Summer Special: खाने में कुछ बदलाव, हाई ब्लड प्रेशर को रखेंगे दूर

कहा जाता है अगर आपके के पेट में सही आहार जा रहा है और नियमित रुप से अपने डाइट प्लान में बदलाव करते है तो आप कई सारी बीमारियों से बच सकते है. इंसान के शरीर खाने और पानी की जरुरत होती है जिसके चलते हमें कम से कम तीन टाईम खाने की जरुरत होती है पर अगर हम जरुरत से ज्यादा खाए या शरीर को जरुरत को भूल कर बस जीभ का स्वाद ध्यान में रखे तो काफी समस्या पैदा हो सकती है.

अगर आपका डाइट प्‍लान सही नहीं है तो आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं. ये स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं ही आगे चलकर ह्रदय रोगों, ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का रूप ले लेती हैं. ब्‍लड प्रेशर को नियमित करने के लिए स्‍वस्‍थ और पोषणयुक्‍त आहार की बहुत जरूरत है.

बेकार खाना ही है हाई ब्लड प्रेशर का कारण

हाई ब्लड प्रेशर होने का सबसे बड़ा कारण है खाना. अगर आप सही आहार वाला खाना नही खा रहे है तो आपके लिए खतरे की घंटी है. हाई ब्लड प्रेसर वाले मरीज के लिए सबसे बेहतर होगा की वो नमक और सोडियम की मात्रा कम हो ऐसा खाना खाएं. एक सामन्य व्यक्ति को 72 to 99 ब्‍लड का प्रेशर होता है. अगर इससे ज्यादा हो तो वो हाई ब्लड प्रेशर का शिकार है.

फलों और सब्जियों को खाएं

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए. खाने में नियमित रूप से ताजे फलों और सीजनल हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए. लहसुन, प्याज, साबुत अनाज, सोयाबीन का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर सामान्‍य रहता है.

खाने में सोडियम कम  

ब्‍लड प्रेशर के मरीज के खाने में में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए. यदि हाई ब्लड प्रेशर की समस्‍या है तो नमक का सेवन कम करना चाहिए. साथ ही डेयरी उत्पादों, चीनी, रिफाइंड खाद्य-पदार्थों, तली-भुनी चीजों, कैफीन और जंक फूड से परहेज करना चाहिए.

पानी पीना है जरुरी

ब्‍लड प्रेशर के मरीज को ज्‍यादा पानी का सेवन करना चाहिए. दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए.

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए 5 चीजों को करें परहेज

अगर हाई ब्लड प्रेशर से आप भी परेशान हैं तो अपने खाने में कुछ चीजों को परहेज करना होगा. इससे आप इस समस्या से बच सकते हैं. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बहुत सी खाने पीने की चीजों से परहेज होता है.

हाई ब्लड प्रेशर का अगर समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो यह हार्ट समस्याओं को पैदा कर सकता है. आज आपको ऐस ही फूड्स के बारे में बार में बताना जा  रहे हैं जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नहीं करना चाहिए.

  1. मसाले

अधिक मसाले वाला खाना ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. खाने में इस्तेमाल होने वाला मसाला ब्लड प्रेशर की समस्या को और बढ़ा सकता है.

2. नमक

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अपने खाने में नमक का कम सेवन करनें. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नमक का अधिक सेवन उच्च रक्तचाप और हार्ट समस्याओं का कारण बन सकता है.

3. कैफीन

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज कैफीन वाली चीजों से दूर ही रहें तो बेहतर. चाय, कॉफी और सोडा जैसे ड्रिंक नुकसानदेह साबित हो सकते हैं.

4. पैक फूड्स

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को पैक फूड्स से भी बचकर रहना चाहिए. डिब्बाबंद और पैक किए गए स्टाक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है. सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है.

5. शुगर

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को शुगर या मीठी चीजों से बचना चाहिए. शुगर का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें