शादी से पहले खाना शुरु करें ये चीजें चेहरे पर आएगा ग्लो

शादी के दिन हर कोई चाहता है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे. इसके लिए दुल्हा-दुल्हन कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं ताकि उनके चेहरे पर निखार बना रहे. लेकिन आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आपके फेस पर नैचुरल ग्लो आएगा. ऐसे कई चीजे है जो शादी से पहले आपके चहरे का चमका सकती है. तो आइए जानते है.

अंजीर खाने के फायदे

1- अगर आप अंजीर खाना शुरू कर देते हैं तो आप एनर्जेटिक रहेंगे. अगर आपकी शरीर एनर्जेटिक होगी तो आपके फेस पर नैचुरल ग्लो नजर आने लग जाएगा. अंजीर में कैल्शियम, पोटैसियम, फास्फोरस, मैंग्नीज, कॉपर जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. अंजीर खाने से शरीर में कब्ज की परेशानी नहीं होगी. यह आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करेगा. इसके अलावा यह आपकी दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. अंजीर डायबिटीज में भी असरदार होता है. हर दिन आप 2 से 3 अंजीर खा लेते हैं तो आपको लिए पर्याप्त है.

एक बात का ध्यान रखें गर्मी के मौसम में इसे भिगोकर खाना ज्यादा लाभकारी होता है. सर्दियों में आप इसे सूखा खा सकते हैं. यह सूखा मेवा विटामिन और मिनरल्स से भरा होता है. इसमें विटामिन बी 6, पेंटोथेनिक एसिड और कॉपर होता है.

 सीड्स बढ़ाते हैं निखार

2- मक्का (स्वीट कोर्न के रूप में),, चिरौंजी, सूरजमुखी के बीज, खरबूजे के बीज, ड्राई फ्रूट्स ये सभी चीजें आपकी त्वचा में निखार बढ़ाने का काम करती हैं. क्योंकि ये स्किन को जरूरी असेंशियल ऑइल्स के साथ ही विटमिन और मिनरल्स का पोषण भी देती हैं. इससे त्वचा में कोलेजन का निर्माण बढ़ता है और स्किन बेदाग, प्लंपी और जवां बनती है.

फल लाते है ग्लो

3- केला, अनानास, ऐवकाडो, सेब, पपीता, अनार, संतरा, ये ऐसे फल होते हैं, जो आपकी त्वचा को बहुत जल्दी रिपेयर करने का काम करते हैं और स्किन सेल्स को स्मूद बनाते हैं. इन फलों के नाम बताते समय हमने इनसे मिलने वाले पोषक तत्वों के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा है कि ये आपकी पॉकेट पर भारी ना पड़ें.

रात में अच्छी नींद के लिए खाएं ये चीजें, नुस्खे है फायदेमंद

हमारी दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा होता है रात की नींद. जिसके लिए ज़रुरी है कि रात में हम ऐसी चीजे खाकर सोएं जिससे आपको नींद अच्छी आए. पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए ज़रुरी है कि हम अपने शरीर को आराम दें और ये सिर्फ रात की नींद से ही पूरा हो सकता है तो ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ उन डाइट्स की जानकारी देंगे जिससे आप रात को अच्छी तरह सो पाएं और अपने पूरे दिनभर की थकान को दूर कर सकें.

  1. दूध: दूध में ट्रिप्टोफैन नामक एक एमिनो एसिड होता है जो मेलेटोनिन हार्मोन के निर्माण में मदद करता है. यह हार्मोन हमें नींद लाने में मदद करता है. इसलिए, सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है.

2. बादाम: बादाम में मैग्नीशियम पाया जाता है जो नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है. इसके अलावा, बादाम में विटामिन E भी पाया जाता है जो आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

3. केला: केला में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो मांसपेशियों को शिथिल करने और तनाव को कम करने में मदद करता है. इससे नींद अच्छी आती है.

4. जयफल: जयफल में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.

5. चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में सेरोटोनिन होता है, जो मनोविज्ञानिक स्थिति को सुधारता है और आपको अच्छी नींद दिलाता है. लेकिन याद रखें, यह हाई कैलोरी खाद्य पदार्थ है, इसलिए इसका सेवन संतुलित रखें.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें