भोजपुरी की TRP Queen Sanjana Pandey की जान जाते-जाते बची है. UP के बदलापुर, जौनपुर में फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान सेट पर आग ने तांडव मचा दिया और एक्ट्रेस बुरी तरह फंस गईं.

आग के बीच खड़ा होना था, लपटें कपड़ों तक पहुंचीं

सीन के मुताबिक संजना को आग के बीच खड़ा होना था. इसके लिए सेट पर ज्वलनशील पदार्थ रखा गया था. शूटिंग चल ही रही थी कि अचानक तेज हवा चली और पूरी आग बेकाबू हो गई. देखते ही देखते लपटें सीधे संजना की तरफ लपकीं और उनके कपड़ों में आग लग गई.

बताया जा रहा है कि कुछ सेकेंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. सेट पर चीख-पुकार मच गई.

क्रू ने बचाई जान, बाल-बाल बचीं संजना

तभी क्रू मेंबर्स ने हिम्मत दिखाई. तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और संजना को खींचकर बाहर निकाला. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई और घायल नहीं हुआ.

हादसे के बाद संजना ने कहा, “मैं सेफ हूं. अचानक हवा तेज होने से आग कंट्रोल से बाहर हो गई. टीम ने टाइम पर बचा लिया.”

सेट पर सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना का वीडियो सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. सवाल उठ रहा है कि आग वाले सीन में सेफ्टी के इंतजाम क्यों नहीं थे. फायर ब्रिगेड की टीम क्यों नहीं थी.

फिल्म ‘भूतनी का बदला’ को लेकर संजना ने कहा कि यह फिल्म हॉरर, सस्पेंस और फुल एंटरटेनमेंट का धमाका होगी. टीम ने हर सीन में जान लगाई है.

लेकिन इस हादसे ने साफ कर दिया है कि TRP के चक्कर में जान जोखिम में डालना कितना खतरनाक हो सकता है.Bhojpuri

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...