Kapil Sharma को इस वजह से लेना पड़ा व्हीलचेयर का सहारा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों काफी चर्चे में हैं. सोमवार को एक वीडियो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें कपिल शर्मा व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे थे. और इस हालत में उन्हें देखकर फैंस काफी चिंतित हो गए कि आखिर कपिल को हुआ क्या है.

तो वहीं ये भी खबर आ रही थी कि जब पपराजियों ने कपिल शर्मा की तस्वीरें लेना चाहा तो कपिल गुस्सा हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि उन्हें क्या हुआ है. खबरों के अनुसार कपिल को हल्की सी बैक इंजरी है. अब उनके फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Disha Parmar जल्द ही बनेंगी Rahul Vaidya की दुल्हनिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

 

खबरों के अनुसार, कपिल शर्मा ने कहा है, जिम में Exercise के दौरान उन्हें बैक इंजरी हो गई थी. उन्होंने आगे कहा कि ये कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी. मेरे बारे में चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया.

हाल ही में कपिल के घर एक नन्हा मेहमान आया है. उनकी पत्‍नी गिन्‍नी चतरथ ने 1 फरवरी 2021 को बेबी बॉय को जन्म दिया. कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्‍यूज शेयर की थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

वर्क फ्रंट की बात करे तो कपिल शर्मा का  फेमस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’  बंद हो गया है. खबर ये आ रही थी कि सलमान खान ने कपिल और गुत्थी (सुनिल ग्रोवर),  दोनों के बीच पैचअप करवा दिया है. हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसी खबरों को अफवाह बताया गया है और ये भी कहा गया है  कि सलमान की ओर से उनके पास कोई फोन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta kya kehlata hai: कार्तिक और सीरत के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां तो रिया चलेगी एक नई चाल

Kapil Sharma ने बेटी अनायरा संग शेयर की क्यूट फोटो तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन वह फैंस के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही में वो एक बेटे के पिता बने हैं.

तो इसी बीच कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Naagin 5 एक्ट्रेस सुरभि चंदना के इस अवतार पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्यारी अनायरा पापा कपिल को कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में कपिल कैमरे को देख हाथ हिला रहे हैं तो अनायरा ने भी सेम टू सेम उसी पोज में नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

इस तस्वीर को काफी कम समय में लाखों से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स अनायरा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई सेलिब्रिटी ने पापा-बेटी की तस्वीर  पर खूब प्यार बरसाया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: फिनाले से पहले राखी सावंत ने खत्म किए पति रितेश से सारे रिश्ते, कही ये बात

बता दें कि कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी चतरथ से शादी की थी और 1 साल बाद अनायरा का जन्म हुआ. अब हाल ही में कपिल और गिन्नी एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने थे.

दूसरी बार पिता बनने पर ट्रोल हुए Kapil Sharma

कॉमेडी के  किंग कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं. आज सुबह उन्होंने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर किया हैं. और इस पोस्ट के बाद फैंस उन्हें लागातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है. एक तरफ दूसरी बार पिता बनने पर उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है तो दूसरी तरफ उन्हें तीन साल में दूसरी बार पिता बनने की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है.

जी हां, कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. दोबारा पिता बनने के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का समाना करना पड़ रहा है. एक यूजर ने उनके पोस्ट पर लिखा है कि यह काफी जल्दी थी, पिछले साल ही तो आपको एक बेटी भी हुई थी.

तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कपिल पाजी को शुभकामनाएं, बस अब जल्दी से परिवार नियोजन का विज्ञापन  2 बच्चों में तीन साल का अंतर जरूर रखें,  शूट कर लेना.

हालांकि एक ओर कपिल शर्मा को कुछ लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर भी कपिल को शुभकामनाएं देने वाले फैन्स की कोई कमी नहीं है.

बता दें कि आज सुबह कपिल शर्मा ने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया. गिन्नी और कपिल.

Kapil Sharma ने इस खास मौके पर पत्नी गिन्नी चतरथ से मांगी माफी

मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी से माफी मांगी है. जी हां तो चलिए जानते हैं, कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी चतरथ से क्यों माफी मांगी.

कमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. अब उन्होंने मैरिज एनिवर्सरी के खास मौके पर बड़े ही खास अंदाज में अपनी पत्नी को बधाई दी है. इस बार अपनी शादी की सालगिरह पर कपिल शर्मा पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) से माफी मांगते नजर आए.

उन्होंने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए एक जोक भी सुनाया है. कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी को एक जोक सुनाया और माफी मांगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

ये भी पढ़ें- ‘द डर्टी पिक्चर’ की अभिनेत्री आर्या बनर्जी का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

हर साल कपिल और गिन्नी अपनी शादी की सालगिरह 12 दिसंबर को मनाते हैं. इस बार शादी की सालगिरह के दिन कपिल शर्मा अपनी पत्नी के साथ समय नहीं बिता सके. ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग की वजह से कपिल शर्मा को सुबह ही घर से बाहर जाना पड़ गया.

जाहिर सी बात है, शादी की सालगिरह पर कोई पति अपनी पत्नी के साथ ना रहे तो पत्नी नाराज तो होगी. तो ऐसे में कपिल शर्मा ने ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है.

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी पत्नी को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर की है. इस तस्वीर में कपिल शर्मा अपनी वैनिटी वैन में पोज देते नजर आ रहे हैं. अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा, ‘बेबी गिन्नी…. मैं तुमसे आज माफी मांगना चाहता हूं. मैं शादी की सालगिरह वाले दिन भी काम कर रहा हूं. अब गिफ्ट देने के लिए पैसे तो कमाने ही पड़ेंगे. हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी माई लव….अब तुमसे शाम में मुलाकात होगी.

ये भी पढ़ें- हिना खान ने बिकनी में दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज, देखें फोटोज

कपिल शर्मा की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है. और फैंस इस पोस्ट पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें