Asia Cup 2025: तिलक वर्मा का बयान – पाकिस्तान खिलाड़ियों ने खूब भड़काया

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल की. इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसी बीच टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिस में उन्होंने मैच के दौरान झेले गए दबाव और माहौल पर खुल कर बात की.

तिलक वर्मा का कहना है, “फाइनल की शुरुआत में जरूर थोड़ा दबाव था, लेकिन मेरे लिए सब से अहम देश था. मुझे मालूम था कि अगर मैं ने दबाव के आगे हार मान ली, तो मैं खुद को और 140 करोड़ देशवासियों को निराश कर दूंगा इसलिए मैं ने वही अपनाया जो मुझे बचपन से अपने कोच ने सिखाया था—बेसिक्स पर भरोसा रखना.”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान खूब उकसाया, लेकिन उन्होंने जवाब देने के बजाय चुप रह कर अपने खेल पर ध्यान देना सही समझा.

भारतपाकिस्तान के हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबले पर बात करते हुए तिलक वर्मा ने साफ कहा कि पाकिस्तान को असली जवाब मैदान पर ही दिया जा सकता था और टीम इंडिया ने वही कर दिखाया. उन्होंने बताया कि मैच के दौरान बहुत सी बातें हुईं, कई ऐसी चीजें भी जिन का जिक्र वे खुल कर नहीं कर सकते, लेकिन उन का पूरा ध्यान सिर्फ जीत पर था.

तिलक वर्मा ने कहा, “मैच के बाद मैं ने जो कहना था, वह कह दिया. भारतपाकिस्तान का हर मुकाबला तनाव और दबाव से भरा होता है, लेकिन हम सब की नजरें केवल जीत पर थीं. जब अंतिम ओवर में 10 रन चाहिए थे, तब तक मैं पूरी तरह से दबाव से ऊपर उठ चुका था.

“उस समय मेरे दिमाग में सिर्फ देश था. मैं हर गेंद पर स्ट्रैटेजी बना रहा था और मुझे विश्वास था कि मैं टीम को जीत दिलाऊंगा. मुझे गर्व है कि मैं ने अपने देश के लिए यह कर दिखाया.” Asia Cup 2025

Asia Cup 2025: भारत की जीत पर ‘बिग बी’ का तंज, शोएब अख्तर बने मजाक का कारण

Asia Cup 2025 में बीती रात भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दे कर शानदार जीत दर्ज की. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. आम लोगों से ले कर बौलीवुड सितारे तक सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. इसी बीच अमिताभ बच्चन की पोस्ट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही. उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी शोएब अख्तर पर मजेदार तंज कसते हुए लिखा, ‘जीत गए. अच्छा खेले ‘अभिषेक बच्चन’ …उधर जबान लड़खड़ाई और इधर, बिना बैटिंग, बौलिंग, फील्डिंग, लड़खड़ा दिया दुश्मन को. बोलती बंद. जय हिंद. जय भारत.’

दरअसल, शोएब अख्तर से मैच शुरू होने से पहले एक बड़ी गलती हो गई थी. टीवी शो में पाकिस्तान की रणनीति पर चर्चा करते हुए उन्होंने खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया था. इस गलती पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन का जम कर मजाक उड़ाया और अब अमिताभ की चुटकी ने इसे और मजेदार बना दिया है.

शोएब अख्तर ने टीवी शो में बातचीत के दौरान कहा, “अगर पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को आउट कर देगी तो मैच पर उन की पकड़ मजबूत हो जाएगी, क्योंकि इंडिया का मिडिल और्डर खास नहीं खेल पा कर रहा.”

शोएब अख्तर की इस बात को सुन कर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. पास बैठी महिला ने तुरंत उन्हें सुधारते हुए कहा “अभिषेक शर्मा.”

इस पर शोएब अख्तर ने पलट कर पूछा, “तो मैं क्या कह रहा हूं?” लेकिन अगले ही पल उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलती से अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया है.

इस गड़बड़ी पर खुद अभिषेक बच्चन ने भी मजे लिए. उन्होंने शोएब अख्तर को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सर, पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि मुझे नहीं लगता पाकिस्तानी टीम ऐसा कर पाएगी. वैसे भी मैं तो क्रिकेट अच्छा खेलता ही नहीं हूं.’

इस मजेदार नोकझोंक ने फैंस का खूब ऐंटरटेन किया और सोशल मीडिया पर चर्चा छा गई. Asia Cup 2025

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें