Anupama: अनुपमा के वनराज को बहू संग फोटो शेयर करना पड़ा भारी, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

रुपाली गांगुली स्टारर शो हमेशा ही मीडिया की लाइमलाइट में बना रहता है. इन दिनों शो की कहानी जबरदस्त चल रही है. शो में एक से बढ़कर एक मोड़ आ रहे है. बीती रात शो में एक नया मोड़ आया है. अनुपमा और वनराज की बहस अमेरिका तक चल रही है. लेकिन शो की कहानी के बीच ही वनराज रहे सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीर शेयर की है. जिसे देख लोग गुस्सा गए है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nidhi Shah (@nidz_20)

आपको बता दें, कि इस पॉपुलर टीवी शो में अब तक दिखाया जा चुका है कि अमेरिका पहुंचते ही अनुपमा और वनराज के बीच जमकर बहस होती है. वहीं लगे हाथ अनुपमा सभी के सामने पारितोष का सच भी उगल देती है. तोषु की हकीकत जानकर वनराज के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. इसी बीच अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक आगबबूला हो रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)


दरअसल, सुधांशु पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निधि शाह की कुछ फोटो शेयर की हैं. इन फोटोज में दोनों एक से एक पोज देते नजर आ रहे हैं. फोटो में जहां सुधांशु पांडे सूट-बूट में नजर आ रही हैं. वहीं निधि शाह ग्लैमर्स लुक में दिखाई दी है. हालांकि दोनों की तस्वीरें अनुपमा के फैंस को पसंद नहीं आ रही हैं लोग इन्हे देख कर ट्रोल कर रहे है. इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंटबॉक्स में लिखा है, ‘वनराज उसे तो छोड़ दो…वो तुम्हारी बहू है.’ वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘वनराज तुम कभी सुधरोगे या नहीं?’ बता दें कि सीरियल अनुपमा में निधि शाह सुधांशु पांडे की बहू का रोल अदा करती हैं.

वड़ा पाव खाते हुए इस गाने पर झूमी अनुपमा, आप भी देखें ये Video

टीवी शो अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की एक्टिंग को लोग जितना पसंद करते है उतना ही लोग उनकी अदाओं पर मरते है. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रूपाली गांगुली आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर की है, जो कि खूब वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)


आपको बता दें कि वायरल वीडियो में रुपाली गांगुली वड़ा पाव लव खूब झलकाती दिख रही है. रूपाली गांगुली के इस वीडियो को कुछ ही घंटे में ढेर सारे लाइक्स मिल चुके हैं. सामने आए इस वीडियो में रूपाली गांगुली जिस अंदाज में करीना कपूर के गाने पर झूमती नजर आ रही हैं, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. हालांकि अब इस वीडियो को देखकर अनुपमा के दर्शक अगले ट्विस्ट का अंदाजा भी लगाने लगे हैं.

रूपाली गांगुली अपने नए वीडियो में मेकअप रूम में बैठी-बैठी वड़ा पाव का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. शूटिंग के हेक्टिक शेड्यूल के बीच रूपाली गांगुली अक्सर ऐसे ही लाइट मूमेंट को जीती नजर आती हैं. रूपाली गांगुली इस वीडियो में ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘यू आर माई सोनिया’ पर झूम रही हैं. इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा है, ‘वड़ा पाव इमोशन है, वड़ा पाव रोमांस है, वड़ा पाव मेरे अंदर का महाराष्ट्रियन है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)


वही, वीडियो में सबसे खास बात ये है कि अनुपमा फैंस को आगे का हिंट देती नजर आ रही है क्योकि वीडियो में उनके माथे पर सिंदूर लगा हुआ दिखाई दे रहा है, इसी को देख फैंस कमेंट कर रहे है कि ‘क्या किसी ने अनुपमा की मांग के सिंदूर को नोटिस किया?’ वहीं एक और यूजर लिखता है, ‘अनुपमा में जरूर कुछ नया बवाल होने वाला है. अब देखना ये रहेगा की शो में आगे की कहानी क्या होने वाली है.

अनुपमा और अनुज का होगा आमना-सामना, समर की शादी में होगा तमाशा

अनुपमा (Anupama)  शो इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को और बेहतर बना रहे है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो में अबतक आपने देखा कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए है सीरियल के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि अनुपमा का सामना मालती देवी से होता है और यहां पर वह गुरुकुल के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करती है. अब अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा अपनी यह खुशी सबके साथ बांटेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANUPAMA (@anupama_destiny01)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा मालती देवी की अकेडमी में सारी बात करने के बाद अपने घर लौट आएगी. यहां पर वह अपनी मां और भाई को बताएगी कि वह अमेरिका जा रही है. इसके बाद अनुपमा को बा का फोन आएगा और बा उससे समर की शादी की बात करने के लिए घर बुलाएगी. तब यहां पर बा साफ साफ कहेगी कि अनुपमा को समर की शादी में हाथ बटाना होगा. वह अकेले सब नहीं कर सकती है.

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा बा की बातों को नजरअंदाज करते हुए समर और डिंपी को देखकर खुश होगी और कहेगी कि वह बहुत खुश है कि उसके बच्चों की शादी है. इस दौरान जब सब अनुपमा से पूछते हैं कि मालती देवी की अकेडमी में क्या हुआ? तब अनुपमा सबको बताती है कि उसका सिलेक्शन हो गया है और वह मालती देवी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुकी है. इस दौरान वह सबको अमेरिका जाने की बात भी बताती है. इस पर सब खुश होते हैं लेकिन बा और वनराज थोड़ा मायूस होते हैं. हालांकि, वह कुछ नहीं बोल पाते.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama_world (@anupamaa_world_1)

‘अनुपमा’ में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अनुपमा के साथ सभी मस्ती कर रहे होंगे, तभी डिंपी के नंबर पर अनुज का मैसेज आएगा. इसमें लिखा होगा कि वह माया और छोटी के साथ समर की शादी में आएगा। यह बात सुनकर अनुपमा शांत हो जाएगी. यानी अब अनुज का अनुपमा से सामना होगा. इससे साफ ही कि समर की शादी में भी धमाका हो सकता है.

Anupamaa: क्या मिल पाएंगे अनुज और अनुपमा! शो में आया नया मोड़

इऩ दिनों अनुपमा शो कुछ अलग ही ट्रेक पर चल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक दूसरे से अलग है औऱ दोनों ही एक -दूसरे की ढलक का इतंजार कर रहे है जिसका असर शो की टीआरपी पर पड़ रहा है. बीते दिन भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि अनुज के आने के चंद देर बाद अनुपमा वहां आ जाती है और उसे अनुज के बारे में पता चल जाता है. लेकिन बरखा अपनी हरकतों से बाज नहीं आती और अनुपमा को बाहर ही रोक देती है. हालांकि रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

आपको बता दे, कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि बरखा अनुपमा को बाहर रोककर साइन कराने की कोशिश करती है. लेकिन अंकुश हार नहीं मानता. वह पहले अनुज को अनुपमा से जाकर मिलने के लिए कहता है. यहां तक कि उसे धक्का भी मार देता है. लेकिन अनुज के न सुनने पर वह अनुपमा का हाथ पकड़कर उसे केबिन तक ले आ जाता है और अंदर जाने के लिए कहता है. यहां बरखा और मुंबई में माया परेशान हो रहे होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama (@anupamaa.2023)

अनुपमा’ में जल्द देखने को मिलेगा कि अनुपमा जैसे ही केबिन का दरवाजा खोलेगी, उसे अनुज वहां नजर नहीं आएगा. ऐसे में एक पल के लिए अनुपमा का दिल टूट जाएगा. लेकिन वह मन में ही सोच लेगी कि आज कान्हा जी अनुज को मेरे घर तक ले आए हैं तो जल्द ही किस्मत हमें मिला भी देगी. वहीं दूसरी ओर अनुज सोचता है कि मैं तुम्हारा सामना नहीं कर सकता, लेकिन तुम्हें बहुत प्यार करता हूं.

अपनी ही डांस अकेडमी से बाहर होगी Anupamaa, क्या रंग लाएंगी माया और वनराज की साजिश

अनुपमा शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है टीवी सीरियल के हिट शो में से एक अनुपमा में नए ट्वीस्ट आ रहे है जो शो को और बहेतर बना रहा है. गौरव खन्ना और रुपली गांगुली स्टारर शो में अबतक देखने को मिला है कि वनराज मुंबई पहुंचकर अनुज से मिलता है. वहीं डिंपल अनुपमा से डांस अकेडमी का नाम बदलने के लिए कहती है. डिंपल की बातों को लेकर किंजल और स्वीटी नाराज हो जाते हैं. हालांकि रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.anuj.maan1)

आपको बता दें, कि आगे दिखाया जाएगा कि वनराज अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है. वह उसे अनुपमा का वीडियो दखाकर कहता है कि अनुपमा अपने बच्चों के साथ बहुत खुश है, तुम्हारे जाने से उसे जरा भी फर्क नहीं पड़ा. वनराज अनुज से कहता है कि वह खुद अब अनुपमा का साथ नहीं छोड़ेगा और उसका साथ देगा. इसके साथ ही वनराज अनुज को दोबारा न लौटने की सलाह देता है. इस बात से अनुज का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है.

डांस अकेडमी से दूर होगी अनुपमा

‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपनी डांस अकेडमी डिंपल और समर को सौंपने का फैसला कर लेगी. वह उन लोगों के कहेगी कि जो रिश्ते इतने दिनों तक संभाले, जब वो नहीं रुके तो ये तो फिर भी सपना था. दुनिया में कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं होती है. अनुपमा यह कहने के बाद चाभी समर को देती है और वहां से अपना पोस्टर व बाकी सामान लेकर निकल पड़ती है. शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुपमा सबसे अलग अपनी नई डांस अकेडमी शुरू करेगी. वह उसका पोस्टर तैयार कराएगी, साथ ही नई शुरुआत करेगी. वहीं वनराज उसे साड़ी देने की कोशिश करेगा, जिसे लेने से वह मना कर देगी. हालांकि वनराज उसे बताएगा कि वह मुंबई गया था और वहां उसने अनुज को माया के साथ शॉपिंग करते देखा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.anuj.maan1)

Anupamaa की मां करेंगी अनुज को घर लाने की कोशिश, क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता?

अनुपमा शो में इन दिनों इमोश्नल ट्रेक चल रहा है  शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है जिससे दर्शक काफी एंटरटेन हो रहे है शो में अब तक दिखाया गया है कि छोटी अनु अनुज से कई सवाल करती है जिसका जवाब अनुज नहीं दे पाते है ऐसे में शो में छोटी अनुज से पूछती है कि मां कहां है? आप उन्हें छोड़कर आ गए है. अनुज छोटी से कुछ भी नहीं कहता है. वो माया से कहता है कि मैं चाहता हूं कि तुम मुझे रोज छोटी से मिलने दो. माया कहती है कि अगर तुम्हें मिलना है तो मेरे साथ इसी घर में रहो. वो माया के साथ रहने से मना कर देता है.

आपको बता दें, कि आगे कहानी में दिखाया गया है कि अनुपमा से उसकी मां कांता और भाई भावेश खाना खाने के लिए कहते हैं.लेकिन वो मना कर देती हैं. अनुपमा का भाई उसे मनाते हुए कहता है कि अगर तुम खाना नहीं खाओगी तो मैं भी भूखा रहूंगा. अनुपमा की मां कांता कहती हैं कि तुम्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. सब कुछ ठीक हो जाएगा. मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें अनुपमा की मां कांता अपने दमाद से मिलने के लिए माया के घर जाती है. वो अनुज से वापस चलने को कहती हैं. अनुज कहता है कि मां आप अनुपमा से कहना है कि ये चैप्टर क्लोज हो गया. लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती है आगे दिखाया जाएगी कि बरखा अधिक और अंकुश से कहती हैं कि तुम लोग बिजनेस को संभालने की कोशिश करो। अधिक कहता है कि मैं अनुज और अनुपमा को ढूंढने की कोशिश करूंगा. बरखा अंकुश को बताती हैं कि अनुज माया के साथ है और अनुपमा को उसकी मां संभाल रही है. अधिक ये बात जानकर हैरान हो जाता है कि अनुज माया के साथ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज चाहता है कि अनुपमा उसके पास वापस आ जाए और उसके लिए वो प्लानिंग शुरू कर देता है. वनराज अनुपमा के करीब जाने के लिए सबसे पहले काव्या से तलाक लेना का प्लान बनाता है. वो काव्या को बिना बताए उससे तलाक के पेपर पर साइन ले लेता है. हालांकि काव्या को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Anupamaa की जिंदगी में आएगा यू-टर्न, छोटी अनु लगाएंगी अनुज को फटकार

इन दिनों अनुपमा शो एक अलग ही मोड़ पर चल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ शो को बेहतर बना रहे है शो में अबतक देखनों को मिला है कि कांताबेन शाह हाउस जाती हैं और वहां सबको अनुपमा का इस्तेमाल करने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाती हैं. दूसरी ओर माया अनुज के साथ घर बसाने का सपना देखने लगती है. वह कहती है कि आखिर 26 साल का प्यार बेटी के प्यार के आगे कम पड़ ही गया. हालांकि रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

आपको बता दें, कि अनुज अनुपमा को अकेला छोड़ गया है लेकिन वे उसकी यादों से अभी तक बाहर नहीं आया है. अनुज सपने में भी अनुपमा को देखता है औरम मुस्कुराता है. लेकिन कुछ ही पल में उसका सपना टूट जाता है वह खुद से कहता है कि मैं घर छोड़कर आया हूं या अनुपमा की यादों को साथ ले आया हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.anuj.maan1)

आने वाले एपिसोड़ में देखने को मिलेगा कि छोटी अनु अनुज को फोटकार लगाएंगी. छोटी अनु अनुज से पूछेगी कि उसने अनुपमा से झगड़ा किया है या नहीं. छोटी अनुज से बताएगी कि अनुपमा दुनिया की सबसे अच्छी मां है और वह छोटी की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती है. छोटी जोर देकर अनुज से सवाल करती है कि उसने झगड़ा किया है या नहीं. छोटी की बातें सुनकर अनुज के माथे पर शिकन आ जाती है. मानो उसे अपनी गलती का एहसास हो रहा हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.anuj.maan1)

‘अनुपमा’ में कांताबेन अनुपमा की ढाल बनने का फैसला करती हैं. वह ठान लेती हैं कि अपनी बेटी को दर्द के दलदल से निकालकर रहेंगी और अब अनुपमा ऐसी चमकेगी कि पूरी दुनिया देखेगी. कांताबेन अनुपमा को डायरी देकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की सलाह देती हैं, साथ ही अनुज और बाकी लोगों से दूर रहने की भी सलाह देती हैं.

अनुज को घर में रोकने की कोशिश करेगी माया

अनुपमा शो का मोड़ यही खत्म नहीं होता है आगे देखने को मिलेगा कि छोटी अनु से मिलने के बाद अनुज माया के घर से जाने की तैयारी कर लेता है. वह माया से बताता है कि वह मुंबई में अपने दोस्त के घर पर रुकेगा. वहीं माया उससे पूछने की कोशिश करती है कि उसके और अनुपमा के बीच चीजें ठीक हैं या नहीं. इसपर अनुज कुछ नहीं कहता और वहां से निकलने लगता है. हालांकि तबीयत ठीक न होने पर वह वहीं गिर जाता है. यह देखकर माया को खुशी होती है और वह मन ही मन सोचती है, “नवरात्री का व्रत मैंने भी रखा है. तभी मातारानी मुझसे खुश हैं और आप यहां से नहीं जा पा रहे.”

नच बलिए 10 में आमने सामने होंगे अनुपमा और अनुज, शो के मेकर्स ने दिया ऑफर

टीवी सीरियल अनुपमा अपनी कहानी की वजह से टॉप पर चल रहा है शो में आने वाले मोड़ शो को बेहतर बना रहे है साथ ही सभी के दिलो पर राज कर रह है शो के लीड़ रोल में अनुपमा और अनुज दोनों काफी फेमस है. ऐसे में नच बलिए शो में दोनों को आमने -सामने देखा जा सकता है. जी हां, बिग बॉस 16 के बाद नच बलिए 10 शुरु होने जा रहा है जिसमें अनुपमा और अनुज नजर आ सकते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

आपको बता दें, कि नच बलिए के मेकर्स ने पॉपुलर जोड़ियों को अप्रोच किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा फेम रुपाली गांगुली औ गौरव खन्ना को भी शो का ऑफर मिला है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस का बज हाई हो गया है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं अगर ये दोनों शो पर आते भी है तो गौरव खन्ना अपनी पत्नी अकांक्षा चमोला के साथ नजर आएंगे. बता दें कि काफी समय बाद ‘नच बलिए 10’ टीवी पर वापसी करने वाला है. बताया जा रहा है कि शो को प्रिंस नरुला और युविका चौधरी होस्ट करने वाले हैं. नच बलिए 9 को प्रिंस और युविका ने ही जीता था.

टीआरपी की रेस में कौन?

कुछ दिनों पहले ही 2023 के नौंवे सप्ताह की टीआरपी लिस्ट सामने आई है इस टीआरपी लिस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का टीवी शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

इस शो की टीआरपी रेटिंग इस बार पिछले सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा रही. वहीं गुम है किसी के प्यार में’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग में भी सुधार देखने को मिला है. इस लिस्ट में टीवी शो पंड्या स्टोर बाहर हो गया है. पहले इसे अच्छी खासी रेटिंग मिल रही थी.

Anupamaa: घर में बाहर होगें परितोष, बेटे के साथ-साथ छोटी से भी हाथ धोएगी अनुपमा

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो इन दिनों मीडिया की सुर्खियों मे है शो में आने वाले मोडज़ शो को हिट कर रहे है, शो में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है, जो की शो को और बेहतर बना रहा है.शो की कहानी अनुपमा और छोटी अनु के ईद-गिर्द घूम रही है वही, शो में देखने को मिला की छोटी अनु के जरिए हाल ही में अनुपमा में माया की कहानी सुनने व देखने को मिली. लेकिन खास बात ये है कि इन्ही सभी के बीच परितोष की एंट्री भी देखने को मिली है.

बीते एपिसोड़ में देखने को मिला कि माया पूरे परिवार वालो के सामने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाती है कैसे जिस शख्स ने उससे प्यार किया, उसी ने माया को मुंबई में आकर बेच दिया. माया अनुपमा और पूरे परिवार से कहती है कि उसे खुद नहीं पता कि माया किसकी बेटी है. लेकिन ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya (@anupamaserial_.as)

‘अनुपमा’ (Anupama) में जल्द ही देखने को मिलेगा कि माया की दर्द भरी कहानी सुनने के बाद पूरा परिवार उससे माफी मांगता है. अनुपमा और अनुज तो माया के साहस की सराहना करते ही हैं, साथ ही किंजल और काव्या कहते हैं कि वह उनके लिए प्रेरणा बन चुकी है. यहां तक कि अनुज भी माया की हिम्मत की सराहना करता है और कहता है कि आज तक न जाने कितनी लड़ाइयां देखी हैं, लेकिन आज दो माओं के बीच की लड़ाई देख रहा हूं. इससे इतर बा अनुपमा के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद देती हैं कि मेरी दुआ है कि तुझे मेरी बद्दुआ न लगे। प्रार्थना करूंगी कि तेरी बेटी तुझे ही चुने.

पारितोष को घर से बाहर करेंगे वनराज

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि वनराज को पता चल जाएगा कि पारितोष ने बापूजी के कारखाने के कागज वकील को दिये हैं. वनराज सहित पूरा परिवार उसपर भड़कता है, वहीं वह जवाब देता है कि मैं अपना केवल हक चाहता हूं और मैंने इस वजह से कागज वकील को दिये हैं कि उसमें मेरा नाम जुड़ सकता है कि नहीं। तोषू अपने बाप को ताना मारता है कि उसने खुद तो जिंदगी में कुछ किया नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya (@anupamaserial_.as)

अनुपमा’ में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होता है। पारितोष शाह परिवार को नर्क कहता है, जिसे सुनकर वनराज आग बबूला हो जाता है और कहता है, “तू मर क्यों नहीं गया, मर गया होता तो मुझे इतना गम नहीं होता।” वनराज तोषू के किए के लिए बापूजी और किंजल से माफी मांगता है. वहीं घर से जाने के बाद पारितोष की तबीयत बिगड़ जाती है. ‘अनुपमा’ के प्रोमो के मुताबिक, पारितोष को आईसीयू में भर्ती कराया जाएगा और अनुपमा भी पता चलते ही दौड़ी-दौड़ी वहां जाएगी.

Anupamaa: माया का पर्दाफाश करने के लिए अनुज बुलाएंगे CID, फैंस हुए हैरान

स्टार प्लस शो अनुपमा इऩ दिनों अपने शो में आने वाले नए नए मोड़ो की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को बेहतर बना रहे है. गोरव खन्ना और रुपाली गांगुली शो टीवी और सोशल मीडिया पर अफनी पकड़ बनाए हुआ है. शो की कहानी इन दिनों माया और छोटी अनु के ईद-गिर्द घूम रही है. जहां माया छोटी की असली मां बनकर शो में एंट्री लेती है.लेकिन अनुज को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है जिसके लिए उन्होंने CID का सहारा लिया है.

आपको बता दें, कि इन सबसे इतर हाल ही में अनुज कपाड़िया और वनराज यानी गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह सीआईडी के कलाकारों यानी शिवाजी सतम और दयानंद शेट्टी के साथ नजर आए. उनकी इन तस्वीरों ने न केवल फैसंक को एक्साइटेड कर दिया है, बल्कि उनके मन में कई सवाल भी खड़े कर दिये हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

‘अनुपमा’ स्टार गौरव खन्ना की तस्वीरों में सितारों का अंदाज देखने लायक रहा. सबके चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई. गौरव खन्ना ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “लंबे समय बाद इन सबसे मिलकर काफी अच्छा लगा, सभी सीआई़डी फैंस के लिए.” बता दें कि गौरव खन्ना सीआईडी में बतौर इंस्पेक्टर कैविन काम कर चुके हैं. शो में उनका अंदाज देखने लायक रहता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अनुपमा’ स्टार गौरव खन्ना की इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ यूजर ये भी अटकलें लगा रहे हैं कि शो में कहीं उनकी एंट्री तो नहीं होने वाली है. एक यूजर ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “कुछ तो गड़बड़ है दया.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “आपने तस्वीरें साझा कर ‘सीआईडी 2’ या ‘अनुपमा’ के सिलसिले में कोई हिंट दी है क्या?” एक यूजर ने उन्हें पावरपैक कॉम्बो बताया और लिखा, “सीआईडी के कलाकार और वनुज यानी पावर पैक कॉम्बो.” कुछ यूजर्स ने तस्वीरों में सीआईडी कलाकारों के साथ इंस्पेक्टर कैविन को देखकर खुशी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, “कितनी शानदार फोटो है, दया, एसीपी और कैविन एक साथ.”

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें