⚲

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कार्तिक और रणवीर में होगी लड़ाई, अब क्या करेगी सीरत

स्टार प्लस (Star Plus) का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है, जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सीरत और रणवीर एक हो गये हैं. और कार्तिक की वजह से दोनों की दूरियां खत्म हुई. तो अब शो में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है. आइए जानते हैं, क्या होने वाला है शो में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि रणवीर और कार्तिक के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी. दरअसल रणवीर सीरत को बॉक्सिंग सिखाने वाले बॉक्सर के ऊपर भड़ उठेगा और उससे लड़ाई करेगा. जब कार्तिक दोनों की लड़ाई रोकने की कोशिश करेगा तो रणवीर उसके ऊपर हाथ उठा देगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivangi Joshi (@kairaxfc)

 

तो उधर सीरत ये सब देखकर रणवीर से नाराज हो जाएगी. ऐसे में सीरत रणवीर से कहेगी कि वो कार्तिक से माफी मांगे. इतना ही नहीं वह ये भी कहेगी कि अगर कार्तिर से वह माफी नहीं मांगेगा तो वह उसे कभी माफ नहीं करेगी. सीरत की बात सुनकर रणवीर नाराज हो जाएगा और वो कार्तिक और उसके रिश्ते पर सवाल करेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivangi Joshi (@kairaxfc)

 

तो वहीं सीरत को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आएगी कि रणवीर ने कैसे उसके कैरेक्टर पर सवाल किया. और वह उससे नाराज हो जाएगी. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर और सीरत की लड़ाई खत्म होती है या नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shivangi Joshi (@kairaxfc)

 

बेहोशी की हालत में आदित्य को सहारा देगी Imlie, बचाएगी उसकी जान

टीवी सीरियल ‘इमली’ में  इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों के एंटरटेनमेंटे का डबल डोज मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सत्यकाम आदित्य पर जानलेवा हमला करने वाला है इसलिए उसका पीछा कर रहा है. आइए आपको बताते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

शो के लेटेस्ट में दिखाया जा रहा है कि मालिनी को इमली और आदित्य की शादी का पता चल गया है तो ऐसे में वह आदित्य से अलग रहना चाहती है. तो उधर आदित्य इमली से मिलने होटल तक पहुंच जाता है लेकिन इमली से मिलने से पहले ही सत्यकाम के आदमी उसे पकड़ लेते हैं और आदित्य को एक जंगल में ले जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Choti Sardarni फेम Abhilasha Jakhar बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं सत्यकाम आदित्य से कहता है कि तुमने आदित्य को धोखा दिया है. आदित्य सत्यकाम को यकीन दिलाता है कि वह इमली से प्यार करता है. सत्यकाम उसकी एक नहीं सुनता है और आदित्य के सिर पर वार करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि सत्यकाम आदित्य को जिंदा ही जमीन में गाड़ देगा. जानकारी के अनुसार इमली आदित्य को बचा लेगी. खबर यह भी आ रही है कि शो  में आप यह भी देखेंगे कि बेहोशी की हालत में आदित्य इमली की बाहों में गिर पड़ेगा और इमली उसे होश में लाने के लिए हर कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- Imlie: मालिनी की जिंदगी में होगी इस शख्स की एंट्री, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

Choti Sardarni फेम Abhilasha Jakhar बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

कलर्स टीवी का सुपरहिट सीरियल छोटी सरदारनी (Choti Sardarni) फेम एक्ट्रेस अभिलाषा जाखड़ (Abhilasha Jakhar) ने गुड न्यूज शेयर की हैं. जी हां, एक्ट्रेस मां बन गई हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है.

इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली. मां बनने के बाद अभिलाषा जाखड़ ने खुद शेयर की. एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने ये भी बताया कि अभिलाषा जाखड़ और उनके बेटे की सेहत पूरी तरह से ठीक है.

ये भी पढ़ें- Imlie: मालिनी की जिंदगी में होगी इस शख्स की एंट्री, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

 

एक्ट्रेस और बच्चे की इस क्यूट तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में अभिलाषा जाखड़ अपने बेटे का हाथ थामे नजर आ रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 14 मई को हमारे घर पर एक नन्हे प्रिंस ने दस्तक दी है. अभिलाषा जाखड़ की ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

 

फैंस उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. आपको बता दें कि अभिलाषा जाखड़ ने टीवी एक्टर विनीत कुमार चौधरी से शादी की.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में सई का स्वागत करेगी पाखी, आएगा नया ट्विस्ट

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से अभिलाषा जाखड़  मशहूर हुई. सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर ही अभिलाषा जाखड़ की मुलाकात विनीत कुमार चौधरी से हुई थी. एक्ट्रेस इन दिनों सीरियल छोटी सरदारनी में कुलवंत की बहु का किरदार निभा रही हैं.

Imlie: मालिनी की जिंदगी में होगी इस शख्स की एंट्री, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों नया-नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे सीरियल में खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि इस समय आदित्य, इमली और मालिनी की जिंदगी एक नया मोड़ ले रही है. त्रिपाठी परिवार को पता चल गया है कि इमली, आदित्य की पत्नी है. और ये सच जानने के बाद कहानी में नया ट्रैक आ रहा है. आइए आपको बताते हैं शो के लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आदित्य मालिनी से माफी मांगेगा तो वहीं मालिनी आदित्य की बात सुनने से भी मना कर देगी. मालिनी फिर उससे झूठ बोलेगी कि उसकी जिंदगी में कोई और है. वह फैसला करेगी कि वो आदित्य को भुलाकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- Neha Kakkar ने रोमांटिक वीडियो शेयर कर बताया, ‘कैसे होगी पति रोहनप्रीत के बिना जिंदगी’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि मालिनी का यह झूठ ‘सच’ होने वाला है. दरअसल मालिनी की जिंदगी में एक शख्स आने वाला है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी. यह शख्स मालिनी की जिंदगी में खुशियों का रंग भरने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इस शख्स की वजह से मालिनी आदित्य को भुलाने की कोशिश करेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये अन्जान शख्स मालिनी की जिंदगी में कैसे खुशियों का रंग भरता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: क्या शुरू होने से पहले ही खत्म होगी विराट और सई की लव स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: क्या शुरू होने से पहले ही खत्म होगी विराट और सई की लव स्टोरी

टीआरपी चार्ट में शामिल होने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में खूब ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. इस सीरियल से दर्शकों  को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. अब मेंकर्स ने सीरियल का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिससे अपकमिंग एपिसोड में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. आइए आपको बताते हैं, शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो के नए प्रोमो में विराट और सई के बीच दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. जी हां, लेकिन अगले ही पल सई कुछ ऐसा कहती है कि विराट का दिल टूट जाता है. दरअसल सई घर छोड़ने की बात कहती है और ये भी कहती है कि विराट को कभी उससे प्यार हो ही नहीं सकता.

ये भी पढ़ें- Imlie: आदित्य पर जानलेवा हमला करेगा सत्यकाम, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सई की बातों को सुनकर विराट काफी हैरान हो जाता है. इस प्रोमो से साफ हो चुका है कि आने वाले दिनों में भी सई और विराट का मिलन आसानी से नहीं होगा. और ये देखना भी दिलचस्प होगा कि पाखी, सई और विराट को अलग करने के लिए क्या प्लान बनाती है?

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  विराट और सई चौहान हाउस में वापस आ गए हैं. पूरा चौहान परिवार सई और विराट का स्वागत किया. घर आने के बाद विराट सबसे पहले भवानी को चेतावनी दिया कि सई उसकी पत्नी है. किसी को भी ये हक नहीं है कि वो सई की बेज्जती करे. ये बात सुनकर भवानी के होश उड़ गए.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: पाखी की चाल होगी कामयाब, सई पर शक करेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

Imlie: आदित्य पर जानलेवा हमला करेगा सत्यकाम, पढ़ें खबर

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’ के अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. जी हां, शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी की मां अनु, इमली पर रॉड से वार करती है,  जिसके बाद वो काफी टूट जाती है. आइए आपको बताते है, शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

सीरियल में ये दिखाया जाएगा कि आदित्य, मालिनी से सारी बातें बता देगा. वह मालिनी से ये भी कहेगा कि वो इमली से प्यार करता है. आदित्ये की बात सुनकर मालिनी शॉक्ड हो जाएगी. और ऐसे में वह आदित्य को केस की धमकी देगी. आदित्य बताएगा कि इमली उसकी पहली पत्नी है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में सई का स्वागत करेगी पाखी, आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Xxshreyansh creationsx (@meena15k)

 

मालिनी को लगेगा कि इमली ने हर किसी को धोखा दिया है लेकिन जल्द ही वो इस बात को स्वीकार कर लेगी कि इमली और आदित्य के बीच वो आई है. तो दूसरी ओर इमली शहर छोड़कर पगडंडिया जाने का फैसला करेगी.

 

तो उधर आदित्य फैसल  लेगा कि उसे इमली के साथ अपनी पूरी जिंदगी गुजारनी है. वहीं इमली की मां को आदित्य की सच्चाई पता चल चुकी है. और वह आदित्य को सबक सिखाने के लिए ही सत्यकाम के साथ दिल्ली जाएगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सत्यकाम, आदित्य से कैसे बदला लेता है.

ये भी पढ़ें- Imlie पर रॉड से वार करेगी मालिनी की मां अब क्या करेगा आदित्य

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #weloveadilie (@adilie.team)

 

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में सई का स्वागत करेगी पाखी, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे  दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सई और विराट एक-दूसरे के करीब आ चुके है. तो पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर है. आइए आपको बताते है शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि विराट और सई एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. सई ने चौहान हाउस लौटने का फैसला कर लिया है. ये बात जानकर पाखी भड़क गई है. और वह सई और विराट को एक-दूसरे से दूर करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है. वह फिर से दोनों को अलग करने के लिए नई चाल चलने वाली है.

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि  विराट और सई चौहान हाउस में वापस आ जाएंगे. पूरा चौहान परिवार सई और विराट का स्वागत करेगा. घर आने के बाद विराट सबसे पहले भवानी को चेतावनी देगा.विराट भवानी को समझाएगा कि सई उसकी पत्नी है. किसी को भी ये हक नहीं है कि वो सई की बेज्जती करे. ये बात सुनकर भवानी के होश उड़ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

 

तो उधर पाखी भवानी के साथ मिलकर सई के खिलाफ चाल चलेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई, पाखी की चाल से खुद को कैसे बचाएगी.

ये भी पढ़ें- Imlie और आदित्य को रंगे हाथ पकड़ेगी अनु, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sairat917

 

Imlie पर रॉड से वार करेगी मालिनी की मां अब क्या करेगा आदित्य

स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे फैंस को मनोरंजन का जबरदस्त तड़का मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी की मां लगातार इमली को परेशान कर रही है तो इमली का भी सब्र का बांध टुटता जा रहा है. आइए बताते है, शो के नए अपडेट्स के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि आदित्य के घरवाले उसे और मालिनी की कोशिश कर रहे हैं. तो वहीं आदित्य और मालिनी ने अपने हनीमून को कैंसिल भी कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम टप्पू के पिता का कोरोना से हुआ निधन, पढ़ें खबर

‘इमली’ (Imlie) के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मालिनी की मां फिर से आदित्य के घर जाकर हंगामा करेगी. तो इस बीच इमली भी आएगी और उसे देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा. अनु (Jyoti Gauba) सभी के सामने आदित्य को खूब सुनाएगी.

 

मालिनी की मां इमली पर फिर से हाथ उठाएगी. इतना ही नहीं, उसके मां को भी खरी-खोटी सुनाएगी. इस बार इमली चुप नहीं रहेगी. इमली अनु को करारा जवाब देगी.

ये भी पढ़ें- वापस अपने गांव जाएगी Imlie तो टूट जाएगा आदित्य का दिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by #weloveadilie (@adilie.team)

इमली का जवाब सुनकर अनु आग-बबूला हो जाएगी और ऐसे में वह इमली पर रॉड से वार करेगी. इमली के सिर पर गंभीर चोट लगेगी. अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि तो आदित्य, मालिनी को अपनी और इमली की शादी के बारे में सब कुछ बता देगा.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम टप्पू के पिता का कोरोना से हुआ निधन, पढ़ें खबर

कोरोन की दूसरी लहर से देश में तबाही मच गई है. इस वायसर का कहर हर जगह छाया हुआ है. अब यह खबर आ रही है कि मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम भव्य गांधी (Bhavya Gandhi)  के पिता का भी कोरोना से निधन हो गया है.

तारक मेहता में भव्य गांधी टप्पू के रोल से मशहूर हुए. खबरों के अनुसार भव्य गांधी के पिता विनोद गांधी को कोरोना था और वे बीते 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थे. पिता के निधन की वजह से भव्य गांधी पूरी तरह टूट चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट और सई के बीच बढ़ी नजदीकियां तो पाखी का हुआ बुरा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhavya Gandhi (@bhavyagandhi97)

 

बताया जा रहा है कि  तीन दिन पहले ही यानी 9 मई को उनके को-स्टार गोगी यानी कि समय शाह की बहन की शादी थी. पिता की नाजुक हालत की वजह से भव्य ने वर्चुअली ही शादी अटेंड की थी.

ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता ने कही ऐसी बात, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhavya Gandhi (@bhavyagandhi97)

 

भव्य गांधी के परिवार में केवल मां यशोदा गांधी और भाई निश्चित गांधी बचे हैं.  इस खबर से फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. पिता की मौत के बाद से भव्य समेत पूरा परिवार ही सदमे में है

बता दें कि भव्य गांधी तारक मेहता शो में टप्पू का किरदार निभाते थे. इस शो में वे जेठालाल और दया बेन के बेटा बनते थे. उन्होंने 2017 में इस शो के छोड़ दिया था. उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिल में जगह बनाई.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट और सई के बीच बढ़ी नजदीकियां तो पाखी का हुआ बुरा हाल

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ लगातार नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि विराट ने अस्पताल में सई के सामने ही पाखी को खरी-खोटी सुनाई.

शो में दिखाया जा रहा है कि अस्पताल में विराट और सई एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. तो दूसरी तरफ पाखी अपने चाल में कामयाब न होने की वजह से परेशान है. और ऐसे में वह घर पहुंचेगी तो उसे अश्विनी के ताने भी सुनने पड़ेंगे.

 

ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता ने कही ऐसी बात, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

अश्विनी, पाखी से कहेगी कि वह विराट और सई को दोबारा शुरुआत करने का मौका दे और खुद को इन सारी चीजों से अलग कर ले. इतना ही नहीं, अश्विनी उसे ताना भी मारेगी और कहेगी कि तुम विराट और सई के एक होने की खुशियां मनाओ. जिसे सुनकर पाखी की आंखें में आंसू आ जाएंगे.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि अश्विनी पाखी से कहेगी कि वो इस बात की दुआ मनाए कि समर्थ जल्द से जल्द घर लौट आए. समर्थ के वापस आने से पाखी की जिंदगी भी खुशियों से भर जाएगी. अश्विनी की बातों के बीच पाखी का ध्यान विराट-सई पर ही लगा रहेगा.

 

ये भी पढ़ें- वापस अपने गांव जाएगी Imlie तो टूट जाएगा आदित्य का दिल

अश्विनी की बातों से पाखी ज्यादा निगेटिव हो जाएगी. उसके मन में सई के लिए और भी जहर भर जाएगा. वह फिर से सई के खिलाफ नई चाल चलेगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें