बच्चे के पैरेंट्स बनेंगे राहुल वैद्य और दिशा परमार, सोशल मीडिया पर दी खबर

टीवी की हिट जोडी राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है, दोनों ही कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक जैसी फोटो शेयर की है जिसके बाद लोग उन्हे बधाई दे रहे है. जी हां, दोनों ही जल्द पैरेंट्स बनने वाले है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो कि जमकर वायरल हो रही है.

आपको बता दें, कि सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने साल 2021,16 जुलाई को शादी की थी. अब दिशा परमार प्रग्नेंट है और जल्द ही सबको गुड़ न्यूज देगीं, इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टा पर दिखाई है साथ ही कैप्शन भी दिया है इस पोस्ट पर लोग उन्हे बधाई दे रहे है जिनमें कई सेलिब्रिटी भी शामिल है. बता दें, कि दिशा परमार ने अपने पति राहुल वैद्य के साथ बेहद ही खूबसूरत अंदाज में इस गुडन्यूज को शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने पोस्ट की पहली तस्वीर में इस कपल ने हाथ में एक स्लेट पकड़ी है और इस पर मम्मी और डैडी लिखा है. दूसरी तस्वीर में सोनोग्राफी की फोटो है. फिर सोनोग्राफी का एक वीडियो है. दिशा परमार और राहुल वैद्य ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘मम्मी-पापा और बेबी की तरह से हैलो.’ इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही मौनी रॉय, जस्मीन भसीन, वरुण सूद, अनीता हसनंदानी, अली गोनी सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दी हैं.

बताते चले की राहुल वैद्य ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के घर से दिशा परमान को प्रपोज किया था. ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार जताता नजर आता है और अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है. गौरतलब है कि राहुल वैद्य रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आ चुके हैं. वहीं, दिशा परमार टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में दिखाई दी थीं. उन्होंने बीच में किसी वजह से शो को छोड़ दिया था और ये बाद में ये शो बंद हो गया था.

जैस्मिन भसीन ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कही थी ये बात, देखें वीडियो

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने टीवी से लेकर फिल्मों में तक काम किया था, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था, सिद्धार्थ के एक्टिंग कैरियर की खूब तारीफ होती थी. अगर कोई सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में गलत कहे तो उनके फैंस को यह बात बर्दाश्त नहीं होती है.

एक बार राहुल वैद्य और उनकी पत्नी दिशा परमार डिनर डेट पर गए थें जहां पर उन्हें अली गोनी और जैस्मिन मिल गए थें सभी ने मिलकर कुछ ऐसी बातें की थीं, जिससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं. ये बात तब की है जब सिद्धार्थ शुक्ला जिंदा थें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया, दरअसल, डिनर डेट के दौरान दिशा परमार अली गोनी से पूछती हैं कि सिद्धार्थ क्या हर सीजन में आएगा, इस पर जैस्मिन भसीन कहती हैं कि जबतक मनीषा रहेगी तब तक आते रहेगा, बता दें कि मनीषा वॉयकम 18 की चीफ ऑफिसर हैं जो सिद्धार्थ की करीबी दोस्त हैं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुआ था, सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ  था, एक यूजर ने कहा था कि ये लोग फेम कमाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती है, जैस्मिन भसीन ने यह वीडियो देखने के  बाद से इस पर सफाई भी दी थी,

भसीन ने ट्विट करते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, उन्होंने ये भी कहा था कि यह पूरी तरह से गलतफहमी है. हम सिड से जुड़ी बात नहीं करते हैं. हम अपने काम में ज्यादातर व्यस्त रहते हैं. सिद्धार्थ मेरे अच्छे दोस्त हैं. हम उनके खिलाफ नहीं बोल सकते थें.

Rahul Vaidya बोले – ‘अभी चाहिए बच्चा’ तो पत्नी दिशा परमार ने दिया ये जवाब

बिग बॉस सीज़न 14  के कंटेस्टेंट रहे सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी लवस्टोरी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी. और बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों ने पिछले साल 16 जुलाई को शादी कर ली थी.
तब से लेकर अब तक दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए फोटोज़ और वीडियो शेयर करते रहते हैं. फैंस Dishul  की जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं.

 

बता दें की राहुल वैद्य ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में रहते हुए अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज किया था ,तभी से राहुल को सभी लोग पसंद करने लगे थे.

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग के सवाल के जवाब में राहुल ने बड़े मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ‘मुझे तो बच्चा कल ही चाहिए भाई. यकीन करो मेरी बात का. मैं तो पहले दिन से बोल रहा हूं और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत करता रहा हूं.’

आगे राहुल ने कहा, ‘कुछ चीजों के लिए आपको इंतजार करना पड़ता है.’ राहुल ने ये भी कहा की फैमिली प्लानिंग का फैसला पूरी तरह से दिशा का है.  महिलाओं के लिए ये बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि बच्चा होने के बाद महिलाओं की ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल जाती है .

View this post on Instagram

A post shared by DPV (@dishaparmar)

इंटरव्यू के दौरान दिशा परमार भी राहुल के साथ मौजूद दिखी. दिशा ने कहा, ‘सुनिए, अभी बस 7-8 महीने ही हुए हैं, हमें थोड़ा इंतजार करना चाहिए.’

दिशा परमार सोनी चैनल के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते है’ में प्रिया कपूर की भूमिका निभा रही हैं. प्रिया कपूर यानी दिशा को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन शादी के बाद अब Dishul फैंस सोच रहे हैं कि आखिर कब दोनों फैमिली प्लानिंग करेंगे?

Bade Acche Lagte Hai 2: शादी से पहले बीमार होगा राम, क्या करेगी प्रिया

टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2 ’ (Bade Acche Lagte Hai 2)  में शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा है. शो में राम (Ram) और प्रिया (Priya) की जल्द ही शादी होने वाली है. प्रिया की मेहंदी की रस्म शुरू हो चुकी है. उसके घरवाले काफी खुश है कि प्रिया की शादी हो रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं, शो के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि प्रिया के घर में सब काफी खुश हैं. लेकिन मीरा बहुत इमोशनल हो जाती है. प्रिया उसे समझाती है. मीरा प्रिया को गले लगा लेती है. तो वहीं मामा जी कहते हैं कि प्रिया ने हम सबका ख्याल रखा, अब कोई उसकी देखभाल करेगा.

 

ये भी पढ़ें- मीत- बदलेगी दुनिया की रीत: आशी सिंह ने पहनी रील लाइफ मां की शादी की साड़ी

प्रिया कहती है कि मुझे आप सबकी खुशी चाहिए. इसी बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. इसमें दिखाया जा रहा है कि राम को प्रॉन्स से एलर्जी है लेकिन उसके खाने में प्रॉन्स दिया गया है. जिसे राम खा लेगा. और ऐसे में वह शादी से पहले ही बीमार पड़ जाएगा.

शो में आपने देखा कि राम फिर से प्रिया का दिल जीत लेता है जब वह नंदिनी को छोड़ मीरा को चुनता है और प्रिया की माँ का सम्मान करता है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुज के साथ क्लब जाएगी अनुपमा, वनराज-काव्या भी आएंगे पीछे-पीछे

तो दूसरी तरफ राम प्रिया की बेकरी में आता है और देखता है कि वह कस्टमर से गुस्से में बात कर रही है. वह उसे चिढ़ाता है और याद दिलाता है कि जब उसने शिवी की सगाई के दौरान ऑर्डर करने के लिए फोन किया था तो उसने उसे कैसे डांटा था.

Bade Acche Lagte Hai 2 में राम और प्रिया बने नकुल मेहता-दिशा परमार, सामने आया ये प्रोमो

राम कपूर और साक्षी तंवर का सीरियल ‘बड़े अच्छे लगतो है’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. राम और प्रिया की केमेस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. इस शो का दूसरा सीजन जल्द ही आप टीवी पर देख पाएंगे. जी हां, ‘बड़े अच्छे लगतो है’ 2 का प्रोमो जारी किया गया है.

इस शो के दूसरे सीजन में राम और प्रिया का किरदार नकुल मेहता और दिशा परमार निभाएंगे.  पहले सीजन में राम कपूर (Ram Kapoor) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की जोड़ी नजर आई थी. लेकिन अब उनका ये किरदार दिशा परमार (Disha Parmar) और नकुल मेहता (Nakuul Mehta) निभा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

 

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं Kundali Bhagya फेम ईशा आनंद, तीन महीने पहले हुई थी शादी

शो के दूसरे सीजन में नकुल मेहता ‘राम’ बने हैं तो दिशा परमार ‘प्रिया’ का किरदार निभाएंगी. ‘बड़े अच्छे लगतो है’ 2 के प्रोमो के अनुसार पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी राम और प्रिया जिंदगी के उस दोराहे पर खड़े हैं, जहां 32-38 की उम्र में दोनों अकेलेपन की जिंदगी जी रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DPV (@dishaparmar)

 

राम और प्रिया को अपने लिए एक सच्चे हमसफर की तलाश है. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि पार्टी में राम और प्रिया मिलते हैं. दोनों एक-दूसरे से पूछते हैं कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की, इसी बातचीत में पता चलता है कि राम और प्रिया के बीच कुछ कॉमन है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nakuul Mehta (@nakuulmehta)

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट की मां ने पकड़ी पाखी की चोरी, आएगा ये ट्विस्ट

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ के प्रोमो को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि दिशा परमार और नकुल मेहता पहले भी साथ काम कर चुके हैं. ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में दोनों की जोड़ी नजर आई थी. अब 8 साल बाद ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में नकुल और दिशा की जोड़ी नजर आएगी.

ससुराल में ऐसे हुआ Disha Parmar का गृहप्रवेश, हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी से जुड़े हर रस्म की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इन फोटोज और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि राहुल वैद्य ने  नेशनल टीवी दिशा को शादी के लिए प्रपोज किया था. राहुल वैद्य ने दिशा परमार से पूछा था कि क्या वो उनसे शादी करना चाहती हैं. दिशा परमार ने जवाब में हां कहा. दोनों अपनी लवस्टोरी के लिए सुर्खियों में छाए रहे.

 

ये भी पढ़ें- Anupamaa और बा का अंदाज देखकर क्रेजी हुए फैंस, वायरल हुआ ये Insta रील

राहुल-दिशा की शादी  हुई धूमधाम से 

फैंस को राहुल-दिशा की शादी का बेसब्री से इंतजार था. और हाल ही में दोनो ने सात फेरे लिए. अब राहुल-दिशा की गृहप्रवेश की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें दिशा का हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है. जी हां, गृहप्रवेश के दौरान राहुल-दिशा खूब हंस रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chipku Media (@chipkumedia)

 

गृहप्रवेश पर खूब हंसी दिशा परमार

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा परमार का अपने ससुराल में गृह-प्रवेश हो रहा है. इस दौरान लोग उन पर फूलों की बरसात कर रहे हैं. यह प्यार देखकर दिशा परमार खूब खुश हो रही हैं.

 

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पैसे लेकर गायब हो जाएगी सई, आएगा नया ट्विस्ट

दुल्हन बनीं दिशा परमार ने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ था. वह काफी खूबसूरत लग रही थी. तो वहीं राहुल वैद्य व्हाइट गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आ रहे थे. वह भी काफी Handsome लग रहे थे.

जिगरी दोस्त Aly Goni ने दिया धोखा तो अपनी ही शादी में लुटे Rahul Vaidya, जूता चुराई में जेब हुई खाली

बिग बॉस 14 फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपनी लेडीलव दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस को राहुल और दिशा की शादी का बेसब्री से इंतजार था. अब ये सात फेरे ले लिए हैं.

राहुल वैद्य की शादी में उनके दोस्त अली गोनी भी खूब हंगामा मचाते नजर आए. जी हां, अली ने अपने दोस्त राहुल की शादी में खूब मस्ती की. तो वहीं राहुल वैद्य ने अली गोनी को धोखेबाज बता दिया है. आइए बताते हैं, राहुल ने अपने ही दोस्त को क्यों धोखेबाज कहा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज ने होने वाली बहू नंदिनी को मारा थप्पड़, ‘पापा’ नहीं बोल पाने की दी सजा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

 

राहुल वैद्य ने आरोप लगाया कि अली गोनी की वजह से वह अपनी ही शादी में लुट गए. दरअसल अली की वजह से राहुल को काफी पैस खर्च करनी पड़ी .राहुल वैद्य अपनी जूता चुराई की रस्म को लेकर ये बात कही. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने ने बताया कि किस तरह अली गोनी उनकी सालियों की बात में आ गए थे.

 

अली गोनी की वजह से राहुल वैद्य की जूतियां शादी के मंडप से गायब हो गई. राहुल वैद्य ने कहा कि अली गोनी ने मुझे धोखा दे दिया. अली गोनी ने मेरी जूतियां संभालकर रखी हुई थी. मुझे लगा, मेरी जूतियां सुरक्षित थी.  पर मेरे एक दोस्त ने अली गोनी से जूतियां ले ली और उसे मेरी सालियों को दे दी.

ये भी पढ़ें- फिल्म सितारों की अजीबोगरीब आदतें

 

राहुल वैद्य ने आगे बताया कि अली गोनी के जाते ही मेरी जूतियां गायब हो गई. उसके बाद मैंने अली गोनी को जमकर फटकार लगाई. मैंने अपनी जूतियां वापस पाने के लिए काफी मोटी रकम दी है. राहुल वैद्य का बयान आने के बाद फैंस खूब हंस रहे हैं. शादी की इस रस्म में राहुल वैद्य लुट गए.

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की तैयारियां हुई शुरू, Video वायरल

बिग बॉस फेम राहुल वैद्य इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. वह जल्द ही  दिशा परमार संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. राहुल और दिशा 16 जुलाई को सात फेरे लेंगे.

बताया जा रहा है कि इस शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे. राहुल वैद्य और दिशा की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही है. दरअसल हाल ही में राहुल ने प्री-वेडिंग फन टाइम की एक झलक दिखाई है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई की गलतियों पर लगाम लगाएगा विराट, गुस्से में कहेगा ये बात

 

राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है. इसमें उनके परिवार और दोस्तों को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. राहुल ने पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा  आखिरकार यह हो रहा है!

rahul

उन्होंने एक दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा था #THEDISHULWEDDING. फैंस को राहुल और दिशा की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

एक इंटरव्यू के अनुसार राहुल ने कहा था कि दिशा और वह दोनों हमेशा से ही घनिष्ठ संबंध के पक्ष में रहे हैं. राहुल ने ये भी कहा कि दिशा और मैं हमेशा एक करीबी शादी के पक्ष में रहे हैं. हम चाहते हैं कि हमारे प्रियजन इस दिन शामिल हों और हमें आशीर्वाद दें.

ये भी पढ़ें- टीवी शो ‘आनंदी गांव की लाडली’ में नजर आएंगी ‘चंद्रकांता’ एक्ट्रेस ऋतु श्री, देखें Photos

 

Disha Parmar जल्द ही बनेंगी Rahul Vaidya की दुल्हनिया

बिग बॉस 14 के रनर-अप राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)  अपने लवलाइफ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल  बिग बॉस 14  के दौरान राहुल ने अपनी लेडीलव दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था.

और एक्ट्रेस ने नेशनल टीवी पर हां कहा था. अब राहुल वैद्य के फैंस जानना चाहते हैं कि वो कब तक शादी करेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ शादी की खबरों पर बात करते हुए कहा है, अगर मेरी मां ने कहा है कि राहुल की शादी जून में होगी तो ऐसा ही होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DP (@dishaparmar)

 

उन्होंने ये भी कहा कि मेरी मां घर वापस जा चुकी हैं लेकिन दिशा अब भी मेरे साथ है. खबरों के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही हम दोनों फ्री होंगे, हम शादी के बारे में फैसला लेंगे.

ये भी पढ़ें- ‘पांडेजी जरा संभलके’ में सतीश रे का नया अवतार, देखें Viral पोस्टर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DP (@dishaparmar)

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल वैद्य ने कहा, जब मैं घर के अंदर था तब मुझे दिशा के साथ अपने रिश्ते का अहसास हुआ. मैं घर में खुद सारे काम करता था और मुझे दिशा की याद आती थी.

उस समय मुझे लगा कि मेरी जिंदगी में कितनी खूबसूरत लड़की है, क्यों ना इससे शादी की जाए. उन्होंने आगे बताया इसी वजह से मैंने दिशा को घर के अंदर से प्रपोज किया था.

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma ने बेटी अनायरा संग शेयर की क्यूट फोटो तो फैंस ने दिया ये रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DP (@dishaparmar)

 

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य को पाने के लिए Disha Parmar ने किया था ये काम?

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य इन दिनों अपने लवलाइफ के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में वैलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने उन्हें सरप्राइज दिया और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को घर में बुलाया था.

बिग बॉस हाउस में वैलेंटाइन डे के दिन दोनों ने खुलकर एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया. तो वहीं कल यानि  रविवार को राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा ने ट्विटर पर #AskDisha सेशन रखा. इस सेशन के दौरान फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और दिशा ने उनका जवाब भी दिया.

एक यूजर ने दिशा से पूछा कि राहुल वैद्य जैसा लाइफ पार्टनर पाने वाले लक के लिए क्या करना होगा? इसके जवाब में दिशा ने लिखा, हाहाहा.. रोज मंदिर जाओ.

तो वहीं एक दूसरे यूजर ने पूछा कि फिनाले वीक में राहुल को वो क्या सलाह देंगी? इस पर दिशा ने लिखा, मुझे नहीं लगता कि उसे किसी भी तरह की सलाह चाहिए. वह पहले से ही रॉक कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Patiala Babes के ‘हनुमान’ यानि अनिरुद्ध दवे बने पापा, वाइफ ने बेटे को दिया जन्म

 

खबर ये भी आ रही थी वैलेंटाइन डे से पहले मेकर्स दिशा को फैमिली टास्क में आने के लिए कहा था. लेकिन दिशा परमार ने इस शो में आने से मना कर दिया था. कहा जा रहा था कि दिशा परमार का मानना है कि वो इस शो के लायक नहीं हैं और वो इस शो को कुछ भी कंटेंट नहीं दे पाएंगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैरव को देखकर इमोशनल हुई सीरत, मां बनने का लिया फैसला

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें