Lockdown के समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री आई एक साथ, शौर्ट फिल्म बना कर किया Motivate

इस लौक डाउन में सब कुछ सिमट कर रह गया है सारे कारोबार बंद हैं. सरकारें लोगों से घर से बाहर न निकलनें की अपील कर रहीं हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी की भी बात माननें को तैयार नहीं हैं. ऐसे लोग अनायास ही घर से बाहर निकल आतें हैं और जब पुलिस या अधिकारी इनसे घर के अन्दर रहनें की गुहार करतें हैं तो  ये लोग इन लोगों से बहस पर उतर आते हैं. ऐसे में लॉक डाउन का पालन ना करनें वालों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ाई से पेश आना मजबूरी बन जाती है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: लोगों को इंस्पायर करने के लिए अक्षय कुमार ने बनाया ये VIDEO, मिला बॉलीवुड का साथ

देश की फिल्म इंडस्ट्री भी लॉक डाउन के प्रभाव से अछूती नहीं हैं. बौलीवुड से लेकर साउथ तक भोजपुरी से लेकर पंजाबी तक और मराठी से लेकर रीजनल लैन्गेवेज बनने वाली सभी भाषाओं के फिल्मों की शूटिंग कैंसिल चल रहीं हैं. जिन फिल्मों के रिलीज की डेट तय थी उसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी सेलेब्रेटीज अपनें घरों से बाहर नहीं निकल रहें हैं. देश में कोरोना के केस में जिस तरह से इजाफा हो रहा है इसको लेकर सरकार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी चिंतित हैं.

कोरोना के फैलाव को रोकनें के लिए सरकारों के अलावा सेलिब्रिटीज भी अपनें-अपनें तरीकों से जागरूकता फैला रहें हैं. इस कड़ी में वालीवुड और साऊथ के कलाकारों नें कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपने घरों में रहते हुए ही एक शार्ट मूवी बना डाली है इस शॉर्ट मूवी का नाम फैमिली है. इस शार्ट मूवी में सदी के महानायक अमिताब बच्चन से  लेकर साउथ रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे एक साथ नजर आ रहें हैं. इस शार्ट मूवी को 6 अप्रैल की रात को 9 बजे सोनी टीवी ने रिलीज किया है जिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस देखनें को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Lockdown के चलते गांव में फंस कर रह गई ये पौपुलर एक्ट्रेस

इन कलाकारों नें घर के भीतर से किया है काम

कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलानें वाली फैमिली नाम से बनी इस शार्ट मूवी में जिन कलाकारों नें काम  किया है वह लोग इसे फिल्मानें नें के लिए अपनें घरों से बाहर नहीं आये. बल्कि इसे सभी कलाकारों नें अपने घरों के भीतर रहते हुए शूट किया है. फिल्म की शुरुआत अमिताभ बच्चन से होती है जिसमें उनका काला चश्मा नहीं मिल रहा है. इसके बाद उस काले चश्में की खोज शुरू होती है. उस चश्में तक पहुंचते पहुँचते इस शार्ट मूवी में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, मामूथी, दिलजीत दोसांझ, मोहनलाल, रणबीर कपूर, सोनाली कुलकर्णी. शिवा राजकुमार, और प्रोसेनजीत चटर्जी, जैसे सितारों दिखाई पड़ते है. इस फिल्म में कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे साथ नजर आए.

इस शौर्ट फिल्म में खासियत ये है कि इसे सभी ने अपने घरों से शूट किया है.इस शार्ट मूवी में सभी कलाकारों नें ऐसे काम किया है की आपको इन्हें देखकर बिल्कुल नहीं लगेगा कि ये लोग साथ में नहीं हैं. फिल्म के अंत में जब अमिताभ बच्चन का काला चश्मा मिलता है तो अमिताभ बच्चन लोगों से घर से बाहर ना आने की अपील करते हुए दिखाई पड़े.

ये भी पढ़ें- इस लौकडाउन देखिए साउथ की Hindi Dubbed ब्लौकबस्टर फिल्में

फिल्म को बनाने का इनका रहा आईडिया

कोरोना जागरूकता को बनाये गए इस शार्ट मूवी के निर्माण के पीछे पीछे प्रसून पांडे का आइडिया रहा है. उनके साथ इस फिल्म में वालीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर माराठी, पंजाबी और साउथ के कलाकारों नें अमिताभ बच्चन का साथ दिया है. माना जा रहा है की यह फिल्म जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी करेगी.

फिल्म के अंत में अमिताभ नें दिहाड़ी मजदूरों के सहयोग के लिए कही बड़ी बात

फिल्म में होम क्वॉरेंटाइन और साफ़-सफाई से जुड़े सन्देश के साथ ही अमिताभ बच्चन नें दिहाड़ी मजदूरों के सहयोग के लिए बड़ी बात कही. उन्होंने फिल्म के अंत में कहा की “इस फिल्म को बनाने के पीछे का एक और मकसद है. हमारे देश का फिल्म उद्योग एक है हम सब एक परिवार हैं. लेकिन हमारे पीछे एक और बहुत बड़ा परिवार है जो हमारे लिए काम करता है और वह हमारे वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूर जो इस लॉक डाउन के वजह से संकट में हैं.  हम सब नें मिल कर स्पांसर्स और टीवी चैनल के साथ मिल कर धनराशि इकट्ठा की है और इस संकट की घड़ी में यह जो धनराशि है देश भर के फिल्म उद्योग के वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूरों को राहत के तौर पर देंगे.”

ये भी पढ़ें- जानें इस Lockdown में बच्चों संग कैसे समय बिता रहे हैं ये बौलीवुड एक्टर्स

तो क्या इन वजहों से बंद हुई सलमान खान और आलिया भट्ट की ‘‘इंशा अल्लाह’’?

1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘हम दिल दे चुके सनम’’ में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सलमान खान ने अभिनय किया था और पर इस फिल्म के बाद ही इन दोनों के बीच कुछ मतभेद हो गए थे. यह अलग बात है कि सलमान खान हमेशा कहते रहे कि, वह संजय लीला भंसाली के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं. मगर उनकी दोस्ती बरकरार है. पूरे बीस साल बाद संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सलमान खान फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’ करने जा रहे थे, जिसकी शूटिंग बुधवार, 28 अगस्त से मुंबई में शुरू होनी थी. मगर रविवार 25 अगस्त की शाम सलमान खान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि फिल्म इंशा अल्लाह स्थगित हो गयी है. अब यह फिल्म 2020 में ईद के मौके पर नहीं आएगी.

भंसाली प्रोडक्शन ने ट्वीट कियाः

सोमवार को पूरे दिन ‘‘इंशा अल्लाह’’ को लेकर कई तरह की चर्चा होती रही. अंतत शाम होते होते भंसाली प्रोडक्शन के औफिशियल ट्वीटर पर ऐलान कर दिया गया कि फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’ को हमेशा के लिए बंद किए जाने की खबर से पूरा बौलीवुड सकते में है. जब फिल्म के स्थगित होने की बात समाने आयी थी, तब कहा जा रहा था कि फिल्म ‘मलाल’ की असफलता के चलते यह कदम उठाया गया है. मगर फिल्म को हमेशा के लिए बंद कर देना अच्छी खबर नहीं मानी जा सकती.

इसकी कई वजहें हैं…

‘‘इंशा अल्लाह’’ पर करोड़ों रूपए खर्च हो चुके हैंः

सूत्रों के अनुसार संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’ की शूटिंग के लिए मुंबई में बांदरा के महबूब स्टूडियो, गोरेगांव के फिल्मसिटी स्टूडियो के साथ साथ ‘यशराज’ स्टूडियो में अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए भी करोड़ो की लागत के सेट बनवा रहे थे. बांदरा के महबूब स्टूडियो में तो इस फिल्म का भव्य सेट बनकर तैयार हो गया था. इसी सेट पर बुधवार से गाने के फिल्मांकन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी. गाना आलिया भट्ट पर फिल्माना था,  इसलिए रविवार को आलिया भट्ट इस सेट पर अपने गाने की रिहर्सल भी कर रही थी. उनको फिल्म के बंद होने की खबर उसी वक्त मिली थी. सूत्रों का दावा है कि सोमवार की शाम को सेट को तोड़ने का भी आदेश दे दिया गया है.

इसके मायने यह हैं कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘‘इंशा अल्लाह’’के लिए काफी रकम खर्च करने के बावजूद इस फिल्म को हमेशा के लिए बंद करने का निर्णय लिया है. ऐसे में इसके पीछे की वजह सिर्फ ‘मलाल’ का असफल होना नही हो सकता है. इसी के चलते अब बौलीवुड में तमाम चर्चाएं गर्म हैं.

सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच बढ़ते मतभेदः

सूत्रों का दावा है कि फिल्म ‘‘इंषा अल्लाह’’के बंद होने की मुख्य वजह सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच बढ़ते रचनात्मक मतभेद हैं. चर्चाएं गर्म हैं कि संजय लीला भंसाली के साथ सलमान खान का पैसे को लेकर भी कुछ झगड़ा हुआ. मगर सलमान खान के नजदीकी सूत्रों का दावा है कि सलमान खान ने पटकथा में कभी भी कोई बदलाव करने की बात नही कही. इस फिल्म को बंद करने का निर्णय संजय लीला भंसाली और सलमान खान ने बंद कमरे में बैठकर लंबी बातचीत करने के बाद लिया है. इसलिए इसकी वजह सिर्फ संजय लीला भंसाली और सलमान खान ही जानते हैं.

सलमान के नए ट्वीट से लग रहे हैं कयासः

उधर सोमवार की शाम सलमान खान ने जो नया ट्वीट किया, उससे यह कयास लगने शुरू हो गए कि अब सलमान खान फिल्म ‘‘किक 2’’की शूटिंग शुरू करेंगे,जो कि साजिद नाडियाडवाला की 2014 में प्रदर्शित फिल् ‘‘किक’’ का सिक्वअल होगी. सलमान खान ने अपने ट्वीटर पर लिखा है- ‘‘इतना मत सोचना मेरे बारे में. दिल में आता हूं ….और ईद पर भी….’’जिसने फिल्म ‘किक’ देख रखी है, उन्हें याद होगा कि फिल्म ‘किक’की पंचलाइन है ‘‘मेरे बारे में इतना मत सोचना …मैं दिल में आता हूं…समझ में नहीं..’’ जब हमने इस ट्वीट को लेकर लोगों से चर्चा की, तो सूत्रों ने दावा किया कि यह एक मजाक वाला ट्वीट है. इसके कोई अर्थ नहीं निकाले जाने चाहिए.

अब सलमान खान कौन सी फिल्म करेंगें?

सूत्रों की माने तो सलमान खान ने दो फिल्मों की पटकथाएं चुनी हैं पर अब तक इनमें से किसी भी फिल्म को हरी झंडी नही दी थी पर अब वह जल्द इनमें से किसी भी एक फिल्म को हरी झंडी दे सकेंगे. बहरहाल,पूरे विवाद को लेकर सलमान और संजय लीला भंसाली ने अभी तक मीडिया से खुलकर कोई बात नही की है. लेकिन सूत्रों के अनुसार सलमान खान मानते हैं कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नही कर सकते और फिल्म इंशा अल्लाह बने या ना बने, पर इनकी दोस्ती में कोई अंतर नहीं आएगा. फिल्म‘‘इंशा अल्लाह’’में सलमान खान एक बिजनेसमैन और आलिया भट्ट वाराणसी की एक उभरती हुई हीरोइन के किरदार को निभाने वाली थी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें