⚲

क्या सतीश कौशिक की हुई थी हत्या, दोस्त विकास मालू पर लगा आरोप !

बॉलीवुड के जानी -मानी हस्ती यानी सतीश कोशिक को होली के अगले दिन 9 मार्च को निधन हो गया था, जिसपर मौके पर बॉलीवुड के तमाम हस्तियों की आखें नम हो गई थी, लेकिन अब चौकाने वाला सच सामने आ रहा है कहा जा रहा है कि सतीश कोशिक की मौत एक हत्या है जो कि उनके दोस्त विकास मालू ने किया है. जिसका आरोप खुद उनकी पत्नी सान्वी मालू ने लगाया है वही, इन आरोपों पर विकास मालू का रिएक्शन आ चुका है. अब सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक (Shashi Kaushik) की आरोपों पर प्रतिक्रिया आई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

आपको बता दें, कि अभिनेता सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि विकास मालू और उनके पति के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही है. दोनों में कभी कोई लड़ाई नही हुई है. विकास मालू काफी अमीर इंसान हैं तो वह पैसों के लिए किसी की जान नहीं लेगें. सतीश कौशिक बस होली पार्टी के लिए दिल्ली गए थे. वहां पैसों का कोई लेनदेन नहीं हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

शशि कौशिक ने आगे कहा कि सतीश कौशिक के हार्ट में 98 पर्सेंट ब्लॉकेज था और डॉक्टर्स को सैंपल में कोई ड्रग नहीं मिला. पुलिस ने जांच की है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्यों वो ड्रग और मर्डर की बात कर रही हैं. उन्हें नहीं पता कि उनके पति के निधन के बाद वो उनका नाम इन सब में क्यों घसीट रही हैं. उसका कोई एजेंडा हो सकता है. हो सकता है सान्वी मालू को अपने पति विकास मालू से पैसे चाहिए हों.

सतीश कौशिक की हार्ट अटैक से मौत

गौरतलब है कि विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने 15 करोड़ रुपये को लेकर सतीश कौशिक की हत्या की है. बताते चलें कि सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनको हाइपरटेंशन और शुगर के साथ हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है. सतीश के विसरा को रखा गया है और उनके हार्ट और खून के सैंपल की जांच रिपोर्ट 10-15 दिनों में मिलेगी.

भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

भोजपुरी, बौलीवुड और दक्षिण की फिल्मों के जाने माने अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने बौलीवुड फिल्म ‘सब कुशल मंगल है’ के जरिए डेब्यू किया है. फिल्म का ट्रेलर लौन्च हो चुका है और यह फिल्म 3 जनवरी 2020 को देश भर में एक साथ रिलीज होने वाली है.

रीवा किशन के साथ ही अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया है. फिल्म की कहानी बिहार और झारखंड में शादी से जुड़ी विशेष प्रथा पर आधारित मानी जा रही है. ट्रेलर देख कर यह माना जा रहा है की फिल्म के डायलौग बेहद कसे हुए होंगे. ट्रेलर के शुरू में ही रीवा किशन लड़कों की पतंग काटते हुए नजर आती हैं. उस दौरान का उनका डायलॉग “कि अभी किस्मत वाले हैं ऐसे मां-बाप जिनकी लड़कियों ने लड़कों की नाक काट रखी है” खासा फेमस हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि के साथ रिश्ते को लेकर भड़कीं अरहान की गर्लफ्रेंड, पुलिस में दर्ज की शिकायत

ट्रेलर के नजरिये से फिल्म में भोजपुरी – हिंदी भाषा बेल्ट में बोली जाने वाली आम भाषा से जुड़े संवाद दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होते नजर आयेंगे. एक संवाद “मंदिरा तुम्हें शर्म नहीं है हगडू बच्चों के साथ मस्ता रही हो” चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है.

इस फिल्म में रीवा किशन व प्रियांक शर्मा के साथ अक्षय खन्ना, सतीश कौशिक, सुप्रिया पाठक, युविका चौधरी, मृणाल जैन, अपूर्वा नेमलेकर, ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म की कहानी बृजेंद्र काला और करण विश्वनाथ कश्यप ने लिखी है. फिल्म के डायरेक्टर करण विश्वकप है और प्रोड्यूसर प्राची नितिन मनमोहन है. संगीत हर्षित सक्सेना का है और बोल समीर अंजन ने दिया है. फिल्म में ना केवल गंभीर सामाजिक समस्या को उठाया गया है बल्कि या लोगों को हंसाने और गुदगुदाने में भी कामयाब होती नजर आएगी.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया एक्टर नहीं बनाता- देव सिंह

ट्रेलर का लिंक –

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें