⚲

Bhojpuri Cinema : ऋचा दीक्षित की ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दर्शकों के लिए मनोरंजन और फैंटेसी से भरपूर नई फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ दस्तक देने जा रही है। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री ऋचा दीक्षित के हैरतअंगेज अंदाज और अभिनेता आशीष सिंह के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इसे लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी फिल्म नाग रानी का त्याग के ट्रेलर में ऋचा दीक्षित का नाग रानी के किरदार वाला अवतार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उनके एक्शन से लेकर भावुक दृश्यों तक, हर अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वहीं, आशीष सिंह ने अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान डाल दी है।

‘नाग रानी का त्याग’ की कहानी धार्मिक आस्था, नागलोक के रहस्य, भक्ति, त्याग, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का अनोखा मेल नजर आती है। ट्रेलर में नाग रानी के संघर्ष और अपने परिवार के लिए किए गए त्याग को भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही कहानी में रहस्य और रोमांच का तड़का भी देखने को मिलता है।

ट्रेलर की शुरुआत से ही कहानी दर्शकों को बांधने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नागलोक से जुड़े रहस्य, पारिवारिक टकराव और किरदारों की भावनात्मक परिस्थितियां उत्सुकता बढ़ाती हैं। ऋचा दीक्षित के भावुक और दमदार दृश्यों के साथ आशीष सिंह का अभिनय ट्रेलर को और प्रभावी बनाता है। कुल मिलाकर, ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक ड्रामा, रहस्य और एक्शन का मिश्रण पेश करता है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से उम्मीद की जा रही है कि यह भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर सकती है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार, को-प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार, डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, आशीष सिंह, विष्णु शंकर बेलू, त्रिपुरारी यादव, देवेंद्र पाठक, पारितोष कुमार, परी सिंघानिया, रितु पांडेय, रीमा सिंह, रानी शर्मा, संजीव मिश्रा, हीरालाल यादव, आशीष यादव, रजनीश सिंह, अजय सिंह, खुशी मौर्य, बंधु खन्ना, रानी जायसवाल, जानवी सिंह हैं। इस फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा, डीओपी हरेश सावंत, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार दुर्गेश भट्ट, सिंगर सुगम सिंह, काजल राज, ज्योति शर्मा हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर शेरा, एडिटर गोविंद दुबे हैं, ट्रेलर एडिटर गिरीश,पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा, डीआई इंद्रदेव यादव, वीएफएक्स मोहम्मद फरहान जादा, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस प्रा.लि. (विजय-दिनेश) ने दिया है। म्यूज़िक राईट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी सिनेमा में पौराणिक और भक्ति से जुड़ी कहानी फिल्म बनाने का उद्देश्य सभी वर्ग दर्शकों का भोजपुरी फिल्म से जोड़ना है। ‘नाग रानी का त्याग’ केवल एक पारंपरिक नाग-नागिन की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक तकनीक, शानदार वीएफएक्स और बेहतरीन पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है। दर्शक इस फिल्म को जब पूरे परिवार के साथ देखेंगे तो वे सब नये मनोरंजन का सिनेमाई आनंद ले सकेंगे।’

एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ में काम करना मेरे करियर के सबसे खास और चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है। नाग रानी का किरदार काफी भावुक और प्रभावशाली है, जिसके लिए मैंने काफी तैयारी किया था। इस फिल्म को दर्शक अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद जरूर देंगे।’ Bhojpuri Cinema

मनोज आर पांडे की फिल्म ‘देवरा सुपरस्टार’ का फर्स्ट लुक जारी

भोजपुरी फिल्मों के एक्शन सम्राट मनोज आर पांडे अपनी हाजि‍र जवाबी के लिए मशहूर हैं. ट्रोलर्स हों चाहे सेलिब्रिटी मनोज पांडे कभी भी किसी को जवाब देने से पीछे नहीं हटते. उनकी एक नयी फिल्म का पोस्टर पिछले दिनों रिलीज हुआ जो सोशल मीडिया में खुब चर्चा का विषय बना है. इस पोस्टर पर आरहे कमेंट पर मनोज आर पांडे अपने प्रशसकों को जबाब भी खुद दे रहे हैं. इस फिल्म का नाम है देवरा सुपरस्टार जिसका निर्माण प्रेमचंद साहू फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है.

देवरा सुपरस्टार फिल्म को अगले साल 2020 में रिलीज किया जायेगा लेकिन,फिल्म के चर्चे अभी ही जोरों पर हैं.कारण फिल्म का आकर्षक पोस्टर सोशल मीडिया में शेयर किया गया हैं.जिसके बाद से ही फिल्म के बारें में लोग बातें करने लगे है. पोस्टर में फिल्म के नायक मनोज आर पांडेय नायिका के होठों को काटते नजर आ रहे हैं.वहीं अकेले मोटर साईकल पर भी सवार हैं.इसी दृश्य को लेकर पोस्टर के चर्चे हो रहे हैं.फिल्म के निर्देशक अनिल एस मेहता ने फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां दी.उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म देवरा सुपरस्टार एक फैमिली ड्रामा मूवी हैं जो देवर और भाभी के रिश्तों पर आधारित हैं. समाज में देवर और भाभी के रिश्तों को लेकर के दो बातें की जाती हैं.

ये भी पढ़ें- जानें क्या है आयुष्मान खुराना की नई फिल्म “बाला” की सबसे खास बात

पहला कोई देवर अपनी भाभी को मां का दर्जा देता हैं तो कोई देवर अपनी भाभी के साथ हँसी मजाक करता हैं. ऐसी ही कहानी को लेकर देवरा सुपरस्टार का निर्माण किया गया हैं.  जिसमें देवर भाभी के सकारात्मक रिश्तें को फिल्माया गया हैं. फिल्म में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय ने देवर का किरदार निभाया हैंजबकि,बड़े भाई के रूप में अभिनेता व निमार्ता प्रेमचंद साहू पर्दे पर नजर आयेंगे.अभिनेत्री पलक सिंह ने भाभी के किरदार में दिखेंगी.

फिल्म की नायिका हैं एश्वर्या झा और नीतू मौर्या. भोजपुरी फिल्मों में पहली बार प्रतिभा पाण्डेय का आइटम डांस देखने को मिलेगा. मुख्य खलनायक की भूमिका में दिवाकर तिवारी नजर आने वाले हैं. फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड में  की गयी हैं. इस फिल्म को लेकर अनिल एस मेहता ने बताया कि इस फिल्म को भारत के कई राज्यों में रीलिज की जायेगी.

फिल्म के निमार्ता प्रेमचंद साहू,निर्देशक अनिल एस मेहता,कैमरामैन शंकर शर्मा,लेखक प्रेम,संगीतकार रवि तिवारी और आनंद मिश्रा व फाइट मास्टर मंगल फौजी हैं. फिल्म के डांस डायरेक्टर संजय चौधरी व अशोक हैं. इस फिल्म को बिहार बंगाल कलकत्ता नेपाल मुम्बई गुजरात पंजाब यूपी दिल्ली सहित कई राज्यों में रिलीज की जायेगी.अनिल एस मेहता ने यह भी कहा कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट फिल्म साबित होगी.क्योंकि,इस फिल्म का म्यूजिक बहुत ही जबरदस्त हैं. इस फिल्म को लेकर मनोज आर पांडे कहते हैं यह फिल्म दुसरी फिल्मों से काफी हटकर है और लोगों का खुब मनोरंजन करेगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: सभी घरवाले हुए सिद्धार्थ के खिलाफ, गुस्सा में कही ये बात

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें