सलमान के बाद अब Shahrukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी

कुछ दिन पहले चारों तरफ सलमान खान को गैंगस्‍टर लौरेंस बिश्‍नोई से मिली धमकी चर्चा में थी. लेकिन अब शाहरुख खान को भी धमकी दी जाने की चर्चा है. इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. जब पुलिस ने कौल को ट्रेस किया तो पता चला कि यह मध्‍य प्रदेश के रायपुर से किया गया था हालांकि इस मामले पर आगे की जांच चल रही है. धमकी देने वाले शख्‍स का नाम फैजान बताया जा रहा है.

क्‍या है शाहरुख की धमकी से जुड़ा मामला

अभी 2 नवंबर को ही बौलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान ने अपना 59 वां जन्‍मदिन सैलिब्रेट किया गया. चारों ओर उनके उपलब्धियों की चर्चा थी. अब वे इस धमकी की वजह से चर्चा में आ गए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख को धमकी देने वाले शख्‍स ने उनसे कहा है कि अगर किंग खान अपनी जान बचाना चाहते हैं, तो करोड़ों रुपए देने होंगे वरना उन्‍हें बात नहीं मानने का अंजाम भुगतना होगा. कहा जा रहा है कि इतना कहने के बाद ही आरोपी ने अपने कौल को डिसकनेक्‍ट कर दिया. ब्रांदा पुलिस स्‍टेशन में सेक्‍शन 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है. इस पूरे मामले को लेकर एक्‍टर शाहरुख खान से भी पूछताछ की जा चुकी है. फोन पर शाहरुख खान से जान बचाने के ऐवज में करोड़ों रुपए की मांग की गई थी. हालांकि कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख को धमकी देते हुए 50 लाख की मांग की गई.

सलमान से मांगे गए थे करोड़ों रुपए

सलमान खान को लौरेंस बिश्‍नोई की ओर से बारबार धमकी दी जाती है. बाबा सिद्दकी की हत्‍या के बाद भी सलमान को धमकी दी गई. इस वजह से महाराष्‍ट्र गर्वनमेंट की ओर से सलमान को वाय प्‍लस सिक्‍योरिटी दी गई. इतना ही नहीं सलमान के घर गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के बाहर और अंदर पुलिस तैनात कर दी गई. कुछ महीने पहले उनके इसी अपार्टमेंट के बाहर बिश्‍नोई गैंग की ओर से फायरिंग की गई थी. कुछ दिन पहले भी उनको लौरेंस बिश्‍नोई के भाई की ओर से एक और धमकी दी गई, इस धमकी में कहा गया कि सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्‍हें बिश्‍नोई समाज के मंदिर में माफी मांगनी होगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे. ऐसा नहीं करने पर उन्‍हें जान से मार देंगे. सलमान और शाहरुख खान दोनों ही मुंबई के पौश इलाके बांद्रा में रहते हैं. शाहरुख को धमकी मिलने के बाद उनके बंगले की सिक्‍योरिटी भी बढ़ा दी गई है. हालांकि शाहरुख की ओर से अभी तक सिक्‍योरिटी की मांग नहीं की गई है लेकिन वह अपने काम के सिलसिले में बाहर निकलते वक्‍त पूरी सिक्‍योरिटी में नजर आते हैं.

एक बार पहले भी मिली थी शाहरुख को धमकी

साल 1990 की बात है, जब शाहरुख को एक डौन ने कौल कर धमकी थी. उन दिनों शाहरुख खान अपनी सुपरहिट मूवी दिल तो पागल है कि शूटिंग कर रहे थे. कहा जाता है कि यह धमकी देने वाला डौन अबू सलेम था. इसके बाद शाहरुख को पुलिस प्रोटेक्‍शन दी गई थी. अबू सलेम को शाहरुख से शिकायत थी वह मुस्लिम मूवी मेकर्स के साथ काम क्‍यों नहीं करते, इस पर शाहरुख ने उन्‍हें बताया कि वे अब्‍बास मस्‍तान, अजीज मिर्जा, मंसूर खान के साथ काम कर चुके हैं. इसे जानने के बाद अबू सलेम ने उन्‍हें कहा कि अब उनको डरने की जरूरत नहीं है. वह उसे नहीं मारेगा.

पकड़ा गया लौरेंस का भाई

सलमान खान, उनका परिवार और उनके फैंस इस बात के लिए राहत की सांस ले सकते हैं कि जो व्‍यक्ति लौरेंस बिश्‍नोई के भाई होने का दावा कर धमकियां दे रहा था, उसे पकड़ लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीखाराम नाम के इस व्‍यक्ति का लौरेंस बिश्‍नोई के परिवार और उसके समाज से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है. इस व्‍यक्‍ति ने केवल चर्चा में रहने के लिए यह काम किया था. पेशे से यह लोह की जालियां बनाता है. खैर सलमान खान को लौरेंस की ओर से मिली धमकी को अभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सलमान के बाद अब शाहरुख को मिली धमकी से बौलीवुड में सनसनी मच गई है.

सलमान के पिता सलीम खान को मिली धमकी, लौरेंस का फिर से मंडराया खौफ

बौलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (salman khan )के पिता, सलीम खान (salim khan) इन दिनों सुर्खियों में है. हाल में उनको एक बुर्का पहनी महिला की ओर से धमकी देने का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब सलमान के पिता राइटर सलीम खान सुबह के समय अपने घर के बाहर मौर्निंग वौक कर रहे  थे. अचानक एक स्कूटी पर आई महिला ने उन्हें कुछ ऐसा कहा सलमान की फैमिली की सिक्योरिटी को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

धमकी का पूरा मामला क्या था

सलीम खान जब अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास वौक कर रहे थे, तभी एक स्कूटी आई, उस पर आए दो लोग सवार थे,  इसमें बुर्का पहनी हुए महिला ने उन्हें धमकी दी. महिला ने कहा, “क्या लौरेंस बिश्नोई को भेजूं?”  इस धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, और उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत केस दर्ज किया.

पहले भी सुरक्षा कारणों से सलमान रहे हैं चर्चा में हुई

कुछ महीने पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग का मामला सामने आ चुका है, जिसके पीछे गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया गया था. उस समय भी सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी. यह घटनाएं  न केवल सेलेब्रिटीज की सिक्योरिटी पर सवाल उठाती हैं, बल्कि समाज में बढ़ रहे अपराध की घटनाओं की ओर इशारा करती है.

कौन है लौरेंस बिशनोई

लौरेंस बिश्नोई (जन्म 12 फरवरी 1993) एक भारतीय गैंगस्टर है. लौरेंस बिशनोई ने जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के दौरान लाए जाने वाली पुलिस की गाड़ी में मीडिया और पुलिस के सामने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी और बोला था की सलमान खान को जोधपुर में ही मारेंगे.

सलमान खान से क्यों दुश्मनी है

सलमान खान के ऊपर 1998 में काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा. इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ. सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान शहर से सटे कांकाणी गांव के पास दो काले हिरणों को मारा है. राजस्थान में बिश्नोई समाज काले हिरण को अपने परिवार की तरह मानता है. उनके बीच काले हिरण की पूजा होती है. ऐसे में सलमान खान बिश्नोई समाज के निशाने पर आ गए. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा. अप्रैल 2018 में सलमान खान को इस मामले में दोषी मानते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई. हालांकि, उसी दिन सलमान 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत लेकर बाहर आ गए.

लौरेंस बिशनोई ने कराई थी सलमान के घर पर फायरिंग

14 अप्रैल 2024 को मुंबई में जब सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई, तो लौरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की वो सारी यादें ताजा हो गईं, जो पिछले 6 साल से चल रही है. सलमान के घर पर हुई फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही हाथ बताया जा रहा है. साल 2018 से सलमान खान के पीछे पड़ा लौरेंस इससे पहले भी उनके ऊपर हमले की साजिश रच चुका है. लौरेंस बिश्नोई, जो इस वक्त दिल्ली की जेल में बंद है.

ब्लैक बग का बिश्नोई समुदाय में क्या महत्व है

बिश्नोई समाज का नाम भगवान विष्णु के नाम पर पड़ा. यहां के लोग पर्यावरण की पूजा करते हैं. इस समाज के ज्यादातर लोग जंगल और राजस्थान के रेगिस्तान के पास रहते हैं. ये लोग हिंदू गुरू श्री जम्भेश्वर भगवान को मानते हैं. वे बीकानेर से थे. जम्भेश्वर भगवान को प्रकृति बहुत प्रिय थी. वे हमेशा पेड़ पौधों और जानवरों की रक्षा करने का संदेश देते थे. इन्होंने ही 1485 में बिश्नोई हिन्दू धर्म की स्थापना की. बिश्नोई शब्द की उत्पति वैष्णवी शब्द से हुई है जिसका अर्थ है विष्णु के अनुयायी.

यह समाज पेड़-पौधों और जानवरों को अपने परिवार की तरह मानते हैं और उनकी रक्षा करते हैं. इस समाज की महिलाएं बच्चों की तरह हिरण को अपना दूध भी पिलाती हैं. वन और वन्य जीवों से जुड़े कई वन संरक्षण आंदोलनों में बिश्नोई समाज ने अपने प्राण गवाएं. इस समाज के लोग काले हिरण को बहुत शुभ मानते है.

सलमान खान के बॉडी डबल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर सदमें की खबर आ गई है, राजू श्रीवास्तव के बाद से सलमान खान के बॉडी डबल के नाम पर मशहूर  सागर सलमान पांडे का निधन हो गया है. 50 साल के सागर सलमान पांडे का निधन जिम में वर्क आउट के दौरान हुआ है.

घटना दोपहर 1बजे की है, इनके मौत से पूरी इंडस्ट्री में सदमें की खबर छा गई है, सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. खबर के मुताबिक ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए सागर कुमार पांडे की मौत हुई है. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन वहां जाने के बाद पता चला की उनकी मौत हो गई है.

जब बाला साहेब अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है, बता दें कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से कि थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान पांडे अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. लॉकडाउन के समय सागर पांडे की हालत एकदम से खराब हो गई थी, उस वक्त सलमान खान ने उनकी मदद की थी. इसके साथ ही सलमान खान ने जूनियर आर्टिस्ट की भी मदद 3-3 हजार रुपय देकर की थी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें