⚲

Imlie और आदित्य के रिश्ते की खुलेगी पोल तो क्या करेगी मालिनी

स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों  हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिससे कई बड़े खुलासे होने वाले है. तो आइए बताते हैं सीरियल के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में त्रिपाठी परिवार होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो उधर आदित्य इमली को घर लाने के लिए हॉस्टल गया है. तो दूसरी तरफ मालिनी शादी के बाद पहली होली आदित्य के साथ खेलने के लिए एक्साइटेड है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

 

मालिनी चाहती है कि इस खास मौके पर वो आदित्य से ही सिंदूर लगवाए लेकिन आदित्य  तो इमली के पास चला जाता है. ऐसे में घर में आदित्य के ना होने पर दुखी हो जाती है.

तो वहीं आदित्य इमली के हॉस्टल जाकर उससे कहता है घर चलो, इमली बार-बार मना करती है लेकिन वह इमली की कोई बात नहीं सुनता, उससे अपने दिल की बात कहता है फिर वो दोनों वहां जमकर होली खेलते हैं.

ये भी पढ़ें- आदित्य से मिलने दिल्ली पहुंची Imlie तो प्रकाश ने उठाया ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

 

आदित्य, इमली को लेकर घर जाता है, घरवाले इमली को देखकर बहुत खुश होते हैं. उधर मालिनी के मन में शक होता है पर वह भी इमली को गले लगाती है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या घरवालों के सामने इमली और आदित्य के रिश्ते की पोल खुलती है या नहीं.

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa हुईं कोरोना की शिकार, रोकी गई Namak Ishq ka की शूटिंग

एंटरटेनमेंट जगत में कई सितारे कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं तो इसी बीच अब खबर आ रही है कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा कोरोना की शिकार हो चुकी है. मोनालिसा इन दिनों सीरियल नमक इश्क में नजर आ रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक मोनालिसा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. और इसी वजह से सीरियल नमक इश्क का शूटिंग को रोक दिया है. इतना ही नहीं शो की पूरी टीम का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है जिनमें कुछ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, सामने आई ये वजह

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

 

हालांकि मोनालिसा ने इस खबर पर किसी तरह का कोई बयान दिया है. मोनालिसा के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनके तबियत के बारे में जानने के लिए बेताब हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONNALLISA (@aslimonalisa)

 

बता दें कि मोनालिसा से पहले  एक्टर अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन को कोरोना वायरस हो गया था. इसके अलावा सीरियल गुम है किसी के प्यार फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को भी कोरोना हो गया था.

ये भी पढ़ें- किसी से कम नहीं हैं भोजपुरी फिल्में

Rakhi Sawant पति रितेश संग दोबारा करेंगी शादी! पढ़ें खबर

बिग बौस 14 में राखी सावंत अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छायी रही. घर में राखी ने पति रितेश के बार में  कई खुलासे किए थे. राखी ने बताया था कि उनके पति रितेश पहले से ही शादीशुदा हैं और वह एक बच्चे के पिता भी हैं.

उन्होंने ये भी कहा था कि शो खत्म होने के बाद वह इस रिश्ते को खत्म कर देंगी. पर अब खबर ये आ रही है कि राखी सावंत ने कहा है कि वह पति रितेश से बात करती हैं और अब वह सबके सामने उनसे शादी करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट की नजदीकियों से पाखी का टूटा दिल, आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

बतया जा रहा है कि राखी सावंत ने ये भी कहा कि हम वीडियो कॉल्स के जरिए एक-दूसरे से बात करते हैं. रितेश ने मुझसे कहा कि वह सबके सामने हमारे रिलेशनशिप के बारे में बात करेगा. राखी ने यह भी बताया कि वे दोनों दोबारा शादी करेंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार राखी ने आगे कहा कि वह अभी भी रितेश की वाइफ हैं, पर यह नहीं जानती कि कानूनी तौर पर वह उनकी वाइफ हैं या नहीं. मैं बस रितेश का इंतजार कर रही हूं कि वह आएं और हमारी शादी के बारे में बात करें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

मिली जानकारी के अनुसार राखी ने कहा है कि मैं पहले भी हमारी शादी के वक्त उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वह लोगों के सामने आए लेकिन तब कुछ वजह थी. हालांकि उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं बहुत विवादों में रहती हूं, इसलिए उन्हें हिचकिचाहट थी.

ये भी पढ़ें- आदित्य से मिलने दिल्ली पहुंची Imlie तो प्रकाश ने उठाया ये कदम

पर अब रितेश सबके सामने आना चाहता है. वह अपनी पहली शादी के बारे में भी बात करने के लिए तैयार हैं. मैं उनका इंतजार कर रही हूं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट की नजदीकियों से पाखी का टूटा दिल, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नया ट्विस्ट दिखाया जा रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. फिलहाल शो में होली सेलिब्रेट किया जा रहा है और इस मौके पर कहानी में ट्विस्ट आने वाला है. तो आइए जानते हैं सीरियल के नए अपडेट्स के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में ये दिखाया जा रहा है कि चौहान फैमिली होली सेलिब्रेट कर रही है. तो उधर सई, भवानी को ब्लैकमेल करती है इतना ही नहीं सई उससे एक करोड़ रुपए भी मांगती है. तो  दूसरी तरफ सई और विराट की नजदीकियां पाखी को परेशान कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इसी बीच चौहान हाउस में होली सेलिब्रेशन का दौर शुरू हो जाता है, सई, विराट को बड़े ही प्यार से रंग लगाती है. जिसके बाद विराट भी सई को अपने रंग में रंग देता है. इसी बीच सीरियल में ट्विस्ट आने वाला है

होली के खास मौके पर पाखी का पति सम्राट जल्द ही चौहान हाउस में दोबारा एंट्री करने वाला है. तो वहीं सम्राट पाखी के साथ रंग खेलेगा. सम्राट के सामने पाखी खुश होने का दिखावा करेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

सीरियल के बिते एपिसोड में आपने देखा था कि पाखी ने सम्राट से दवाब में आकर शादी की. पाखी तो आज भी विराट को ही प्यार करती है.

इस खास मौके पर सई और विराट मिलकर एक शानदार डांस परफॉर्मेंस देंगे. तो दूसरी तरफ सई चुपके से भवानी  की ड्रिंक में भांग मिला देगी. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई होली के मौके पर भवानी का पोल कैसे खोलती है.

आदित्य से मिलने दिल्ली पहुंची Imlie तो प्रकाश ने उठाया ये कदम

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’  में कहानी का ट्रैक में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आदित्य, इमली को पगडंडियां छोड़कर वापस दिल्ली आ चुका है और वह इमली को बहुत मिस कर रहा है. इस हालत में मालिनी को उस पर शक होता है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि दिल्ली आने के बाद भी आदित्य, इमली की याद में खोया है  तो उधर इमली भी आदित्य को बहुत याद कर रही है. और ऐसे में वह प्रकाश के फोन से आदित्य को कॉल करती है.

ये भी पढ़ें- मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

आदित्य की आवाज सुनकर इमली काफी इमोशनल हो जाती है. तो वहीं मालिनी आदित्य के फोन में अनजान नंबर देखकर मालिनी को शक होता है.

ऐसे में आदित्य के सोने के बाद मालिनी इस नंबर पर फोन लगाती है. और वह प्रकाश को बताती है कि वो आदित्य की पत्नी बोल रही है. ये बात सुनकर प्रकाश शॉक्ड हो जाता है.

 

तो वहीं प्रकाश इमली से उसके और आदित्य के रिश्ते के बारे में सच जानने की कोशिश करता है. और इमली उससे कहती है कि तुम ये बात किसी को नहीं बताओगे. इमली प्रकाश को इमोशनली ब्लैकमेल करना शुरू करती है और प्रकाश की बोलती बंद हो जाती है.

ये भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर ‘अनुपमा’ फेम Sudhanshu Pandey ने किया ये खुलासा

तो वहीं दूसरी तरफ इमली, प्रकाश के साथ आदित्य से मिलने दिल्ली जाती है. अब इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा इमली हॉस्टल में रहती है या आदित्य के घर.

Kundali Bhagya: प्रीता के प्लान में शामिल हुई आस्था तो पृथ्वी का हुआ बुरा हाल

जी टीवी का सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. फिलहाल शो में होली का ट्रैक दिखाया जा रहा है. और इस ट्रैक में कहानी एक नया मोड़ ले रही है. तो आइए बताते हैं इस लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सृष्टि और प्रीता पृथ्वी को भांग पिलाने का प्लान बनाती है, ताकि वह नशे में सारी सच्चाई सबको बता दें.

ये भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर ‘अनुपमा’ फेम Sudhanshu Pandey ने किया ये खुलासा

 

प्रीता, पृथ्वी को भांग पीने देती है, लेकिन शर्लिन को उसपर शक हो जाता है. शर्लिन पृथ्वी से भांग लेकर कृतिका को पीने के लिए दे देती है. ये देखकर समीर और सृष्टि उससे लेकर भांग गिरा देते है. जिसके बाद प्रीता फिर से उसके लिए भांग बनाती है और पृथ्वी को देती है.

तो वहीं आस्था उसे रोक लेती है. फिर प्रीता, आस्था को पृथ्वी के बारे में सबकुछ बताती है और आस्था को उसकी बातों पर विश्वास हो जाता है. आस्था भी उस प्लान में शामिल हो जाती है. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रिता का प्लान सक्सेस होगा?

ये भी पढ़ें- मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

 

शो के पिछले एपिसोड में आपने आपने देखा कि प्रीता कृतिका बनकर औऱ घूंघट ओढ़कर अक्षय से मिलने पहुंच जाती है. अक्षय, प्रीता को कृतिका समझकर उससे बदतमीजी करने लगता है.

Holi Special: Nikki Tamboli ने जान कुमार सानू के गालों पर लगाया रंग, कहा ‘तेरी बाहों में मेरा जहान’

बिग बॉस 14 फेम निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) की दोस्ती आज भी बरकरार है. जी हां, शो खत्म के होने के बाद भी दोनों की दोस्ती सुर्खियों में छायी हुई है.

शो के दौरान ये दिखाया गया था कि जान कुमार सानू ने निक्की तम्बोली के सामने अपने प्यार का इजहार किया था, जो काफी चर्चे में थी. तो अब शो खत्म होने के बाद ये दोनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. ये जानकारी सोशल मीडिया से मिली है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

दरअसल निक्की तम्बोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक्की, जान कुमार सानू के साथ होली खेलती दिख रही हैं. जी हां, निक्की तम्बोली अपने स्पेशल दोस्त जान कुमार सानू के गालों पर गुलाल लगा रही हैं. और जान के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान छायी है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ने सफेद रंग का कुर्ता पहना है. और पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के गाने पर होली मना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Saat Kadam Review: Ronit Roy ने फैंस का जीता दिल

बीच बिग बॉस 14 के दौरान निक्की और जान के बीच खट्टा-मीठा रिश्ता देखने को मिला था. शो खत्म होने के बाद दोनों की शिकायतें गायब हो चुकी है. तो वहीं ये खबर आ रही थी कि टोनी कक्कड़ और निक्की तम्बोली के बीच प्यार का रिश्ता पनप रहा है.

एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर ‘अनुपमा’ फेम Sudhanshu Pandey ने किया ये खुलासा

‘अनुपमा’ फेम एक्टर सुधांशु पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस सीरियल में उनका किरदार (वनराज) काफी मशहूर है. सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली का ऑनस्क्रिन रिलेशनशिप को दर्शक काफी पसंद करते हैं. तो अब सुधांशु पांडे (वनराज) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. तो आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा है.

दरअसल उनकी ऑनस्क्रीन बहू किंजल यानी निधि शाह ने उनसे कई सारे सवाल पूछे थे और इसी सवाल-जवाब के बीच निधि शाह ने सुधांशु पांडे से पूछा कि क्या एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ उनका दोस्ती का रिश्ता है?  तो ऐसे में एक्टर ने कहा, एक्स के साथ मेरी अच्छी खासी दोस्ती है.

ये भी पढ़ें- मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

यह सीरियल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है. वनराज (सुधांशु पांडे) शादीशुदा होते हुए भी काव्या से प्यार करता है. लेकिन समय के साथ-साथ वनराज को अपनी पत्नी की अहमियत समझ आती है लेकिन उसकी पत्नी खुद से दूर कर देती है. ऐसे में उसके पास अपनी गर्लफ्रेंड के पास दोबारा लौट जाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

सुधांशु पांडे अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. तो वहीं कुछ लोग इस रोल के लिए खरी उन्हें खरी-खोटी भी सुनाते हैं. कुछ दिन पहले खबर ये भी आ रही थी सुधांशु पांडे ने कहा था कि ‘अनुपमा’ के एक सीन के स्क्रिप्ट को पढ़कर वो काफी इमोशनल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- Holi Special: वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या चलेगी नयी चाल तो क्या करेगी Anupamaa

‘जमाई राजा’ फेम Ravi Dubey ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, सामने आई ये वजह

टीवी एक्टर रवि दुबे इन सुर्खियों में छाए हुए है. वे जमाई राजा’ के दूसरे सीजन के जरिए भी फैंस का दिल जितने में कामयाब रहे. हाल ही में  जमाई 2.0 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर हुआ. इस वेब शो में रवि दुबे और निया शर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आया.

मिली जानकारी के अनुसार रवि दुबे ने घोषणा की है कि वो अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया है कि  अगले कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

 

ये भी पढ़ें- Holi Special: Nikki Tamboli ने जान कुमार सानू के गालों पर लगाया रंग, कहा ‘तेरी बाहों में मेरा जहान’

बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ समय बिताने चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ब्रेक लिया है. रिपोर्ट के अनुसार एक्टर पढ़ने के लिए भी टाइम निकालना चाहते हैं क्योंकि उनके पास एक फुल पैक शेड्यूल है. एक्टर ने बैक-टू-बैक अपने प्रोजेक्ट‍्स के लिए शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने ब्रेक भी नहीं लिया. कभी-कभी उन्होंने रात भर भी शूटिंग की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

 

ये भी पढ़ें- Holi Special: वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या चलेगी नयी चाल तो क्या करेगी Anupamaa

आपको बता दें कि रवि दुबे और निया शर्मा की जोड़ी टेलीविजन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. हालांकि ये भी खबर आ रही थी कि शो के सेट पर दोनों के बीच अनबन भी हुई थी पर अब उनके बीच सब ठीक है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का मिल रहा है. इस सीरियल की कहानी में एक नया मोड़ ले रही है. आइए आपको बताते हैं, सीरियल के नए ट्विस्ट के बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि भवानी चौहान हाउस की मालकिन रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार है और ऐसे में वह नहीं चाहती कि पुलकित और देवयानी की शादी हो. इस शादी को रोकने के लिए भवानी ने पुलकित को किडनैप कर लिया है.

तो वहीं विराट इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उसके किसी अपने ने पुलकित को किडनैप किया है. ऐसे में सई भवानी की पोल खोलने के लिए ठान ली है.उसने सोच लिया है कि भवानी का सच सबके सामने लाकर रहेगी.

ये भी पढ़ें- Saat Kadam Review: Ronit Roy ने फैंस का जीता दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि सच का पता लगाने के लिए सई, माधुरी से मिली थी. इस दौरान सई को भवानी के खिलाफ पुख्ता सबूत हाथ लग गया.

तो उधर ओमकार ने भवानी को ये बताया कि सई उसके खिलाफ सबूत जमा कर रही है. ऐसे में भवानी पुलकित का वॉइस नोट सई को भेजती है. तो सई इस झूठे सबूत पर यकीन कर लेती है. इस वॉइस नोट को सुनकर सई अपने कदम पीछे हटा लेती है. तो इसी बीच सई के हाथ पुलकित का वीडिय आता है, जिसमें यह पता चलता है कि पुलकित के किडनैपिंग के पीछे भवानी का हाथ और यह सबूत सई अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती है.

Imlie: देव को पगडंडिया में देखकर दंग रह जाएगी अनु तो क्या करेगी इमली

अब शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सई, विराट और पूरे परिवार के सामने भवानी की पोल खोलने वाली है.  जिसे सुनकर घरवालों को जोर का झटका लगने वाला है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें