Bigg Boss Ott: अक्षरा सिंह के सपोर्ट में बोलीं संभावना सेठ, कहा ‘बेकार का अफेयर छोड़ दे तो वह बहुत आगे निकलेगी’

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott)  में कंटेस्टेंट के बीच खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट के बीच हर छोटी-सी छोटी बात पर जमकर बहस हो रही है. अक्षरा सिंह सुर्खियों में छाई हुई है. तो वहीं भोजपुरी स्टार संभावना सेठ उनका सपोर्ट कर रही है.

संभावना सेठ चाहती है कि अक्षरा सिंह इस गेम को जीते. एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि जब मैंने बिग बॉस में गयी थी को मुझे सबसे वीक कंटेस्टेंट समझा जाता था. संभावना ने कहा कि मैंने वहां गेम नहीं खेला था. घर में मैं दिल से रही थी.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने ‘साड़ी के फॉल सा’ पर किया धमाकेदार डांस, देखें Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Big Boss Fan Page (@bigbossott)

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब जो भी इमेज बन गई है, मैंने कभी परवाह नहीं की. संभावना सेठ ने अक्षरा का सपोर्ट करते हुए कहा कि मैं उसे पर्सनल लेवल पर जानती हूं. मुझे विश्वास है कि वह बिंदास खेलेगी. उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अक्षरा से हमेशा कहा है कि वह बेकार का अफेयर छोड़ दे तो वह बहुत आगे निकलेगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott: अक्षरा सिंह ने उड़ाया शमिता शेट्टी का मजाक, कहा ‘मां की उम्र की है और तमीज नहीं है’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

संभावना सेठ ने आगे कहा कि अक्षरा को मेरा फुल सपोर्ट है. मैं अक्षरा के लिए जरूर बिग बॉस देखूंगी. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर वो शो की विनर होती हैं तो भोजपुरी स्टार को एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट के रूप में देखा जाएगा.

वेब सीरीज में हुई निरहुआ की एंट्री, देखें ये वीडियो

एकता कपूर के वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ का पहला गाना अल्ट बालाजी ने रिलीज कर दिया है. अल्ट बालाजी द्वारा यह पहला भोजपुरी वेब सीरीज है, जिसका पहला गाना ‘फर्र से चिड़ैयां उड़ जाई’ को रिलीज कर दिया गया है.

nirhuaa and sambhawna

इस गाने में ‘बिग बौस’ फेम संभावना सेठ और जुबलीस्‍टार दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’  ने जमकर ठुमके लगाए हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर रिस्‍पांस मिल रहा है. गाना अल्ट बालाजी के यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसका ट्रेलर 16 जनवरी को रिलीज किया जाना है, लेकिन उससे पहले यह संभावना सेठ और दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनित एक गाने को जारी कर दिया गया है.

इस गाने में संभावना सेठ और निरहुआ की केमेस्‍ट्री देखने लायक है. वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ के आइटम नंबर ‘फर्र से चिड़ैयां उड़ जाई’ को लेकर दोनों काफी एक्‍साइटेड हैं और उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे शेयर करते हुए इस वेव सिरीज को देखने की अपील की है. निरहुआ ने लिखा है, ‘इंतजार हुआ खत्म, आ रही है इंडिया की पहली भोजपुरी वेब सीरीज “हीरो वर्दीवाला” सिर्फ अल्ट बालाजी पर.

आपको बता दें, वहीं  संभावना सेठ भी वेब सीरीज ‘हीरो वर्दीवाला’ को लेकर काफी उत्साहित हैं.वे कहती हैं, ‘एकता कपूर के बैनर में काम करना बड़ी बात है. वे सही मायनों में टीवी स्‍क्रीन की क्‍वीन हैं और अब वे अपने बैनर अल्ट बालाजी के जरिए भी डिटिजल वर्ल्‍ड में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें