Editorial. भारत जैसे देश में ईकौमर्स छलांगें मार रहा है और अरबों रुपए का बिजनैस कर रहा है. उबर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, ब्लिंकिट, जैप्टो, स्विगी जैसे दूसरों की चीजें ही सप्लाई करने वाले मार्केट पर कब्जा करने लगे हैं. घरेलू कामों के लिए बीसियों बड़ी कंपनियां, सिक्योरिटी कंपनियां, रिक्रूटमैंट कंपनियां जम कर मुनाफा कमा रही हैं.
यहां वर्कर्स की कमी नहीं है और इन सब सर्विसेज को करने वालों को तो 18वीं सदी में गोरों ने सेना में भरती किए सैनिकों से भी कम वेतन दिया है पर फिर भी लाखों युवा इसे ही अपना आज और कल मानने लगे हैं.
इस की बड़ी वजह है कि हमारे यहांका वर्कर आज भी बेहद अनपढ़, निकम्मा और निखट्टू बना हुआ है. उसे पीढ़ी दर पीढ़ी यह सिखाया गया है कि अगर दो वक्त का पेट भर जाए तो न घर की फिक्र करो, न साफ कपड़ों की, न बीमारी की, न बीवीबच्चों की. सैक्स के लिए कोई भी मिल जाए तो पटा लो या जबरन कर लो वरना नशा कर के चुपचाप सो जाओ.
इन ईकौमर्स कंपनियों ने छोटे दुकानदारों, छोटे कारीगरों, मजदूरों की कमजोरी को सम?ा और पता किया कि उन्हें कैसे रिक्रूटमैंट एजेंटों की तरह बहुत कम पैसे में रखा जा सकता है और थोड़ी सी ट्रेनिंग दे कर काम सिखाया जा सकता है. विदेशी कंपनियां जब भारत आईं तभी उन्होंने समझ लिया था कि यहां का कारीगर समाज के सब से निचले पायदान पर दबाकुचला है और उसे जरा सा समझा कर उस से भरपूर काम लिया जा सकता है. ईस्ट इंडिया कंपनी ने हिंदुस्तानी सैनिकों के बल पर भारत पर राज किया जिन्हें अपने ही लोगों पर बंदूक चलाना सिखा दिया. उन्होंने भारत में थोड़ेबहुत कारखाने लगाए पर ज्यादा नहीं क्योंकि वे कूढ़मगज लोगों से निबटना नहीं चाहते थे. पहले और दूसरे विश्वयुद्ध में उन्होंने लाखों में हिंदुस्तानी सैनिकों की भरती की और उन्हें यूरोप में या एशिया में जापान से लड़ने भेज दिया.
आज वैसी ही विदेशी कंपनियां मजदूरों को एक छत के नीचे न ला कर एक मोबाइल के जरीए एजेंटों की सहायता से उन की मेहनत पर कब्जा कर रही हैं क्योंकि वे जानती हैं कि यहां का मजदूर बेहद अनपढ़, बुद्धू, दकियानूसी है और वह उस तकनीक को भी सम?ा नहीं पाएगा जिस का इस्तेमाल कर रहा है.
भारत के इन गिग वर्कर्स का शोर कई बार सुनाई देता है पर ये शोर मचाने वाले असल में इन्हीं वर्कर्स में ऊंची जातियों वाले होते हैं जिन्हें पीढि़यों से काम नहीं करने की आदत है. उन्हें थोड़ा भी काम करना पड़ता है तो बजाय उस में हुनर को चमकाने के वे कम काम और ज्यादा हल्ला कर अपना काम निकालना चाहते हैं. सदियों से इन धार्मिक नेताओं से बंधे मजदूर भी इन्हीं की राह पर चल पड़ते हैं. स्किल वाले लोग आज हर जगह कम हैं और इसीलिए विदेशी कंपनियों की पौबारह है जो अपने यहां के स्किल पाए मजदूरों का बना सामान यहां सस्ते मजदूरों के मारफत बिकवा रही हैं.
खेती से ले कर कंप्यूटर और रौकेटों तक हम पर बाहर वाले ही राज चला रहे हैं. ईकौमर्स इसी का एक हिस्सा है. अभी एक एशिया की ही इंडोनेशिया की कंपनी इलैक्ट्रिक टैक्सियां ले कर आई है जो यूरोप, अमेरिका की कंपनियों का मुकाबला करेगी. भारत के लोग इंडोनेशिया में जाएंगे तो कहीं सड़कों पर सफाई करेंगे तो कहीं फैक्टरी में सब से घटिया काम करने में लगे होंगे. क्यों? क्योंकि उन्हें न हुनर आता है और न ही उन की धर्म की थोपी सोच उन्हें कुछ सीखने देती है.




