⚲

Bollywood News: आर्यन खान का जलवा

Bollywood News: आमिर खान के भाई फैजल खान हिंदी फिल्म ‘मेला’ से सुर्खियों में आ गए थे, पर बाद में वे अचानक लाइमलाइट से गायब हो गए और जब वापस आए तो उन्होंने आमिर खान पर इलजाम लगाया कि आमिर ने उन्हें पागल करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

अभी हाल ही में फैजल खान ने आमिर खान के बारे में कहा है कि रीना दत्ता से तलाक के बाद आमिर का रिश्ता एक ब्रिटिश लेखिका जेसिका हाइंस से था और दोनों का एक बच्चा भी हुआ. उस समय आमिर किरण राव के साथ भी रह रहे थे.

इस सिलसिले में फैजल खान ने आगे कहा, ‘‘वे (आमिर) इस से इनकार नहीं कर सकते. आप डीएनए टैस्ट करवा सकते हैं. मैं जोकुछ भी कह रहा हूं, मेरे पास उस के सुबूत हैं. मैं सिर्फ मनगढ़ंत बातें नहीं कर रहा हूं.’’

दिव्या खोसला बनीं ‘एक चतुर नार’

‘टी सीरीज’ के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार फिल्म हीरोइन भी हैं. हालांकि उन की ज्यादातर फिल्में फ्लौप हुई हैं, पर फिर भी उन की फिल्में आती ही रहती हैं.

अब दिव्या खोसला की एक फिल्म ‘एक चतुर नार’ आने वाली है, जिस में नील नितिन मुकेश के साथ वे चतुर चालें चलती दिखाई देंगी. नील नितिन मुकेश भी कम नहीं दिख रहे हैं, पर इन चालों में कामयाब कौन होगा, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि ‘शिकारी नेवला या नागिन मचाएगी बवाल’.

इस फिल्म ‘एक चतुर नार’ का डायरैक्शन उमेश शुक्ला ने किया है और प्रड्यूस किया है ‘टी सीरीज’ कंपनी ने.

आर्यन खान का जलवा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक वैब सीरीज ले कर आ रहे हैं, जिस का नाम है ‘बैड्स औफ बौलीवुड’. यह आर्यन खान का फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम है और वे बड़े जोश और होश में दिखाई दे रहे हैं.

आर्यन खान ने ‘बैड्स औफ बौलीवुड’ को डायरैक्ट किया है और इस की कहानी भी खुद ही लिखी है, जिस में सलमान खान, बौबी देओल और शाहरुख खान का कैमियो है. रणबीर कपूर की भी झलक है.

इस वैब सीरीज में राघव जुयाल, लक्ष्य लालवानी और मोना सिंह भी नजर आएंगी.

मलयाली हीरोइन ने नेता को लपेटा

जब से दक्षिण भारतीय फिल्मों और वहां के कलाकारों ने हिंदी पट्टी के लोगों को लुभाना शुरू किया है, तब से वहां की खबरें भी यहां सुर्खियां बनने लगी हैं.

हाल ही में मलयाली फिल्मों की एक हीरोइन रिनी एन. जौर्ज ने एक सनसनीखेज दावा किया कि केरल की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के एक युवा नेता ने उन्हें बेहूदा मैसेज भेजे.

यही नहीं, उस नेता ने हीरोइन को एक फाइवस्टार होटल में आने का औफर भी दिया था. हालांकि, रिनी एन. जौर्ज ने उस नेता का नाम बताने से इनकार कर दिया.

रिनी एन. जौर्ज ने यह भी दावा किया कि पार्टी के सीनियर लोगों से शिकायत करने के बावजूद उस नेता के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया. Bollywood News

किंग खान के बेटे ने चुन ली है गर्लफ्रेंड, इस सीक्रेट गर्ल को डेट करें है आर्यन खान

बौलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. किंग खान अपनी फिल्मों और फैमिली को लेकर मीडिया की लाइमलाइट में बनें रहते हैं. कुछ दिनों से दिनों से शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान भी अपने वर्क फ्रंट को लेकर खूब सुर्खियों में थे, वही अब एक बार फिर किंग खान का बेटा सुर्खियां बटोर रहा हैं. जी हां, आर्यन खान इन दिनों एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by D’YAVOL X (@dyavol.x)


आपको बता दें, कि बौलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी अपने पिता की तरह काफी पॉपुलर हैं. आर्यन खान पिछले काफी समय से अपनी वेब सीरीज ‘स्टारडम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. आर्यन खान वेब सीरीज ‘स्टारडम’ से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे हैं. इसी बीच आर्यन खान की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये एक्ट्रेस इंडिया की नहीं बल्कि ब्राजील की है.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक आर्यन खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आर्यन खान का ये वीडियो साल 2023 में हुए डीजे मार्टिन गैरिक्स के इवेंट का है, जहां वो लैरिसा बोन्सी और उनकी बहन के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ एक यूजर ने लिखा है, ‘कुछ दिन पहले मैंने रेडिट पर एक कमेंट देखा था कि आर्यन खान लैरिसा बोन्सी को डेट कर रहे हैं. फिर मैंने सोशल मीडिया पर चेक किया आर्यन इंस्टाग्राम पर लैरिसा के पूरी फैमिली को फॉलो करते हैं. लैरिसा भी आर्यन की फैमिली को फॉलो करती है. लैरिसा की मां के जन्मदिन पर आर्यन ने उन्हें डाइवोल से एक गिफ्ट भेजा था, जिसे लैरिसा की मां ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट किया था. ये गलत भी हो सकता है, हालांकि ये मैं सोशल मीडिया पर अपने अनुसार बता रहा हूं.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryan Khan (@___aryan___)


आर्यन खान और लैरिसा बोन्सी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, आर्यन खान और लैरिसा बोन्सी की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है. लैरिसा बोन्सी के बारे में बात करें तो वह ब्राजील की मॉडल और डांसर भी हैं. लैरिसा बोन्सी ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘देसी बॉयज’ के गाने ‘सुबह होने ना दे’ में काम किया है. इसके अलावा लैरिसा बोन्सी ने कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है.

किंग खान के शर्टलेस लुक पर फैंस हुए दीवाने, यूजर्स ने जमकर लुटाया शाहरुख पर प्यार

बौलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की जितनी वाह वाही की जाएं उतनी कम है. उनके करियर,फैमली का आज हर कोई फैन है. उनकी फिल्मों ने हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. उनकी फिल्मों का कमबैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में उनकी पठान, जवान और डंकी ने फैंस को खूब खुश किया है. ऐसे में शाहरुख खान इन दिनों अपनी एक से बढ़कर एक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. लेकिन उनकी एक फोटो के फैंस दीवाने हो गए है. जो देखें उन्हे दंग रह गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


आपको बता दें कि इतनी फिल्में करने के बाद शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी इसकी खुलासा अभी तक नहीं हुआ है इसी बीच उनकी एक शर्टलेस फोटो ने धमाल मचा दिया है. ये फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. इस फोटो में शाहरुख खान एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं.  ये लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

जी हां, शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अभी हाल ही में शाहरुख खान ने ल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान के डांस पर रिएक्शन दिया था. इसके बाद अब शाहरुख खान ने अपना नया लुक शेयर किया है. इस लुक में शाहरुख खान शर्टलेस दिखाई दिए है. शाहरुख खान अपनी नई तस्वीर में अपने बेटे आर्यन खान के क्लोदिंग ब्रांड D’Yavol X का प्रमोशन करते नजर आए. शाहरुख खान के शर्टलेस लुक के साथ-साथ उनकी रिंग्स भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. शाहरुख खान ने जो पोस्ट शेयर की है, उसका कैप्शन भी काफी मजेदार है. शाहरुख खान की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)


‘डंकी’ एक्टर शाहरुख खान का नया लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. शाहरुख खान के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. शाहरुख खान के नए लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘यार! मार ही डालो!’. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे’. इसके अलावा भी कई यूजर्स दिल खोलकर किंग खान के लुक पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दिए.

अदित्या चौपड़ा की मां के निधन पर पहुंचे बॉलीवुड सितारे, शाहरुखान के साथ बेटा आर्यन भी हुए शरीक

यशराज फिल्म के मालिक आदित्य चौपड़ा की मां का निधन हो गया है. जहां कई बॉलीवुड सितारे शरीक हुए ऐसे में उनके खास दोस्त शाहरुख खान भी अपने बेटे आर्यन के साथ उनके घर पहुंचे. बता दें, कि दोनों सितारों की बॉन्डिग काफी अच्छी है दोनों बेहद करीबी दोस्त है जैसे ही आदित्य चोपड़ा की मां पमेला की मौत की खबर मिली शाहरुख खान आन्न-फान्न में उनके घर पहुंचे. जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तस्वीरें आदित्य चोपड़ा के घर के बाहर से सामने आई हैं। जहां वो अपनी कार से उतरते दिखे. इस दौरान फिल्म स्टार शाहरुख खान अकेले नहीं थे. वो अपने बेटे आर्यन खान के साथ अपने दोस्त आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे थे. शाहरुख खान इस दौरान काफी जल्दबाजी में नजर आए. वो कार से उतरकर फुर्ती से आदित्य चोपड़ा के घर के अंदर जाते हुए दिखे. सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ इस दौरान काफी लोग मौजूद थे. साथ ही वो सभी से कुछ बातें करते दिखे. सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ इस दौरान काफी लोग मौजूद थे. साथ ही वो सभी से कुछ बातें करते दिखे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, कि इस दौरान शाहरुख खान काफी परेशान नजर आ रहे थे। जबकि, उन्हें उनके बेटे आर्यन खान संभालते दिखे। आदित्य चोपड़ा के घर से शाहरुख खान और आर्यन खान का वीडियो सामने आत ही मिनटो में वायरल हो गया.ऐसे में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां पहुंची. जहां कटरीना कैफ, श्राद्धा कपूर, काजोल देवगन भी शरीक हुए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें