Parday Ki Duniya-

राखी सावंत का बिंदास स्टाइल

सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी बातों से राखी सावंत सुर्खियों में बनी रहती हैं. पर 2 बार तलाक ले चुकी वही राखी सावंत जब किसी मुद्दे पर बोलती हैं, तो फिर उन का अंदाज जैसे तहलका सा मचा देता है. हाल ही में उन्होंने सिंगल मदर पर अपनी राय दी और कहा कि सिंगल मदर क्या होता है? खुद कमाओ और अपने बच्चे को भी खिलाओ.

इस के बाद राखी सावंत ने शादी को ले कर भी कहा कि 3 से 4 शादियां तो आजकल नौर्मल हो चुकी हैं. जब आप शौपिंग करने जाते हो तो एक ही दुकान से थोड़े ही न शौपिंग करते हैं. शादी भी शौपिंग करने जैसा है.

***

‘सर्विस गर्ल’ बनी खुशी दुबे

वैब सीरीज में काफी नाम कमा चुकी खुशी दुबे की नई वैब सीरीज ‘सर्विस गर्ल’ आ चुकी है. इस सीरीज में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए हैं और वे काफी मस्त दिखाई दे रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन का जैकेट उतारने का एक सीन था, जिस में वे खुद को असहज महसूस कर रही थीं, जिस के बाद डायरेक्टर ने उन्हें बहुत कंफर्टेबल फील कराया. उस वक्त रूम में ज्यादा लोग नहीं रहते थे. सब लोग चले जाते थे.

खुशी दुबे ने ‘आशिकाना’, ‘संगम’, ‘बा, बहू और बेबी’ और ‘कसम से’ जैसे शो भी किए हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना फिल्म कैरियर शुरू किया था.  Parday Ki Duniya

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...