⚲

Entertainment : मजाक में मुद्दों की बात करते शेखर सुमन

Entertainment. ‘‘आज भी वह सीन मेरी आंखों के सामने से नहीं जाता, जब मेरा बेटा बर्फ की सिल्लियों पर लेटा हुआ था. किसी भी मातापिता के लिए इस से बड़ा दुख क्या हो सकता है कि उन्हें अपने ही बच्चे को कंधा देना पड़े. मुझे  लगता था कि समय के साथ यह दर्द कम हो जाएगा, लेकिन यह और गहरा होता गया.’’

यह कथन फिल्म कलाकार शेखर सुमन का है, जब उन के बड़े बेटे आयुष की असमय मौत हो गई थी. पर कहते हैं, जिंदगी कभी रुकती नहीं है. शेखर सुमन ने इस दर्द को अपनी दवा बनाया और आज जब वे अपने लेटेस्ट शो ‘शेखर टुनाइट’ में देशदुनिया की खबरों पर व्यंग्य बाण चलाते हैं, तो लगता है कि इस शो के जरीए शेखर सुमन ने कई साल के बाद एक प्रमुख होस्ट और व्यंग्यकार के रूप में स्क्रीन पर जबरदस्त वापसी की है.

शेखर सुमन ने इस शो में बिना नाम लिए एक ऐसे ‘अहंकारी राजा’ की कहानी सुनाई, जो अपनी नाकामियां छिपाता है और सवाल पूछने वाले को ‘देशद्रोही’ करार देता है.

12,000 करोड़ रुपए की लागत वाली सड़कों की बदहाली पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सड़कें अब बड़ी बेशर्म हो गई हैं, जो कुछ घंटों की बारिश के बाद गड्ढों के रूप में वियोग छोड़ जाती हैं

महंगाई पर बात करते हुए शेखर सुमन का मानना है कि सरकारें अमीरों से प्यार करती हैं, क्योंकि पैट्रोलडीजल महंगा होने पर अमीर कभी सड़कों पर आ कर ‘अमीर एकता जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाते.

व्यंग्य और तीखे सवालों के चलते शेखर सुमन के शो को बंद कराने की अटकलों के बीच, उन के करीबी सहयोगी और फिल्म निर्माता धर्मेश सांगानी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की. इन छापों के बाद भी शेखर सुमन का कटाक्ष जारी है और उन का मानना है कि उन की आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

पटना में जनमे शेखर सुमन ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म ‘उत्सव’ से की थी, जिस में हीरोइन रेखा लीड रोल में थीं. इस के अलावा साल 1986 में उन की फिल्म ‘अनुभव’ आई थी, जो एक सैक्स कौमेडी कही जा सकती है. इस फिल्म की हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरे और रिचा शर्मा थीं. मतलब, उन की पहली दोनों फिल्मों का मुख्य केंद्र कामवासना था.

पर हिंदी फिल्मों में जब दाल नहीं गली तो शेखर सुमन ने जल्द ही टैलीविजन को अपना कार्य क्षेत्र चुन लिया था. ‘देख भाई देख’, ‘रिपोर्टर’, ‘वाह जनाब’, ‘छोटे बाबू’, ‘अमर प्रेम’ आदि शो में वे काफी कामयाब रहे थे. इस के अलावा वे ‘ग्रेट इंडियन कौमेडी शो’, ‘डायल वन और जीतो’, ‘कौमेडी सर्कस’ जैसे कई शो का भी हिस्सा रहे.

इतना ही नहीं 1990 और 2000 के दशक में शेखर सुमन ने राजनीतिक व्यंग्य, सैलिब्रिटी इंटरव्यू और मनोरंजन को एकसाथ पेश किया था. उन का टीवी शो ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ उस दौर के सब से चर्चित टौक शोज में गिना जाता है.

शेखर सुमन ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था. साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बिहार की पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ा था.

करीब 15 साल बाद, मई 2024 में शेखर सुमन ने भाजपा की सदस्यता ली थी. हालांकि, भाजपा में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने खुद को उस से अलग कर लिया था.

अब जबकि शेखर सुमन अपने शो में हर मुद्दे पर मजाकिया लहजे में बात रखते हैं, तो इस में कोई गलत बात नहीं है, पर जब सरकार अपनी बुराई सुनने की हिम्मत नहीं रखती है, तो फिर शेखर सुमन और ज्यादा मुखर हो कर सरकार को लपेटते हैं. यही उन के शो की खासीयत है. Entertainment

युवा कलाकरों पर शेखर सुमन ने कसा तंज, कहा- ” उन्हें रातोंरात स्टारडम चाहिए”

शेखर सुमन वो एक्टर है जिन्होंने टीवी से लेकर बौलीवुड तक अपनी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अब इन दिनों एक्टर शेखर सुमन खूब सुर्खियों में है क्योकि आने वाले दिनों में वे डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में एक्टिंग करते नजर आएंगे. जो कि नेटफ्लिक्स पर रीलिज हो रही है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. वही, इन्ही सब के बीच शेखर सुमन का बयान चर्चा में बना हुआ है जिसमें वो यंग स्टार्स को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


आपको बता दें कि 1 मई यानी की आज वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में रीलिज हो रही है. इसमें जल्फिकार का रोल करने वाले शेखर सुमन ने यंग एक्टर्स पर निशाना साधा है. शेखर सुमन का कहना है कि यंग एक्टर्स दिख-दिख के परेशान हैं और लोग इन्हें देख-देखकर परेशान हैं. उन्होंने नए स्टार्स को लेकर ऐसा तंज कसा है.

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बड़े स्टार शेखर सुमन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ‘इस दौर में तमाम अच्छी चीजों के बीच कमियां भी हैं. ये सभी यंग एक्टर्स अपनी जिंदगी में बहुत जल्दी पौपुलर होना चाहते हैं. उन्हें रातों-रात स्टारडम चाहिए. वे हर जगह नजर आना चाहते हैं, हर कोई उनके बार में बात करे, रीलें बन रही हैं. दिख-दिखकर परेशान हैं और लोग देख-देखकर परेशान हैं.’ शेखर सुमन ने आगे कहा, ‘यंग एक्टर्स को घर, एयरपोर्ट और जिम में स्पॉट किया जा रहा है और हर जगह सरप्राइज होने की एक्टिंग करते है जैसे उन्हें पता ही नहीं था कि लोग वहां आने वाले हैं, जबकि उन लोगों को खुद उन्होंने बुलाया होता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shekhar Suman (@shekhusuman)


आपको बता दे कि वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में शेखर सुमन के अलावा मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, फरदीन खान, अध्ययन सुमन, शर्मिन सहगल, फरीदा जलाल और ताहा शाह नजर आने वाले हैं. इस वेब सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाया शेखर सुमन ने सवाल, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

बौलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर जिन्होनें अपनी फिल्मों से हमें खूब प्रेरित किया है वही आज हमारे बीच नहीं रहे. जी हां हम यहां बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की जिन्होनें 14 जून को अपने अपार्टमेंट में खुद को फांसी लगा ली थी. इस खबर से ना सिर्फ सुशांत के फैंस बल्कि बौलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा कि वे इस यह दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं. खबरों की माने तो सुशांत पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे.

 

View this post on Instagram

 

I blame myself for not being in touch with you for the past year….. I have felt at times like you may have needed people to share your life with…but somehow I never followed up on that feeling…will never make that mistake again…we live in very energetic and noisy but still very isolated times …some of us succumb to these silences and go within…we need to not just make relationships but also constantly nurture them….Sushants unfortunate demise has been a huge wake up call to me …to my level of compassion and to my ability to foster and protect my equations…..I hope this resonates with all of you as well….will miss your infectious smile and your bear hug ….💔💔💔

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

ये भी पढ़ें- बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने पहली बार शादी को लेकर कहीं ऐसी बात, उड़ जाएंगे शहनाज के होश

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जाने का बाद बौलीवुड इंडस्ट्री के बारे में कई बातें सामने आई हैं जिससे के सभी लोग काफी गुस्से में हैं. सबसे बड़ी बात जो सामने आई वो ये है कि करण जौहर (Karan Johar), सलमान खान (Salman Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leele Bhansali) जैसे लोग इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) फैला रहे हैं और इसका मतलब ये है कि ये लोग सिर्फ बड़े बड़े स्टार्स के बच्चों को ही अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं फिर चाहे उनमें कोई टैलेंट हो या ना हो.

 

View this post on Instagram

 

Receive without pride, let go without attachment. #Meditations

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स जो कि स्ट्रगल कर इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें ये लोग आगे नहीं बढ़ने देते और इसी वजह से फैंस के साथ इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी इस सुसाइड को मर्डर बता रहे हैं. बीते दिनों ही सुशांत की फाइनल पोस्टमोर्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें साफ लिखा हुआ है कि सुशांत ने खुद से ही फांसी लगा कर आत्महत्या की है और उनके शरीर पर किसी तरह का कोई बाहरी निशान नहीं है.

ये भी पढ़ें- कंगना के बाद पायल रोहतगी ने बताया सुशांत के सुसाइड को ‘मर्डर’, इन लोगों पर जताया शक!

ऐसे में एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) को इस पोस्टमोर्टम रिपोर्ट पर भी शक है. हाल ही में शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 2 ट्वीट्स किए हैं जिसमें से उन्होनें पहले ट्वीट में लिखा है कि, “तो यह साफ कर दिया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु में किसी का हाथ नहीं है और यह एक आत्महत्या है. इस जाल में नहीं फंसना है. मुझे शक था कि कुछ ऐसा ही होगा. यह पहले से ही तय था. इसीलिए यह फोरम महत्वपूर्ण है,  हम सभी को यहां अपनी आवाज उठानी है ताकि दोबारा जांच हो.”

वहीं शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने अपने दूसरे ट्वीव में लिखा कि, “हमें इन सुसाइड जैसी कहानियां बनाने वालों के खिलाफ कड़क आवाज़ उठानी होगी. हम इस बार इस सब को नहीं मानेंगे और ना ही चुप बैठेंगे. #justiceforSushantforum.”

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का सपोर्ट, सुसाइड के बाद खुद भी हो रहे हैं ट्रोलिंग का शिकार

आपको बता दें कि शेखर सुमन के अलावा ऐसे और भी लोग है जो कि सुशांत की इस सुसाइड में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. इस बार लोग काफी गुस्से में है और वे सब सुशांत को न्याय दिलाना चाहते हैं और वे ये भी चाहते हैं जो सुशांत के साथ हुआ वो और किसी के साथ ना हो.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें