⚲

जिम में पसीना बहाती भोजपुरी की दिलकश हसीना, नाम है पूनम दुबे

भोजपुरी सिनेमा में फिटनैस और खूबसूरती के मामले में सब से ज्यादा संजीदा हीरोइन पूनम दुबे अपने लुक को ले कर काफी चर्चा में रहती हैं. जिम में पसीना बहाते हुए उन के फोटो और वीडियो अकसर सोशल मीडिया में चर्चा की बात होते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Dubey (@poonamdubeyofficial)

खुद को चुस्तदुरुस्त रखने के लिए पूनम दुबे अपने वर्कआउट पर खासा ध्यान देती हैं. वे अपनी फिगर और अदाओं से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. पूनम दुबे से उन के फिटनैस सीक्रेट्स के बारे में काफी लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप की फेवरेट ऐक्सरसाइज कौन सी है?

मैं एयर बाइक, लैग्सअप स्ट्रेट आर्म क्रंच, लाइंग लैग रेसेज, वाल सिट, स्ट्रेट लैग पुल्स, पुशअप, डंबल्स, स्क्वैट्स, साइकिलिंग जैसे वर्कआउट और ऐक्सरसाइज करती हूं. इस के अलावा ऐक्सपर्ट की सलाह के हिसाब से भी कुछ वर्कआउट और ऐक्सरसाइज करती हूं. मैं सारे कार्डियो स्क्वैट्स, पुलअप्स, पुशअप्स और फंक्शनल प्रैक्टिस करती हूं.

सोशल मीडिया पर अकसर आप के जिम में वर्कआउट करते हुए फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस लिहाज से आप एक दिन में कितनी देर तक ऐक्सरसाइज करती हैं?

देखिए, सोशल मीडिया पर वर्कआउट और ऐक्सरसाइज के फोटो शेयर करने का मेरा मकसद सुर्खियां बटोरना नहीं होता है, बल्कि मैं वर्कआउट और ऐक्सरसाइज के फोटो सोशल मीडिया पर इसलिए शेयर करती हूं कि मेरे जैसी लड़कियां जो खुद को फिट रखना चाहती है या ग्लैमर की दुनिया में आना चाहती हैं, वे मेरे इन स्टैप्स से सीख ले कर आगे बढ़ें. जहां तक ऐक्सरसाइज पर टाइम खर्च किए जाने का सवाल है, तो मैं सुबह टहलने से ले कर वर्कआउट और ऐक्सरसाइज पर डेढ़ से 2 घंटे लगाती हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam dubey (@stay_fitwithpoonam)

आप जब शूटिंग पर होती हैं या ट्रैवलिंग करती हैं, तो अपनी फिटनैस को कैसे बनाए रखती हैं?

अगर आप को जिम जाने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप घर पर ही वर्कआउट कर सकती हैं. आप कुरसी पर बैठ कर ऐक्सरसाइज कर सकती हैं. सीढि़यां चढ़ कर वर्कआउट कर सकती हैं.

जिम न जा पाने की हालत में मैं रनिंग का सहारा लेती हूं. अगर आप रोजाना रनिंग करेंगे और हैल्दी डाइट लेते हैं तो भी आप फिट और हैल्दी रह सकते हैं.

जब मैं शूटिंग पर रहती हूं, तब खुद को तनाव से भी मुक्त रखती हूं और मेरी कोशिश रहती है कि ज्यादा से पानी, फलों के जूस और फलों का ही सेवन करूं.

जिम में आप किस तरह के जूते, कपड़े वगैरह का इस्तेमाल करती हैं?

मैं जिम के दौरान नौर्मल फिटिंग के कपड़े पहनती हूं, साथ ही ट्रेनिंग जूते, शेकर और पानी की बोतल, रिस्ट बैंड, तौलिए का उपयोग करना नहीं भूलती हूं. आसपास के शोर से बचने के लिए हैडफोन या ईयरफोन का भी इस्तेमाल करती हूं.

एक फिट बौडी के लिए हैल्दी मैंटल हैल्थ का होना कितना जरूरी है, इस के लिए आप क्या करती हैं?

मैं मैंटल हैल्थ के लिए खुद को टैंशन से दूर रखती हूं, खूब खुश रहने की कोशिश करती हूं और खाली समय में मां और भाई के साथ परिवार में ऐंजौय करती हूं.

आप अच्छी डाइट किसे मानती हैं?

मैं शाकाहारी हूं. मैं ब्रेकफास्ट में ढेर सारे फल लेती हूं. लंच में सलाद, दाल, चावल, पनीर और दही लेती हूं, जबकि डिनर में हरी सब्जी, स्प्राउट्स और पनीर को शामिल करती हूं. मेरे सुबह के नाश्ते में अंकुरित बीजों की मात्रा भरपूर होती है, जिस में विटामिन और खनिज की भरमार होती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam dubey (@stay_fitwithpoonam)


आप की खूबसूरती और चमकती त्वचा का राज क्या है?

सुबह जब मैं वर्कआउट और ऐक्सरसाइज कर चुकी होती हूं, तो नीबू पानी और जूस लेती हूं. मैं स्किन की चमक बनाए रखने के लिए खूब पानी पीती हूं. इस से मुझे अपनी ऊर्जा को बूस्ट करने में मदद मिलती है.

मेरा खाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जिस से मुझे पूरी एनर्जी  मिलती है. कभीकभी कुनकुने पानी और नीबू के रस के साथ शहद भी इस्तेमाल करती हूं.

क्या सेहतमंद और फिट रहने का ताल्लुक अच्छी नींद से भी है?

बिलकुल है. हैल्दी रहने का एक राज अच्छी नींद में भी छिपा है, इसलिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी हो जाता है. रात को अच्छी नींद आए, इस के लिए मैं कुछ देर किताबें पढ़ती हूं और कुछ अच्छे गाने सुनती हूं.

आप अपने ‘सरस सलिल’ के पाठकों को कोई फिटनैस सलाह देना चाहेंगी?

आप की फिटनैस आप के रसोईघर से आप के पेट में जाती है. ऐसे में यह खयाल रखें कि आप अपनी डाइट में जो भी ले रहे हैं, वह आप की फिटनैस को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है, इसलिए अगर आप फिट और चुस्तदुरुस्त रहना चाहते हैं, तो खाने में हैल्दी चीजों का इस्तेमाल ही करें.

जब आप ऐसा करेंगे, तो खुद को फिजिकली और मैंटली काफी फिट पाएंगे. मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए हर किसी को अपने लाइफस्टाइल को सही रखना चाहिए.

हीरोइन प्रीति शुक्ला के दर्शक हुए दीवाने, महिला प्रधान फिल्में छोड़ रही हैं छाप

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों फिल्मों की कहानियां दर्शकों की पसंद और नापसंद को ध्यान में रख कर ही लिखी जा रही हैं. महिला प्रधान फिल्म ‘फुलवा’ का जब ट्रेलर लौंच हुआ, तो फिल्म की हीरोइन प्रीति शुक्ला की ऐक्टिंग के साथसाथ फिल्म के कहानी के लिए दर्शकों का जबरदस्त रिस्पौंस देखने को मिला.

यूट्यूब पर एंटर 10 रंगीला के औफिसियल चैनल पर भोजपुरी फिल्म ‘फुलवा’ को लौंच किया गया, जिस में मुख्य भूमिका में खूबसूरत हेरोइन प्रीति शुक्ला के साथ प्रवेशलाल यादव और रितेश पांडे भी नजर आएंगे.

इस फिल्म की कहानी एक लड़की के जीवन और उस के संघर्ष पर आधारित है, जिस की पढ़ाई के संघर्षों और उस की सफलता को खूबसूरती से फिल्माया गया है. फिल्म में प्रीति शुक्ला को भरपूर ऐक्शन करते हुए भी देखा जा सकता है, साथ ही वे फिल्म में रोमांस करती हुई भी देखी जा सकती हैं.

बचपन में शादी फिर पति की मौत और फिर कलक्टर बनने के लिए मेहनतमजदूरी करते हुए प्रीति शुक्ला दर्शकों पर अलग ही छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं. कलाकार किरण यादव ने भी अपनी शानदार ऐक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लिया है.

ये कलाकार आएंगे नजर

भोजपुरी फिल्म ‘फुलवा’ में रितेश पांडेय, प्रवेशलाल यादव और प्रीति शुक्ला के अलावा किरण यादव, माया यादव, दीपक सिन्हा, प्रेम दुबे सहित कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. इस फिल्म के निर्माता मनीष जैन, मिश्रकेशी जैन और मंजुल ठाकुर हैं, जबकि इस के निर्देशक अनिल नैनन हैं. फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी और समर्थ चतुर्वेदी ने लिखी है, जबकि इस की पटकथा और संवाद अरविंद तिवारी के लिखे हुए हैं. फिल्म का संगीत मधुकर आनंद और सीबी दिनेश ने दिया है, जबकि गीत प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा, अरविंद तिवारी और सत्य सावरकर ने लिखे हैं.

प्रीति शुक्ला की ऐक्टिंग की हो रही सराहना

यूट्यूब पर एंटर 10 रंगीला के औफिसियल चैनल पर भोजपुरी फिल्म ‘फुलवा’ का ट्रेलर लौंच होने के बाद कमैंट बौक्स में परेश सारश्वत नाम के एक दर्शक नें लिखा है, ‘हमेशा की तरह आप के कार्य की सराहना करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे प्रीति शुक्लाजी, बहुतबहुत शुभकामनाएं.’

सोनू पंडित नाम के एक दर्शक ने लिखा है, ‘भोजपुरी को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी ही फिल्म की जरूरत है.’

न्यूज लाइव केटीटी ने लिखा है कि लखनऊ की प्रतिभाशाली कलाकार हैं प्रीती शुक्ला. मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं. उन्होंने ‘फुलवा’ में लाजवाब ऐक्टिंग की है. बहुतबहुत बधाई.

माई टैलीफिल्म ने लिखा है कि पहली बार किसी भोजपुरी फिल्म की हीरोइन के रूप में इतनी सुंदर और बेहतरीन अदाकारी देखने को मिल रही है. प्रीति शुक्लाजी ने तो कमाल कर दिया है. देर से ही सही पर एक बेहतरीन हीरोइन मिली है भोजपुरी सिनेमा जगत को प्रीति शुक्ला के रूप में. प्रीति शुक्ला के साथ रितेश पांडेजी की जोड़ी भी जबरदस्त लग रही है.

सुनील कुमार ने लिखा है कि वर्तमान समय में भोजपुरी सिनमा में बहुत सारी मूवी बन रही हैं, लेकिन कोई मूवी अपने परिवार के साथ देखने लायक़ नहीं है, लेकिन ‘फुलवा’ मूवी का ट्रेलर देख कर ऐसा लग रहा है कि यह मूवी परिवार के साथ देखने लायक है और यह मूवी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिर से पारिवारिक मूवी बनाने के क्षेत्र में क्रांति लाएगी.

दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार

‘फुलवा’ फिल्म को ले कर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर काफी उत्साह दिखाया है और कई ने लिखा है कि ट्रेलर ने मन मोह लिया अब बस इंतजार है फिल्म के रिलीज होने का, जिस से यह फिल्म दिल और दिमाग में उतर जाए.

भोजपुरी गानों पर किली पॉल का ऐसा एक्सप्रेशन, फैंस ने की तारीफें

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह अपने गानों के लिए जानें जाते है जिनके गानें बेहद ही मशहूर है अब इन्ही के गानों पर कंटेट क्रिएटर किली पॉल ने एख वीडियो साझा किया है जिसमें वो भोजपुरी गाना गाते हुए नजर आ रहे है साथ ही उनकी बहन निमा पॉल भी नजर आ रही है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसपर जमकर कमेंट बरसा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

आपको बता दें, कि किली पॉल और निमा पॉल आपस में भाई बहन है वो हिन्दी औऱ साउथ की कई भाषाओं में वीडियो बनाते रहते है जिसके बाद वो भारत में मशहूर हो गए है. बता दें, कि किली पॉल तंजानिया के रहने वाले है दोनों भारत की कई भाषाओं में वीडियो बना चुके है जिसमें वो सिर्फ लिंप सिंक करते हुए दिखाई देखते है उनकी इन वीडियो में लाखों-करोड़ों लोग लाइक करते है, लेकिन ये पहली दफा है जब इन्होंने भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का गाना ‘ राजा जी के दिलावा’  पर अपना वीडियो साझा किया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

बता दें, कि पवन सिंह का गाना 30 अप्रैल को रिलीज किया गया जिसके बाद दो हफ्तों में इस गाने पर 19 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.ये गाना यूट्यूब पर सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.अब इसी ट्रेंडिग गाने पर किली पॉल ने वीडियो बनाया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है.किली पॉल और निमा पॉल ने जिस तरह इस गानें पर लिप सिंक किया है उससे लगता ही नहीं है कि उन्हे भोजपुरी नहीं आती होगी. ऐसा लग रहा है कि वो भोजपुरी में परफेक्ट है. फैंस किली पॉल के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है.

यूजर्स ने किए कमेंट

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा है कि ‘क्या एक्टिंग किए है सर, मस्त दिल खुश हो गया, भोजपुरी गाने पर देखकर अच्छा लगता है’, दूसरे ने लिखा ‘आवा हो कभी बिहार में’, तो तीसरें ने लिखा ‘किली पॉल की लिपसिंक बेस्ट है’, तो किसी ने लिखा है कि ‘इतनी सुंदरता से आप भोजपुरी गाने पर रील बनाकर मेरे भोजपुरी समाज का सिर गर्व से अधिक ऊंचा कर दिए है’.

अभी शादी का कोई इरादा नहीं

महज 16 की उम्र में ही ‘मिस जम्मू’ का खिताब जीतने वाली अनारा गुप्ता इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का चर्चित नाम बन चुकी हैं. साल 2004 में वायरल हुई एक सीडी से चर्चा में आईं अनारा गुप्ता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन कोर्ट में चली लंबी लड़ाई के बाद वे यह साबित करने में कामयाब हो गई थीं कि वायरल सीडी में दिख रही लड़की वे नहीं थीं.

अनारा गुप्ता ने अपने कैरियर की शुरुआत मौडलिंग से की थी और उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई उतारचढ़ाव देखे हैं. वे भोजपुरी फिल्मों के साथसाथ सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और बेहद खूबसूरत व स्टाइलिश फोटो शेयर करती रहती हैं. वहां पर उन के लाखों चाहने वाले हैं. वे भोजपुरी के साथसाथ साउथ की फिल्मों में भी काफी काम कर रही हैं.

हाल ही में रिलीज हुई भोजपुरी वैब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ में अनारा गुप्ता की अंकुश राजा के साथ जोड़ी खूब हिट रही है. अनारा गुप्ता से हुई एक मुलाकात में उन के फिल्मी सफर पर लंबी बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप बेहद कम उम्र में ‘मिस जम्मू’ के खिताब से नवाजी गई थीं. मौडलिंग की तरफ रुख करने का खयाल मन में कैसे आया?

मैं ने अपने स्कूल के एक दोस्त के कहने पर मौडलिंग की तरफ रुख किया. इस में मेरी मां ने काफी मदद की. मैं ने जब मौडलिंग की तरफ कदम रखा, तो एक महीने तक स्पीच, वाक, स्टाइलिंग को सीखा. इस के बाद मेरे एक फ्रैंड ने ही मुझे ‘मिस जम्मू’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सलाह दी.

क्या आप के कैरियर का शुरुआती दौर बहुत झंझावातों से गुजरा था?

जिंदगी में बहुत सारी चीजें नहीं होनी चाहिए, पर वह सब मेरे साथ हुआ. मेरे ऊपर कई झूठे आरोप लगे. उस दौर में मैं ने बहुत दुख झेला, पर मुझे मेरे परिवार का बहुत ज्यादा साथ मिला.

जब भी मैं पीछे मुड़ कर उस दौर को देखती हूं, तो काफी दुख होता है. कभीकभी मुझे खुद पर गुस्सा भी आया, लेकिन कभीकभी लगता है कि मैं बहुत मजबूत भी हूं.

जब आप ने कोई गलती की ही न हो और मीडिया के टेढ़ेमेढ़े सवालों का जवाब देना पड़े, तो क्या कभी खुद पर या मीडिया पर गुस्सा आया?

बिलकुल बहुत गुस्सा आता है. लेकिन यह भी सच है कि जब मेरे ऊपर यह आरोप लगा था, तो उस दौर की मीडिया सचाई की छानबीन कर के ही खबरें लिखती थी.

तब बहुत सारे पत्रकारों ने मेरी सचाई को दिखाने में मदद की और मेरे ऊपर लगा आरोप झूठा साबित हुआ.

आप के बुरे दिनों में सब से ज्यादा साथ किस ने दिया?

मेरे बुरे दिनों में सब से ज्यादा मेरी मां ने साथ दिया, जो आज इस दुनिया में नहीं हैं. मेरे 3 भाई मेरे साथ हर समय खड़े रहे. मीडिया का भी बहुत ज्यादा सहयोग रहा.

आप की लाइफ पर फिल्म भी बन चुकी है. ऐसा मौका बहुत कम लोगों को मिलता है. इस को ले कर आप के क्या विचार हैं?

मेरी जिंदगी में केके यादव का बहुत सहयोग रहा, जिन्होंने मुझे फिर से खड़ा होने का मौका दिया. उन्होंने मेरे स्ट्रगल को ले कर फिल्म बनाई और लोगों को सचाई से रूबरू कराया.

वे इस फिल्म के जरीए लोगों को बताने में कामयाब रहे कि मैं ने कुछ गलत किया नहीं, बल्कि झेला है.

आप ने साउथ और भोजपुरी दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. आप इन दोनों फिल्म इंडस्ट्री में क्या फर्क पाती हैं?

मैं ने साउथ की फिल्मों में काम कर के समय प्रबंधन और समय की पाबंदी का मतलब सीखा. साउथ की फिल्मों में काम कर के यह पता चला कि फिल्मों में कैसे काम किया जाता है. लेकिन असल पहचान भोजपुरी से मिली. यहां दर्शकों ने मुझे और मेरी ऐक्टिंग को सिरआंखों पर लिया.

भोजपुरी इंडस्ट्री से मुझे खूब सारा प्यार मिला और मिल भी रहा है. मुझे लगता ही नहीं है कि मैं जम्मू में पलीबढ़ी हूं, क्योंकि भोजपुरी से मेरा ऐसा जुड़ाव बन चुका है, जैसे मैं यहीं पलीबढ़ी हूं.

हाल ही में लौंच हुए भोजपुरी के ओटीटी प्लेटफार्म ‘चौपाल’ पर आप की भोजपुरी वैब सीरीज खूब सुर्खियां बटोर रही है. आप भोजपुरी वैब सीरीज का क्या भविष्य देखती हैं?

बौलीवुड फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर लगातार रिलीज हो रही थीं, लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं था. लेकिन ‘चौपाल’ ने भोजपुरी सिनेमा में भी भोजपुरी वैब सीरीज को ले कर रास्ते खोल दिए हैं.

भोजपुरी वैब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ किस तरह से अलग है?

फिल्मों में तकरीबन 2 घंटे में पूरी कहानी दर्शकों के सामने रखने का मौका मिलता है, जबकि वैब सीरीज में आप को अपने रोल के साथ पूरा इंसाफ करने का मौका मिलता है.

इस वैब सीरीज में मैं नैगेटिव कैरेक्टर में नजर आई हूं. इस रोल के जरीए मुझे दर्शकों का बहुत प्यार भी मिल रहा है.

आप शादी कब कर रही हैं?

मैं शादी अपनी मां के लिए करना चाहती थी, लेकिन अब जब वे इस दुनिया में ही नहीं हैं, तो मुझे कोई जल्दी नहीं है, क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में जितना लेट शादी की जाए उतना ही अच्छा है.

एक कलाकार के तौर पर मैं ने जो देखा है कि जब कोई हीरोइन शादी कर लेती है, तो उस के कैरियर पर बहुत असर पड़ता है, इसलिए मेरा अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है. हां, यह जरूर है कि मैं अपनी मां की आखिरी इच्छा की इज्जत करते हुए शादी करूंगी.

आजकल फिल्मों में रंग, जाति, धर्म आदि के नाम पर फिल्मों का बौयकौट का ट्रैंड चल पड़ा है. इस से आप फिल्मों के भविष्य पर कैसा असर देखती हैं?

एक फिल्म बनाने में बहुत लोगों की मेहनत लगती है. इस में बहुत सारा पैसा लगता है. एक फिल्म से सैकड़ों लोगों का घर चलता है. लोगों के मुंह में निवाला जाता है. फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं, न कि रंग, जाति, धर्म के नाम पर बौयकौट करने के लिए. फिल्में समाज का आईना होती हैं, इसलिए हमें फिल्म को फिल्म के नजरिए से देखना होगा.

दर्शकों को इस बात को समझना होगा कि बौयकौट से समाज में सिर्फ भेदभाव फैलता है.

जिंदगी में आई तमाम नाकामियों के चलते आप हताश हुई हैं या और भी मजबूत हुई हैं?

जिंदगी में उतारचढ़ाव आते रहते हैं, खासकर फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी और नाकामी लगी रहती है. मेरी मम्मी ने मुझे सिखाया है कि कभी हालात से हार न मानो. ऐसे में जब भी मेरे सामने नाकामियां आईं, तो मैं हताश होने की जगह और भी मजबूत होती गई.

आप की जिंदगी का सब से ज्यादा टर्निंग पौइंट कब रहा?

मेरे जिंदगी का टर्निंग पौइंट साल 2004 रहा. तब मैं ने खुद को हालात से उबारा भी और फिल्मों में ऐक्टिंग की तरफ कदम भी बढ़ाया.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें