⚲

Parde ki Duniya : फिल्मी सितारों के रिश्ते, दर्द, संघर्ष और गुस्से की खबरें

Parde ki Duniya:

शहनाज और राघव का क्या है रिश्ता

राघव जुयाल का हाल ही में जन्मदिन था. उस पार्टी में शहनाज गिल भी आई थीं. इसी के साथ राघव की आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा सुपरस्टार’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था. वहां शहनाज गिल और राघव जुयाल की कैमिस्ट्री देख कर लोगों को महसूस हुआ कि इन दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है, क्योंकि दोनों एकदूजे के हाथों में हाथ डाल कर बाहर निकलते नजर आए थे. यही नहीं दोनों एक ही कार से वापस गए, जिस में शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखी थीं.

शहनाज और राघव को साथ देखने के बाद से ही लोगों का उन की फोटो और वीडियो पर कमैंट करना जारी रहा था. किसी ने उन्हें टाउन का न्यू कपल बताया, तो कोई पूछ रहा है कि क्या वे सच में डेट कर रहे हैं?

जावेद जाफरी का दर्द

हिंदी फिल्म ‘धमाल 4’ में अपनी कौमेडी से लोगों को हंसाने वाले जावेद जाफरी के दिल में एक दर्द है कि वे कभी भी ए लिस्ट एक्टर क्यों नहीं बन पाए.

जावेद जाफरी के मुताबिक, ‘‘मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप को कैसे पेश किया जाता है. इस में पीआर भी शामिल है क्योंकि इंडस्ट्री का अपना एक जाल है. कई बार आप के बारे में कोई नैगेटिव बात फैल जाती है, तो आप को सच्चाई जानने या अपनी कोई पौजिटिव बात सामने लाने की जरूरत होती है.

‘‘कुछ मामलों में मैं ऐसा करने में नाकाम रहा. मैं किसी ग्रुप का हिस्सा भी नहीं था. साथ ही, अगर आप की कोई बड़ी हिट फिल्म आ जाती है, तो कोई आप से बहस नहीं करता. कामयाबी से बड़ी कोई चीज नहीं होती. जैसा सलमान खान के साथ हुआ. वे ‘बीवी हो तो ऐसी’ से आए थे और लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था… फिर ‘मैं ने प्यार किया’ आई और हर कोई उन के पीछे भागने लगा.’’

रश्मिका ने बिताए 20 घंटे पानी मे

रश्मिका मंदाना की एक फिल्म आ रही है ‘मैसा’, जिस में भारत का पहला फीमेल लीड अंडरवाटर एक्शन सीक्वैंस शूट किया है और इस के लिए उन्होंने किसी एक्शन डबल का इस्तेमाल नहीं किया है. इस सीक्वैंस को पूरा करने के लिए उन्होंने 2 दिनों में करीब 20 घंटे पानी के अंदर बिताए.

रवींद्र पुल्ले के डायरैक्शन में बनी ‘मैसा’ आदिवासी इलाकों की कहानी पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में समंदर की गहराइयों के नीचे एक ऐसी जंग छिपी है, जिसे भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखा है.

मीरा चोपड़ा का फूटा गुस्सा

प्रिंयका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने ‘सैक्शन 375’, ‘1920 लंदन’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है. हाल ही में राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग लड़की के रेप मामले में उन का गुस्सा फूट पड़ा.

मीरा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इस घटना को ले कर दुख जताया और कहा, ‘मैं उस के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पा रही हूं. 13 साल की बच्ची और 32 आदमियों ने उस पर बेरहमी से हमला किया. इन आदमियों को मौत की सजा से कम कुछ भी नहीं मिलना चाहिए.’

इस घटना की जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्ची को एक ईरिकशा चालक ने बहलाफुसला कर होटल मालिकों को सौंप दिया था, जहां कई दरिंदों ने उस के साथ रेप किया. Parde ki Duniya

Filmi Actress: सोशल मीडिया की ग्लैमरस सैंसेशन रश्मिका मंदाना

हिंदी सिनेमा हो या साउथ, हर जगह रश्मिका मंदाना अपना जलवा बिखेर रही हैं. ‘एनिमल’, ‘पुष्पा 2 द रूल’ या ‘छावा’ हो इन फिल्मों में उन के अभिनय के बजाय उन के ग्लैमरस लुक की ही चर्चा हुई है. लेकिन  हिंदी एक्सैंट को ले कर अकसर उन्हें ट्रोल किया जाता है.
रश्मिका मंदाना ऐसी अदाकारा हैं जिन के नाम का जादू सोशल मीडिया से ले कर बौक्स औफिस तक सिर चढ़ कर बोल रहा है. उन की लोकप्रियता का आलम यह है कि उन की एक मुसकान करोड़ों दिलों की धड़कनें तेज कर देती है. अकसर आलोचक कहते हैं कि उन्हें फिल्में अभिनय से ज्यादा उन के ग्लैमरस लुक व सुंदरता की वजह से मिलीं, लेकिन रश्मिका ने हर बार अपनी मेहनत और स्क्रीन प्रेजैंस से इन धारणाओं को चुनौती दी है.
5 अप्रैल, 1996 को कर्नाटक के कोडागु (कूर्ग) जिले के एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्मी रश्मिका मंदाना की प्रारंभिक शिक्षा कूर्ग पब्लिक स्कूल में हुई. बाद में बेंगलुरु के एम एस रमैया कालेज औफ आर्ट्स, साइंस एंड कौमर्स से सायकोलौजी, पत्रकारिता और अंगरेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की.
यों बनीं अदाकारा
रश्मिका ने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी सोचा नहीं था. कालेज में पढ़ाई के दौरान अपनी सहेलियों के उकसाने पर 2014 में रश्मिका ने ‘क्लीन एंड क्लियर फै्रश फेस औफ इंडिया’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और यह खिताब उन्हें ही मिल गया. फिर एक एड फिल्म मिली तो मजाकमजाक में वह एड भी कर लिया. इस एड को देख कर 2-3 फिल्म निर्देशकों ने रश्मिका को फिल्मों में अभिनय करने का औफर दे दिया तो रश्मिका ने ठान लिया कि अब वे सफल अभिनेत्री बन कर ही रहेंगी.
उन्होंने रिषभ शेट्टी निर्देशित कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में रक्षित शेट्टी के अपोजिट अभिनय किया. उन की मातृभाषा कन्नड़ के बजाय ‘कोडावा’ होने के कारण शुरुआती दौर में उन्हें कन्नड़ बोलने में ड्ढकाफी कठिनाई हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 2016 में फिल्म ‘किरिक पार्टी’ रिलीज हुई और बौक्स औफिस पर यह फिल्म ब्लौकबस्टर साबित हुई.
डेट, इंगेजमैंट और फिर टूट
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के हीरो रक्षित शेट्टी संग डेट करना भी शुरू कर दिया था. यहां तक कि 3 जुलाई, 2017 को दूसरी फिल्म के रिलीज से पहले ही रश्मिका ने रक्षित संग अपनी इंगेजमैंट की भी घोषणा कर दी थी. फिर 21 दिसंबर, 2017 को रश्मिका की कन्नड़ भाषा में ही पुनीत राजकुमार के साथ ‘अंजनी पुत्रा’ और 29 दिसंबर, 2017 को गणेश के साथ ‘चमक’ के बौक्स औफिस पर सफलता के परचम लहराते ही रश्मिका मंदाना कन्नड़ भाषी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री बन गईं.
इस के बाद रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा संग तेलुगू भाषा की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ मिली. 16 अगस्त, 2018 को इस फिल्म के रिलीज होते ही रश्मिका के कैरियर के साथ ही जीवन में भी तूफान आया. इस फिल्म की सफलता ने उन्हें तेलुगू की स्टार अभिनेत्री बना दिया तो 20 दिनों बाद सितंबर 2018 में रश्मिका मंदाना ने रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई यह कह कर तोड़ दी कि दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठ रहा है.
‘गीता गोविंदम’ से बदला कैरियर
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ सफल फिल्म ‘गीता गोविंदम’ क्या की, कि वे देखते ही देखते कन्नड़, तमिल व तेलुगू फिल्मों में छा गईं. यहां तक कि 2022 में वे अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ में भी नजर आईं. यह अलग बात है कि ‘गुडबाय’ उन्हें हिंदी फिल्मों में स्थापित करने में विफल रही.
हालांकि वर्ष 2021 में अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ में श्रीवल्ली के किरदार में उन का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल चुका था और इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने उन्हें हिंदीभाषी दर्शकों के दिलों तक पहुंचा दिया था. बाद में हिंदी फिल्म ‘मिशन मजनूं’ में भी वे नजर आईं लेकिन हिंदी फिल्मों में वे नाम नहीं बना पाईं.
वर्ष 2023 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ उन के कैरियर के लिए टर्निंग पौइंट साबित हुई, जिस ने बौक्स औफिस पर रिकौर्डतोड़ कमाई की. ‘एनिमल’ ने सोने पे सुहागा वाला काम किया.
लेकिन वहीं, 5 दिसंबर, 2024 को जब ‘पुष्पा द राइज’ का सीक्वअल ‘पुष्पा 2 द रूल’ तेलुगू के साथ ही हिंदी में भी डब हो कर एकसाथ रिलीज हुई तो इस ने सफलता के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए. 2025 में प्रदर्शित हिंदी फिल्म ‘छावा’ में भी रश्मिका मंदाना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
ग्लैमरस गुडि़या
रश्मिका मंदाना को सोशल मीडिया पर ‘ग्लैमरस गुडि़या’ ही माना जा रहा है क्योंकि ‘एनिमल’ हो या ‘ पुष्पा 2 द रूल’ या हो ‘छावा’, इन दोनों ही फिल्मों में उन के अभिनय के बजाय उन के ग्लैमरस लुक की ही चर्चा हुई. इस में कोई दोराय नहीं कि उन का स्क्रीन प्रेजैंस और सुंदरता बेजोड़ है.
रश्मिका की सब से बड़ी खूबी उन की नैचुरल ब्यूटी और संक्रामक मुसकान है. चाहे वह रेड कारपेट पर डिजाइनर गाउन हो या फिल्म ‘पुष्पा’ में एक गांव की गोरी का लुक, वे हर लिबास में सहज दिखती हैं. उन की फिटनैस और फैशन सैंस आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया की वे रानी बनी हुई हैं. फरवरी 2026 तक इंस्टाग्राम पर उन के 50.7 मिलियन से अधिक फौलोअर्स हैं.
लाइक्स का रिकौर्ड
हाल ही में रश्मिका की एक पोस्ट ने विराट कोहली का रिकौर्ड तोड़ते हुए भारत में सब से अधिक लाइक पाने (लगभग 25 मिलियन लाइक्स) वाली पोस्ट का खिताब हासिल किया है. वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों की शूटिंग के पीछे की ?ालकियां शेयर कर अपने प्रशंसकों के साथ निरंतर जुड़ी रहती हैं.
निजी जिंदगी की निजता
वे अपनी निजी जिंदगी पर सोशल मीडिया को हावी नहीं होने देतीं. उन्होंने 2020 में ही विजय देवरकोंडा संग प्रेम की रासलीला रचानी शुरू कर दी थी मगर सार्वजिनक रूप से कभी भी इस बात को जाहिर नहीं होने दिया और न ही रश्मिका व विजय सार्वजनिक जगहों पर कभी एकसाथ नजर आए. आखिरकार, इन दोनों ने
26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के ‘आईटीसी मेमेन्टोज’ में एक भव्य समारोह में एक नहीं 2 रीतिरिवाजों के साथ शादी कर ली. उन की शादी की फोटो ने इंटरनैट पर हंगामा बरपा रखा है. द्य
मुक्ता के स्वामित्व व अन्य विवरण संबंधी जानकारी फौर्म 4, देखिए नियम 8

आलिया और जाह्नवी से सीधेसीधे टक्कर ले रही है साउथ की सैक्सी एक्ट्रेस रश्मिका और नयनतारा

साउथ की फिल्मों का दबदबा दुनिया भर में दिखता रहा है, उनकी एक्ट्रैसेस भी ट्रेंड में रहती है. साउथ की एक्ट्रेस बौलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती है. वे एक्टिंग, फैशन, ब्यूटी में काफी आगे है. इतना ही नहीं, साउथ सिनेमा की एक्ट्रैस बौलीवुड में भी काम कर चुकी है. जो आलिया और जाह्नवी को टक्कर देने में पीछे नहीं है.film

रश्मिका मंदाना

रश्मिका ने फिल्म ‘पुष्पा’ में अपनी परफौर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया था. उन्होंने फिल्म में श्रीवल्ली के रोल में दर्शकों का ध्यान खीचा था. सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ से बौलीवुड में अपनी शुरुआत की. रश्मिका मंदाना की फिल्में और एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई.

रश्मिका मंदाना अमिताभ बच्चन के साथ ‘गुडबाय’ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में भी काम करती नजर आई है. इनकी एक्टिंग बौलीवुड की एक्ट्रैस आलिया भट्ट से कम नहीं है.

पूजा हेगड़े

पूजा हेगडे एक पौपुलर एक्ट्रेस है. जो साउथ से बौलीवुड की तरफ आई है. पूजा हेगड़े ने ‘मोहनजोदारो’ (2016) से ऋतिक रोशन के साथ बौलीवुड में कदम रखा था, लेकिन मूवी नहीं चली, तो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने का फैसला किया. उन्होंने 2019 में ‘हाउसफुल’ के साथ हिंदी सिनेमा में वापसी की. उन्हें आखिरी बार ‘राधे श्याम’ में प्रभास के साथ देखा गया था. पूजा की एक्टिंग और खूबसूरती की हर जगह चर्चे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)


पूजा एक बार फिर अपना ध्यान कुछ बड़ी बौलीवुड फिल्मों की ओर कर रही हैं. उनके पास सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ और रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ है.

नयनतारा

नयनतारा दशकों से तेलुगु, तमिल और मलयालम इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस है, जो अब बौलीवुड की ओर रुख कर रही हैं. वे साउथ में सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रैसेज में से एक हैं. वे एटली की ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आई थी. नयनतारा की एक्टिंग और स्टाइल का आज बौलीवुड में हर कोई दीवाना है.

सामंथा रूथ प्रभु

सामंथा रुथ प्रभु का एक जानीमानी साउथ एक्ट्रेस है. जो वेब सीरीज ‘फैमिली मैन सीजन 2’ में काम करने के बाद सुर्खियों में आई थीं. वे फिल्म ‘पुष्पा’ में अपने डांस नंबर ‘ऊ अंटवा ऊ ऊ अंटवा’ से दर्शकों के दिलों में छा गई थीं. वे अब टीवी पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. वे ‘कौफी विद करण’ में नजर आने वाली पहली साउथ एक्ट्रेस बनने जा रही हैं. वे चैट शो के अगले एपिसोड में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

बता दें कि सामन्था एक ही साल में दोनों, सर्वश्रेष्ठ तेलुगू एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ तमिल एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार को जीतने वाली एक्ट्रेस बनीं. समान्था रुथ प्रभु साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्‍य से शादी के बन्धन में बंधे.

फिल्म Animal पर चली सैंसर बोर्ड की कैंची, इस खास सीन को लेकर हुआ बवाल

बौलीवुड (Bollywood) स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandana) की फिल्म एनिमल का इन दिनों जोरों शोरों से प्रमोशन (Promotion) चल रहा है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हाल ही में फिल्म एनिमल (Animal) का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. बता दें कि इस मूवी में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने काफी किंसिंग सीन्स (Kissing Scenes) भी दिए हैं. जिसे लेकर बताया जा रहा है कि इस मूवी पर सेंसर बोर्ड (Censor Board) ने कैंची चला दी है. इतना ही नहीं, हिंदी के कुछ शब्द बदलने की बात कही गई है.


रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का प्री रिलीज इंवेंट रखा था. इस समारोह में साउथ के कई बड़े स्टार्स नजर आए थे. इस बीच एनिमल को लेकर एक खबर वायरल होने लगी है. सेंसर बोर्ड ने ‘एनिमल’ को A सर्टिफिकेट देने के साथसाथ कुछ सीन्स हटाने को कहा है. सेंसर बोर्ड ने रणबीर-रश्मिका के क्लोज-अप किसिंग सीन समेत कुछ डायलॉग बदलवाए है. हिंदी के कुछ शब्द को भी सेंसर बोर्ड ने बदलने की मांग की है. मालूम हो कि फिल्म में ऐसे काफी सीन्स है जो कि बेहद हिंसक है इसलिए एनिमल को को 18 साल की उम्र से कम के लोग नहीं देख पाएंगे.

इस दिन रिलीज होगी एनिमल मूवी

बताते चलें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को थिएटर्स पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी के लिए साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक के लोग एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल निगेटिव रोल में है. मूवी में उनका लुक बेहद खतरनाक है. फैंस रणबीर कपूर और बॉबी देओल को साथ देखने के लिए बेताब है. लोगों का मानना है कि एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है.

South Movies : नयनतारा की एक तसवीर ने किया फैंस को किया परेशान

साउथ सुपरस्टार्स की दुनिया में आज कई खबरों को लेकर हलचल बनी रही. आज बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी एनिमल (Animal) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खासा बज क्रिएट किया. तो वहीं, आज कॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर नए सफर की शुरुआत का इशारा दिया. इधर, तमिल फिल्म स्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की मूवी ध्रुव नचथिरम (Dhruva Natchathiram) को लेकर काफी बज बना रहा.

तय वक्त पर नहीं रिलीज हो पाई चियान विक्रम की ध्रुव नचथिरम

तमिल फिल्म स्टार गौतम वसुदेव मेनन ने हाल ही में चियान विक्रम स्टारर फिल्म ध्रुव नचथिरम के तय वक्त पर सिनेमाघर न पहुंच पाने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस से माफी मांगी. साथ ही फिल्म स्टार ने कहा कि ये मूवी जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचेगी. जिसका दोबारा ऐलान किया जाएगा. यहीं नहीं, फिल्म को वर्ल्ववाइड स्तर पर बकायदा एडवांस बुकिंग शुरू कर रिलीज किया जाएगा. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इस खबर ने लोगों को निराश कर दिया था. ये फिल्म कानूनी पचड़े की वजह से 24 नवंबर के दिन रिलीज नहीं हो सकी है.

डायरेक्टर बनीं नयनतारा

तमिल फिल्म स्टार नयनतारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर इशारा दिया कि वो निर्देशन के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही हैं. अदाकारा ने कैमरे में झांकती हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘नए सफर के जादू पर विश्वास करें’ इस तस्वीर को देख लोगों ने अधाकारा से पूछा कि क्या वो वाकई डायरेक्शन फील्ड में आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

प्रभास संग काम करना चाहते हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मूवी एनिमल के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से पूछा कि प्रभास स्टारर उनकी अगली फिल्म स्पिरिट में क्या उनके लिए कोई किरदार होगा. एक्टर ने इच्छा जताते हुए कहा कि वो प्रभास अन्ना संग काम करना चाहेंगे.

रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना की जमकर खींची टांग

तेलुगु फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में अदाकारा रश्मिका मंदाना के साथ तेलुगु फिल्म स्टार नंदामुरी बालकृष्ण के चैट शो में हिस्सा लिया. जहां फिल्म स्टार ने रश्मिका मंदाना की विजय देवरकोंडा को लेकर जमकर टांग खींची. जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर दिन भर वायरल हुए.

थलापति विजय ने लियो प्रोड्यूसर के बेटे की शादी में मारी धांसू एंट्री

तमिल फिल्म स्टार थलापति विजय ने हाल ही में फिल्म निर्माता लियो के प्रोड्यूसर के बेटे की शादी के रिसेप्शन पार्टी में हिस्सा लिया. जहां थलापति विजय डैशिंग अंदाज में पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें