Pawan Tejpratap: काजल राघवानी के पवन सिंह और तेज प्रताप यादव के रिश्ते पर पूछे गए सवाल से भोजपुरी बवाल शो में बवाल, पवन गुस्से में माइक निकालकर शो के सेट से चले गए.
भोजपुरी बवाल शो का प्रोमों रीलीज हुआ जिससे इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार—पवन सिंह, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं, जो शो में अपने बेबाक और अनोखे अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.
शो में काजल राघवानी ने पवन सिंह से तेज प्रताप यादव की तरफ इशारा करते हुए पूछा आप दोनो के रिश्ते अच्छे नही चल रहे इसपर पवन अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं, इस नोकझोंक के दौरान वहां मौजूद तेज प्रताप यादव भी अपने तेवर दिखाते हैं। पवन गुस्से में खड़े हो जाते है, तेज प्रताप यादव कहते हैं, “चंद लोग हमारा नाम खराब करते हैं।” हालांकि, प्रोमो में यह साफ़ नहीं हुआ है कि उनका इशारा किसकी तरफ था।
बात बात में बहस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो आम्रपाली दुबे, दिनेशलाल यादव निरहुआ,” अपनी सीट से उठकर निकलने लग जाते हैं। उनके जाने के बाद पवन सिंह कहते है हे माइक निकाल रे कहकर खड़े हो जाते है, और तेज प्रताप यादव भी गुस्से में सेट से उठकर बाहर चले जाते हैं।
क्या है दोनो के बीच का बवाल?
तेज प्रताप यादव और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच का विवाद काफी चर्चा में रहा है, तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के राजनीति में आने के सामाचार से पवन सिंह के बारे में अजीबो गरीब बयान दिया है.. उन्होंने कहा कि इन लोगों की रोजी रोटी नाचने गाने से चलती है. अगर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आकर लड़ें.
तेज प्रताप ने पवन सिंह के लिए कुछ विवादित बातें कही थीं. एक इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा था कि ये लोग (पवन सिंह जैसे कलाकार) नाचने-गाने वाले हैं और उनकी रोजी-रोटी नाचने-गाने से ही चलती है। उन्होंने यह भी कहा था कि वे सिर्फ कलाकार हैं और उन्हें कलाकारी करनी चाहिए पॉलिटिक्स में उन्हें नहीं आना चाहिए. तेज प्रताप ने आगे कहा था कि पवन सिंह हमेशा किसी न किसी सहारे रहते हैं और एक समय था जब वे उनके (तेज प्रताप के) पैरों में गिरे रहते थे.
बता दें कि दोनों अक्सर अपने बयानों के जरिए एक-दूसरे पर वार पलटवार करते थे, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों पवन सिंह और तेजप्रताप यादव ओटीटी जियोहॉटस्टार, और कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक साथ नजर आयेंगे. शो पूरी तरह से भोजपुरी फ्लेवर, एंटरटेनमेंट और ड्रामे से भरपूर होने वाला है. ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसे दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी चैनल पर देख सकेंगे.




