टीवी एक्टर शालीन मल्होत्रा और रोहित सुचांती के दिल के बहुत करीब है ‘प्यार तूने क्या किया’

भारत का पसंदीदा युवा चैनल ज़िंग अपने प्रतिष्ठित शो ‘प्यार तूने क्या किया’ का एक नया सीज़न लॉन्च २२ अक्टूबर से लेकर आ रहा है . यह शो प्यार, रोमांस, दोस्ती और दिल टूटने के इमोशन से भरा हुआ है और इसका स्लोगन है  ‘हर लव है खास’ , जो सभी रूपों में प्यार के हर पहलू को दिखाने वाला है .

नए सीज़न के लॉन्च के बारे में बात करते हुए, ‘प्यार तूने क्या किया’ के सीज़न 8 के होस्ट के रूप में नज़र आए अभिनेता शालीन मल्होत्रा ने कहा कि “मुझे बहुत खुशी है कि यह शो अपने 13 वें सीज़न के लिए तैयार है. यह सबसे अच्छे शो में से एक है जिनका मैं कभी हिस्सा रहा हूं और अब इसका नया सीजन आ रहा है ,सच मानिये मुझे मेरे समय की सब बाते ताजा हो गई है . मैं नए सीजन को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं और टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ .”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaleen Malhotra (@shaalien_malhotra)

इसके अलावा, अभिनेता रोहित सुचांती, जिन्हें कई सीज़न में देखा गया था, नए सीज़न के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हैं और कहते हैं कि  “इतने सालों बाद भी,  शो का नाम लेते ही मुझे वो हर पल याद आता है जो मैंने सेट पर बिताये थे . अपने करियर के शुरुआती दिनों में मैंने यह शो किया था इस वजह से ‘प्यार तूने क्या किया’ का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. यह शो अनूठी प्रेम कहानियों के बारे में है और मैं टीम को उनके नए सीजन के लॉन्च के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Suchanti (@imrohitsuchanti)

शालीन और रोहित की तरह, ‘प्यार तूने क्या किया’ के सोशल मीडिया समूह और प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं और इस अक्टूबर में आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

22 अक्टूबर से शुरू हो रहे प्यार तूने क्या किया सीजन 13 के सभी बेहतरीन एपिसोड्स सिर्फ झिंगो पर देखें.

‘प्यार तूने क्या किया’ सीजन 13 के साथ ज़िंग के सबसे पसंदीदा शो की वापसी

~हर लव है खास, के रूप में नया सीजन प्यार के सभी हर रूपों को सेलिब्रेट करता है ~

भारत का प्रमुख यूथ एंटरटेनमेंट चैनल- ज़िंग, अपने दर्शकों को दिलचस्प शोज के साथ रोमांचित कर रहा है और त्योहारों के इस सीजन के लिए स्टोर में कुछ खास है. ज़िंग अपने सबसे लोकप्रिय शो प्यार तूने क्या किया का एक नया सीज़न शुरू कर रहा है जो प्रारंभ से ही प्रशंसकों का पसंदीदा रहा है. कहानियों की सशक्त विरासत के साथ जो प्यार के पेचीदा विषयों के साथ युवा दिलों से जुड़े विषयों को बयां करते हैं. 13वां सीजन दिलकश और जज्बाती प्रेम कहानियों से भरपूर है और यह 22 अक्टूबर, हर शनिवार को शाम 7 बजे शुरू हो रहा है.

12 सीज़न, 200+ एपिसोड और 3.5 बिलियन सोशल मीडिया व्यूज की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, प्यार तूने क्या किया का नया सीजन दर्शकों के लिए शानदार लव स्टोरी लेकर आएगा. इस सीज़न की थीम इस इनसाइट पर आधारित है कि प्यार एक एहसास है जिसे एक ही अंदाज में परिभाषित नहीं किया जा सकता, इसे छोटे-छोटे एक्शंस या रिएक्शंस में देखा जा सकता है जो हर व्यक्ति के लिए अलग होती है. ‘हर लव है खास’ की थीम के साथ यह शो प्रेम के हर रूप को सेलिब्रेट करेगा. पारंपरिक कहानियों तक ही सीमित न होकर, नया सीज़न आज के डेटिंग परिदृश्य के साथ जुड़ी परिभाषाओं से परे प्रेम के विचार पर प्रकाश डालता है, सीज़न 13 विभिन्न दृष्टिकोणों से प्रेम कहानियों को एक साथ पेश करता है जो जुनून, जज्बात, जटिलताओं, सच्चे प्यार और दोस्ती का आदर्श मिश्रण होगा.

जिंग टीवी के चीफ चैनल ऑफिसर, अर्घ्य रॉय चौधरी ने कहा, “अपनी वाइब, अपनी ट्राइब हमारे लगातार बढ़ते फैनबेस को एक ऐसा स्पेस देने का हमारा गहन प्रयास है, जिसे वे अपना कह सकते हैं. पीटीकेके का एक मजबूत फैन फॉलोइंग है और दर्शक उन प्रेम कहानियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं जो सीजन दर सीजन हम उनके लिए लाते हैं. प्यार तूने क्या किया सीजन 13 के साथ, एक ऐसा शो लाने का विचार था जो हमारे दर्शकों के लिए एक दर्पण की तरह काम करे, ताकि वे उन कहानियों से जुड़ सकें जो उनके दिल के बेहद करीब हों. शो के साथ, हमने ये इवोल्यूशन देखा है कि कैसे प्यार के विचार इन खास 9 वर्षों के दौरान पैदा हुए और बदल चुके है. हर सीजन इसका रिफ्लेक्शन रहा है. इस सीज़न के साथसाथ, हम आज के युवाओं के बहुत करीब की, थीम के साथ बहुत सारी ताज़ा कहानियाँ लेकर आए हैं, और आशा करते हैं कि दर्शकों को यह प्रयास पहले से कहीं अधिक पसंद आएगा.

ट्यून करें, भारत का पसंदीदा युवा मनोरंजन चैनल ज़िंग और देखें प्यार तूने क्या किया सीजन 13 के नए एपिसोड्स, 22 अक्टूबर 2022 से हर शनिवार शाम 7 बजे!

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें