⚲

शूटिंग के दौरान गुस्से में आई ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस, जानें क्यों

भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में अपने सलीके वाली बिहेवियर को लेकर फेमस शुभी शर्मा को भी गुस्‍सा आता है. वो भी तब, जब वे फिल्‍म के सेट पर फिल्‍म की शूटिंग में हो. हम बात कर रहे हैं फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ की जिस के सेट पर शुभी शर्मा को एक दिन  गुस्‍सा आ गया.

इस वजह से आया गुस्सा…

दरअसल हुआ यूं कि वे इस फिल्‍म की शूटिंग गुजरात में कर रही थी. इसी बीच एक दिन वे अपनी शूटिंग को लेकर सेट पर सुबह 7 बजे पहुंच गईं और तमाम चीजों के बाद अपनी बारी का इंतजार करने लगी. मगर उन्‍हें कहां पता था कि उनका यह इतंजार लंबा चलेगा और उन्‍हें पूरे दिन हर बार मेकअप में बस तैयार होकर बैठना पड़ेगा. बस क्‍या था उन्‍हें गुस्‍सा आ गया. हालांकि ऐसे मौके उनके साथ शायद पहले कभी नहीं आये थे.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी फिल्मों की अश्लीलता को लेकर इस एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

शुभी ने दिया ये बयान…

इस घटना को लेकर शुभी शर्मा ने कहा कि यह घटना मेरे लिए यादगार बन गई. शूटिंग के दौरान मुझे जिस दिन पूरे दिन इंतजार करना पड़ा था, उस दिन सेट पर एक्‍शन सीक्‍वेंस शूट हो रहे थे. फिर भी मैं अपने समय से सुबह 7 बजे वहीं थी. मुझे बार-बार कहा जा रहा था कि आप रेडी रहिये, नेक्‍स्‍ट सीन आपका ही है. मगर मेरा सीन रात 8 बजे हुए है. इससे दिन भर मुझे गुस्‍सा आता रहा है, लेकिन मैंने रिएक्‍ट नहीं किया. क्‍योंकि मैंने सोचा जब मैंने उनकी ये फिल्‍म साइन की है, तो यह वक्‍त उन्‍हीं का है. मगर एक कलाकार के रूप में मैं चिढ़ भी रही थी और मुझे हंसी भी आ रही थी. मेरे साथ आज तक ऐसा कभी हुआ नहीं था, इसलिए यह मेरे लिए अनोखा अनुभव था.

शुभी ने की ये अपील…

वहीं, शुभी शर्मा ने इस घटना को शेयर करते हुए अपनी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ को प्‍यार देने के लिए दर्शकों से भी अपील की और कहा कि मेरी फिल्‍म 21 फरवरी को बॉक्‍स ऑफिस पर आ रही है. आप इसे पूरे परिवार के साथ जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- साउथ की ये सुपरहिट एक्ट्रेस करेंगी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री, खेसारीलाल यादव के साथ बनेगी जोड़ी

बता दें कि रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट (निशांत उज्‍जवल) और बुल्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘एक साजिश जाल’ के निर्माता बाबू त्‍यागी व संजय अग्रवाल, सह-निर्माता मनीष चतुर्वेदी और निर्देशक एम आई राज हैं. फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, पूजा गांगुली और शुभी शर्मा के साथ मनीष चतुर्वेदी, अयाज खान, शमीम खान, दीपक सिन्‍हा, महेश आर्चाय, धामा वर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म की कहानी मनोज कुशवाहा और संगीत मधुकर आनंद का है. फाइट इकबाल हुसैन का है. पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं. गीत आजाद सिंह और प्‍यारेलाल यादव का है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्‍ता और रामदेवन हैं.

भोजपुरी फिल्मों की अश्लीलता को लेकर इस एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी बात

बतौर रंगमंच कलाकार से अदायगी की दुनिया में कदम रखने वाली भोजपुरी अभिनेत्री श्यामली आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं.

बिहार के छोटे से शहर आरा में जहां अधिकांश परिवार अपने बेटेबेटियों को आइएएस और इंजीनियर बनाना चाहते हैं, वहीं किसी रंगमंच से जुड़ना और बतौर भोजपुरी अभिनेत्री खुद को स्थापित करना आसान भी नहीं. वह भी तब जब नातेरिश्तेदार मजाक उड़ाते हों, समाज के चंद लोग फब्तियां कसते हों.

मगर झारखंड के लोहरदगा में जन्मीं और बिहार के आरा में पलीबड़ी श्यामली का परिवार कहीं न कहीं रंगकर्म से जुड़े थे और तभी श्यामली को अपने सपनों को पंख देने में कोई परेशानी नहीं आई.

ये भी पढ़ें- साउथ की ये सुपरहिट एक्ट्रेस करेंगी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री, खेसारीलाल यादव के साथ बनेगी जोड़ी

अभिनय का जलवा

भोजपुरी, मैथिली सहित कई भाषाओं  की अलबमों में अभिनय का जलवा बिखेरनी वाली श्यामली को पहचान मिली हर्ष जैन की भोजपुरी फिल्म ‘माई तोहरे खातिर से’. इस से पहले श्यामली ने मुख्य अलबम ‘ओढ़नियां वाली’, ‘हाय रे होंठ लाली’, ‘तोहार जोड़ केहू नईखे’ से खूब नाम और पैसा कमाया.

भोजपुरी की कई मशहूर फिल्मों में काम करने वाली श्यामली ने फिर पीछे मुङ कर नहीं देखा और एक से बढ कर एक हिट फिल्म देती रहीं. ‘टूटे न सनेहिया के डोर’, ‘हमार घरवाली’, ‘देश में लौटल परदेशी’, ‘बाबुल के घर’ में उन्होंने अपने अभिनय से जम कर शोहरत बटोरी.

shymali-srivastav-bhojpuri

फिल्मों में अश्लीलता क्यों

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर श्यामली ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया था कि लोग भोजपुरी फिल्मों की हीरोइनों को समाजिक जीवन में अजीब निगाहों से देखते हैं और कभीकभी तो भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री बताने में शर्म महसूस होती है.

श्यामली भोजपुरी फिल्मों में परोसी जा रही अश्लीलता का विरोध करती नजर आती हैं और फिल्म बोल्ड बनाने के लिए काम कर रही अभिनेत्रियों को वैस्टर्न ड्रैस पहनने को अनावश्यक मानती हैं.

जब दर्शकों को ही पसंद हो अश्लीलता

मगर सच तो यह भी है कि भोजपुरी फिल्मों के अधिकतर गाने जो द्विअर्थी बोलों से भरे रहते हैं, का ऐसा भी दर्शक वर्ग है जिन्हें यही सब पसंद है.

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में श्यामली ने यह जरूर बताया था कि हाल के दिनों में बन रहीं अधिकतर भोजपुरी फिल्में कतई साफसुथरी नहीं हैं.

‘खेला’, ‘रंगदार राजा’, ‘बलमा बिहारवाला’ उन की जल्द प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड

परिवार का सहयोग

श्यामली ने भले ही खुद की पहचान अपने मातापिता की कोशिशों व सपोर्ट से बनाई हो, पर एक छोटे से शहर में रहते हुए भी अपने सपनों को मनमुताबिक पंख किस तरह दिया जाता है, यह कोई श्यामली से सीखे.

हां, भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता से टौलीवुड जरूर बदनाम है पर जब यह मांग दर्शक ही करे तो निर्मातानिर्देशक आखिर कर भी क्या सकते हैं?

साउथ की ये सुपरहिट एक्ट्रेस करेंगी भोजपुरी फिल्मों में एंट्री, खेसारीलाल यादव के साथ बनेगी जोड़ी

भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारीलाल यादव के साथ नई हीरोइन सहर आफसा नजर ने अपनी अदाकारी दिखाई है. सहर आफसा बैंगलोर की रहने वाली हैं और पहले उनका भोजपुरी से कोई रिश्ता नहीं था. अब वह यशी फिल्म्स, अभय सिन्हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में पहली बार काम कर रही है. साउथ की रहने वाली अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर रही. इस विषय में सहर आफसा से हुई बातचीत के प्रमुख अंश-

सवाल. साउथ से भोजपुरी फिल्मां में काम करने का ख्याल कैसे आया?

भोजपुरी फिल्म में अभिनय के बारे में कभी सोचा नहीं था. सच तो यह है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत जानकारी भी नहीं थी. मैं यशी फिल्म्स के अभय सिन्हा से मिली. वह फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को लेकर कलाकारों की तलाश कर रहे थे. मेरे फोटो उनको अच्छे लगे. उनको मेरे जैसा ही फेस अपनी फिल्म के लिये चाहिये था. इस तरह से मेरी शुरूआत हुई. इस फिल्म के साथ ही मुझे भोजपुरी फिल्मों के बारे में पता चल सका.

ये भी पढ़ें- जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं ये बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस

सवाल. फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में आपका किरदार क्या है?

फिल्म में मैं डॉक्टर का किरदार निभा रही हॅू. फिल्म में मेरे किरदार का नाम डॉ. पल्लवी है. जो एक शहर से चल कर दूसरे शहर में आती है. फिर यहां बहुत कुछ होता है. अपने किरदार को लेकर इतना कहूंगी कि फिल्म में मेरा किरदार मुझे पसंद है, जो दर्शकों को इमोशनल करने वाली है. पहली फिल्म की नाते मुझे इससे काफी एक्सपैक्टेशन भी हैं.

सवाल. आपके लिये इस फिल्म में काम करना सरल कैसे हुआ?

फिल्म के निर्देशक अभय सिन्हा ने मुझे बहुत सपोर्ट किया. उनके साथ निर्माता निशांत उज्जवल ने भी मुझे इंडस्ट्री और यहां काम करने के कल्चर को लेकर मुझे अवेयर किया. यह इंडस्ट्री अभी ग्रो कर रही है. ऐसे में उनके साथ मेरी डेब्यू शानदार रही है. इस फिल्म से जुडे सभी लोगो का सपोर्ट और प्यार इतना मिला. ऐसे में कभी कोई परेशानी नहीं आई. मैं साउथ से हूं, तो भोजपुरी में मुझे सेट पर शुरू में दिक्कतें आती थी. तब खेसारीलाल यादव ने मेरी बहुत मदद की. वे मुझे हर चीज को डिटेल में बताते और समझाते थे. उन्होंने मुझे सेट पर सहज होने में बेहद सपोर्ट किया.

सवाल. भोजपुरी में आगे कौन सी फिल्म कर रही हैं?  

अगर अच्छी कहानी मिली तो भोजपुरी में मैं आगे भी काम करूंगी. नर्माता अभय सिन्हा और सह निर्माता निशांत उज्जवल की फिल्म ‘घातक‘ कर रही हॅू. जिसके निर्देशक टीनू वर्मा और हीरो पवन सिंह है. इसके अलावा मेरी तेलगू और कन्नड़ में फिल्में रिलीज हो चुकी है. मार्च में एक फिल्म आने वाली है.

ये भी पढ़ें-  भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो

सवाल. भोजपुरी फिल्मों में दिखाया जाने वाले ग्लैमर दूसरी फिल्मों से अलग है क्या ?

हर फिल्म में ग्लैमर होता है. ग्लैमर दर्शको को सिनेमा हाल तक लाता है. जहां वह फिल्मों के द्वारा दिये जाने वाले सामाजिक संदेशों को समझते है. फिल्में दर्शको को ध्यान में रखकर बनती है.

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर की ऐसी बोल्ड फोटो, देखकर फैन्स भी हो गए दंग

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं. अब मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटो में बोल्डनेस का ऐसा तड़का लगाया है कि आप भी देखकर चौंक जाएंगे.

दरअसल, मोनालिसा ने जो फोटो शेयर की है वो एक पूल के पास है. मोनालिसा ने इस दौरान हौट आउटफिट पहना है जो उनकी बोल्डनेस को और बढ़ा रहा है. भोजपुरी क्वीन की इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सचमुच डर गई थी – रितु सिंह

 

View this post on Instagram

 

Optimism Is A Happiness Magnet … #goodmorning #thursday #vibes #fhm #magazine #shoot #bts #throwback

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

इससे पहले ब्लैक बिकिनी में मचाया धमाल…

 

View this post on Instagram

 

Peace , Love 💓 , Nature and Bikinis 👙🥰….

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा ने इससे पहले ब्लैक बिकिनी में एक फोटो शेयर की थी. एक्ट्रेस की इस फोटो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी.

ये भी पढ़ें- इस बड़े भोजपुरी अभिनेता ने किया आर्यन पांडे को पर्सनल पीआरओ के तौर पर साइन, पढ़ें खबर

बिग बौस में आने के बाद मोनालिसा का हुआ ट्रांसफौर्मेशन…

मोनालिसा, बिग बौस में भी आ चुकी हैं. शो में उनकी और विक्रांत की शादी भी हुई थी. मोनालिसा और विक्रांत ने शो से बाहर आकर फिर घर बसाया. मोनालिसा भले ही इस शो की विनर नहीं रहीं, लेकिन शो से बाहर आने के बाद वह काफी बदल गईं. मोनालिसा अब पहले से काफी ग्लैमरस और हौट हो गई हैं.

इतना ही नहीं, मोनालिसा खुद को फिट रखने के लिए जिम भी जाती हैं. वह अपने वर्कआउट की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

Its Beginning To Look A Lot Like 🤷‍♀️… #saturdayvibes #saturdaymood

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

बता दें कि मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है. फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- निरहुआ और आम्रपाली की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर लौंच, खतरनाक लुक में दिखेंगे ये विलेन

इन दिनों मोनालिसा शो ‘नजर’ में काम कर रही हैं. इस शो में वह डायन का किरदार निभा रही हैं. मोनालिसा के काम को काफी पसंद किया जा रहा है.

इसके अलावा इन दिनों वह एक कौमेडी शो में भी बतौर जज के तौर पर नजर आ रही हैं.

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने रेड साड़ी में शेयर की अपनी ऐसी फोटोज, नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. अब हाल ही में मोनालिसा ने रेड साड़ी में अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. मोनालिसा इस साड़ी में बेहद सुंदर लग रही हैं. साड़ी के साथ मोनालिसा ने सिंपल रेड बिंदी लगाई है जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है. फैन्स को भी मोनालिसा का ये अवतार बेहद पसंद आ रहा है तभी सभी कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी अवॉर्ड शो: सनी लियोनी के ठुमके पर झूमा सिंगापुर

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️🥰….

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

वैसे मोनालिसा जितनी खूबसूरत इंडियन आउटफिट में लगती हैं उतनी ही हौट वे वेस्टर्न आउटफिट्स में लगती हैं.

इससे पहले बाथटब का वीडियो हुआ था वायरल…

 

View this post on Instagram

 

Candles, Music , Bubbles, Bliss … #shoot #workmodeon #nazar #upcoming #waterbaby

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

ये भी पढ़ें- भोजपुरी डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनीं चांदनी सिंह, देखें ग्लैमरस फोटोज

मोनालिसा ने कुछ दिनों पहले अपना बाथटब का वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था. मोनालिसा का ये बाथटब वीडियो शो ‘नजर’ से था. लेकिन मोनालिसा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी.

मोनालिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वो शो नजर में काम कर रही हैं. इस शो में मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं. मोनालिसा के इस करेक्टर को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

वैसे बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Dreaming …. 🤷‍♀️🏊‍♀️

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है. भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस है. फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी एक्टर रवि किशन की खूबसूरत बेटी ने इस फिल्म में किया डेब्यू, ट्रेलर हुआ लौन्च

बता दें कि मोनालिसा बिग बॉस में आने के बाद से काफी बदल गई हैं. बिग बॉस से आने के बाद मोनालिसा और ग्लैमरस हो गई हैं. इसके साथ ही वो खुद को फ़िट रखने के लिए वर्कआउट भी करती हैं.

गौरतलब है कि बिग बॉस में ही मोनालिसा ने विक्रांत से शादी की थी. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और प्रोफेशनली भी दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें