Bhojpuri Song: नम्रता मल्ला के ठुमकों से ‘Balamua Ke Balam’ हिट

Bhojpuri  Song: भोजपुरी इंडस्ट्री आज के समय में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. जहां एक तरफ भोजपुरी सिनेमा सिर्फ बिहार और झारखंड तक ही सीमित थी वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों की संख्या देश भर में बढ़ रही है. भोजपुरी गानों को तो लोग इतना पसंद करते हैं कि शायद ही कोई ऐसी शादी या पार्टी होती होगी जहां भोजपुरी गाने ना बजते हों.

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर्स और एक्ट्रैसेस पर भी लोग खूब प्यार बरसाते हैं और उन्हें प्रोमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. आज हम भोजपुरी के एक ऐसे गाने की बात करने जा रहे हैं जिसने दर्शकों को काफी समय से दीवाना बना रखा है. इस गाने में एक्ट्रेस की हौटनेस के तो क्या ही कहने. भले ही इस गाने को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है लेकिन आज भी लोग इस गाने को सुनते ही झूम उठते हैं.

हम यहां बात कर रहे हैं गाना ‘बलमुआ के बलम’ की जिसमें भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया है. एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपनी हौट और बोल्ड अदाओं के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं और इस गाने में भी उन्होनें हौटनेस का जबरदस्त तड़का लगाया है. आपको बता दें, ‘बलमुआ के बलम’ गाने को यूट्यूब पर 299 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जो अपने आप में ही रिकौर्ड ब्रेकिंग है.

‘बलमुआ के बलम’ गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है समर सिंह और नेहा राज ने और सुपरहिट बनाया है एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के मूव्स ने. यह गाना यूट्यूब पर टी-सीरीज के हमार भोजपुरी चैनल पर आज से करीब एक साल पहले रिलीज किया गया था लेकिन यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि आने वाले समय में यह भोजपुरी के मशहूर गाने लगाबे लू जब लिपिस्टिक को पीछे कर पाता है या नहीं. Bhojpuri Song

भोजपुरी एक्ट्रेस Namrata Malla ने Saami Saami गाने पर लगाएं ठुमके, मचा हल्ला

भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अपनी बोल्ड वीडियो और फोटोज को ले कर अकसर चर्चा में बनी रहती हैं. उन की बोल्ड अदाओं का हर कोई दीवाना है. आएदिन उन का कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर तो वे हल्ला मचाए रखती हैं. फैंस को उन का यह अंदाज काफी पसंद आता है. इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का एक नया डांसिंग वीडियो सामने आया है, जिस में वे साउथ मूवी ‘पुष्पा’ के एक गाने पर अपना जलवा बिखेर रही हैं. नम्रता मल्ला का यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिस में वे रश्मिका मंदाना के गाने ‘सामीसामी’ पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में नम्रता मल्ला ने ऐसे ठुमके लगाए हैं कि पूरा यूपीबिहार हिल गया है. नम्रता मल्ला का यह कातिलाना अंदाज सभी को पसंद आ रहा है. उन के इस क्लिप को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. उन की हर अदा पर लोग फिदा हो गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


बताते चलें कि भोजपुरी की ‘बोल्डनेस क्वीन’ नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने फैंस के साथ तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. नम्रता मल्ला के हर पोस्ट पर लोग दिल खोल कर प्यार बरसाते हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस नम्रता मल्ला की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. इस मामले में वे बौलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. यही वजह है कि नम्रता मल्ला ने अपनी कड़ी मेहनत से काफी कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है.

छरहरे बदन में मलाइका अरोड़ा को भी मात देती हैं ‘आइटम गर्ल’ नम्रता मल्ला

भोजपुरी कलाकार और गजब की डांसर नम्रता मल्ला  बहुत ही कम समय में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस है. जिनकी फिटनेस का हर कोई दीवाना है, नम्रता मल्ला अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चाओं में रहती है. उनके आगे बॉलीवुड की मलाइका अरोड़ा भी फेल है, उनके फिगर पर लाखों फैंस फिदा है. इसी बीच नम्रता मल्ला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे अपना बोल्ड फिगर कैसे बनाएं वो दिखा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


आपको बता दें कि एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है. इस क्लिप में नम्रता मल्ला अपने बोल्ड फिगर को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है. इस क्लिप को शेयर कर नम्रता ने बताया है कि वो जिम में कितनी ज्यादा मेहनत करती है. नम्रता मल्ला का ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है, इस क्लिप को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. नम्रता मल्ला के हर पोस्ट पर लोग दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं. भोजपुरी अदाकारा नम्रता मल्ला ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया हैं. नम्रता ने पवन सिंह के साथ ‘लाल घाघरा’ गाने में काम किया हैं. नम्रता मल्ला की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. नम्रता को इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि नम्रता मल्ला की हर अदा पर फैंस फिदा हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने कराया फोटोशूट, फोटो देख फैन हो जाओगे

भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला को आज कौन नहीं जानता है. नम्रता भोजपुरी सिनमा की बड़ी एक्ट्रेस में से एक है जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है उनका बोल्ड लुक सबको फैन बना डालता है. हाल ही में नम्रता मल्ला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है जो आते ही वायरल हो चुकी है. जिसे देख फैंस मदहोश हो गए है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

आपको बता दें, कि नम्रता मल्ला ने कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसे देख फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे है. इन फोटो में नम्रता अलग-अलग पोज देती दिख रही है यहां तक की बोल्डनेस में उर्फी जावेद को टक्कर देती दिख रही है बता दें,कि नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वो समय-समय पर फोटो और वीडियो साक्षा करती रहती है. सामने आई फोटोज में नम्रता मल्ला कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं. उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namrata malla zenith (@namritamalla)

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल यादव तक के साथ काम किया है. आज वो भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस बन गई है. आए दिन नम्रता का कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें