दिया हो, मगर उड़ान छीन ली हो.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद वही लड़की पीछे गलियारे में मिली. उस ने पानी मांगा. राघव ने बोतल बढ़ाई.

लड़की मुसकराई, ‘‘थैंक्स.’’

‘‘नाम क्या है आप का?’’ राघव ने पूछा. ‘‘हमारे नाम बदलते रहते हैं साहब…’’ उस लड़की ने हलकी हंसी में कहा, ‘‘यहां असली नाम कोई नहीं पूछता.’’

कुछ देर बाद उस लड़की ने खुद बताया, ‘‘मेरा नाम मीरा है.’’

मीरा उत्तर प्रदेश के छोटे शहर से आई थी. पिता बीमार, घर कर्ज में डूबा और रिश्तेदारों की सलाह कि ‘शहर जा, कुछ काम कर’. काम की तलाश उसे इस बार तक ले आई थी.

‘‘लोग समझते हैं हम बड़ी ऐश में हैं…’’ मीरा बोली, ‘‘पर सच कहूं तो यहां हर रात आत्मा थोड़ाथोड़ा टूटती है.’’

राघव खामोश रहा. उसे लगा जैसे शहर की सारी रोशनी अचानक फीकी पड़ गई हो.

अगले कुछ दिनों में राघव की मुलाकात मीरा से होती रही. वह समझ गया कि बार की चमक बाहर वालों के लिए थी, भीतर तो कई जिंदगियां किस्तों में बिक रही थीं. कोई बहन की पढ़ाई चला रही थी, कोई मां का इलाज करा रही थी, कोई पति की मार से भाग कर यहां आ गई थी.

एक रात मीरा ने पूछा, ‘‘तुम्हें कभी डर नहीं लगता इस शहर से?’’ राघव हंसा, ‘‘लगता है पर गांव में भूख थी, यहां भीड़ है. आदमी आखिर जाए कहां?’’

मीरा कुछ देर तक चुप रही, फिर बोली, ‘‘सच कहूं… यहां लोग शरीर देखने आते हैं, इनसान नहीं.’’

मीरा के शब्द राघव के भीतर की दीवार पर हथौड़े की तरह लगे.

धीरेधीरे दोनों के बीच अपनापन बढ़ने लगा. राघव ने मीरा को सलाह दी कि वह कोई दूसरा काम ढूंढ़ ले.

मीरा मुसकरा देती, ‘‘गरीब आदमी के सपने भी किराए के मकान जैसे होते हैं साहब, कभी भी खाली करवाए जा सकते हैं.’’

लेकिन एक दिन अचानक बार पर पुलिस की छापेमारी हुई. अखबारों में खबरें छपीं. मालिक गायब हो गया. लड़कियां इधरउधर भटकने लगीं.

राघव ने मीरा को ढूंढ़ा. वह स्टेशन पर बैठी थी, हाथ में छोटा बैग और आंखों में टूटा हुआ आसमान लिए.

‘‘अब कहां जाओगी?’’ राघव ने धीरे से पूछा.

मीरा ने सूनी हंसी हंस दी, ‘‘शायद वापस घर या शायद किसी और शहर. गरीब की जिंदगी तो मेले में छूटे बच्चे जैसी होती है.’’

राघव ने पहली बार उस का हाथ पकड़ा, ‘‘अगर नई जिंदगी शुरू करना चाहो तो मैं मदद करूंगा.’’

मीरा की आंखें भर आईं. बरसों बाद शायद किसी ने उसे इनसान समझ  कर बात की थी.

कुछ महीने बाद राघव ने अपने कसबे में छोटी पर्यटन एजेंसी शुरू की. वहां स्थानीय हस्तशिल्प, लोकनृत्य और गांव की संस्कृति दिखाने का काम होता था.

मीरा अब उसी एजेंसी में काम करती थी. वह विदेशी महिलाओं को राजस्थानी लोकगीत सिखाती, बच्चों को डांस सिखाती और कभीकभी मुसकरा कर कहती, ‘‘देखो, जिंदगी भी अजीब नाच है. कभी आदमी ताल पर नाचता है, कभी मजबूरी पर.’’

राघव जानता था कि कुछ घाव भरते नहीं, बस जीना सिखा देते हैं.

और शहर? वह आज भी चमक रहा था. बस फर्क इतना था कि अब राघव उस शहर की रोशनी के पीछे का अंधेरा पहचान चुका था.  Emotional Hindi Story

–पूनम पांडे

नौकरी से निकाले जाने पर इतना गुस्सा, कि मैनेजर के किए 3 टुकड़े

घर वालों के दबाव में प्रमोद ने अर्चना से शादी तो कर ली. लेकिन वह अपनी पहली प्रेमिका सरिता को कभी भुला नहीं सका. यही वजह थी कि उस ने सरिता के लिए अर्चना की जिंदगी का सूर्य अस्त कर दिया.   उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के थाना गजरौला कलां का संतरी बरामदे में खड़ा इधरउधर ताक रहा था. उसी समय एक युवक तेजी से आया और थानाप्रभारी भुवनेश गौतम के औफिस में घुसने लगा तो उस ने टोका, ‘‘बिना पूछे कहां घुसे जा रहे हो भाई?’’

युवक रुक गया. वह काफी घबराया हुआ लग रहा था. उस ने कहा, ‘‘साहब से मिलना है, मेरी पत्नी को बदमाश उठा ले गए हैं.’’

‘‘तुम यहीं रुको, मैं साहब से पूछता हूं, उस के बाद अंदर जाना.’’ कह कर संतरी थानाप्रभारी के औफिस में घुसा और पल भर में ही वापस आ कर बोला, ‘‘ठीक है, जाओ.’’

संतरी के अंदर जाने के लिए कहते ही युवक तेजी से थानाप्रभारी के औफिस में घुस गया. अंदर पहुंच कर बिना कोई औपचारिकता निभाए उस ने कहा, ‘‘साहब, मैं लालपुर गांव का रहने वाला हूं. मेरा नाम प्रमोद है. मैं अपनी पत्नी को विदा करा कर घर जा रहा था. गांव से लगभग 2 किलोमीटर पहले कुछ लोग बोलेरो जीप से आए और मेरी पत्नी को उसी में बैठा कर ले कर चले गए.’’

थानाप्रभारी भुवनेश गौतम ने प्रमोद को ध्यान से देखा. उस के बाद मुंशी को बुला कर उस की रिपोर्ट दर्ज करने को कहा. मुंशी ने प्रमोद के बयान के आधार पर उस की रिपोर्ट दर्ज कर ली. रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद प्रमोद ने थानाप्रभारी के औफिस में आ कर कहा, ‘‘साहब, अब मैं जाऊं?’’

थानाप्रभारी भुवनेश गौतम ने उसे एक बार फिर ध्यान से देखा. प्रमोद ने उन से एक बार भी नहीं कहा था कि वह उस की पत्नी को तुरंत बरामद कराएं. उस के चेहरे के हावभाव से भी नहीं लग रहा था कि उसे पत्नी के अपहरण का जरा भी दुख है. उन्होंने उस की आंखों में आंखें डाल कर कहा, ‘‘तुम हमें वह जगह नहीं दिखाओगे, जहां से तुम्हारी पत्नी का अपहरण हुआ है? अपहर्त्ता जिस बोलेरो जीप से तुम्हारी पत्नी को ले गए हैं, उस का नंबर तो तुम ने देखा ही होगा. वह नंबर नहीं बताओगे?’’

थानाप्रभारी की बातें सुन कर प्रमोद के चेहरे के भाव बदल गए. वह एकदम से घबरा सा गया. उस ने हकलाते हुए कहा, ‘‘साहब, मैं गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया था. यह सब इतनी जल्दी और अचानक हुआ था कि गाड़ी का नंबर देखने की कौन कहे, मैं तो यह भी नहीं देख पाया कि अपहर्त्ता कितने थे.’’

‘‘ठीक है, हम अभी तुम्हारे साथ चल कर वह जगह देखते हैं, जहां से तुम्हारी पत्नी का अपहरण हुआ है. तुम घबराओ मत, हम नंबर और अपहर्त्ताओं के बारे में भी पता कर लेंगे.’’ कह कर थानाप्रभारी ने गाड़ी निकलवाई और सिपाहियों के साथ प्रमोद को भी गाड़ी में बैठा कर घटनास्थल की ओर चल पड़े. सिपाहियों के साथ बैठा प्रमोद काफी परेशान सा लग रहा था. जिस की पत्नी का अपहरण हो जाएगा, वह परेशान तो होगा ही, लेकिन उस की परेशानी उस से हट कर लग रही थी. थानाप्रभारी जब गांव के मोड़ पर पहुंचे तो प्रमोद ने कहा, ‘‘साहब, मुझे तो अब याद ही नहीं कि अपहरण कहां से हुआ था? मैं तो पत्नी के साथ पैदल ही जा रहा था. अंधेरा होने की वजह से मैं वह जगह ठीक से पहचान नहीं सका.’’

‘‘तुम ने शोर मचाया था?’’ थानाप्रभारी ने पूछा.

‘‘साहब, शोर मचाने का मौका ही कहां मिला. वह आंधी की तरह आए और मेरी पत्नी को जीप में जबरदस्ती बैठा कर ले गए.’’ प्रमोद ने कहा. थानाप्रभारी को प्रमोद की इस बात से लगा कि मामला अपहरण का नहीं, कुछ और ही है. पूछने पर प्रमोद यह भी नहीं बता रहा था कि उस की ससुराल कहां है. संदेह हुआ तो उन्होंने गुस्से में कहा, ‘‘सचसच बता, क्या बात है?’’ प्रमोद कांपने लगा. थानाप्रभारी को समझते देर नहीं लगी कि यह झूठ बोल रहा है. उन्होंने उसे जीप में बैठाया और थाने आ गए. थाने ला कर उन्होंने उस से पूछताछ शुरू की. शुरूशुरू में तो प्रमोद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब उस ने देखा कि पुलिस अब सख्त होने वाली है तो उस ने रोते हुए कहा, ‘‘साहब, अपने दोस्त मुकेश के साथ मिल कर मैं ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और लाश एक गन्ने के खेत में छिपा दी है.’’

रात में तो कुछ हो नहीं सकता था, इसलिए पुलिस सुबह होने का इंतजार करने लगी. सुबहसुबह पुलिस लालपुर पहुंची तो गांव वाले हैरान रह गए. उन्हें लगा कि जरूर कुछ गड़बड़ है. जब प्रमोद ने गन्ने के खेत से लाश बरामद कराई तो लोगों को पता चला कि प्रमोद ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई. पुलिस ने लाश का निरीक्षण किया. मृतका की उम्र 20 साल के करीब थी. वह साड़ीब्लाउज पहने थी. गले पर दबाने का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था. गांव वालों से जब प्रमोद के घर वालों को पता चला कि प्रमोद ने अर्चना की हत्या कर दी है तो वे भी हैरान रह गए. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि प्रमोद ऐसा भी कर सकता है. लेकिन जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो अर्चना की लाश देख कर सन्न रह गए. पुलिस ने मृतका अर्चना के पिता डालचंद को भी फोन द्वारा सूचना दे दी थी कि उन की बेटी अर्चना की हत्या हो चुकी है. 

इस सूचना से डालचंद और उन की पत्नी शारदा हैरान रह गए थे. उन की समझ में नहीं आ रहा था कि यह सब कैसे हो गया. कल शाम को ही तो उन्होंने बेटी को विदा किया था. उस समय तो सब ठीकठाक लगा था. रास्ते में ऐसा क्या हो गया कि अच्छीभली बेटी की हत्या हो गई. डालचंद ने सिर पीट लिया. उन के मुंह से एकदम से निकला, ‘‘किस ने मेरी बेटी को मार दिया? उस ने आखिर किसी का क्या बिगाड़ा था?’’

‘‘हमारी बेटी को किसी और ने नहीं, प्रमोद ने ही मारा है.’’ रोते हुए शारदा ने कहा.

पत्नी की इस बात से डालचंद हैरान रह गया, ‘‘ऐसा कैसे हो सकता है?’’

‘‘तुम्हें पता नहीं है. दामाद का गांव की ही किसी लड़की से चक्कर चल रहा था. उसी की वजह से उस ने मेरी बेटी को मार डाला है.’’ शारदा ने कहा. पत्नी भले ही कह रही थी कि अर्चना की हत्या प्रमोद ने की है, लेकिन डालचंद को विश्वास नहीं हो रहा था. सूचना पाने के बाद डालचंद परिवार के कुछ लोगों के साथ थाना गजरौला कलां जा पहुंचा. अर्चना की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. थानाप्रभारी ने जब उसे बताया कि अर्चना की हत्या उस के दामाद प्रमोद ने ही की है, तब कहीं जा कर उसे विश्वास हुआ. पूछताछ में शारदा ने बताया कि अर्चना ने उन से बताया था कि प्रमोद का गांव की ही किसी लड़की से प्रेमसंबंध है.

लेकिन उस ने बेटी की इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था. उसे लगा कि हो सकता है शादी के पहले रहे होंगे. शादी के बाद संबंध खत्म हो जाएंगे. उसे क्या पता कि उसी संबंध की वजह से प्रमोद उस की बेटी को मार डालेगा. पुलिस ने प्रमोद के बयान के आधार पर उस के साथी मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया था. उस ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया था. प्रमोद और मुकेश के बयान से अर्चना की हत्या की जो कहानी सामने आई, उस के अनुसार, निर्दोष अर्चना पति प्रमोद के प्रेमसंबंधों की भेंट चढ़ गई थी. हाईस्कूल पास करने के बाद प्रमोद ने पढ़ाई छोड़ दी थी. घर के कामों से वह कोई मतलब नहीं रखता था, इसलिए दिन भर गांव में घूमघूम कर अड्डेबाजी करता रहता था. अड्डेबाजी करने में ही उस की नजर गांव की सरिता पर पड़ी तो उस पर उस का दिल आ गया. फिर तो वह उस के पीछे पड़ गया. उस की मेहनत रंग लाई और सरिता का झुकाव भी उस की ओर हो गया. दोनों ही एकदूसरे को प्यार करने लगे. लेकिन इस में परेशानी यह थी कि दोनों की जाति अलगअलग थी.

सरिता पढ़ रही थी, जबकि प्रमोद पढ़ाई छोड़ चुका था. उस का पिता के साथ खेतों में काम करने में मन भी नहीं लग रहा था, न ही उसे कोई ठीकठाक नौकरी मिल रही थी. उसी बीच वह सरिता में रम गया तो उस का पूरा ध्यान उसी पर केंद्रित हो गया. वह अपने भविष्य की चिंता करने के बजाय सरिता को सुनहरे सपने दिखाने लगा. इसी के साथ अन्य प्रेमियों की तरह साथ जीनेमरने की कसमें भी खाता रहा. लेकिन प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उस के पास न तो कोई व्यवस्था थी, न ही समाज उस के साथ था. सरिता और प्रमोद का मिलनाजुलना लोगों की नजरों में आया तो गांव में उन्हें ले कर चर्चा होने लगी. ऐसे में सरिता को डर सताने लगा कि उस के प्यार का क्या होगा? क्योंकि अब तक उसे लगने लगा था कि वह प्रमोद के बिना जी नहीं पाएगी. वह यह भी जानती थी कि उस का बाप किसी भी कीमत पर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा, वह उस के साथ मनमरजी से भी शादी नहीं कर सकती थी, क्योंकि न तो प्रमोद ज्यादा पढ़ालिखा था, न ही वह कोई कामधाम कर रहा था. ऐसे लड़के को कौन अपनी लड़की देना चाहेगा?

यह बात सरिता प्रमोद से कहती तो वह उसे आश्वस्त करते हुए कहता, ‘‘तुम्हें इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है. मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाऊंगा. लेकिन हर हालत में तुम्हें हासिल कर के रहूंगा.’’ प्रमोद सरिता को कितना भी आश्वस्त करता, लेकिन वह हर वक्त तनाव में रहती. उस के लिए परेशानी यह थी कि वह प्रमोद को छोड़ भी नहीं सकती थी, क्योंकि उस का दिल इस के लिए तैयार नहीं था. जब उस से नहीं रहा गया तो उस ने प्रमोद से कहा कि वह कोई नौकरी कर ले, जिस से अगर घर छोड़ कर भागना पड़े तो गृहस्थी बसाने के लिए उस के पास कुछ पैसे तो हों. लेकिन तो केवल हाईस्कूल पास था. इतने पढ़े पर भला उसे कौन सी नौकरी मिल सकती थी.

प्रमोद और सरिता जीवन के रंगीन सपने तो देख रहे थे, लेकिन उन के इन सपनों का कोई भविष्य नहीं था. गांव में प्रमोद और सरिता के प्रेमसंबंधों की चर्चा हो और उन के घर वालों को पता न चले, भला ऐसा कैसे हो सकता था. सरिता के पिता जीवनराम को भी किसी ने इस बारे में बता दिया. एक तो इज्जत की बात थी, दूसरे जीवनराम की नजरों में प्रमोद ठीक लड़का नहीं था. इसलिए वह परेशान हो उठा. घर जा कर पहले तो उस ने पत्नी को डांटा कि वह जवान हो रही बेटी का ध्यान नहीं रखती. उस के बाद सरिता को बुला कर पूछा ‘‘यह प्रमोद के साथ तेरा क्या चक्कर है? वह आवारा तेरा कौन है, जो तू उस से मिलतीजुलती है.’’

बाप की इन बातों से सरिता कांप उठी. वह जान गई कि पिता को उस के संबंधों की जानकारी हो गई है. वह उन के सामने सीधेसीधे तो अपने और प्रमोद के संबंधों को स्वीकार नहीं कर सकती थी, इसलिए उस ने कहा, ‘‘पापा, प्रमोद से मेरा कोई संबंध नहीं है. कभीकभार स्कूल आतेजाते रास्ते में मिल जाता है तो पढ़ाई के बारे में पूछ लेता है.’’ जीवनराम जानता था कि बेटी झूठ बोल रही है. जवान बेटी से ज्यादा कुछ कहा भी नहीं जा सकता था. फिर उन्हें यह भी पता नहीं था कि बात कहां तक पहुंची है, इसलिए उन्होंने सरिता को समझाते हुए कहा, ‘‘बेटा, हम तुम्हें इसलिए पढ़ा रहे हैं कि तुम्हारी जिंदगी बन जाए, लेकिन अगर मुझे कुछ ऐसावैसा सुनने को मिलेगा तो मैं तुम्हारी पढ़ाई छुड़ा कर शादी कर दूंगा.’’

‘‘पापा, आप बिलकुल चिंता न करें. मैं कोई ऐसा काम नहीं करूंगी, जिस से आप को कोई परेशानी हो.’’

सरिता के इस आश्वासन पर जीवनराम को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन वह निश्चिंत नहीं हुए. उन्होंने पत्नी से तो सरिता पर नजर रखने के लिए कहा ही, खुद भी उस पर नजर रखते थे. जब उन्हें लगा कि इस तरह बात नहीं बनेगी तो एक दिन वह प्रमोद के बाप से मिल कर उस की शिकायत करते हुए बोले, ‘‘प्रमोद सरिता का पीछा करता है. यह अच्छी बात नहीं है. आप उसे रोकें.’’ प्रमोद का बाप वैसे ही बेटे की आवारगी से परेशान था. जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह बेचैन हो उठा, क्योंकि वह नहीं चाहता था कि कोई ऐसी स्थिति आए कि उसे मुंह छिपाना पड़े. इसलिए जीवनराम के जाते ही उस ने प्रमोद को बुला कर पूछा, ‘‘जीवनराम शिकायत ले कर आया था, सरिता से तुम्हारा क्या चक्कर है?’’

प्रमोद साफ मुकर गया. लेकिन उस का बाप अपने आवारा बेटे के बारे में जानता था, इसलिए उसे डांटफटकार कर कहा, ‘‘प्रमोद, बेहतर होगा कि तुम कोई कामधाम करो, वरना हमारा घर छोड़ दो. मैं नहीं चाहता कि तुम्हारी करतूतों की वजह से गांव में मेरा सिर नीचा हो.’’ प्रमोद सिर झुकाए बाप की बातें सुनता रहा. उस ने सोचा, सरिता भी कोई कामधाम करने के लिए कह रही थी. अब बाप भी घर से भगा रहा है. इसलिए अब कुछ कर लेना ही ठीक है. बाप किसी बिजनैस के लिए पैसे दे नहीं सकता था, इसलिए उस ने दिल्ली जाने का मन बना लिया. उस का एक दोस्त सुरेश दिल्ली में पहले से ही रहता था. उस ने उस से बात की और दिल्ली आ गया.

प्रमोद का विचार था कि वह काम कर के खुद को इस काबिल बनाएगा कि कोई उस का विरोध नहीं कर सकेगा. दिल्ली में सुरेश ने उसे एक जींस बनाने वाली फैक्टरी में नौकरी दिला दी थी. काम भी बढि़या था और पैसे भी ठीकठाक मिल रहे थे, लेकिन कुछ ही दिनों में प्रमोद को सरिता की याद सताने लगी तो वह नौकरी छोड़ कर गांव चला गया. उस के बाहर जाने से जहां जीवनराम ने राहत की सांस ली थी, वहीं वापस आने से उस की चिंता फिर बढ़ गई थी. उसी दौरान उन्होंने सरिता को देर रात प्रमोद से मोबाइल फोन पर बातें करते पकड़ लिया तो उसे लगा कि अब वह बेटी को प्रमोद से अलग नहीं कर पाएगा, क्योंकि वह सरिता के साथ मारपीट, डांटफटकार कर के हार चुका था. सरिता प्रमोद को छोड़ने को तैयार नहीं थी. हद तो तब हो गई, जब सरिता ने मां से साफ कह दिया, ‘‘मां, आखिर प्रमोद में बुराई ही क्या है, हम दोनों एकदूसरे से प्यार करते हैं. आप लोगों को मेरी शादी कहीं न कहीं तो करनी ही है, उसी से कर दीजिए.’’

बेटी की बात सुन कर मां हैरान रह गई थी. बेटी के इसी इरादे से जीवनराम चिंतित था. उस ने देखा कि अब वह खुद कुछ नहीं कर सकता तो उस ने पंचायत बुलाई. पंचायत ने सलाह दी कि इस झंझट से बचने का एक ही तरीका है कि दोनों ही अपनेअपने बच्चों की शादी जल्द से जल्द कर दें. पंचायत ने प्रमोद से साफसाफ कह दिया था कि अगर उस ने कोई उल्टीसीधी हरकत की तो उसे गांव से निकाल दिया जाएगए. प्रमोद की समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. सरिता का स्कूल जाना बंद करा दिया गया था. उसे घर से बिलकुल नहीं निकलने दिया जा रहा था. उन्हीं दिनों डालचंद अपनी बेटी अर्चना की शादी के लिए प्रमोद के घर पहुंचे तो प्रमोद के बाप छदामीलाल ने तुरंत यह रिश्ता स्वीकार कर लिया. इस के बाद 14 जून, 2013 को अर्चना और प्रमोद की शादी हो गई.

अर्चना ससुराल आई तो सभी ने उसे हाथोंहाथ लिया. इस से अर्चना बहुत खुश हुई. लेकिन पहली रात को प्रमोद ने उस के साथ जो व्यवहार किया, वह उसे कुछ अजीब सा लगा था. एक पति पहली रात जिस तरह पत्नी से प्यार करता है, वैसा प्रमोद के प्यार में नजर नहीं आया था. अर्चना सप्ताह भर ससुराल में रही. इस बीच प्रमोद के बातव्यवहार से अर्चना ने अंदाजा लगा लिया कि पति उसे पसंद नहीं करता. लेकिन मायके आने पर यह बात उस ने किसी से नहीं कही क्योंकि अगर वह यह बात मायके में किसी से बताती तो वे काफी परेशान होते.

कुछ दिनों बाद अर्चना फिर ससुराल आ गई. पति का व्यवहार संतोषजनक नहीं था, इसलिए अर्चना परेशान रहने लगी थी. उस ने यह भी देखा कि प्रमोद दिनभर मटरगश्ती करता रहता है. घर का एक काम नहीं करता. पति की बेजा हरकतों से उस से रहा नहीं गया तो एक दिन उस ने कहा, ‘‘तुम दिनभर इधरउधर घूमा करते हो, पापा के साथ खेतों पर काम क्यों नहीं करते?’’

‘‘मुझ से खेती के काम नहीं होते.’’ प्रमोद ने जवाब दिया.

‘‘तो फिर कोई दूसरा काम करो. इस तरह आवारा की तरह घूमना ठीक नहीं है.’’ अर्चना ने कहा. 

पत्नी की इस सलाह पर प्रमोद को गुस्सा आ गया. उस ने उसे डांट कर कहा, ‘‘तू अपने काम से काम रख. मैं क्या करूं, यह मुझे तू बताएगी?’’

‘‘तुम्हारी स्थिति से तो यही लगता है कि तुम कोई कामधंधा करने वाले नहीं. पापा से तो तुम्हारे घर वालों ने बताया था कि तुम दिल्ली में नौकरी करते हो. शादी के बाद तुम मुझे दिल्ली ले जाओगे. लेकिन मैं देख रही हूं कि आवारागर्दी करने के अलावा तुम्हारे पास कोई काम नहीं है.’’ अर्चना ने गुस्से में बोली. प्रमोद ने हंसते हुए कहा, ‘‘तुम ने अपनी शक्ल देखी है. तुम जैसी गंवार लड़की दिल्ली में रहेगी तो यहां गांव में चूल्हाचौका कौन करेगा?’’

‘‘अगर मैं गंवार थी तो मुझ से शादी ही क्यों की.’’ अर्चना ने कहा.

‘‘बहुत हो गया, अब चुप रह. मैं फालतू की बकवास सुनना नहीं चाहता.’’

अर्चना को लगा कि कुछ ऐसा है जिस की जानकारी उसे नहीं है. लेकिन जल्दी ही उसे उस की भी जानकारी हो गई. उस ने प्रमोद के पर्स में सरिता के साथ उस की फोटो देख ली. उस ने तुरंत वह फोटो प्रमोद के सामने रख कर पूछा, ‘‘तुम्हारे साथ यह किस की फोटो है?’’ जवाब देने के बजाय प्रमोद उस के गाल पर जोरदार तमाचा मार कर बोला, ‘‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा पर्स छूने की?’’

अर्चना तड़प कर बोली, ‘‘आज तो मार दिया, लेकिन फिर कभी ऐसी गलती मत करना, वरना जिंदगीभर पछताओगे. सब के सामने मैं विवाह कर के आई हूं. इसलिए तुम पर मेरा पूरा हक है. मेरे रहते यह सब नहीं चलेगा.’’

प्रमोद चुपचाप घर से निकल गया. अर्चना जान गई कि उस के पति के जीवन में उस के अलावा भी कोई है. यह उस के लिए चिंता की बात थी. अभी उस के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसे पता चल गया कि उसे बचाखुचा प्यार मिल रहा है. अगर यह संबंध इसी तरह चलते रहे तो अर्चना का जीवन नरक हो जाता, इसलिए रात में प्रमोद आया तो उस ने साफसाफ कह दिया, ‘‘शादी से पहले तुम्हारी जिंदगी में जो भी रही हो, मुझ से कोई मतलब नहीं है. लेकिन शादी के बाद यह सब नहीं चलेगा. मैं तुम्हारे प्रति समर्पित हूं तो तुम्हें भी मेरे प्रति समर्पित होना पड़ेगा.’’

‘‘अगर मैं समर्पित न हो सका तो…?’’

…तो इस का भी इलाज है, मुझे कानून का सहारा लेना होगा.’’ अर्चना ने कहा. प्रमोद सन्न रह गया. जिसे वह सीधीसादी गंवार समझता था, वह तो उस से भी तेज निकली. अर्चना ने उसी समय अपने बाप को फोन कर के कह दिया कि वह मायके आना चाहती है. प्रमोद को लगा कि अर्चना से उस की शादी गले की हड्डी बन रही है. उस ने घर वालों के दबाव में यह शादी की थी. उस ने सोचा था कि पत्नी को जैसे चाहेगा, रखेगा, लेकिन यह तो उस के लिए मुसीबत बन रही है. अब वह इस मुसीबत से छुटकारा पाने के बारे में सोचने लगा. जब उस की समझ में कुछ नहीं आया तो वह अपने दोस्त मुकेश से मिला और उस से पूरी बात बता कर कहा, ‘‘यार! मैं किसी भी तरह इस अर्चना नाम की मुसीबत से छुटकारा चाहता हूं.’’

‘‘क्या मतलब?’’ मुकेश ने पूछा.

‘‘मतलब यह कि जीतेजी तो उस से छुटकारा मिल नहीं सकता. ठिकाने लगाने के बाद ही शुकून मिल सकता है. और इस काम में तुम्हें मेरा साथ देना होगा.’’ प्रमोद ने कहा. इस के बाद दोनों कई दिनों तक योजनाएं बनाते रहे. आखिर में जब योजना फाइनल हो गई तो दोनों मौके की तलाश करने लगे. अर्चना को घर में तो मारा नहीं जा सकता था, क्योंकि घर में प्रमोद उसे मारता तो सीधे आरोप उसी पर लगता. यानी उस का फंसना तय था. इसलिए वह उसे घर के बाहर ही मारना चहाता था. उस ने ससुर को फोन किया कि पत्नी को विदा कराने आ रहा है.

अर्चना इस बार पिता के साथ मायके पहुंची थी तो उस ने मां से प्रमोद के गांव की किसी लड़की से संबंध होने की बात बता दी थी. बेटी की बात सुन कर शारदा स्तब्ध रह गई थी. कुछ महीने पहले ही तो उस ने बेटी की शादी की थी. अभी तो बेटी की पूरी जिंदगी पड़ी थी. उस ने बेटी को समझाया कि वह पति को संभाले. अब वह इस बात का जिक्र किसी और से न करे, क्योंकि अगर उस के पिता को इस बारे में पता चल गया तो मामला काफी संगीन हो जाएगा. प्रमोद ससुराल पहुंचा तो अर्चना को उस के साथ जाना ही था. उसी दिन प्रमोद ने दोपहर के बाद विदाई के लिए कहा तो डालचंद ने कहा, ‘‘यह समय विदाई करने का नहीं है. लालपुर पहुंचतेपहुंचते रात हो जाएगी. इसलिए तुम कल चले जाना.’’

‘‘नहीं पापा, जाना बहुत जरूरी है. साधन से ही तो जाना है. आराम से पहुंच जाएंगे.’’ डालचंद को क्या पता था कि उस के मन में क्या है. उन्होंने अर्चना को विदा कर दिया. प्रमोद खुश था कि सब कुछ उस के मन मुताबिक हो रहा है. अर्चना भी पति के मन की बात से बेखबर थी. वह प्रमोद के साथ गजरौला कलां पहुंची तो वहां मुकेश मिल गया. दोनों अर्चना को ले कर लालपुर की ओर चल पड़े. अंधेरा हो जाने की वजह से लालपुर जाने वाली सड़क सुनसान हो गई थी. रास्ते में खेतों के बीच प्रमोद ने अर्चना को दबोच लिया तो वह चीखी, ‘‘यह क्या कर रहे हो? छोड़ो मुझे.’’

लेकिन प्रमोद ने उसे छोड़ने के लिए थोड़े ही पकड़ा था. उस ने उसे जमीन पर गिरा दिया तो मुकेश ने फुरती से उस के दोनों हाथ पकड़ लिए. इस के बाद प्रमोद ने उस का गला दबा कर उसे मार डाला. इस तरह अर्चना का खेल खत्म कर के प्रमोद ने रास्ते का कांटा निकाल दिया था. इस के बाद प्रमोद ने जल्दीजल्दी अर्चना के गहने उतारे और फिर लाश को उठा कर गन्ने के खेत में फेंक दिया. फिर योजना के मुताबिक प्रमोद थाना गजरौला कलां पहुंचा, जहां उस ने अपनी पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी. लेकिन उस के हावभाव से ही थानाप्रभारी भुवनेश गौतम ने ताड़ लिया कि यह झूठ बोल रहा है. इस के बाद तो उन्होंने उसे थाने ला कर सच्चाई उगलवा ही ली. 

पूछताछ के बाद थानाप्रभारी ने प्रमोद और मुकेश को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. बाद में डालचंद ने कहा कि उन की बेटी की हत्या की साजिश में प्रमोद का बाप छदामीलाल भी शामिल था तो पुलिस ने उसे भी इस मामले में अभियुक्त बना कर जेल भेज दिया. 

जांच अधिकारी ने सीओ दिनेश शर्मा की देखभाल में इस मामले की चार्जशीट तैयार कर के अदालत में पेश कर दी गई है. अब देखना यह है कि इस मामले में दोषियों को सजा क्या होती है.

   — कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

पराठों के लिए मशहूर है मुरथल का ढाबें, विदेशी कौलगर्लस का भी देह तड़का

जब आप दिल्ली से करनाल जाने वाले जीटी हाईवे पर जाएंगे तो सोनीपत के नजदीक मुरथल में हाईवे के किनारे जगमगाते व सजे हुए अनेक ढाबे दिखाई देंगे. रात में तो इन ढाबों की रौनक देखने लायक होती है.

इन ढाबों के परांठों का स्वाद भारत भर में मशहूर है. तभी तो रात में इन ढाबों की पार्किंग में सैकड़ों गाडि़यां खड़ी रहती हैं. दूरदूर से लोग मुरथल के परांठों का स्वाद लेने आते हैं. एक तरह से इन ढाबों की वजह से मुरथल की भारत भर में पहचान बनी हुई है.

इन्हें भले ही ढाबा कहते हैं लेकिन ये किसी आधुनिक होटल से कम नहीं हैं, लेकिन पैसे कमाने के लालच में कुछ लोगों ने ढाबों की परिभाषा ही बदल दी है. इन ढाबों पर ग्राहकों को मौजमस्ती कराने के लिए कालगर्ल भी बुलाई जाने लगी हैं. जिस से ग्राहकों के खाने के देशी और विदेशी देह का सुख भी मिल सके. अनैतिक देह व्यापार का धंधा भी खूब फलफूल रहा था.

7 जुलाई, 2021 की रात के तकरीबन 8 बजे का वक्त था, जब ढाबे रंगबिरंगी रोशनी से नहाए हुए थे. ढाबों के बाहर वाहनों की कतारें लगी थीं. तभी एक कार एक ढाबे के बाहर आ कर रुकी. उस में से 2 लोग उतरे. पहले उन्होंने अपनी खोजी नजरों से ढाबे का मुआयना किया और फिर आराम से टहलते हुए सीधे काउंटर पर पहुंचे.

काउंटर पर मौजूद मैनेजर ने एक नजर उन पर डालते हुए पूछा, ‘‘कहिए सर, क्या सेवा कर सकता हूं आप की?’’

‘‘हमें स्पैशल परांठे चाहिए.’’ उस ने कुरसियों की तरफ इशारा करते हुए कहा.

‘‘प्लीज आप बैठ कर मेन्यू देख कर और्डर कीजिए, अभी भिजवाता हूं.’’ मैनेजर बोला.

‘‘हमें खाने के नहीं, इस्तेमाल करने वाले परांठे चाहिए.’’ उन की बात सुन कर काउंटर पर बैठा व्यक्ति एक पल के लिए सकपका गया, लेकिन दूसरे ही पल उन दोनों को गहरी नजरों से देखते हुए पूछा, ‘‘मैं आप का मतलब नहीं समझा?’’

‘‘हम ने ऐसी तो कोई बात की नहीं, जो आप समझ न सको. आप के एक पुराने ग्राहक ने ही हमें यह जगह बताई थी, इस भरोसे पर आज मनोरंजन के इरादे से यहां चले आए.’’ आगंतुक ने राजदाराना अंदाज में कहा.

तभी मैनेजर मुसकराते हुए बोला, ‘‘ओह समझ गया, यह बात है तो आप को पहले बताना चाहिए था. दरअसल, बात यह है सर कि पुलिस का भी चक्कर रहता है, इसलिए अंजान लोगों के साथ संभल कर बात करनी पड़ती है हमें. वैसे आप को किस तरह का परांठा चाहिए?’’

‘‘हमें एकदम बढि़या चाहिए, जो दिल खुश हो जाए.’’ एक व्यक्ति बोला.

‘‘यह मैं ने इसलिए पूछा कि हमारे पास देशीविदेशी दोनों तरह के हैं. अब मरजी आप की है, आप जो भी पसंद करें. सर्विस में भी आप को कोई शिकायत नहीं मिलेगी.

‘‘हमारे कई रेग्युलर कस्टमर हैं, जो हमारी शानदार सर्विस से हमेशा खुश रहते हैं. ऐसा करता हूं, मैं आप को फोटो दिखा देता हूं, आप पसंद कर लीजिए.’’ कहने के साथ ही उस ने अपना मोबाइल उन के सामने कर दिया और एकएक कर के फोटो दिखाने लगा.

उस के पास कई सुंदर लड़कियों के अदाओं के साथ खिंचे फोटोग्राफ थे. इन में विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं. वास्तव में वह परांठों की नहीं, बल्कि कालगर्ल के बारे में बात कर रहे थे.

‘‘विदेशी का इंतजाम कैसे करोगे?’’

‘‘सर, आप सिर्फ पसंद कीजिए, इंतजाम हमारे कमरों में पहले से है, फिलहाल कुछ लड़कियां आई हुई हैं.’’ उस ने कहा.

आगंतुक ने उन में से एक लड़की को पसंद किया और उस का रेट तय करने के बाद एक 500 का नोट उस की तरफ बढ़ाया, ‘‘ठीक है यह आप एडवांस रख लीजिए, हमारा एक दोस्त भी मस्ती के लिए आने वाला है.’’ कहने के साथ ही आगंतुक ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला और किसी को काल कर के कहा, ‘‘दोस्त, जल्दी आ जाओ बढि़या इंतजाम हो गया है.’’

उस के फोन किए अभी 5 मिनट भी नहीं बीते थे कि तभी पुलिस की गाडि़यां वहां आ कर रुकीं. पुलिसकर्मी दनदनाते हुए उस ढाबे में आ गए और मैनेजर को हिरासत में लेने के बाद कमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी.

काउंटर पर बैठा व्यक्ति व अन्य लोग यह सब देख कर सकपका गए, जबकि 2 आगंतुक जो मैनेजर से बातचीत कर रहे थे, वे मंदमंद मुसकरा रहे थे.

वास्तव में वह कोई और नहीं, बल्कि पुलिस के नकली ग्राहक थे. सटीक जानकारी होने के बाद ही पुलिस ने रेड की काररवाई की थी. पुलिस जब कमरों में पहुंची तो हैरान रह गई. कमरों में कई लड़कियां मौजूद थीं, जो पुलिस को देख कर अपना मुंह छिपाने लगीं.

महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें कमरे में ही अपनी निगरानी में ले लिया. सभी लड़कियां हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने लगीं, ‘‘हमें छोड़ दीजिए प्लीज, वरना हमारी बहुत बदनामी होगी.’’

‘‘क्यों, यह सब खयाल तुम लोगों को पहले नहीं आया.’’ महिला पुलिसकर्मी ने कहा.

‘‘गलती हो गई अब कभी नहीं आएंगे.’’ कई लड़कियां गिड़गिड़ाते हुए बोलीं, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन की गुहार को नजरंदाज कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने अधीनस्थों को निर्देश दिया, ‘‘तुम लोग इन को यहीं रखो, कोई भी यहां से जाने न पाए, हम बाकी जगह को चैक करते हैं.’’ इस के बाद पुलिस ने अन्य 2 ढाबों पर भी रेड की.

दरअसल, यह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उड़नदस्ता टीम थी, जिस का नेतृत्व डीएसपी अजीत सिंह कर रहे थे. टीम में सोनीपत की एसडीएम शशि वसुंधरा को भी शामिल किया गया था.

स्पैशल टीम को सूचना मिल रही थी कि मुरथल के कुछ ढाबों पर देह व्यापार, जुएसट्टे व नशे का धंधा जोरों पर चल रहा है. सूचना को पुख्ता करना जरूरी था. इसलिए टीम ने पहले 2 लोगों को नकली ग्राहक बना कर वहां भेजा था. जब उन की बातचीत में सब कुछ साफ हो गया तो उन का इशारा मिलने पर काररवाई की.

पुलिस टीम ने वहां स्थित हैप्पी ढाबा, राजा ढाबा व होटल वेस्ट ढाबों पर रेड की. इस काररवाई में 12 लड़कियों व 5 युवकों को देह व्यापार में जबकि 9 लोगों को जुए के आरोप में गिरफ्तार किया. वे महफिल सजा कर जुआ खेल रहे थे.

वे सभी अच्छे परिवारों से थे, इसलिए उन्होंने पुलिस पर रौब गालिब करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस उन के प्रभाव में नहीं आई. 9 जुआरियों से पुलिस ने एक लाख 63 हजार रुपए भी बरामद किए.

जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार लोगों में 3 विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं. इन में एक लड़की उज्बेकिस्तान, दूसरी तुर्की व तीसरी रूस की रहने वाली थी. बाकी 9 लड़कियां दिल्ली निवासी थीं. गिरफ्तार किए गए युवक सोनीपत, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के थे.

पुलिस ने सभी लोगों के मोबाइल व नकदी अपने कब्जे में ले ली. पुलिस की इस काररवाई से ढाबों पर भगदड़ मच गई. पुलिस ने सभी आरोपियों को कस्टडी में ले कर पुलिस वैन में बैठाया और उन्हें ले कर मुरथल थाने पहुंची.

वहां आरोपियों से पूछताछ की तो ढाबों पर चलने वाले अनैतिक धंधे की ऐसी परतें खुलीं, जिस पर हर कोई सोचने पर मजबूत हो जाए. क्योंकि ढाबों पर यह सब होता होगा, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा हो.

ढाबों पर अमूमन लोग खाना खाने के लिए ही आते हैं, क्योंकि ढाबे इसी काम के लिए बने होते हैं, लेकिन मुरथल के ढाबों की बात अलग है. उन्होंने जीटी करनाल हाइवे किनारे बने ढाबों की छवि को नया रूप दिया. नाम भले ही ढाबा रखा गया, लेकिन उन्हें आधुनिक होटल का रूप दिया गया.

होटल की तरह ढाबों में रूम तक बनाए गए थे. ग्राहकों को खाने के साथसाथ रुकने की सुविधा भी दी जाने लगी. ढाबों की ख्याति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर सहित दूरदूर से लोग यहां परांठों का स्वाद लेने आते हैं.

मुरथल के ढाबों के ज्यादातर मालिक खुद हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने ढाबे बनाने के बाद वह दूसरे लोगों को किराए पर दे दिए. यानी ढाबे के चलने न चलने से उन का कोई मतलब नहीं होता, उन्हें तो बस महीने में किराए की रकम चाहिए होती है.

वैसे तो ये ढाबे इतने मशहूर हैं कि उन पर न तो कमाई की कमी है और न ही ग्राहकों की, लेकिन कुछ ढाबे वालों को इतने पर भी तसल्ली नहीं हुई, उन्होंने लालच में अपने काम को चमकाने में चारचांद लगाने शुरू कर दिए.

ढाबे वाले वह काम भी कराने लगे जो नैतिक नहीं थे. इन में जुआ, सट्टा या नशा ही नहीं, बल्कि देह व्यापार भी शामिल हो गया. ऐसे लोगों ने यह भी नहीं सोचा कि ढाबों की छवि पर इस का क्या प्रभाव पड़ेगा. ऐसे ढाबों पर देह व्यापार का धंधा संगठित तरीके से चलाया जाने लगा.

ढाबे वालों से ऐसी लड़कियों के संपर्क हो गए, जो पैसे कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती थीं. वहां पर ऐसी लड़कियों को सप्ताह 10 दिन के हिसाब से एकमुश्त रकम दे कर बुलाया जाता था. उन की बुकिंग का काम ढाबा संचालक व उन से जुड़े दलाल करते थे. ग्राहकों से वह खुद तयशुदा रकम लेते थे, जिस में कालगर्ल का हिस्सा नहीं होता था.

एकमुश्त रकम लेने के बाद कालगर्ल को उस व्यक्ति के इशारों पर काम करना होता था, जो उन्हें लाता था. लड़कियोें के ठहरने व खाने का खर्च भी उन्हें ही उठाना होता था.

कहते हैं कि गलत काम गुपचुप तेजी से चलता है. ढाबों का देह व्यापार भी कुछ इस तरह चला कि लड़कियां वहां शिफ्टों में काम करती थीं. इन में दिल्ली और उस के आसपास के शहरों के अलावा पश्चिम बंगाल व कोलकाता की लड़कियां भी शामिल होती थीं.

जो विदेशी लड़कियां पकड़ी गईं, वैसे तो वे टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन देह व्यापार में भी जुट गई थीं. उन के संपर्क कई ऐसे दलालों से थे, जो उन के लिए ग्राहक ढूंढते थे. तयशुदा कमीशन ले कर दलाल उन्हें ग्राहकों को परोसते थे.

देह के धंधे में लिप्त ढाबे वाले औन डिमांड विदेशी लड़कियां बुलाते थे. विदेशी लड़कियों को इतनी कमाई होती थी कि वह ऐसी जगहों पर आनेजाने के लिए अपने साथ पेमेंट पर गाइड भी रखती थीं. गाइड भी उन के लिए ग्राहक ढूंढने में मदद करते थे.

अमूमन कोई भी व्यक्ति सोचता है कि ढाबे तो सिर्फ खाने के लिए होते हैं, इसलिए किसी को शक नहीं होता था कि वहां के कमरों के अंदर क्या कुछ चलता है. इस बात का भी ढाबे वाले जम कर फायदा उठा रहे थे. उन्हें लगता था कि जल्दी से उन पर कोई शक भी नहीं करेगा.

ढाबों पर देह व्यापार के लिए नए ग्राहकों को जोड़ने का काम भी उन्हें औफर दे कर चलता था. ऐसे लोगों को बताया जाता था कि उन के यहां खाने के साथ शबाब का भी इंतजाम है, जो लोग इच्छुक होते थे, उन्हें लड़कियां परोस दी जाती थीं. इसी तरह चेन बनती रही.

देह व्यापार के लिए वाट्सऐप का भी इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस से बचने के लिए नेटवर्क से जुड़े लोग वाट्सऐप के जरिए ही बातें किया करते थे और उसी से फोटो भेज कर लड़कियां पसंद कराई जाती थीं.

कई बार लड़कियों को औन डिमांड बुलाया जाता था. विदेशी लड़कियां ज्यादातर औन डिमांड आती थीं. जैसे ही उन्हें फोन किया जाता था, वे टैक्सी से कुछ देर में वहां पहुंच जाती थीं.

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के अगले दिन अदालत में पेश किया. जुए के आरोप में पकड़े गए 9 लोगों व स्थानीय लड़कियों को तो जमानत मिल गई, जबकि तीनोें विदेशी लड़कियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

हैरानी की बात यह थी ढाबों से मुरथल थाने की दूरी करीब एक किलोमीटर थी, ऐसे में पुलिस की नाक के नीचे ही देह का धंधा आबाद था.

मामला खुलने पर स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई. भला यह कैसे संभव था कि ढाबों पर जुआ, सट्टा व देह व्यापार होता हो और पुलिस को पता तक न हो.

लापरवाही सामने आने पर सोनीपत के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और थानाप्रभारी अरुण कुमार को तुरंत लाइन हाजिर करते हुए उन के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दे दिए.

सुखवीर सिंह को मुरथल थाने का नया प्रभारी बनाया गया. दूसरी तरफ ढाबों की छवि को ले कर मुरथल ढाबा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी चिंतित हो गए. ढाबा संचालक अमरीक सिंह, देवेंद्र कादियान आदि का मानना है कि कुछ लोगों की करतूत की वजह से कारोबार प्रभावित हो सकता है.

इसलिए एसोसिएशन ने बैठक कर के तय किया कि उन के द्वारा निगरानी कर के गलत काम करने वालों को बेनकाब किया जाएगा. ऐसे लोग वहां ढाबा संचालन नहीं कर सकेंगे. जल्द ही वह ढाबा संचालन की गाइडलाइन तैयार कर के उस का पालन कराएंगे.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

20 साल बाद लौट कर घर आया, पुलिस ने यह सपना सच कराया

यह अकसर होता है कि किसी तरह की नाराजगी या कुछ बनने की फितरत या फिर कुछ नया कर गुजरने की लालसा से बहुत से नौजवान अपने घर परिवार को छोड़ कर निकल पड़ते हैं और फिर उन में से कुछ तो बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं, मगर ज्यादातर आमतौर पर गुमनाम रह जाते हैं.

यही जिंदगी का एक ऐसा फलसफा है जो यह बताता है कि इनसान में कुछ कर गुजरने की चाह उसे ऊंचाइयों पर पहुंचा देती है. मगर कुछ ऐसे होते हैं जो घर ठिकाना छोड़ कर भटकते रह जाते हैं और कभी कोई मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं और फिर जब कभी अपनों के बीच लौटते हैं तो अपने घर आ कर जो खुशी होती है, उसे शब्दों में कहा नहीं जा सकता. आइए, देखें कुछ ऐसी ही घटनाएं :

पहली घटना

एक नौजवान अपने पिता से नाराज हो कर घर परिवार छोड़ कर चला गया. पत्नी बच्चे सभी थे. 20 साल बाद लौटा तो मध्यवर्गीय इस परिवार के हालात बदल चुके थे और लड़का अपने बूते चार्टर्ड अकाउंटैंट बन गया था.

दूसरी घटना

एक बालक घर परिवार छोड़ कर चला गया, मगर लंबे समय तक दुखों का पहाड़ उठाया. वह जब 25 साल बाद लौटा तो उस के परिवार ने उसे पा कर खुशियां मनाईं और उसे एक नई जिंदगी मिल गई.

तीसरी घटना

एक बालक घर से नाराज हो कर बड़े शहर आ गया. 15 साल बाद जब वह अपने गांव लौटा तो उसे एहसास हुआ उस ने बहुत बड़ी गलती की थी.

पुलिस की अनोखी पहल

आप को बताते हैं एक ऐसे नौजवान की कहानी जो 20 साल बाद घर लौटा और इस में एक पुलिस अधीक्षक ने मददगार बनने का रोल निभाया.

झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस की एक अनोखी पहल देखने को मिली है, जहां पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने 20 साल से बिछड़े एक बेटे को उस के मांबाप से मिलाया.

दरअसल, यह मामला गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव का है, जहां 20 साल पहले रामजनम नाम का शख्स काम की तलाश में हरियाणा के पलवल जिले चला गया था. वहां उस की मुलाकात एक परिवार से हुई. परिवार ने उस सीधे सादे लड़के को अपने घर पर रख लिया.

देखते ही देखते 20 साल बीत गए, लेकिन रामजनम घर वापस नहीं लौटा. घर वालों को लगा उस का बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. वहीं रामजनम ने भी अपने मां बाप से मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी.

अचानक रामजनम को अपने घर की याद आई तो उस ने यह बात अपनी मकान मालकिन को बताई जिस के बाद उस औरत ने गूगल से गढ़वा पुलिस का सरकारी नंबर निकाला और मोबाइल से बात करते हुए रामजनम की तसवीर शेयर की.

पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने तत्काल रंका थाना को फोटो गांव में भेज कर पता लगाने का निर्देश दिया, जिस के बाद थाना प्रभारी ने गांव में पहुंच कर फोटो की पहचान उस लड़के के मां बाप से कराई. मां बाप ने भी अपने बेटे को पहचान लिया, जिस के बाद पुलिस ने रंका थाना में मां बाप को ले जा कर उन के बेटे रामजनम से वीडियो काल से बात कराई.

रामजनम और उस के मां बाप वीडियो काल से बात कर के भावुक हो उठे. दोनों की आंखों में आंसू आ गए. इस घटना के बाद गढ़वा पुलिस की इस पहल की चारों तरफ तारीफ हो रही है.

पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने कहा, “हरियाणा से एक औरत का मेरे सरकारी नंबर पर फोन आया था. उन्होंने बताया कि एक नौजवान 12 साल से उन के यहां काम कर रहा है, जो गढ़वा जिले के रंका थाने के पिंडरा गांव का रहने वाला है. औरत द्वारा उस नौजवान की तसवीर भी भेजी गई थी. पुलिस के द्वारा उस गांव में जा कर उस की पहचान रामजनम सिंह के रूप में की गई, जो 20 साल पहले कमाने के लिए बाहर गया था और कभी वापस नहीं लौटा. उस के माता पिता को थाने बुला कर पुलिस ने वीडियो काल से बात कराई, जिस में रामजनम और उस के माता पिता दोनों ने एक दूसरे को पहचान लिया. घर और गांव के लोग उसे मरा समझ बैठे थे, लेकिन इस वाकिए ने परिवार के साथ साथ गांव वालों के चेहरे पर भी खुशी ला दी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें