⚲

Bigg Boss 16: अंकित के एविक्शन पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका, भड़के फैंस

टीवी का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है. सलमान खान के शो को लेकर खबर आई थी कि अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) से बेघर हो जाएंगे. यह एलिमिनेशन वोटिंग के आधार पर नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स ने शो में ‘कम योगदान’ के आधार पर किया है. अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chaha Choudhary) उनके गले लगकर फूट-फूटकर रोती दिखाई दीं. इस वीडियो को लेकर फैंस में भी काफी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने अंकित को लेकर सलमान खान को भी आड़े हाथों लिया.

बिग बॉस  में इस सप्ताह वोटिंग लाइन बंद रही. ऐसे में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स से किसी एक सदस्य का एलिमिनेशन करने के लिए कहा. बिग बॉस ने घरवालों से उस सदस्य का नाम लेने के लिए कहा, जिसका घर में सबसे कम योगदान रहा. ऐसे में सबने मिलकर अंकित गुप्ता का नाम लिया. शो के वायरल वीडियो में नजर आया कि अंकित गुप्ता के एविक्शन पर प्रियंका चाहर चौधरी फूट-फूटकर रोईं. वह उनसे बात करते हुए कांपती हुई भी नजर आईं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

अंकित के एविक्शन पर गुस्साए फैंस

‘बिग बॉस 16’ के इस वीडियो ने फैंस को भी नाराज कर दिया. एक यूजर ने अंकित के एविक्शन पर गुस्सा जताते हुए लिखा, “कर्म इन सबको मात देगा. सबसे घटिया सीजन था ये, सबसे घटिया मंडली के साथ. आपके लिए स्लो क्लैप है बिग बॉस.” वहीं एक यूजर ने प्रियंका चाहर चौधरी के लिए फिक्र जताते हुए लिखा, “मैं सच में रो गया। मेरा दिल टूट गया है. मैं इसे ऐसे नहीं देख सकती हूं.” वहीं एक यूजर ने प्रियंका की हिम्मत बढ़ाते हुए लिखा, “रो लो प्रियंका, क्योंकि इसके बाद तुम्हें हर किसी को रुलाना है. तुम भले ही भूल जाओ, लेकिन कर्म कुछ नहीं भूलता.

इनकी है स्क्रिप्टिड दोस्ती?

दरअसल, टीवी के इस रियलिटी शो का मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स सलमान खान के सामने एक-दूसरे की पोल खोलते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान घरवालों को बोलते हैं कि उन्हें उस कंटेस्टेंट का नाम बताना है जो रियल दोस्ती करते हैं साथ ही स्क्रिप्टिड दोस्ती करने वालों का भी नाम बताना है. इस दौरान अर्चना गौतम (Archana Gautam), टीना और शालीन की दोस्ती स्क्रिप्टिड बताती हैं. तो वहीं, अंकित गुप्ता (Ankit Gupta), निमृत कौर अहलूवालिया और साजिद खान (Sajid Khan) का नाम लेते हैं. इसी तरह बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट भी इस प्रक्रिया को पूरा करते हैं.

BB 16: अंकित गुप्ता के एविक्शन से भड़के दर्शक, शो ना देखने की धमकी

टीवी का कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) जब से टेलीकास्ट हुआ है तब से ही यह शो ट्विटर पर छाया हुआ है. लोग इस शो को काफी करीब से फॉलो कर रहे हैं और मेकर्स से लेकर कंटेस्टेंट्स की हर एक हरकत पर नजर बनाए हुए हैं. शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और इसमें अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) भी शामिल हैं. अंकित शो में ज्यादा कुछ करते नहीं हैं लेकिन उनके इसी अंदाज पर फैंस दीवाने हैं. वहीं, अब खबर आ रही है कि अंकित गुप्ता को इस हफ्ते बिग बॉस 16 से बाहर कर दिया जाएगा. इस एक खबर ने ट्विटर पर हंगामा मचा दिया है. अंकित गुप्ता के एविक्शन की खबर से फैंस काफी भड़क गए हैं और अब हर कोई मेकर्स पर अपनी भड़ास निकाल रहा है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

मेकर्स पर फूटा फैंस का गुस्सा

दरअसल, बीते कुछ हफ्तों की तरह इस बार भी बिग बॉस 16 में एलिमिनेशन टास्क के बाद वोटिंग्स लाइन्स को खोला नहीं गया. लेकिन गुरुवार की रात अचानक ही फैन पेज ने एक ट्वीट किया, जिसमें बताया गया कि इस हफ्ते घरवालों के फैसले के बाद अंकित गुप्ता को शो से बाहर कर दिया है. इस तरह अंकित गुप्ता के एविक्शन पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. ट्विटर पर ‘नो अंकित नो बिग बॉस’ ट्रेंड कर रहा है. फैंस मेकर्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए बोल रहे हैं कि शो में वोटिंग्स का झूठ नहीं रखना चाहिए. एक फैन ने लिखा, ‘हम कह सकते हैं कि यह शो का सबसे पक्षपातपूर्ण सीजन है. नो अंकित नो बिग बॉस।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘सिर्फ अंकित और प्रियंका के लिए शो देखते हैं. तुम मंडली को कोई नहीं देखना चाहता है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

एलिमिनेशन में आए थे ये कंटेस्टेंट्स

बता दें कि इस हफ्ते बिग बॉस 16 में चार कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन में अटक गए थे, जिसमें अंकित गुप्ता के अलावा, श्रीजिता डे, विकास मानकतला और टीना दत्ता शामिल थीं. विकास और श्रीजिता घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आए हैं लेकिन इन दोनों का खेल भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा.

BB 16: श्रीजिता ने टीना के खिलाफ उगला जहर, बोलीं- बहुत लोगों के घर तोड़े हैं

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16′ (Bigg Boss 16) ने अपना आधे से ज्यादा सीजन पूरा कर लिया है. टीवी के इस शो का 12वां हफ्ता चल रहा है, जिस वजह से अब घर के मौजूद कंटेस्टेंट्स भी गेम मोड में आ गए हैं. हर किसी की नजर शो की ट्रॉफी पर है और ऐसे में शो के कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने से भी पीछे नहीं रह रहे. बिग बॉस में टीना दत्ता और श्रीजिता डे (Sreejita De) की दोस्ती और फिर बदलते रिश्ते फैंस ने अच्छे से देखे हैं लेकिन अब श्रीजिता ने टीना दत्ता (Tina Dutta) के पर बड़ा इल्जाम लगाया है. श्रीजिता ने दावा किया है कि टीना दत्ता लड़कों के बिना नहीं रह पातीं. श्रीजिता की यह बातें सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स तक हैरान हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीना को बताया घर तोड़ने वाली

दरअसल, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें श्रीजिता सौंदर्या शर्मा के साथ बैठी हुई हैं और टीना के खिलाफ जहर उगल रही हैं. इस वीडियो में श्रीजिता टीना को घर तोडने वाली बताते हुए कहती दिख रही हैं कि लड़कों के अटेंशन के बिना रह नहीं पाती है वो बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है. खुद के घर इसीलिए नहीं बसा पाई अभी तक. आप अंदर से इतना नाखुश हों कि, लोगों को कूल डाउन करके उससे आपको खुशी मिलती है. वहीं, श्रीजिता की इस बात पर सौंदर्या भी सिर्फ हां में अपनी गर्दन हिलाती दिख रही हैं. बता दें कि टीना और श्रीजिता टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘उतरन’ में साथ नजर आ चुके हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दोस्त से दुश्मन बनीं टीना-श्रीजिता?

टीना दत्ता और श्रीजिता डे ने ‘बिग बॉस 16’ के घर में साथ एंट्री ली थी। दोनों साथ ही गेम खेल रहे थे लेकिन कुछ ही समय बाद श्रीजिता शो से बाहर हो गईं. लेकिन जब उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री मारी तो टीना को खूब खरी-खोटी सुनाई. श्रीजिता शो में आने के बाद से ही लगातार टीना को टारगेट कर रही हैं. वहीं, टीना भी इस बात का जवाब देती हैं. हालांकि, अब श्रीजिता की इस बात का घर में कितना बड़ा बखेड़ा होता है, यह तो देखने वाली बात है.

बिग बॉस ने पलटा गेम क्या अंकित को बचाने के लिए 25 लाख गवां देगी प्रियंका?

 बिग बॉस के घर में अब प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की दोस्ती पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. घरवालों से लेकर फैंस तक को यह लगता है कि प्रियंका, अंकित का केवल यूज कर रही है. ऐसे में आज प्रियंका के प्यार का इम्तिहान होने वाला है. बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चौधरी को बिग बॉस ने दो ऑपश्न दिए हैं या तो एक्ट्रेस प्राइज मनी में से 25 लाख रुपये वापस ला सकती हैं या अंकित गुप्ता को घर से बेघर होने से बचा सकती हैं. अब दर्शकों के मन में यह सवाल गूंज रहा है कि प्रियंका चौधरी किसे चुनने वाली हैं. आइए जानते हैं क्या एक्ट्रेस अपनी परीक्षा में पास हो सकेंगी?

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकित गुप्ता को चुनेंगी प्रियंका

बिग बॉस के इस नए प्रोमों में यह बात जाहिर नहीं की गई है कि प्रियंका, अंकित और 25 लाख में से किसे चुनने वाली हैं. हालांकि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि प्रियंका 25 लाख को ठुकरा देती हैं और अंकित गुप्ता को घर से बेघर होने से बचा लेंगी. बिग बॉस ने प्रियंका को कंफेशन रूम में बुलाकर कहा, ‘प्रियंका आप प्राइज मनी के 25 लाख वापस ला सकती हैं, अगर आप यहां मौजूद बजर दबाती हैं तो अंकित अभी के अभी शो से बाहर हो जाएंगे।’ जिसके बाद बिग बॉस 3 तक गिनती गाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

 

प्रियंका-अंकित को तोड़ना चाहती हैं अर्चना

इससे पहले अर्चना गौतम से अपनी प्लानिंग भी साफ कर दी है. अर्चना किसी भी तरह अंकित गुप्ता को बिग बॉस के घर से बाहर करना चाहती हैं. इसी वजह से उन्होंने घर के बाकी सदस्यों से हाथ मिला लिया है. नॉमिनेशन टास्क में भी घर के बाकी सदस्यों ने अर्चना का साथ देते हुए प्रियंका और अंकित को ही टारगेट किया, जिसके बाद घर से बेघर होने के लिए अंकित गुप्ता नॉमिनेट हो गए. अब देखना होगा कि क्या अर्चना अपने इस प्लान में सफल हो पाएंगी.

BIGG BOSS 16: शालीन को रोता देख पिघला EX वाइफ दलजीत का दिल, देखें वीडियो

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16‘ (Bigg Boss 16) का बीता एपिसोड काफी इमोशनल रहा। बीते एपिसोड में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को उनके घर से आई चिट्ठी पढ़ने के लिए मिली थी, जिसके बाद दोनों ही फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. शालीन अपने पापा के हाथ से लिखी चिट्ठी को पढ़ते वक्त काफी ज्यादा भावुक हो गए थे. सोशल मीडिया पर भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ. वहीं, अब शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शालीन के लिए प्यार जताया है. सोशल मीडिया पर दलजीत के इस नोट की काफी चर्चा हो रही है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

शालीन के लिए दलजीत का नोट

दरअसल, दलजीत कौर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शालीन भनोट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शालीन ‘बिग बॉस हाउस’ में अपने घर से मिली चिट्ठी पढ़ते दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ दलजीत ने लिखा, ‘शालीन, मैंने बहुत समय से बिग बॉस नहीं देखा है, लेकिन मैंने इस वीडियो को देखा. मैं आपको इस सफर के लिए शुभकामनाएं देती हूं. ईमानदार होकर खेलो. अपने दिल के साथ खेलो.’ बता दें कि शालीन भनोट और दलजीत कौर साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी था. हालांकि, आपसी तनाव के चलते दोनों ने कुछ सालों बाद तलाक ले लिया.

यहां देखें शालीन की बिग बॉस जर्नी

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

शलीन भनोट ने ‘बिग बॉस’ के घर में धाकड़ एंट्री ली थी लेकिन शो में आने के कुछ समय बाद ही उनका नाम सुंबुल तौकीर खान के साथ जुड़ने लगा. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी लेकिन शो से लेकर सोशल मीडिया तक पर दावा किया जाने लगा कि सुंबुल- शालीन को पसंद करती हैं, जिस वजह से कई बार यह बात घर का मुद्दा भी बनी. इस बीच, शालीन-टीना दत्ता के भी करीब आए. लेकिन शो के नौवे हफ्ते में आते-आते अकेले अपनी गेम खेल रहे हैं.

बिग बॉस 16: नॉमिनेशन के दौरान सुम्बुल से नाराज हुईं प्रियंका कहा- मगरमच्छ के आंसू

बिग बॉस 16 के नॉमिनेशन हमेशा ड्रामा का कारण बनते हैं. अब तो ओपन नॉमिनेशन हैं, इसलिए सबको पता है कि कौन किसे टारगेट कर रहा है. बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर बहुत सारा ड्रामा देखा जा सकता है. मंडली प्रियंका चाहा चौधरी को निशाने पर लेती नजर आ रही है. यह एमसी स्टेन है जो उसे यह कहते हुए नामांकित करता है कि उसे उसकी आवाज़ पसंद नहीं है, जबकि शिव ठाकरे कहते हैं कि वह ‘डबल ढोलकी’ है. वह बताता है कि उसके दोहरे मापदंड क्यों हैं. निमृत कौर अहलूवालिया ‘तमीज़’ के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि उनके पास इसमें से कुछ भी नहीं है. यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि सुम्बुल तौकीर खान किसे नामांकित करता है, लेकिन वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एक बड़े पैमाने पर लड़ाई में शामिल हो जाती है.

 

सुम्बुल और प्रियंका के बीच जबरदस्त लड़ाई-

सुम्बुल तौकीर खान ‘तमीज़’ के बारे में बात करते हैं और उल्लेख करते हैं कि कोई नहीं है और प्रियंका चाहर चौधरी आगबबूला हो जाती हैं. वह इमली स्टार के खिलाफ कुछ घटिया कमेंट्स करती है. वह बताती हैं कि सुम्बुल ‘मगरमच के आसू’ रोती थी, यानी नकली आंसू क्योंकि वह प्रतिभाशाली है. साजिद खान ने सुझाव दिया था कि उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी को कप्तान बनाना चाहिए. निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे ने इसका विरोध किया कि वे नहीं चाहते कि वह घर की कप्तान बने. वर्तमान में, तीन प्रतियोगी हैं जो कप्तान हैं – सुम्बुल तौकीर, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मॉर्निंग डांस को लेकर प्रियंका और अंकित में हुई लड़ाई-
इसके  बाद  72वें  दिन   की  सुबह डांस  सेशन  और  एक्सरसाइज  से  होती  है. सभी  घरवाले  डांस  के  साथ  एक्सरसाइज  को  एंजॉय  करते  हैं.  सुबह-सुबह  प्रियंका  और  अंकित  के  बीच  डांस  करने को  लेकर  बहस  हो  जाती है. इसके  बाद  अंकित  प्रियंका  से  उनकी  टोन को  लेकर  बात  करते  हैं  तो  प्रियंका  कहती  हैं  कि  मेरा  टोन  ही ऐसा तो  मैं  क्या  करूं.  इसके  बाद  अंकित  प्रियंका  को  प्यार  से  सॉरी  भी  बोल  देते  हैं  और  बाद  में  गले  भी  लगाते हैं.

बिग बॉस 16: घर में कप्तान बनने की जंग, साजिद की मंडली के हाथ में आया पूरा खेल

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉग’ का 16वां सीजन चल रहा है और रोजाना इस शो में किसी न किसी वजह से हंगामा देखने को मिल रहा है. शो के नौ हफ्ते पूरे हो गए हैं और अब घर में दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी हो गई है. इस वजह से खेल और थोड़ा सख्त हो गया है. घर में सभी की नजरें ट्रॉफी पर तो बनी हुई हैं लेकिन घर में अब हर कोई कंटेस्टेंट कैप्टन भी बनना चाहता है. बीते हफ्ते घर में अंकित गुप्ता कैप्टन बने और इस हफ्ते कैप्टेंसी के टास्क में काफी सारा बवाल देखने को मिलेगा. हैरानी की बात यह है कि इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में तीन कैप्टन होंगे और इस टास्क की कमान साजिद की मंडली के हाथ में होगी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इन पांच के बीच हुआ कैंप्टेंसी टास्क

दरअसल, शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें ‘बिग बॉस’ की तरफ से घरवालों को कैप्टेंसी का टास्क दिया गया है और इस टास्क के जरिए पहली बार घर में तीन कैप्टन होंगे. मजेदार बात यह है कि कैप्टन का चुनाव साजिद खान और शिव ठाकरे की मंडली मिलकर करती है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैप्टेंस का टास्क घर के पांच सदस्यों के बीच होता है, जिसमें सुंबुल, शालीन, सौंदर्य, प्रियंका और टीना होते हैं. इन पांचों को घरवाले अपने वोट के आधार पर चुनते दिख रहे हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

साजिद खान की मंडली के हाथ में पूरा खेल

इस टास्क की शुरुआत में एमसी स्टैन, सुंबुल, शालीन और टीना का नाम लेते हैं. वहीं, निमृत और अब्दु, प्रियंका को कैप्टन नहीं बनाने की बात करते हैं. इसके बाद आगे अर्चना आती हैं और वह कैप्टेंसी के लिए प्रियंका, सौंदर्या और शालीन का नाम लेती हैं, जिस वजह से सुंबुल भड़क जाती हैं.  इसके बाद सुंबुल और अर्चना के बीच जमकर बहस होती है। सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ का यह लेटेस्ट प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने इस टास्क में बिग बॉस को बायस्ड तक बताया है.

बिग बॉस 16 : टास्क के दौरान प्रियंका पर यूं चिल्लाए अंकित, देखें वीडियो

बिग बॉस 16: घर में नए कप्तान बने अंकित गुप्ता ने अपना खेल पूरी तरह से बदल दिया है और उनके प्रशंसकों को अभिनेता के इस नए वर्ज़न से प्यार हो गया है. और अब लैटस्ट प्रोमो में, हम अंकित गुप्ता को प्रियंका चाहर चौधरी पर चिल्लाते हुए देखते हैं, जब हर कोई एक-दूसरे पर टूट पड़ता है और प्रियंका मंडली के खिलाफ जाती है. निमृत कौर अहलूवालिया ने अंकित को निशाना बनाते हुए  दावा किया कि वह प्रियंका की वजह से कभी फेयर नहीं खेलेंगे। टास्क के दौरान आप सभी को एक-दूसरे पर कूदते हुए देख सकते हैं और प्रियंका अपनी ऊंची आवाज में अंकित को मंडली की गलती समझाने के लिए आती है.

नए प्रोमो में अंकित गुप्ता ने प्रियंका चौधरी पर भड़के: 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकित सभी को शांत करने की कोशिश करता है क्योंकि वह यह समझने के लिए कार्य का संचालक है कि क्या गलत हुआ लेकिन प्रियंका चिल्लाती रहती है और अंकित गुस्से में उससे कहता है कि अगर वह अपना मुंह बंद रख सकती है तो ही वह कुछ कह सकता है और यह जवाब अंकित को पसंद आया है शो के दर्शक और वे पहली बार गुस्सा होते देख खुश हैं. अंकित गुप्ता ने अपना खेल 360 डिग्री बदल दिया है और दर्शक उन्हें पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या यह अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती का अंत है?

निराश हुए फैंस: 

 

कुछ दिनों से अंकित गुप्ता और प्रियंका के बीच काफी झगड़े हो रहे हैं और प्रियंका के फैंस उनकी लगातार लड़ाई को देखकर बेहद निराश, और केवल उम्मीद कर रहे हैं कि उनके रिश्ते में सब कुछ बेहतर हो. बिग बॉस के साथ इमोशनल कन्फेशन के दौरान प्रियंका को दिल खोलकर रोते हुए देखा गया था और उन्हें चिंता थी कि अंकित के लिए ओवर प्रोटेक्टिव नेचर बाहरी दुनिया में उनकी छवि कैसे खराब कर रहा है.

बिग बॉस 16: अर्चना ने ’50 शेडस ऑफ ग्रे’ के हीरो से की अंकित की तुलना

बिग बॉस 16 गेम में 360 डिग्री का बदलाव देखा गया है. लंबे समय बाद चार लोगों की टीम में से कोई घर का कप्तान बना है. अंकित गुप्ता ने कप्तानी का कार्य जीता और घर के नए राजा बने.  वह अब राज करने जा रहे है. बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता का सफर धीमा और स्थिर रहा है, अब वह खुलने लगे  है. उन्हे इतना पसंद किया जा रहा है की अर्चना गौतम ने उनकी तुलना 50 शेड्स ऑफ ग्रे के जेमी डोनर्न से भी कर दी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना को लगता की अंकित जेमी डोनर्न की तरह दिखते है:

ऐसा तब होता है जब अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता के बारे में चर्चा कर रही होती है. अर्चना कहती है की अगर उन्हे अंकित जैसा आदमी उनकी जिंदगी में मिले तो वह क्या करेंगी. वह इसे सुनती है और कहती है की अगर ऐसा हर रात होता है तो वे नशे में हो जाएंगे और शरारती बात करेंगे. वह ऐसा कार्य करता है जैसे वह चाबुक मार रहा हो. इसके बाद अर्चना इसमे शामिल हो जाती है. वह कहती है, ‘मैं इसके साथ ठरकी हो रखी हु’ और खूब हस्ती हूं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)

घरवालों पर भड़कीं अर्चना:

बिग बॉस के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया के चक्कर काट रहा है. इस वीडियो के मुताबिक, अर्चना घरवालों की क्लास लगाती नजर आ रही है. अर्चना सभी को रोटियां बर्बाद करने को लेकर डांट रही हैं. अर्चना ने रूम में आकर सभी पर उंगली उठाते हुए कहा- रोटियां रखी हुई हैं, कम से कम ये देख लेना कि आप जो लोग रोटी बचाते हो, वो कितनी बेकार तरीके से रखी हुई है. किसी-किसी को रोटियां मिलती भी नहीं है. यहां तक कि दाल सबकुछ रखी हुई है

बिग बॉस 16: परेशान होकर घर छोड़ेंगे Mc स्टेन, 2 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार!

टीवी का सबसे विवादित रीऐलिटी शो बिग बॉस 16 में आए दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. सलमान खान के इस शो में अब अंकित गुप्ता का राज कायम हो गया है. बीते दिन कैप्टन्सी को लेकर एक टास्क हुआ जिसमे शालिन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर खान ने हिस्सा लिया. वहीं बाकी घरवालों ने इन सभी की मदद की. इस दौरान शालिन, प्रियंका और अंकित ने ग्रुप बनाकर पहले राउन्ड में सुंबुल तौकीर को टार्गेट किया और उन्हे इस कार्य से बाहर कर दिया. बता दे लास्ट में अंकित गुप्ता ने सभी को हराकर कप्तानी अपने नाम कर ली. इस बीच एमसी स्टेन अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए है. उन्होंने शो को लेकर ऐसी बात कह दी है की उनके फैंस परेशान हो गए है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MC STΔN 💔 (@m___c___stan)

बिग बॉस छोड़ देंगे एमसी स्टेन:

दरअसल, निमृत कौर, शिव ठाकरे, अबदू रोजिक एक दूसरे से बात कर रहे थे. इस दौरान एमसी स्टेन, निमृत से कहते है की वो ये शो छोड़ देंगे. उनका यहां मन नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा की वो 2 करोड़ रुपए देकर इस शो से बाहर हो जाएंगे. इस दौरान निमृत उन्हे समझाती नजर आई. बता दे की इससे पहले भी कई बार एमसी स्टेन शो छोड़ेंने की बात कर चुके है. हालंकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ की वो बिग बॉस 16 को छोड़ेंगे या नहीं.

अंकित गुप्ता ने तोड़ा सौन्दर्या शर्मा का दिल:

 

अंकित गुप्ता की वजह से सौन्दर्या शर्मा का दिल टूट गया है. दरअसल, कप्तान बनने के बाद अंकित को किसी दो सदस्य को नॉमिनटीऑन से बचाना था. इस दौरान उन्होंने प्रियंका चाहर और साजिद खान का नाम लिया. वहीं अंकित का ये फैसला सौन्दर्या को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. सौन्दर्या ने कहा की अंकित को कप्तान का टास्क जीतने में बहुत मेहनत की थी. इसके बाद भी अंकित ने नॉमिनटीऑन से उन्हे सेफ नहीं किया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें