भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू/शो के दौरान उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते, ब्रेकअप के दर्द और उसके बाद जिंदगी में आए भारी भूचाल को लेकर ऐसे दर्दनाक खुलासे किए हैं, जिसने फैंस को हिलाकर रख दिया है।
ब्रेकअप का दर्द और साइकियाट्रिस्ट के पास जाने की नौबत
काजल राघवानी ने एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर का सच बयां किया। काजल ने भावुक होते हुए कहा कि खेसारी लाल यादव से अलग होने के बाद वह मानसिक रूप से इस कदर टूट चुकी थीं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। काजल के शब्दों में: “बीच में मैं इतनी ब्लैंक हो चुकी थी कि मुझे खुद साइकियाट्रिस्ट के पास जाने की सोचनी पड़ी। समझ ही नहीं आ रहा था कि लाइफ किस दिशा में जा रही है।”
“शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर” पर छलका काजल का दर्द
सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर काजल ने अपना गुस्सा और दर्द दोनों जाहिर किया। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा एकतरफा फैसला सुना देते हैं और सारा दोष महिला पर डाल देते हैं। ट्रोलिंग पर सवाल: काजल ने कहा कि लोग मुझे ताने मारते हैं और कहते हैं कि मैंने एक शादीशुदा आदमी के साथ अफेयर किया।
मेरी इतनी ट्रोलिंग की गई, लेकिन किसी ने यह सवाल नहीं उठाया कि शादीशुदा होकर भी वह आदमी मेरे साथ रिश्ते में क्यों आया?5 साल के रिश्ते का वजूद: जब रानी चटर्जी ने उनसे पूछा कि “तुमने जो अपनी जिंदगी के 5 साल उस रिश्ते को दिए, उसका तो कोई जिक्र ही नहीं करता,” तो काजल ने माना कि लोग सिर्फ इल्जाम लगाना जानते हैं।
जब रानी ने पूछा कि क्या वह आगे खेसारी के साथ काम करेंगी, तो काजल ने साफ कहा कि वह सिर्फ अपने फैंस की खातिर सोच सकती हैं। हालांकि, उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा भी किया कि बीच में खेसारी ने साथ काम करने की बात कही थी, लेकिन शर्त यह रखी थी कि काजल को फिर से उनके साथ पहले जैसे ही रिश्ते में आना पड़ेगा।
इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और डिंपल सिंह पर निशाना
काजल राघवानी ने यह भी खुलासा किया कि आज भी इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां उनके खिलाफ साजिशें रचती हैं। काजल ने कहा, “अभी भी एक एक्ट्रेस है जो बेवजह मेरे पीछे पड़ी रहती है और मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करती है।” खबरों और कयासों के मुताबिक, काजल का इशारा भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह की तरफ था।
बुरे वक्त में पवन सिंह बने सहारा: “पवन दिल का राजा आदमी है”
जब काजल राघवानी अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही थीं और चारों तरफ से घिरी हुई थीं, तब पावरस्टार पवन सिंह उनके सपोर्ट में खड़े हुए।काजल ने बताया कि पवन सिंह ने खुद उन्हें फोन किया और कहा: “बाबू, मैं तुझसे गुस्सा जरूर हूं, लेकिन तुझे मेरी कभी भी जरूरत पड़े तो बेझिझक बोलना। हम आगे साथ में काम करें या न करें, लेकिन मैं हमेशा तेरे साथ खड़ा हूं।
“पवन सिंह के इस बड़े दिल और सपोर्ट को याद करते हुए काजल ने बेहद प्यार से कहा— “पवन जी वाकई दिल के राजा आदमी हैं।” भोजपुरी इंडस्ट्री के इस बड़े विवाद ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चकाचौंध से भरी इस दुनिया के पीछे कितना दर्द, धोखे और राजनीति छिपी होती है। काजल राघवानी के इन सनसनीखेज खुलासों के बाद अब सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई है।




