जबसे मैंने गर्लफ्रैंड को नहाते देखा है तबसे उसके साथ सैक्स करना चाहता हूं.

अगर आप भी अपनी समस्या भेजना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें..

सवाल –

मेरी उम्र 21 साल है और मेरी एक फीमेल बैस्ट फ्रैंड है जो मेरे साथ स्कूल टाइम से है और अब हम दोनों का कालेज भी सेम ही है तो हम दोनों साथ में खूब मौजमस्ती करते हैं. हम दोनों के घर वालों को भी हमारी दोस्ती के बारे में पता है. रोज हम दोनों कालेज साथ जाते हैं और मैं उस को उस के घर से पिक करता हूं. करीब 1 हफ्ता पहले मैं उस के घर के नीचे पहुंचा और उस को कौल किया पर उस ने कौन पिक नहीं किया. उस के घर का गेट खुला हुआ था तो मैं उस के घर के अंदर चला गया. उस के मम्मीपापा दोनों वर्किंग हैं तो उस समय दोनों अपने औफिस गए हुए थे. जैसे ही मैं उस के घर पहुंचा तो वह मुझे कहीं नहीं दिखी. मैं चैक करने बाथरूम गया तो अंदर का नजारा देख कर दंग रह गया. मेरे सामने मेरी बैस्ट फ्रैंड बिना कपड़ों के खड़ी थी और मदहोश हो कर नहा रही थी. मैं ने उस का फिगर देखा और किसी तरह अपनेआप को बड़ी मुश्किल से रोका. मैं बिना कुछ कहे उस के घर के नीचे आ गया और ऐसा बिहेव किया जैसा मैं ऊपर गया ही नहीं था. फिर कुछ मिनटों बाद उस को कौल किया तब उस ने कौल उठा लिया और वह करीब 10-15 मिनट में नीचे आ गई और फिर हम कालेज चले गए. तब से ले कर अब तक मेरे दिमाग में बस उसी के खयाल आ रहे हैं और मेरा उस के साथ संबंध बनाने का मन कर रहा है. मैं क्या करूं?

जवाब –

आप ने अनजाने ही सही जो किया बिलकुल गलत किया. जब आप को पता था कि आप की फ्रैंड के पेरैंट्स वर्किंग हैं तो आप को उन के घर ऐसे नहीं जाना चाहिए था बल्कि थोड़ी देर अपनी फ्रैंड का कौल पिक करने का इंतजार करना चाहिए था. अगर आप अंदर चले भी गए तो ऐसे में आप को उस को आवाज देनी चाहिए थी और फिर उस के बाथरूम में जाना चाहिए था.

जैसाकि आप ने बताया आप दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है तो ऐसे में आप को अपने मन में ऐसे विचार बिलकुल नहीं लाने चाहिए क्योंकि समय के साथ एक लड़की का विश्वास बढ़ता चला जाता है और अगर उसे पता चला कि आप ने उसे ऐसी अवस्था में देखा है तो वह आप को कभी माफ नहीं कर पाएगी.

आप को सोचना चाहिए कि वह आप की बैस्ट फ्रैंड है और उस के घर वाले भी आप के ऊपर भरोसा करते हैं तो ऐसे में आप को किसी का भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए.

जो कुछ भी आपने देखा उसे भूल जाइए और इस बात का किसी को पता मत लगने दीजिएगा कि कभी आप ने ऐसा कुछ देखा भी था. अगर आप को उस लड़की से प्यार है तो आप सब से पहले अपने प्यार का इजहार कीजिए और उस लड़की को विश्वास दिलाइए कि आप उस से मोहब्बत करते हैं और उस के बाद ही किसी तरह के संबंध बनाने की कोशिश कीजिए.

हां, अगर आप सिर्फ जिस्मानी संबंध बनाने के लिए ऐसा करने वाले हैं तो आप को ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि आप के कुछ देर के आनंद के लिए किसी की जिंदगी भी खराब हो सकती है तो अगर सच में प्यार है तभी कदम आगे बढ़ाइए वर्ना जैसा चल रहा है वैसे ही चलने दें.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

मेरी गर्लफ्रैंड बहुत ही रिवीलिंग ड्रैस पहनती है, मार्केट जाने पर दूसरे लड़के उसे घूरते हैं?

सवाल

मैं 21 साल का लड़का हूं, मेरी एक गर्लफ्रेंड है हम दोनों पिछले 5 सालों से एक दूसरे को जानते है और रिलेशनशिप में है, मेरी गर्लफ्रेंड बहुत ब्यूटीफुल है और मुझे प्यार करती है, लेकिन उसका ड्रेसिंग मुझे थोड़ा खटकता है, वह हमेशा रिवीलिंग ड्रैसेस पहनती है. जब भी मेरे साथ मार्केट जाती है तो दूसरे लड़कों की नजर उसपर होती है वे उसे घूर कर देखते है. मैं इस बात से परेशान रहता हूं. मैं क्या करूं? 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जवाब

जैसा आप बता रहे है. उसे लगता है आप दोनों में काफी अच्छी अंडरस्टेंडिंग होगी है. तो आप अपनी गर्लफ्रेंड से इस बारे में बात कर सकते है. उन्हे प्यार से समझा सकते है कि वह जब भी आपके साथ बाहर जाएं तो इस तरह के ड्रेस न कैरी करें. बाहर मार्केट जाने के लिए वह नौर्मल कपड़े कैरी करें जो ज्यादा रिवीलिंग न हो.

क्योंकि लड़कों का आपकी गर्लफ्रेंड को घूरना आपके लिए चैलेंज बन सकता है. इस वजह से आपकी रास्ते में किसी से लड़ाई भी हो सकती है या आप लोग मुश्किल में आ सकते हैं. क्योंकि अक्सर रास्तें बीच सब अच्छे तरह के लोग नहीं मिलते है.

तो इस बात को आप अपनी गर्लफ्रेंड को समझा कर बता सकते है कि वे अपने बाहर जाने के कपड़ो के साथ बदलाव लाएं. किसी भी तरह के कपड़े आपके लिए मुश्किल पैदा न करें.

हालांकि, ऐसा बिलुकल नहीं है कि आप उनके कपड़ों पर रोक लगा दें. आप उनको इस तरह के कपड़े फंक्शन, पार्टी या साथ कैफे पहन कर लें जा सकते है, लेकिन मार्केट जाने के लिए आप उन्हे रिवीलिंग ड्रेस के लिए मना कर सकते है.

इसके अलावा अगर आप साथ मार्केट जा रहे है तो ग्रुप में भी जा सकते है. चाहे दो-तीन लड़कियां साथ हो जिन्होंने एक तरह के कपड़े कैरी किए हो.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें