Sarabhai Vs Sarabhai की रीयूनियन पार्टी में पहुंची ‘अनुपमा’, मिलिए मोनिशा की फैमिली से

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली यानी अनुपमा अपने किरदार की वजह से फैंस के बीच छायी हुई हैं. रूपाली गांगुली अनुपमा में अपने किरदार की वजह से फैंस के दिल पर राज कर रही हैं. शो में अनुज के आने से रूपाली गांगुली का किरदार और भी दिलचस्प हो गया है. शो में दोनों की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा से पहले कई हिट शोज कर चुकी हैं. जी हां, उन्हीं में से एक है साराभाई वर्सेज साराभाई. दरअसल हाल ही में रूपाली गांगुली और साराभाई वर्सज साराभाई की स्टारकास्ट ने हाउस पार्टी की है. इस पार्टी की झलक रूपाली गांगुली (अनुपमा) ने अपने नए वीडियो में दिखाया है. इस वीडियों में साराभाई वर्सज साराभाई की स्टारकास्ट रीयूनियन को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. रूपाली गांगुली ने वीडियो के अलावा फोटो भी शेयर की हैं.

anupamaa

रूपाली गांगुली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि साराभाई का रीयूनियन  #nostalgia #reunion #rupaliganguly  #blessed #sarabhaivssarabhai #jaimahakal.  इस वीडियो में सतीश शाह, जेडी मजिठिया, रत्ना पाठक सहित शो के सभी स्टार नजर आ रहे हैं. इस शो में रूपाली गांगुली का नाम मोनिशा साराभाई था.

sarabhai

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप ये देखेंगे कि अनुपमा की एक गलती से फ्लाइट मिस हो जाती है. जिससे अनुज कपाड़िया भड़क जाता है, तभी उसका फोन बजता है. वह फोन उठाती है तो अनुज कपाड़िया की आवाज आती है. वह चिल्लाता है कि फ्लाइट मिस हो चुकी है और तुम लेट हो.

ऐसे में अनुपमा घबड़ा जाती है और अगली फ्लाइट पकड़ने के लिए जल्दी से उठती है और गिर जाती है. तभी अनुपमा की नींद खुलती है और उसे समझ आता है, ये तो सपना था. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज, अनुपमा के इस बिजनेस ट्रिप से क्या ट्विस्ट आता है.

‘अनुपमा’ असल जिंदगी में है Sarabhai Vs Sarabhai की नटखट मोनिशा, देखें Video

छोटे पर्दे का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली इन दिनों अक्सर सुर्खियों में छायी रहती है. शो में वह अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. रुपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस किरदार के कारण वह घर-घर में मशहूर हैं.

कुछ फैंस का मनना है कि रुपाली गांगुली अपने किरदार ‘अनुपमा’  की तरह ही रियल में भी होंगी लेकिन एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि रियल लाइफ में वह कैसी हैं.

ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने पर्पल बिकिनी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, बहन जाह्नवी कपूर को दी मात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

जी हां, हाल ही में ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. रुपाली ने बताया है कि वो रियल लाइफ में बिलकुल अलग हैं. रुपाली गांगुली ने अपने पुराने शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ (Sarabhai Vs Sarabhai) का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें कई अवतार में देखा जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि वह रियल लाइफ में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की मोनिशा की तरह हैं. आपको बता दें कि इस शो में रुपाली ने मोनिशा का किरदार निभाया था. इस शो में रुपाली यानी मोनिशा एक चुलबुली और बेबाक लड़की नजर आती थी. रुपाली गांगुली ने आगे बताया कि मोनिशा करैक्टर को देखने के बाद उनके पापा पूछते थे, घर में कैमरा तो नहीं लगा है!

ये भी पढ़ें- Imlie को जोरदार थप्पड़ मारेगी आदित्य की मां, क्या टूट जाएगा विश्वास?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

‘अनुपमा’ के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज को ज्यादा उम्र होने की वजह से नौकरी नहीं मिलती है. तो वहीं वनराज निराश नहीं होता और वह कहता है कि वह एक 46 वर्षीय महिला को जानता है जो इस उम्र में एक नए करियर की प्लानिंग कर रही है, ऑनलाइन डांस क्लासेज चला रही है और एक नई डांस अकादमी शुरू करने जा रही है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें