⚲

BB17: विक्की जैन को भारी पड़ा मन्नारा से नजदीकियां बढ़ाना, अंकिता ने मचाया बवाल

Bigg Boss17: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) भले ही पति-पत्नी हो लेकिन शो में उनकी लव लाइफ से ज्यादा उनके लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते है. अब उनकी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई काफी आम सी हो गई है. वहीं, अब अंकिता को शो की बाकी लड़कियों से जलन होने लगी है. बीते कई दिनों से देखने के लिए मिल रहा है कि विक्की जैन की मन्नारा चोपड़ा से नजदीकियां बढ़ा रहे है. जो बात अंकिता लोखंडे को खल नहीं रही है और अब इसी वजह से दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ.


आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को खरी-खोटी सुनाने का एक मौका नहीं छोड़तीं हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन  का रिश्ता कमजोर होता दिख रहा है. प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि विक्की और मन्नारा चोपड़ा बैठकर बातें कर रहे होते हैं, तभी वहां पर अंकिता लोखंडे भी आ जाती हैं. इस मौके पर अंकिता भड़कते हुए विक्की से बोलती हैं, ‘आज अचानक मन्नारा लाइफ में आ गई. बहुत अच्छी लगती है तुझे वो. बातों में आपको बहुत मजा आता है. करिए आप बात कीजिए.’ इस पर विक्की बोलते हैं, ‘कुछ लॉजिक बताइए. कुछ रीजन तो दीजिए ना बात करने का.’ दोनों की ये बहस पूरे दिन चलती है. अंकिता बाद में बोलती हैं, ‘तुझे मैं मन्नारा के लिए बोल रही हो तो बुरा लग रहा है. परेशानी क्या है तेरी.’ तब विक्की बोल देते हैं, ‘तू मेरे सारे दोस्तों को अपने ऑपोनियन से भगाती है.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई किचन एरिया तक पहुंच जाती है. अंकिता गुस्से में विक्की को सामान फेंक कर मारने की बात कहती हैं. इस पर विक्की भी शांत नहीं रहते और बोलते हैं, ‘लोगों को थोड़ा पढ़ाना लिखाना चाहिए.’ ये ताना अंकिता को चुभ जाता है और वह बोलती हैं, ‘जा ढूंढ ले बहुत पढ़ी लिखी लड़की. काश में भी सोच समझकर फैसला लेती.’ इसके बाद अंकिता रोते हुए वहां से चली जाती हैं और कंबल में मुंह डालकर फूट-फूटकर रोती हैं. अंकिता बार-बार विक्की को बोलती हैं, ‘तेरा प्यार मेरे लिए खत्म हो गया है.’ विक्की का गुस्सा यहां फट जाता है और वह चिल्लाते हुए बोलते हैं, ‘शादी की है. मैं गुलाम नहीं हूं किसी का.’ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस लड़ाई में घर का एक सदस्य भी नहीं बोलता है.

Bigg Boss 17: अंकिता ने सुशांत की आखिरी फोटो का किया जिक्र, कहीं ये इमोशनल बात

रिएलटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)  हर बार की तरह धमाकेदार शो साबित हो रहा है शो में हर दिन कुछ नया बवाल होता नजर आता है. वही शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मीडिया की सुर्खियों में नजर आ रही है. इस शो में वे अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोलती हुई नजर आ रही है. इतना ही नहीं, कई बार वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारें में भी बात करती है. वही, अब उन्होंने सुशांत के आखिरी पलों को याद किया है और बताया है कि उनकी हालत कैसी हो गई थी.


आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे  मुनव्वर फारूकी के साथ सुशांत सिंह राजपूत को याद करते दिखीं. इस दौरान अंकिता ने मुनव्वर को बताया कि जब मैंने सुशांत के निधन के बाद उसकी आखिरी तस्वीर देखी तो सब कुछ खत्म हो गया. उसने बहुत सारी फिल्में की और वो भी खत्म हो गईं. अंकिता ने बताया कि वह तस्वीर को वायरल होते हुए देखकर नाराज हो गई थीं. अंकिता ने खुलासा किया, ‘मैं सुन्न हो गई थीं. मेरे हाथ पांव ठंडे पड़ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि मानो वह सो रहा हो. मैं बस उस तस्वीर को देखती रह गई और सोचने लगी कि उसके दिमाग में कितना कुछ था. मैं उसे बहुत अच्छे से जानती थी. उसके दिमाग में बहुत कुछ रहा होगा लेकिन सब गायब हो गया. तब तुम कुछ भी नहीं हो, तुम सिर्फ एक शरीर हो.’

इसके आगे अंकिता ने सुशांत के परिवार की तारीफ करते हुए कहती है कि, ‘उसका परिवार बिहार में था. उनकी एक बहन अमेरिका में थी, दूसरी चंडीगढ़ में थी, और उनके पिता पटना और दिल्ली में थे. बहुत बहुत पढ़ा-लिखा परिवार. बहुत बुद्धिमान लोग है.’ अंकिता ने आखिर में यह भी बताया कि सुशांत बहुत इंटेलिजेंट था. वह आईआईटी का स्टूडेंट रहा था.


इससे पहले भी अंकिता लोखंडे ने शो पर उन दिनों को याद किया था, जब वह सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी और बताया था कि जब वह दूसरी एक्ट्रेसस के साथ इंटीमेट सीन किया करते थे तो उन्हे काफी बुरा लगता था. अंकिता ने बताया था कि पीके और शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत के रोमांटिक सीन्स देखने के बाद वह घर जाकर काफी रोई थीं. अंकिता ने खुलासा किया था कि इस दौरान सुशांत ने उनसे माफी मांगी थी.

Bigg Boss17: खानजादी पर फिदा हैं अभिषेक कुमार, मांग ली किस तो ईशा को हुई जलन

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बौस 17’ इन दिनों चर्चा में चल रहा है. शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. वही, अब तक ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. शो के प्रीमियर पर दोनों ने एक दूसरे पर कई बडे़ आरोप लगाए, लेकिन बिग बौस के घर में आते ही अभिषेक और ईशा एक दूसरे के करीब नजर आए हैं.

आप को बता दें कि ईशा के करंट बौयफ्रैंड समर्थ जुरैल की एंट्री से अभिषेक कुमार का ब्रैकडाउन भी लोगों ने देख लिया है. वहीं, अब अभिषेक कुमार को बिग बौस के घर में ही नया प्यार मिल गया. इन दिनों अभिषेक कुमार फिरोजा खान यानी खानजादी के आगेपीछे घूम रहे हैं. बीते दिन दोनों स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखे. अब वे घर वालों के सामने उसने माफी मांगते दिखे हैं. साथ ही किस मांगते हुए भी नजर आए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


‘बिग बौस 17’ का नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी मजेदार है. इस प्रोमो में अभिषेक कुमार का एक अलग ही रूप देखने के लिए मिल रहा है. इस शो में अभिषेक अब तक सिर्फ लड़तेझगड़ते ही दिखे हैं, लेकिन इस प्रोमो में उन का रोमियो वाला रूप दिख रहा है. प्रोमो में अभिषेक कुमार खानजादी के साथ खुल्लमखुल्ला फ्लर्ट कर रहे हैं. प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक किसी गलती पर खानजादी से सब के सामने माफी मांगते हैं. वह ऊपर सीढ़ियों पर चढ़ कर हाथ जोड़ लेते हैं. इस के बाद वे घर में इधरउधर खानजादी के आगेपीछे घूमते हैं. इस दौरान घर में सभी लोग अभिषेक को देखते रहते हैं.

प्रोमो में आगे देखने के लिए मिल रहा है कि अभिषेक कुमार की ये हरकतें ईशा मालवीय भी फुल नोटिस करती हैं, लेकिन वे कुछ बोलती नहीं. प्रोमो में ईशा की नजरें अभिषेक पर ही दिख रही हैं, लेकिन अभिषेक सबकुछ इग्नोर कर के खानजादी के पीछे हैं. प्रोमो के आखिर में अभिषेक खानजादी के लिए उठकबैठक भी करते हैं और बोलते हैं, ‘मैं कान पकड़ कर सौरी बोलता हूं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


इस पर खानजादी बोलती हैं, ‘अगर फिर से वही गलती की तो…’ तब अभिषेक बोलते हैं, ‘तो प्यार से आ कर गाल पर किस कर देना.’ अभिषेक की यह बात सुन कर सब कंटेस्टेंट्स हूटिंग करने लगते हैं, तो वहीं खानजादी के चेहरे पर भी स्माइल आ जाती है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें