Showbiz. हिंदी फिल्मों की हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ के मनी लौन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. अपने वकील के साथ अदालत में पेश हुई जैकलीन लगातार यह कहती रहीं कि वे ‘निर्दोष’ हैं, पर अदालत ने संगीन आरोपों के मद्देनजर उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया.

याद रहे कि प्रवर्तन निदेशालय का आरोप था कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर से बड़े पैमाने पर वसूली और धोखाधड़ी का एक सिंडिकेट चलाया था, जिस में सरकारी अफसरों (जिन में विधि सचिव भी शामिल थे) का रूप धर कर उस ने दिल्ली की रोहिणी जेल में कैद फोर्टिस हैल्थकेयर के प्रमोटर रहे शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 217 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम वसूली थी. तब सुकेश ने दावा किया था कि वह अदिति के पति की जमानत दिलवाने में मदद करेगा.

प्रवर्तन निदेशालय का यह भी दावा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने वसूली की इसी रकम का एक बड़ा हिस्सा फिल्म हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस और श्रीलंका में उन के परिवार पर खर्च किया था. सुकेश ने कथतितौर पर जैकलीन को लुभाने के लिए करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए थे.Showbiz

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...