Kasautii Zindagi Kay के अनुराग बासु यूपी की एक लड़की से करेंगे शादी

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी पहले सीजन के सीजेन खान (Cezanne Khan) यानि अनुराग बासु काफी मशहूर हुए. इस सीरियल  के कारण  सीजेन खान ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी.

इस सीरियल में सीजेन खान ने अनुराग बासु का किरदार में थे. फैंस ने इनके किरदार को बेहद पसंद किया. अनराग बासु और प्रेरणा (श्वेता तिवारी) की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम निशांत सिंह मलखानी का हुआ एक्सीडेंट

लेकिन काफी लम्बे समय से सीजेन खान स्क्रिन से गायब है पर अब वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. जी हां, अनुराग बासु यानि सीजेन खान को असल जिंदगी में किसी को अपना दिल दे बैठे हैं.

बताया जा रहा है कि सीजेन खान को यूपी की एक लड़की से प्यार हो गया है. साथ ही सीजेन खान ने ये भी कहा  है कि वह इसी साल यानि 2021 में ही शादी भी करेंगे.

खबरों के अनुसार सीजेन खान पिछले 3 साल से उस लड़की को डेट कर रहे हैं. सीजेन खान ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा है कि ‘वह मेरे लिए बहुत खास है. बीते 3 साल से हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हम दोनों साथ में बहुत खुश हैं और हम इसी साल शादी भी करने वाले हैं.

अर्जुन कपूर संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं मलाइका अरोड़ा, देखें Photos

रिपोर्टस के अनुसार सीजेन खान ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने पहली मुलाकात से जुड़ी खास बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि वह एक कौमन फ्रेंड के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड से मिले थे.

वह अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में रहती है. हमने साल 2020 में शादी करने की प्लानिंग की थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते हमें इस प्लान को आगे बढ़ाना पड़ा था.

Bigg Boss फेम मनु पंजाबी ने उड़ाया एकता कपूर के इस सीरियल का मजाक, ट्वीट कर लिखी ये बात

टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन यानी की एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सबसे पौपुलर सुपरनेचुरल सीरियल नागिन का सीजन 5 (Naagin 5) इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. इस सीरियल में एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) और एक्टर मोहित सहगल (Mohit Sehgal) लीड किरदार में नजर आ रहे हैं जिनके शो में नाम बानी और जय है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि सुपरनेचुरल सीरियल्स में स्पेशल इफेक्ट्स का खूब इस्तेमाल होता है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में दिखाई दे सकते हैं सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, वीडिया हुआ वायरल

कुछ लोग इन स्पेशल इफेक्ट्स की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये सब देख कर हंसी आती है और वो इन इफैक्ट्स का मजाक उड़ाते हैं. इसी कड़ी में नया नाम है टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 10 (Bigg Boss 10) के पौपुलर कंटेस्टेंट मनु पंजाबी (Manu Punjabi) का, मनु ने इस शो का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया है.

मनु पंजाबी (Manu Punjabi) ने अपने ट्वीट में लिखा कि,- “हाहाहाहाहाहा… यह क्या तमाशा है यार तीवी पर कुछ भी दिखाते हैं, सीजन 1,2,3,4,5 #नागिन… कमेंट प्लीज.” इसी के साथ ही बिग बॉस (Bigg Boss) कंटेस्टेंट मनु पंजाबी (Manu Punjabi) ने ‘नागिन’ (Naagin) सीरियल के स्पेशल इफेक्ट की एक फोटो भी शेयर की है जिसमें शो के दोनों लीड किरदार सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) और मोहित सहगल (Mohit Sehgal) स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए अपनी लम्बी जीभ से एक दूसरे पर वार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- इस दिन से होने जा रही है Bigg Boss 14 की शुरूआत, रिलीज डेट आई सामने

और तो और सोशल मीडिया पर इस सुपरनेचुरल सीरियल के स्पेशल इफेक्ट्स पर तरह तरह के मीम्स बनते भी दिखाई देते हैं जो कि काफी मजाकिया होते हैं. बात करें शो की स्टोरीलाइन की तो अपकमिंग एपिसोड में बानी, वीर की जान लेने वाली है और जल्द ही इस सीरियल में एक नई एंट्री होने वाली है जिससे कि बानी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट सारा खान को हुआ कोरोना वायरस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें