डांस वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने दिखाई ‘मिडिल फिंगर’, भड़के फैंस

पाकिस्तानी गर्ल आयशा शोज मिडिल फिंगर: लता मंगेशकर के सुपरहिट गाने ‘मेरा दिल पुकारे आजा’ पर डांस कर रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनी पाकिस्तानी गर्ल आयशा की तस्वीरे सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में आयशा सिंह मिडिल फिंगर फ्लॉन्ट करती दिखी.

जिसके बाद पाकिस्तानी गर्ल आयशा के डांस के दीवाने हुए फैंस भी नाराज हो गए है. पाकिस्तानी गर्ल आयशा की इन सोशल मीडिया पर देखते ही लोग जमकर उन्हे ट्रोल करने लगे. इंटरनेट यूजर उनकी इस हरकत से नाराज है और कमेन्ट कर रहे है की ‘कुछ लोगों को इज्जत रास नहीं आती’. और वही दूसरे यूजर ने कमेन्ट किया ‘सक्सेस हजम नहीं होती’

इस वीडियो ने दिलाई पॉपुलैरिटी:

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ayesha (@oyeee_ayisha)

इससे पहले आयशा ने लता मंगेशकर के गाने मेरा दिल ये पुकारे आजा गाने पर गजब का डांस किया था, जिसके बाद उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. आयशा ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी चैनल Ary Digital के बताया की इंस्टाग्राम पर उनके तीन मिलियन फॉलोवर्स बढ़ गए है. 6 दिन पहले शेयर की गई इस क्लिप को लोगों ने इतना पसंद कर रहे है की अब इसे 6.1 मिलियन यानि 61 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और ढाई लाख से भी ज्यादा इसे पसंद कर चुके है.

हर लुक में कमाल लगती है आयशा: 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ayesha (@oyeee_ayisha)

आयशा इंस्टाग्राम पर ज्यादा ऐक्टिव नहीं रहती है और इसका पता उनकी प्रोफाइल से लगाया जा सकता है. आयशा के डांस ही नहीं बल्कि उन खूबसूरती के भी लोग कायल है. इंस्टाग्राम पर उनकी कई तस्वीरे है, जिसमे वह ट्रडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक में नजर आ रही है. रिपोर्टस की माने तो आयशा टिक टॉक पर काफी ऐक्टिव रहती है और अक्सर अपने वीडियो बनाकर शेयर करती रहती है, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते है.

अब हिना खान चलीं छोटे से बड़े पर्दे की ओर

बिग बौस 11 फेम और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे प्रोग्राम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान अब बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही हैं. राधिका मदन, आम्ना शरीफ और यामी गौतम के बाद हिना भी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होंगी, जो छोटे से बड़े पर्दे की ओर रुख करेंगी. खबरों की माने तो हिना, हुसैन खान द्वारा निर्देशित फिल्म से बौलीवुड में कदम रखेंगी. ये फिल्म महिला मुद्दों पर केंद्रीत होगी.

फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है. इस फिल्म में फरीदा जलाल भी हैं. मजेदार बात तो यह है कि टीवी के परदे के बाहर हिना खान की इमेज एक फैशनिस्ट लड़की की है. मगर नब्बे के दशक के कश्मीर की पृष्ठभूमि की कहानी वाली इस फिल्म में वह एक ऐसी युवा साधारण कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो कि जिम्मेदार और आत्मनिर्भर है. फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है. फिल्म का नाम तय नही है. पर पूरी फिल्म कश्मीर में फिल्मायी जाएगी और हिना खान के करियर की यह पहली फिल्म होगी.

bollywood debut of hina khan

आपको बता दें कि हिना खान ‘खतरों के खिलाड़ी’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. इसके अलावा वो बिग बौस 11 की पहली रनर-अप थी. छोटे पर्दे पर आने से पहले वो म्यूजिक एलबम वीडियोज में दिखती थी. इसी दौरान वो एकता कपूर की नजर में आई और एकता ने उन्हें ‘कसौटी जिंदगी की’ में कास्ट किया.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें