करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हुए ट्रोलिंग का शिकार, जानें वजह

टीवी की पॉपुलर जोडी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सुर्खियों में आ गए है दोनों को पब्लिक में स्पॉट किया गया है जहां वो ज़रुरतमंद के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आए है. जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है लोग इन्हे ट्रोल कर रहे है. जी हां, कपल ने ज़रुरतमंद को पैसे देने के बजाएं उनसे हाथ मिलाया. इस पर कई लोगों ने उन्हे ट्रोल किया तो कई लोगों ने तारीफ की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि करण कुंद्रा इन वायरल हो रही तस्वीरों में कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं. करण कुंद्रा का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. तेजस्वी प्रकाश इस तस्वीर में जींस और टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं.तेजस्वी प्रकाश की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस तस्वीर में साथ दिखाई दिए. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को साथ देख फैंस काफी खुश नजर आए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस तस्वीर में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ये तस्वीर आते ही छा गई. तेजस्वी प्रकाश इस तस्वीर में अपने हाथ में एक बैग लिए हुए नजर आ रही हैं.तेजस्वी प्रकाश का ये बैग फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. तेजस्वी प्रकाश इस तस्वीर में एक प्यारी सी स्माइल पास करती हुई नजर आ रही हैं. तेजस्वी प्रकाश की तस्वीर को उनके फैंस खूब शेयर कर रहे हैं. करण कुंद्रा इस तस्वीर में एक महिला से हाथ मिलाते हुए नजर आए. करण कुंद्रा की इस सादगी पर फैंस फिदा हो गए. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जरूरतमंद महिला को पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. इसको लेकर ट्रोल्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

तेजस्वी और करण के ब्रेकअप की उड़ी खबरें तो राजीव आदित्य के पोस्ट ने दिलाई राहत

टीवी जगत की करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब तक की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और फोटो अपलोड़ करते रहते है ऐसे में बीते होली के दिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, खबर है कि दोनों को ब्रेकअप हो गया है बता दें, कि करण ने ट्वीटर पर एक शायरी शेयर की जिसके बाद दोनों की ब्रेकअप की खबरें वायरल होने लगी. इसी बीच अब राजीव अदातिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और इसे देखकर #Tejran के फैंस को राहत मिली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

राजीव आदित्य ने शेयर की फोटो

आपको बता दें, कि राजीव आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल के साथ फोटो शेयर की . जिसमें तीनों ही बेहद खुश नजर आ रहे है राजीव फोटो में गुजराती डिश थेपला लिए खड़े है. इस फोटो में तेजस्वी और करण के चेहरे पर भी एक लंबी स्माइल है और दोनों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि उनके बीच कोई परेशानी है. इस तस्वीर पर कपल के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘तेजू और केके खुश रहें और हमेशा साथ रहें.’ वहीं, एक फैन ने राजीव से कहा, ‘ये अच्छा काम किया आपने.

ट्विटर पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

करण कुंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से शायरी में लिखा था, ‘ना तेरी शान कम होती, न रुतबा घटा होता. जो घमंड में कहा, बस वही हंस कर कहा होता.’ करण कुंद्रा की इस पोस्ट को लेकर लोगों ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने तो एक्टर को बातें सुलझाने तक की सलाह दी. बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में आकर शुरू हुई. इस शो में दोनों करीब आए और बीते दिनों तक कपल की शादी की खबरें भी सामने आ रही थीं.

Karan Kundra को सरप्राइज देने शो के सेट पर पहुंची तेजस्वी प्रकाश, फैंस ने कहीे ये बात

टीवी जगत की हीट जोड़ी इन दिनो चर्चा में चल रही है जी हां,  जोड़ी कोई और नहीं करण कुंद्रा(karan kundra) और तेजस्वी प्रकाश(tejaswi Prakash) की जोडी है जो कि मीडिया की लाइमलाइट में बनी रहती है दोनो काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है अब दोनो की शादी की खबरे भी सामने आने लगी है. तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम सपेंड करते नजर आते है हाल ही में तेजस्वी करण को सरप्राइज देने सीरियल के सेट पर पहुंची जिसे देख फैंस उन्हे नजर ना लगने की शुभकामनाएं देते नजर आएं.

आपको बता दें, कि बीते दिन तेजस्वी प्रकाश को सीरियल तेरे इश्क में घायल के सेट पर स्पॉट किया गया और करण इसी सीरियल के लीड़ रोल में है. तेजस्वी ने यहां आकर अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को एक प्यारा सा सरप्राइज दिया. कपल ने इस मौके पर काफी अच्छा वक्त साथ बिताया. तेरे इश्क में घायल के सेट से दोनों की एक प्यारी तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें तेजस्वी अपने नागिन लुक में हैं. इस तस्वीर से साफ है कि एक्ट्रेस भी अपने सीरियल की शूटिंग ही कर रही थीं लेकिन वह अपने फ्री टाइम में करण कुंद्रा से मिलने आई हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है. इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर दोनों को नजर न लगने की बात कह रहे हैं.

करण और तेजस्वी की कब होगी शादी

बता दें कि तेजस्वी और करण की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबर सामने आ रही है. करण कई बार मीडिया के सामने कह चुके हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए बेकरार है. बीते दिनों उन्होंने एक पैपराजी से बात करते हुआ था कि वह मार्च में ही तेजस्वी से शादी करना चाहते थे लेकिन उन्होंने सीरियल नागिन 6 शुरू कर दिया, जो अब खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.

karan kundra ने ऐसे उड़ाया गर्लफ्रेंड़ तेजस्वी का मजाक, वीडियो में बोल दी ये बात

टीवी एक्टर करण कुंद्रा अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड़ तेजस्वी को लेकर सुर्खियों में रहते है.कई बार वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजाक-मस्ती करते नज़र आए है. ऐसे में एख बार फिर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का मजाक बनाया जिसका बुरा शायद तेजस्वी को लग गया है. आइए बताते है पूरी खबर

आपको बता दे, कि बिग बॉस 15 फेस करण कुंद्रा अपने बेबाक स्टाइल के लिए काफी फेमस है. वही इस बात पर कोई शक नहीं है कि ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) से बाहर आने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का बॉन्ड धीरे-धीरे और मजबूत हुआ है. दोनों की दोस्ती और प्यार की शुरुआत इसी रिएलिटी शो से हुई थी और आज वे ग्लैमर की दुनिया के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. चाहे खुलेआम रोमांस करना हो, टीज करना हो, या फिर एक-दूसरे को सपोर्ट करना हो, करण और तेजस्वी परफेक्ट कपल गोल्स देते हैं. हाल ही में, करण अपनी लेडीलव को चिढ़ाते हुए देखे गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

दरअसल, हुआ यूं कि करण कुंद्रा को हाल ही में सांप दिख गया. सांप को देखते ही करण को अपनी लेडीलव तेजस्वी प्रकाश की याद आ गई, क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड भी इन दिनों छोटे पर्दे पर नागिन बनी हुई हैं. करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सांप का वीडियो शेयर किया है. साथ ही अपनी लेडीलव को चिढ़ाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेब आप गलत सेट पर हो. फिल्म सिटी लाइफ.” इसके साथ उन्होंने नागिन का इमोजी भी बनाया है. बता दें कि, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों ‘नागिन 6’ (Naagin 6) में दिखाई दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

बता दे, कि करण कुंद्रा फिर से अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के लिए एकदम तैयार हैं. वह भेड़िया शो ‘इश्क में घायल’ (Bhediya Show- Ishq Mein Ghayal) में नजर आएंगे. ये शो फरवरी 2023 में शुरू होगा. करण के साथ शो में गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और रीम शेख (Reem Shaikh) भी दिखाई देंगे. शो को लेकर एक तरफ जहां काफी एक्साइटमेंट है, वहीं प्रोमो के सामने आते ही ये शो काफी ट्रोल भी हुआ था. लोगों ने इसे सुपरहिट हॉलीवुड वेब सीरीज ‘द वैम्पायर डायरीज’ (The Vampire Dairies) की सस्ती कॉपी बताकर मजाक बनाया था. खैर, अब शो के रिलीज के बाद पता चलेगा कि इसने ऑडियंस को अपनी ओर खींचा या नहीं.ी

तेजस्वी प्रकाश से डरते हैं करण कुंद्रा, डर से किया ये काम

सीरियल नागिन 6 में नजर आ रही तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं, तेजस्वी प्रकाश हर वक्त नए- नए कंटेट के साथ सोशल मीडिया पर रहती हैं.

कुछ वक्त पहले ही तेजस्वी प्रकाश अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को लीप लॉक किस करते नजर आईं थी, जो खूब चर्चा का विषय बना हुआ था, अब तो ये हर कोई जानता है कि तेजस्वी प्रकाश अपने रिश्ते को लेकर कितनी ज्यादा गंभीर हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

तेजस्वी प्रकाश ने तो अभी से करण कुंद्रा पर लगाम कसनी शुरू कर दी है, यही वजह है जो करण कुंद्रा अपनी पसंद का काम भी नहीं कर पाते हैं, बता दें कि कुछ वक्त पहले ही एक फैन ने डेट पर जाने के लिए पूछा तो करण की हालत खराब हो गई. करण ने बिना देर किए उसे जवाब दे  डाला,

दरअसल, उस फैन ने करण से कैंडिल नाइट डिनर पर जाने के लिए बोला था, जिसे सुनकर करण कुंद्रा कि हालत खराब हो गई थी. करण ने लिखा कि वो सब तो ठीक है लेकिन कैंडिल नाइट का हवा में उड़ा देगी लड्डू. इस कमेंट को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हुए तो कुछ ने परेशान भी किया करण को. इस कमेंट को देखकर समझ आ रहा है कि करण कुंद्रा तेजस्वी को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं.

वहीं कुछ लोग जमकर करण कुंद्रा का मजाक बना रहे हैं.

मुनव्वर फारूकी नहीं बल्कि पायल रोहतगी है ‘लॉकअप ’ की असली विनर! जानें क्यों

‘‘ओटीटी’’ के पहले रियालिटी शो व एकता कपूर निर्मित ‘‘लॉक अप’’ के विनर भले ही मुनव्वर फारूकी बने हो लेकिन शो की असली विजेता बनकर पायल रोहतगी ही उभरी. वही शेरनी साबित हुई. जबकि ‘‘लॉकअप’’ के पहले एपीसोड से ही इसकी जेलर यानी कि कंगना रानौट का रवैया पायल रोहतगी के खिलाफ ही रहा है.

इतना ही नहीं ‘लॉक अप’’ के अंदर के सभी प्रतियोगी एक तरफ थे और दूसरी तरफ अकेले अपने दम पर महज अपने मन की सच्चाई, निष्ठा व लगन की बदौलत पायल रोहतगी हर स्थिति का डटकर मुकाबला करती रही. जिसका प्रतिफल भी उन्हें अच्छा ही मिला.

यह अलग बात है कि बाद में पायल के उम्दा खेल को देख कंगना रनौत भी उनकी मुरीद हो गई थी. यहां तक कि एकता कपूर भी जब शो में आई, तब उन्होंने खुलकर सबके सामने कहा कि पायल उनकी सबसे पसंदीदा बैडएस कैदी हैं. यहां तक कि जेल के जेलर करन कुंद्रा ने भी कहा कि ‘‘ लड़की है पर क्या लड़ती हैं, जख्मी शेरनी पायल रोहतगी‘‘ कहकर पायल का हौसला बढ़ाया. शायद पायल रोहतगी जैसे लोगों के लिए ही कहा गया है- ‘‘असली विनर वही कहलाता है, जो अपने मन की सच्चाई और निष्ठा से लोगों के दिलों को जीत ले.’’

जी हां! पायल रोहतगी न सिर्फ इस शो की असली विजेता है, बल्कि ऐसी शेरनी हैं, जो घायल होकर भी अंत तक अपने खेल को पूरी शिद्दत के साथ खेलती रही. पायल रोहतगी ने पहले दिन से ही अपनी सच्चाई और अकेले अपने दम पर इसकी अत्याचारिन जेल के हर जुल्म को सह कर एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरी. जो बेपरवाह होकर सच का साथ देकर गलत के खिलाफ लड़ती रही. जिसके खिलाफ जेल के सारे कैदी एक तरफ थे. जो लॉक अप के कठोर जेल में हुकूमत करती रही. लेकिन ये सब पायल रोहतगी के लिए आसान कदापि नहीं रहा.

पायल को लॉक अप में कैदियों के अलग अलग ताने सुनने को मिले. किसी ने उन्हें झूठी करार दिया. तो किसी ने कहा,‘ गटर बंद कर.’ एक प्रतियोगी ने जो उनके कैरेक्टर पर उंगली उठा दी. किसी ने पायल को कहा कि, खाना बनाना नहीं आता.’ तो किसी ने कहा कि यह सब पर लांछन लगाती हैं.कुल मिलाकर सभी ने गुटबाजी कर पायल के गेम को बिगाड़ना चाहा.

सायशा शिंदे ने तो पायल को नेगेटिव लेडी भी कह दिया था कि ऐसे लोग फिनाले में नही जाने चाहिए. लेकिन पायल की जी तोड़ मेहनत और खेल के प्रति उनकी सच्चाई ने अंततः हर किसी के मुंह पर ताले लगा दिए.

वैसे इस शो के दौरान पायल रोहतगी ने कई हैरत अंगेज खुलासे कर लोगों,खासकर दर्शकों को चैंकाया भी! पायल रोहतगी के हैरत अंगेज और बेझिझक खुलासों ने भी उन्हें सबसे अलग बना कर रखा.

शुरू में करियर को लेकर की गई तांत्रिक पूजा हो या कभी मां न बन पाने का दर्द. शो के ही एपिसोड में कंगना रनौत को खामोश कर देना हो या अपने साथ कैदी के लिए लड़ जाने का जज्बा हो, पायल हर अखाड़े में शेरनी बनकर लड़ी और ऐसा खेल खेली कि लॉक अप के चाहे जितने सीजन आए,पर लोग उन्हे जरुर याद करेंगें.

तेजस्वी प्रकाश को Onscreen kiss करने पर करण कुंद्रा ने लगाई रोक, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद काफी सुर्ख़ियों में हैं. करण कुंद्रा से रिलेशनशिप को लेकर भी तेजा आजकल हर जगह छाई हुई हैं. दोनों को हर जगह एक साथ देखा जा सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by SAHIL (@its__rakesh.123)

बता दें कि दोनों बिग बॉस शो में एक दूसरे के काफी नज़दीक आए थे .तेजस्वी प्रकाश इन दिनों अपने अपकमिंग शो ‘नागिन 6’ की शूटिंग में व्यस्त हैं ,हाल ही में इस शो का पोस्टर रिलीज़ हुआ जिसे देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. तेजा के नागिन लुक की भी काफी चर्चा हो रही है.

अगर बात करें रिलेशनशिप की तो करण कुंद्रा और तेजा को क्यूट कपल की तरह एक साथ देखा जा सकता है. आजकल करण तेजा के साथ हर जगह मौजूद दिखाई दे रहे हैं. इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ ,वीडियो में करण तेजा के पीछे पीछे पार्लर तक पहुँच गए थे.

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक चैनल को इंटरव्यू के दौरान अपने और करण के रिश्ते को लेकर काफी खुलासे किए. तेजस्वी ने इंटरव्यू में करन को रिलेशनशिप में सबसे ज्यादा पॉजेसिव और इनसिक्योर (असुरक्षित) इंसान बताया.

दरअसल जब तेजा से करण के ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को लेकर सवाल किया गया तो तेजा ने जवाब दिया था कि मैं “मैं पॉजेसिव नहीं हूं, बल्कि करण मुझसे ज्यादा पॉजेसिव और इनसिक्योर हैं.

मैं उनसे हमेशा कहती हूं कि आप बहुत स्मार्ट हैं, क्योंकि आप अपने इस रूप को लोगों के सामने नहीं जाहिर होने देते हैं और मुझे इनसिक्योर का टैग मिलता है. रही बात किसिंग सीन की तो मैं उनके रोल की डिमांड को समझुंगी और उन्हें सपोर्ट करुँगी .

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, “मुझे मालूम है कि उन्होंने ऑनस्क्रीन किसिंग सीन किये हुए हैं, लेकिन उन्होंने मुझे साफ तौर पर कहा है कि मुझे ऑनस्क्रीन किस नहीं करना चाहिए. ऐसे में वह इनसिक्योर हुए, मैं नहीं.”

तेजस्वी से शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब तेजा ने कुछ यूँ दिया “करण ने अभी तक मुझसे इस बारे में कुछ नहीं कहा है तो आप लोग मुझसे इस बात पर कुछ भी बोलने की उम्मीद मत रखिए.”

#tejran Video: तेजस्वी के पीछे-पीछे ब्यूटी पार्लर तक पहुंचे करण कुंद्रा, नहीं बर्दाश्त हो रही है दूरी

बिग बॉस 15 खत्म को चुका है. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने अपने काम में बिज़ी हो गए हैं, लेकिन करण, अब तेजस्वी को काफी मिस कर रहे हैं. तभी तो दोनों लव बर्ड्स अपने बिज़ी शेड्यूल से टाइम निकाल कर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

ब्यूटी पार्लर में साथ दिखे करण-तेजा

बीती रात से ही करण और तेजस्वी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो तेजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. दरअसल, जब तेजा ‘नागिन-6’ की शूटिंग  ख़त्म करने के बाद शाम को ब्यूटी पार्लर गई तो करण भी उनके पीछे पीछे पहुंच गए, इसके बाद तेजा ने ये क्यूट सा वीडियो बनाया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. #tejran के फैंस दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं.

देखें वीडियो 

फैंस कर रहे हैं शादी की डिमांड

बिग बॉस 15 के दौरान दोनों की नज़दीकियां देखने को मिली थी. अब घर के बाहर भी करण का तेजा के लिए प्यार साफ़ दिखाई देने लगा है, दोनों को हर जगह एक साथ स्पॉट किया जा सकता है, सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज़ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द से जल्द शादी कर लें और मीडिया वाले में अक्सर दोनों से शादी से जुड़े सवाल करते रहते हैं. हालांकि, दोनों अभी और वक्त साथ बिताना चाहते हैं ताकी एक दूसरे को अच्छे से समझ सकें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @tejran.budy

बता दें कि 30 जनवरी को तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. खिताब जीतने के बाद तेजस्वी के पैंरेट्स और ब्वॉयफ्रेंड करण ने उनका शानदार वेलकम भी किया. करन कुंद्रा और तेजा आजकल सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट डाल रहे हैं और फैंस उन्हें फॉलो भी कर रहे हैं.

Naagin 6: Simba Nagpal और तेजस्वी करेंगे रोमांस ,करन ने दी इजाज़त !

बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश आजकल सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं. बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ ही उन्हें एकता कपूर का सीरियल नागिन ६ भी ऑफर हुआ है. अब तेजस्वी ने नागिन की शूटिंग भी शुरू कर दी है. बीते शाम उन्हें नागिन के सेट पर स्पॉट किया गया.
तेजस्वी प्रकाश और सिम्बा नागपाल नागिन 6 में एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, सिम्बा ने इससे पहले कलर्स के फेमस शो शक्ति में मुख्य भूमिका निभाई थी . सिम्बा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश को अब दर्शक नागिन 6 में एक साथ देखेंगे।

तेजस्वी प्रकाश के अलावा सेट पर करन कुंद्रा को भी स्पॉट किया गया. करन के साथ सेट पर नागिन ६ के लीड एक्टर सिम्बा नागपाल भी मौजूद दिखे.

इसी बीच करन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है ,इस वीडियो में करण कुंद्रा, सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) को तेजस्वी प्रकाश के साथ रोमांस करने के इजाजत देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में करन और सिम्बा एक दूसरे से गप्पे मार रहे हैं. कुछ समय पहले ही तेजस्वी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

करन और तेजस्वी की नज़दीकियों को बिग बॉस के दौरान बढ़ते हुए देखा जा चुका है. करन भी तेजा को लेकर काफी सीरियस हैं। करन के पेरेंट्स ने भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है.

Bigg Boss15: करन कुंद्रा ने पैरेंट से करवाई तेजस्वी की मुलाकात तो पिता ने कही नेशनल टीवी पर ये बात

उमा नेगी

रिएलिटी शो बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड प्रोमो में फैंस ने देखा कि सभी कंटेस्टेंट को अपनी फैमिली से काफ़ी दिनों के बाद बात करने का मौका मिलेगा. ज़ाहिर है कि ये एपिसोड काफ़ी इमोशनल होने वाला है. घर के सभी कंटेस्टेंट अपनी फैमिली से बात करते समय भावुक होकर रोने लगते हैं.

शो के प्रोमो में करन कुंद्रा भी अपने माता-पिता से बात करते नज़र आए. करन ने अपनी गर्लफ़्रेंड तेजस्वी प्रकाश को भी अपनी फैमिली से मिलवाया. बिग बॉस 15 में करन और तेजस्वी की बॉन्डिंग को फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस लेटेस्ट प्रोमो में सारे कंटेस्टेंट गार्डेन एरिया में दिखाई दे रहे हैं. वहां बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, कंटेस्टेंट अपने घरवालों से बात कर रहे हैं. देवोलीना अपनी मां को काफ़ी टाइम बाद देखकर बहुत खुश होती है. निशांत भट्ट के माता-पिता सबसे शेयर करते हैं कि वो बहुत गर्व महसूस करते हैं कि लोग अब उन्हें उनके बेटे के नाम से जानते हैं. वहीं करन के माता-पिता भी करन को देखकर बहुत खुश होते हैं और वो बताते हैं की उन्हें करन की बहुत याद आती है, यही नहीं पूरा घर करन के बिना ख़ाली लगता है. इसके बाद करन ने तेजस्वी की ओर इशारा किया और अपने माता-पिता से उन्हें मिलवाया. तेजस्वी को देखकर करन के पिता ने कहा ‘वह अब परिवार के दिल में है’ ऐसा सुनकर तेजस्वी शरमाती नज़र आईं. करन भी अपनी हंसी रोक नही पाए.

सोशल मीडिया पर उनके फैंस को यह लगने लगा है कि करन की फैमिली भी तेजस्वी को अपने घर की बहू बनाने को बेताब हैं. करन के पिताजी की बातों से तो यही लग रहा है कि उन्होंने पहले से ही तेजस्वी को अपनी फैमिली मान लिया है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें