⚲

Sapna Choudhary Suicide: ‘डांसिग क्वीन’ ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

Sapna Choudhary Suicide: हरियाणवी ‘डांसिंग क्वीन’ सपना चौधरी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपने दमदार डांस मूव्स और दिल जीत लेने वाले अंदाज से उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. लेकिन इस चमकधमक के पीछे छिपी है सालों की मेहनत, संघर्ष और कई उतारचढ़ाव भरा सफर, जिसे सिर्फ सपना ही महसूस कर सकती हैं. अब उन के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है, जल्द ही उन की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है. मशहूर डायरैक्टर महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम होगा ‘मैडम सपना’. सपना के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी के उतारचढ़ाव पर खुल कर बात की. उन्होंने बताया कि उन का सफर आसान नहीं था, इस में स्ट्रगल, लोगों की गंदी नजरें और बातें भी शामिल थीं, लेकिन इसी रास्ते पर उन्हें प्यार और रिस्पैक्ट भी मिली. बातचीत के दौरान सपना ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले सुसाइड करने की कोशिश की थी और इस के पीछे की वजह भी शेयर की.

जब उन से पूछा गया कि सपना से ‘मैडम सपना’ बनने तक का सफर कैसा रहा, तो उन्होंने कहा, “यह सफर हर रंग से भरा है, स्ट्रगल, गंदी नजरें और बातें, लेकिन साथ ही ढेर सारा प्यार और रिस्पैक्ट भी, जिसे मैं आज भी कैरी करती हूं. इस दौरान मैं ने टूटने के पल भी देखे, जुड़ने के मौके भी पाए और लोगों की तरहतरह की बातें भी सुनीं.”

सुसाइड के अपने दर्दनाक किस्से को याद करते हुए सपना चौधरी ने बताया कि उस समय वे न तो ज्यादा पढ़ीलिखी थीं और न ही कानून की जानकारी रखती थीं. जातपात जैसी बातों से भी वह अनजान थीं, क्योंकि उन का मानना है कि एक सच्चा आर्टिस्ट ऐसे भेदभाव में विश्वास नहीं करता. उन्हें लगता था कि सभी लोग अच्छे हैं और उन से प्यार करते हैं, लेकिन वे यह नहीं जानती थीं कि उन की एक छोटी सी गलती को लोग इतना बड़ा बना देंगे.

सपना ने कहा कि साल 2016-17 में उन्होंने अपने बारे में कई गलत बातें और अफवाहें सुनीं, यहां तक कि गालियां भी मिलीं. सिर्फ इसलिए कि वह स्टेज पर डांस करती थीं. लोगों ने उनके करैक्टर पर उंगली उठाई. आज भले ही उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कम उम्र में वे इन्हें बरदाश्त नहीं कर पाईं. इसी के चलते उन्होंने जहर खा लिया था और हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उन्हें 7 दिन तक अस्पताल में भरती रहना पड़ा था. सपना चौधरी ने आगे अपने उस मुश्किल वक्त को याद करते हुए कहा कि जब उन्हें होश आया, तब एहसास हुआ कि दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो उन से सच्चा प्यार करते हैं. उन्होंने बताया कि एक लड़का पूरे 7 दिन तक अस्पताल के बाहर खड़ा रहा, जो उन के लिए बड़ी मोटिवेशन बन गया.

यह पूरा इंसीडैंट उन के मशहूर गाने ‘सौलिड बौडी’ से शुरू हुआ था. कुछ लोगों का मानना था कि इस गाने के बोल जातिवाद को बढ़ावा देते हैं, जिस के चलते उन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया. बदनामी से बचने के लिए उन्होंने जहर खा लिया था. उस समय सपना द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. Sapna Choudhary Suicide

सपना चौधरी का नया गाना हुआ रिलीज, देसी अवतार में आई नज़र

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपनी डांसिंग की वजह से जानी जाती हैं. सपना के डांसिंग स्टाइल को लोग खूब पसंद करते हैं. यही वजह है कि सपना चौधरी के ठुमकों पर लाखों लोग फिदा हैं. आए दिन सपना चौधरी का कोई न कोई म्यूजिक वीडियो सामने आते रहता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इस बीच सपना चौधरी का एक नया सॉन्ग खुले- खुले बाल आउट हुआ है. सॉन्ग में सपना चौधरी नए अवतार में दिखाई दे रही हैं. सपना चौधरी का ये नया गाना इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

दरअसल, सपना चौधरी के इस नए सॉन्ग ‘खुले खुले बाल’ को टी-सीरीज हरियाणवी पर रिलीज किया गया है. गाने में सपना चौधरी सलवार सूट में बेहद हसीन लग रही हैं. बता दें कि सपना चौधरी को सलवार सूट में देख फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं. वहीं गाने की बात करें तो सपना चौधरी के इस सॉन्ग को अबतक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा सॉन्ग को 38 हजार लोगों ने लाइक किया हैं. इससे पहले सपना चौधरी का सॉन्ग हलवा शरीर रिलीज हुआ था, जिसे भी दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

बता दें, कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सपना अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं. इसके अलावा सपना चौधरी आए दिन स्टेज शोज भी करती रहती हैं. बता दें कि सपना ने टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरा हैं. डांसिंग क्वीन ने बिग बॉस 11 में धूम मचाया था. इस शो में आने के बाद ही सपना की किस्मत बदल गई थी. इसके अलावा सपना ने खेसारी लाल यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है.

सपना चौधरी फिर से बनने वाली हैं मां! Viral हुई बेबी बम्प फोटो

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने डांस मूव्स के जरिये करोड़ों दिलों पर राज  करती हैं. सोशल मीड्कया पर उनके करोड़ो फौलोअर्स हैं. वह जितना यूट्यूब पर देखीं जाती हैं उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर उनको फौलो करने वालों की संख्या है.

इसका एक बड़ा कारण उनके सोशल मीडिया पेज पर शेयर किये जाने वाले हॉट अंदाज. तो अब सपना चौधरी की एक तस्वीर सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए बताते है, सपना चौधरी की इस तस्वीर के बारे में.

ये भी पढ़ें- सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी अब क्या करेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी एक महिला के साथ खड़ी है. तस्वीर की खास बात यह है कि सपना चौधरी का बेबी बम्प नजर आ रहा है. इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना फिर से मां बनने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

जी हां, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है कि उनकी पसंदीदा कलाकार फिर से मां बनने वाली है. तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह पुरानी तस्वीर है. हालांकि सपना चौधरी ने अभी तक प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो वह लगातार सुपरहिट हरियाणवी गाने रिलीज कर रही है. सपना चौधरी की अदाओं का ही जादू है कि लोग उनके गाने देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली 53 दिनों बाद लौटीं घर, शेयर की पति और बेटे संग Photos

सपना चौधरी ने हरियाणवी गानों को घरघर पहुंचाया- शिवा दहिया

कुछ साल पहले एक हरियाणवी गाने ‘हट जा ताऊ पाछे न…’ ने शादियों के डीजे पर धूम मचा दी थी. लोगों को बेशक इस गाने के बोल समझ नहीं आते थे, पर दिल्ली में भी इस गाने को खूब पसंद किया गया था. फिर आया सपना चौधरी का ठुमके वाला डांस और गाना ‘तेरी आंख्या का यो काजल…’ जो इतना ज्यादा सुपरहिट हुआ कि डीजे पर इस का बजना तकरीबन लाजिमी हो गया. इस के बाद धीरेधीरे और भी कई हरियाणवी गीतों ने खूब धूम मचाई और देखते ही देखते बहुत से गायकगायिका देशभर में फेमस हो गए.

इन्हीं गायकों में एक नाम है शिवा दहिया का जिन का गाया गाना ‘गुंडा’ बहुत चर्चा में रहा है. उन से उन की निजी जिंदगी और हरियाणवी गानों पर लंबी बातचीत की गई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप अपने और अपने परिवार के बारे में कुछ बताएं?

मेरा पूरा नाम शिवाजीत यादव है और मैं रेवाड़ी के गंगायचा अहीर, बीकानेर गांव का रहने वाला हूं. मेरे दादाजी का नाम डाक्टर महेंद्र कुमार है जो एक डाक्टर हैं और गांव के सरपंच भी रह चुके हैं. मेरी दादीजी का नाम बिमला देवी है. मेरे पिताजी का नाम योगेश कुमार है जो एक बिजनेसमैन हैं और मेरी माताजी का नाम उर्मिला देवी है.

ये भी पढ़ें- ताहिर राज भसीन ने इस फिल्म की शूटिंग को कहा, ‘क्रिसमस के त्यौहार का जश्न’

हालांकि मेरे परिवार में कोई भी पेशे से म्यूजिक से ताल्लुक नहीं रखता है, पर मेरा म्यूजिक में बचपन से ही मन रहा है. मुझे म्यूजिक की प्रोफैशनल दुनिया में आए 4 से 5 साल हो चुके हैं.

shiv-dahiya

आप ने सिंगर बनने की कैसे सोची? क्या आप ने कहीं से गायन और संगीत की शिक्षा भी ली है?

मैं बचपन से ही संगीत में लगन रखता था. कुछ साल पहले हमारे रेवाड़ी में एक लाइव शो था, जहां पर हरियाणा के तकरीबन सभी कलाकार आए हुए थे, लेकिन उन में रेवाड़ी से कोई नहीं था, तभी मैं ने सोचा कि रेवाड़ी से भी कोई होना चाहिए जो हमारे हरियाणा को अपने काम से आगे ले जाए. वहां से ही मैं ने सिंगर बनने की सोची थी.

मैंने संगीत की शिक्षा बस कलाकारों को देखसुन कर ली है, बाकी मैंने और कहीं जा कर इस की शिक्षा नहीं ली है. मैं यह भी कहना चाहता हूं कि मुझे इस लाइन में लाने में फौजी करमवीर का सब से बड़ा योगदान रहा है.

एक समय था जब दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में शादी या किसी भी प्रोग्राम में हिंदी या पंजाबी फिल्मों के गाने डीजे पर ज्यादा बजते थे. अब हरियाणवी गानों का काफी बोलबाला है. आप इस की क्या खास वजह मानते हैं?

शुरुआती समय में हरियाणा में हरियाणवी रागिनी का दौर था. उस समय डीजे पर केवल हिंदी और पंजाबी गानों का चलन था, फिर हरियाणा के कलाकारों ने इस चीज को समझा और उसी तरह से उन्होंने गाने बनाने शुरू किए.

इस में सब से बड़ा शुरुआती योगदान मैं फौजी करमवीर, केडी, राजू पंजाबी, विकास कुमार, विजय वर्मा, निप्पू नेपेवाला, सुरेंद्र रोमियो व अजय हूडा जैसे लोगों का मानता हूं.

ये भी पढ़ें- बेहतरीन फिल्मों की एंथोलाजी है UN PAUSED

shiv-dahiya

सपना चौधरी के डांस और गानों ने हरियाणवी गानों को घरघर पहुंचाने में काफी बड़ा रोल निभाया है. क्या आप इस बात से सहमत हैं?

बिलकुल, इस बात में कोई शक नहीं है कि सपना चौधरी ने इस में काफी बड़ा रोल निभाया है, लेकिन सब से बड़ा रोल उन का है जिन के लिखे और गाए गानों पर वे अपने डांस की पेशकश देती हैं.

आप के अब तक कितने गाने आए हैं और उन में से आप का सब से पसंदीदा गाना कौन सा है?

मेरे अभी तक 7 से 8 गाने आ चुके हैं. उन में से मेरा पसंदीदा गाना ‘गुंडा’ है, जिसे परवीन पुनिया पनिहार ने लिखा है.

हरियाणवी गानों में बहुत बार खूनखराबे जैसे शब्द जैसे गुंडा, गोली, बंदूक वगैरह भी खूब आते हैं. क्या इस तरह के शब्दों से नौजवानों और बच्चों पर बुरा असर नहीं पड़ता है?

सब से पहले मैं बताना चाहूंगा कि हर चीज के 2 पहलू होते हैं. ऐसे शब्द केवल लोगों के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. असली कलाकार वही होता है जो अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करे. कुछ लोग होते हैं, जो इन को गलत तरीके से सोचते हैं, बाकी मेरा मानना है कि इन का नौजवानों और बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है.

आजकल गाने का वीडियो बनाने में खूब तामझाम जैसे खूबसूरत लड़कियां, बड़ी गाड़ियां, अच्छी लोकेशन का इस्तेमाल किया जाता है. उन पर कितना खर्चा होता है या कहें कि एक गाना शूट करने में कितना पैसा लगता है ?

यह बहुत ही अच्छा सवाल है, क्योंकि ज्यादातर लोग इस बारे में जानना चाहते हैं. मैं आप को बताना चाहूंगा कि सबकुछ क्वालिटी पर निर्भर करता है, फिर भी एक से 2 लाख रुपए के बीच में एक बहुत ही अच्छा गाना तैयार हो जाता है.

ये भी पढ़ें- ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास अब इस फिल्म में आएंगे

आप का नया गाना कौन सा आने वाला है?

मेरे 2 नए गाने ‘जेल 3’ व ‘काले करम’ बहुत ही जल्द आने वाले हैं.

हरियाणवी का कौन सा गायक आप को पसंद है?

वैसे तो बहुत से गायक हैं, लेकिन उन में से मुझे केडी यानी कुलबीर दनोदा सब से ज्यादा पसंद हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें