⚲

Bhojpuri Song : काजल का सेक्सी चुम्मा, मदहोश हुए निरहुआ

Bhojpuri Song. भोजपुरी की दुनिया में दिनेशलाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी की हॉट और रोमांटिक जोड़ी मानी जाती है. इस रोमांटिक जोड़ी ने फिर साबित कर दिया कि उनके रोमांस का कोई तोड़ नहीं है. उनकी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का सुपरहॉट गाना ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ ने यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है .

काजल की कातिल अदाएं और निरहुआ का देसी रोमांस

गाने की सबसे बड़ी जान है काजल राघवानी का ग्लैमरस अंदाज. घूंघट में लिपटी काजल जब कातिल आंखों से देखती हैं और दबे पांव चलती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती हैं. उनका हर ठुमका, हर अदा में गजब का नशा है.

वहीं निरहुआ का देसी और रंगीन अंदाज इस गाने में चार चांद लगा देता है. दोनों की केमिस्ट्री ऐसी लगती है जैसे दो जिस्म एक जान. देसी तड़के के साथ चुलबुला रोमांस, आंखों ही आंखों में इशारे और प्यार भरी नोक झोंक ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया है.

सुरीली और सेक्सी आवाज का जादू

इस गाने को अपनी सुरीली और सेक्सी आवाज दी है भोजपुरी की मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने. उनकी आवाज में जो मिठास और नशा है, वह सीधे दिल में उतर जाता है.

गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव कवि जी ने और संगीत दिया है राजेश रजनीश ने. फिल्म के निर्माता हैं अनंजय रघुराज और निर्देशक हैं संतोष मिश्रा.

अगर आपने अभी तक इस हॉट और रोमांटिक गाने का मजा नहीं लिया है तो एक बार जरूर देखें. निरहुआ और काजल का यह अंदाज आपको दीवाना बना देगा. Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: लोगों के दिलों पर छाया पवन और अक्षरा का यह गाना, व्यूज ने तोड़े रिकौर्ड

Bhojpuri Song: यूपी से लेकर बिहार तक भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी गानों की लोगों में इस कदर दीवानगी है कि वे अपने पसंदीदा भोजपुरी स्टार की एक झलक पाने के लिए हर समय बेताब रहते हैं. इतना ही नहीं, यूपी और बिहार के लोगों के लिए भोजपुरी स्टार्स सिर्फ एक कलाकार नहीं हैं, बल्कि उन्हें वे अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और उन पर खूब प्यार बरसाते हैं.

वैसे तो कई ऐसी भोजपुरी जोड़ियां हैं जिन की कैमिस्ट्री बड़े से ले कर छोटे परदे तक छाई हुई है, लेकिन ऐसे में एक ऐसी जोड़ी भी है, जिस की कैमिस्ट्री सब से ज्यादा पौपुलर है और उन्हें साथ में देखते ही लोग दीवाने हो जाते हैं. हम यहां बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की.

पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है और लोगों ने इस जोड़ी को खूब प्यार भी दिया है. औन स्क्रीन कैमिस्ट्री की बात करें तो पवन और अक्षरा का कोई जवाब नहीं, लेकिन इसी के साथ ही एक समय में इन दोनों स्टार्स के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं.

वैसे तो पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के कई ऐसे गाने हैं, जिन्होंने लोगों के दिलों में तहलका मचा रखा है, लेकिन हम आप को उन के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिस के यूट्यूब पर 132 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और साथ ही इस गाने पर अब तक 3 लाख, 60 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

भले ही पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का यह गाना 7 साल पुराना है, लेकिन आज भी लोग इस गाने को सुनते भी हैं और एंजौय भी करते हैं. इस गाने का नाम है ‘हमहू जवान बनी’ (Hamahu Jawan Bani) जो पवन सिंह (Pawan Singh) ने ही गाया है और यह गाना फिल्म ‘सत्या’ (Satya) का है. अगर आप ने अभी तक यह गाना नहीं सुना है तो आप इस गाने को यूट्यूब पर सुन सकते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें