मिमिक्री पर भड़के करण जौहर, तो डायरेक्टर के तीखे तेवर देख केतन सिंह ने मांगी माफी

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर करण जौहर अक्सर अवॉर्ड नाइट और टीवी शोज में  नजर आते है. कई बार ऐसा होता है कि रिएलटी शोज में सेलिब्रिटी उनकी मिमिक्री करते है जिनसे फैंस का भरपूर एंटरटनमेंट होता है. हाल ही में कॉमेडियन केतन सिंह ने करण जौहर का मिमक्री किया. जिसे डायरेक्टर के तीखे तेवर का सामना करना पड़ा. करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर एक पोस्ट शेयर कर कॉमेडियन को फटकार लगाई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल, करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन द्वारा की गई अपनी वाहियाद मिमिक्री का जिक्र किया है. उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा, ‘मैं और मेरी मां बैठकर टीवी देख रहे थे. तभी मैंने एक बड़े चैनल पर एक रियलिटी शो का प्रोमो देखा, जिसमें एक कॉमेडियन बेहद ही वाहियाद तरीके से मेरी नकल उतारने में लगा था. मैं बेशक ट्रोल्स और अनजान लोगों से इस तरह की हरकत की उम्मीद करता हूं. वो लोग मुझे नहीं जानते हैं, लेकिन अपनी इसी इंडस्ट्री के लोगों का उस इंसान के लिए ऐसा रिएक्शन आता है, जो 25 साल से इस इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है, तो ये देखकर जगह के बारे में सोचने पर मजबूर होते हैं. मुझे गुस्सा तो नहीं आ रहा है, लेकिन दुख जरूर हो रहा है. करण जौहर का ये पोस्ट एकता कपूर ने रीशेयर कर अपने दोस्त का सपोर्ट किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बता दें, कि केतन सिंह ही अपने एक शो में करण जौहर की मिमिक्री कर रहे थे. जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. करण जौहर का पोस्ट देखने के बाद केतन सिंह ने तुरंत ही उनसे माफी मांग ली. केतन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अब करण जौहर से माफी मांगना चाहता हूं. मैं करण जौहर सर का बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कई बार देखनी है. मैं उनके काम का फैन हूं और इसी वजह से मैं जो भी मिमिक्री करता हूं, वो इसलिए मैं उनकी मिमिक्री करता हूं. मेरा इरादा उन्हें ठेस पहुंचाने का बिल्कुल भी नहीं था. मैं सिर्फ अपने फैंस और बाकी दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहा था. मैं अब उनसे माफी मांगना चाहता हूं.

बौलीवुड में हुई ‘‘मैंने प्यार किया’’ फेम भाग्यश्री की बेटी की एंट्री, खूबसूरती में मां मात को देती हैं अवंतिका दसानी

शांतिस्वरूप त्रिपाठी  

वक्त वक्त की बात है.एक वक्त वह था,जब अपने कैरियर की पहली और सफलतम फिल्म ‘मैंने प्यार किया‘ के बाद भाग्यश्री को हिमालय दसानी से अभिनय को अलविदा कहना पड़ा था.यह एक अलग बात है कि कुछ वर्ष पहले भाग्यश्री ने अभिनय में वापसी की.बहरहाल,पिछले चार वर्ष से उनका बेटा अभिमन्यू दसानी अभिनय जगत में अपने पैर जमाने के लिए संघर्ष कर रहा है। और अब भाग्यश्री अपनी बेटी को भी फिल्म उद्योग से जुड़ने से नहीं रोक पायीं.

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी इन दिनों रोहण सिप्पी निर्देषित साइकोलॉजिकल थ्रिलर-ड्रामा वेब सीरीज ‘मिथ्या‘ के साथ बौलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.इसका पोस्टर बाजार में आ चुका है,जिसमें अवंतिका दसानी बौलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी के साथ नजर आ रही हैं.देखना है कि क्या भाग्यश्री की बेटी अवंतिका ग्लैमर की दुनिया में उन्ही की तरह पहली फिल्म से ही अपना परचम लहरा पाती हैं या नहीं…

‘‘मिथ्या’’ के जारी हुए पोस्टर में अवंतिका दसानी संजीदा लुक में नजर आ रही है .जो एक तरह से इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर-ड्रामा के अंधेरे और पेचीदा पक्ष को दर्शकों के सामने रख रहा है.दो हीरोईनों के अभिनय से सजी ट्विस्टेड कहानी के साथ एक अनकन्वेंशनल और प्रयोगात्मक किरदार का चयन कर अवंतिका दसानी ने खुद को उत्कृष्ट अभिनेत्री होने का दावा करती हैं.

अभिनय कैरियर की शुरुआत से उत्साहित अवंतिका दसानी कहती हैं-‘‘कैरियर की शुरुआत में ही इस तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने और दिलचस्प कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा रोमांच रहा.पहली वेब सीरीज में ही प्रतिभाषाली कलाकारों और तकनीषियन के साथ काम करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की ही बात है.आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शक अपने सबसे एक्ससिटिंग एक्सपीरियंस और अच्छी कहानियों की तलाश में आते हैं और मुझे अपनी यात्रा यहां से शुरू करने में और इस सफर का हिस्सा बनकर वाकई खुशी हो रही है! मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी वेब सीरीज ‘मिथ्या’देखने में मजा आएगा.’’

Cannes में छाईं “गैंग औफ वासेपुर” की हुमा कुरैशी…

अपने कैरियर की शुरुआत “गैंग औफ वासेपुर” से करने वाली बौलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी कान्स तक जा पहुंची हैं. कान्स के रेट कार्पेट पर हुमा ने ग्रे कलर का गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. ये दूसरी बार है जब हुमा ने कान्स में जलवा बिखेरा है. इससे पहले हुमा पिछले साल कान्स में हिस्सा ले चुकी हैं.

हुमा की ड्रेस

बात करे उनके ड्रेस की तो हुमा ने इस मौके पर हौलीवुड रेट्रो लुक अपनाया. उन्होंने गौरव गुप्ता का डिजाइनर ग्रे रफल्ड गाउन पहना था, वही रेड कार्पेट लुक के लिए लाइट मेकअप और ब्लू ईयररिंग्स पहनी थी.

सोशल मीडिया पर छाया जादू

हुमा ने खुद कान्स की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम भी शेयर किया है जिसमें उनको डौल कैक की तरह दिखाया गया हैं.

हुमा का कैरियर

हुमा ने बौलीवुड कैरियर की शुरुआत गैंग औफ वासेपुर से की जिसमें वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई. लोगों ने इस रोल में हुमा को बेहद पसंद किया. इसके बाद “डेढ़ इश्किया” और “जौली एल एल बी- 2” में भी  उनके रोल को खूब पॉपुलैरिटी मिली. बता दे की जल्द ही नेटफ्लिक्स की “लैला” सीरीज में हुमा नजर आने वाली है. इस सीरीज को लेकर हुमा काफी चर्चायों में है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें