25 Ott Apps Banned: एकता कपूर पर गिरी गाज, ALTT समेत 25 ऐप्स बैन

25 Ott Apps Banned: एक दौर था जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्मों का मज़ा लिया करते थे. अगर किसी वजह से थिएटर जाना मुमकिन नहीं होता, तो वही फिल्म टीवी पर आने का इंतजार करते थे. लेकिन समय के साथ फिल्म देखने का तरीका भी पूरी तरह बदल गया है. अब ऐसी फिल्में और वेब सीरीज, जिन्हें सेंसर बोर्ड मंजूरी नहीं देता या जिनमें बोल्ड और एडल्ट कंटेंट होता है, वे सीधे ओटीटी प्लेटफौर्म्स पर रिलीज की जाती हैं. हालांकि ये कहना गलत होगा कि ओटीटी सिर्फ वल्गर और एडल्ट कंटेंट के लिए ही जाना जाता है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और जियो हौटस्टार जैसे बड़े प्लेटफौर्म्स पर ढेरों क्वालिटी कंटेंट मौजूद है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी करते हैं.

बोल्ड कंटेंट परोसने के लिए है पौपुलर

लेकिन इन प्रीमियम प्लेटफौर्म्स के अलावा कुछ ऐसे ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स भी हैं जो ज्यादातर अश्लील और बोल्ड कंटेंट परोसने के लिए जाने जाते हैं. इनमें ओल्ट (ALTT) उल्लू, देसीफ्लिक्स, और बिगशौट जैसे नाम शामिल हैं, जिनका फोकस खासकर ऐसे दर्शकों पर होता है जो इंटीमेट और सेंशुअल कहानियों की तलाश में रहते हैं.

एकता कपूर के घर के बाहर मोर्चा

हाल ही में भारत सरकार ने ऐसी ही करीब 25 ऐप्स को भारत में पूरी तरह से बैन कर दिया है. यह फैसला तब लिया गया जब मिनिस्ट्री औफ इलैक्ट्रोनिक्स एंड इन्फोरमेशन टैक्नोलोजी (MeitY) को इन ऐप्स के खिलाफ बड़ी संख्या में आम नागरिकों और विभिन्न संगठनों की ओर से शिकायतें मिलने लगीं. बैन लगने से कुछ दिन पहले ALTT ओटीटी प्लैटफोर्म की ओनर एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में ओटीटी प्लैटफोर्म्स को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि जब वे यह ओटीटी प्लैटफोर्म चला रही थीं तो हर दिन उनसे कोई ना कोई नाराज होता ही था. एक बार तो कुछ लोग उनके घर के बाहर मोर्चा लेकर पहुंच गए थे और चीज़ें उठा कर उनके घर की तरफ फेंकने लगे. उस समय एकता घर पर नहीं थी पर उनका बेटा घर पर मौजूद था.

एकता कपूर ने आगे बताया कि वे सैक्स को नौर्मल रूप से दिखाना चाहती थी क्योंकि उन्हें सैक्स से कोई प्रौब्लम नहीं है बल्कि उन्हें यौन अपराधों से बहुत दिक्कत है. उनका कहना है कि लोग इन बातों को गलत तरीके से सोचते हैं जो कि आगे चलकर बड़े अपराधों का रूप ले लेता है. 25 Ott Apps Banned

जानें क्यों हैं टीवी क्वीन एकता कपूर का ये बर्थडे स्पेशल

टीवी सीरियल क्वीन के नाम से पचाने जाने वाली निर्माता एकता कपूर आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रही है. एकता  7 जून 1975 को मुंबई में जन्मी थी. इस साल एकता बर्थ डे बेहद खास है, वजह है उनके घर आया नन्हा मेहमान हैं. बता दे की एकता कपूर हाल ही में सेरोगेसी के जरिए मां बनी है. अपनी पूरी जिंदगी अपनी शर्तों पर अपने हिसाब से रहने वाली एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है. लेकिन मां बनने का सपना उन्होंने आखिरकार पूरा कर लिया है. एकता कपूर के बर्थडे पर टीवी इंडस्ट्री उन्हें विश करना शुरू कर चुकी है.  एकता के कैरियर की बात करें तो उन्होंने 23 साल पहले ‘मानो या ना मानो’ सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद ‘हम पांच’, ‘कोशिश – एक आशा’ और ‘कसम’ जैसे कई सीरियल आई. इन सीरियल ने एकता को टेलीविजन की दुनिया में पहचान दिला दी थी. हालांकि एकता को उस वक्त का इंतजार था जब वह सीरियल की दुनिया में क्रांति ला दें. वह वक्त आया भी, जिसने एकता कपूर को सीरियल की दुनिया की क्वीन बना दिया.

 

View this post on Instagram

 

New haircut!!!!! Laquuuuu❤️

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

 

View this post on Instagram

 

This is US! @shobha9168 @tusshark89 missing from d pic!

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

फैंस और दोस्तों ने किया विश

सोशल मीडिया पर ढेरों फैंस उनको विश करने में लगे हैं तो एकता के करीबी लोग स्पेशल पोस्ट डालकर उनको विश कर रहें हैं.

 

View this post on Instagram

 

Poutathon with the. Skinny bestie

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

स्मृति ईरानी का स्पेशल बर्थ डे विश

महिला एवं बाल विकास मंत्री और बेहद खास दोस्त स्मृति ईरानी ने उन्हें विश करते हुए लिखा है,- ‘तुमने हमेशा अपनी मुस्कुराहट के साथ हमारे जीवन को उज्ज्वल बनाया है. तुम्हारा साथ हमें मजबूत रखता हैं, फिर चाहे कोई भी लड़ाई क्यों न हो. तुम्हें हमेशा से विश्वास रहा है कि वक्त हर घाव ठीक कर देता है और समय ही न्याय करने में मदद करता है. भगवान हमेशा आपके साथ रहा है. हमारी ईरानी परिवार में आपको बयां करने के कई तरीके हैं लेकिन शब्द इसके लिए काफी नहीं है. हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार मौसी’.

अनिता हसनंदानी ने किया एकता को विश

अनिता हसनंदानी ने भी लिखा है, ‘मम्मी एकता आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, ये साल थोड़ा ज्यादा स्पेशल है. क्योंकि इस साल तुम ज्यादा जिम्मेदार, ज्यादा खुश और ज्यादा फोकस हो अपने काम के लिए. और हमेशा की तरह ज्यादा सेक्सी. रवि तुम्हें अपनी मां के रुप में पाकर वाकई बेहद लकी है और मैं लकी हूं तुम जैसा दोस्त पाकर. एक बार फिर जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें