Pakhi Niraahua: निरहुआ के प्यार में कैसे पड़ी थीं पाखी हेगड़े? सेट की घटना ने बदल दिया रिश्ता

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी ने एक दौर में पर्दे पर खूब धमाल मचाया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि उनके रिश्ते को लेकर भी चर्चा होने लगी। अब ‘भोजपुरी बवाल’ में पाखी ने पहली बार अपने और निरहुआ के रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने माना कि दोनों का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं था, बल्कि दोस्ती से कहीं आगे बढ़कर था।

पाखी ने बताया, निरहुआ रिक्शावाला की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं। फिल्म की शूटिंग के बाद जब दोनों ने साथ में दूसरी फिल्म पर काम शुरू किया, तब तक निरहुआ का पाखी के प्रति लगाव काफी बढ़ चुका था। पाखी ने बताया कि उन्हें साफ महसूस होता था कि निरहुआ का झुकाव उनकी तरफ था और दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बन गया था।

लेकिन इसी दौरान शूटिंग सेट पर एक ऐसी घटना हुई, जिसने पाखी के दिल में निरहुआ के लिए भावनाएं और गहरी कर दीं। पाखी ने बताया कि एक प्रोड्यूसर ने उनके सामने बेहद बदतमीजी भरी डिमांड रखी। पाखी के मुताबिक, उस शख्स ने उनसे बदतमीजी की और कहा मेरी तीन बीवियां है ये चौथी बन जाएगी.

पाखी के अनुसार, उस वक्त निरहुआ ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें पीछे किया। प्रोड्यूसर से कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है, अब इससे कुछ कहकर या हाथ लगाकर दिखाओ। पाखी के लिए निरहुआ का यह अंदाज बेहद खास था। उन्हें लगा कि निरहुआ सिर्फ उनके को-स्टार नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े होने वाले इंसान हैं।

यही घटना पाखी के लिए उनके रिश्ते में एक बड़ा मोड़ बन गई। उन्हें निरहुआ का उनका सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आना पसंद आया और धीरे-धीरे उनके मन में भी निरहुआ के लिए भावनाएं पैदा होने लगीं।

हालांकि, शो में जब होस्ट शुभांकर मिश्रा ने यही सवाल निरहुआ के सामने रखा कि क्या वह उस दौर में पाखी के प्यार में थे, तो निरहुआ ने इस बात को याद करने से इनकार करते हुए कहा कि अगर पाखी उन्हें याद दिलाएं तो शायद उन्हें कुछ याद आए, लेकिन उन्हें खुद ऐसा कुछ याद नहीं है।

निरहुआ के इस जवाब पर पाखी ने भी बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर निरहुआ कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ, तो शायद ऐसा नहीं हुआ होगा।

पाखी का यह खुलासा इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना कि निरहुआ के साथ उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं था। शो में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों के बीच कभी दोस्ती से ज्यादा रिश्ता था और निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था।

Pakhi Nirahua: आम्रपाली दूबे से पहले पाखी हेगड़े के साथ रिलेशनशिप में थे निरहुआ!

Pakhi Nirahua: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। रियलिटी शो भोजपुरी बवाल’ में इस बार ऐसा खुलासा हुआ, जिसने न सिर्फ दर्शकों को हैरान कर दिया, बल्कि शो में मौजूद आम्रपाली दूबे को भी चौंका दिया।

दरअसल, शो में पत्रकार शुभंकर मिश्रा ने भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े से उनके और निरहुआ के पुराने रिश्ते को लेकर सवाल किया। शुभंकर ने पूछा कि क्या निरहुआ के साथ उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल था? इस पर पाखी ने साफ कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं था। उन्होंने कहा, पर्सनल भी था, इट वाज मोर दैन फ्रैंडशिप।”

इसके बाद शुभंकर मिश्रा ने पाखी से पूछा कि क्या कभी निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था? सवाल सुनते ही पाखी हेगड़े भावुक हो गईं। उनकी आंखों में नमी देखकर शुभंकर ने कहा कि आपकी आंखें बहुत कुछ बोल रही हैं।” इस पर पाखी ने हामी भरते हुए बताया कि हां, निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए कहा था।

पाखी का यह जवाब सुनकर वहां बैठीं आम्रपाली दूबे भी हैरान रह गईं और उनके मुंह से निकल पड़ा, सीरियसली?” तभी  निरहुआ भी वहां पहुंच जाते हैं और पाखी हेगड़े को गले लगा लेते हैं।

इसके बाद शुभंकर मिश्रा सीधे निरहुआ से सवाल करते हैं कि पाखी बता रही हैं कि एक जमाने में आप दोनों के बीच प्यार था और आपने उन्हें शादी के लिए भी कहा था। यह सवाल सुनते ही निरहुआ कुछ पल के लिए हैरान नजर आते हैं और बिना कोई सीधा जवाब दिए पानी पीने लगते हैं।

शो का यह पूरा पल अब दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर निरहुआ और पाखी हेगड़े के रिश्ते की सच्चाई क्या थी? क्या दोनों वाकई शादी करने वाले थे? और इस पूरे खुलासे पर आम्रपाली दूबे का क्या रिएक्शन होगा? इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में और दिलचस्प हो सकते हैं।

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें