Imlie और आदित्य के रिश्ते की खुलेगी पोल तो क्या करेगी मालिनी

स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों  हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिससे कई बड़े खुलासे होने वाले है. तो आइए बताते हैं सीरियल के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में त्रिपाठी परिवार होली मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो उधर आदित्य इमली को घर लाने के लिए हॉस्टल गया है. तो दूसरी तरफ मालिनी शादी के बाद पहली होली आदित्य के साथ खेलने के लिए एक्साइटेड है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस Rupali Ganguly का कोरोना रिपोर्ट आया पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

 

मालिनी चाहती है कि इस खास मौके पर वो आदित्य से ही सिंदूर लगवाए लेकिन आदित्य  तो इमली के पास चला जाता है. ऐसे में घर में आदित्य के ना होने पर दुखी हो जाती है.

तो वहीं आदित्य इमली के हॉस्टल जाकर उससे कहता है घर चलो, इमली बार-बार मना करती है लेकिन वह इमली की कोई बात नहीं सुनता, उससे अपने दिल की बात कहता है फिर वो दोनों वहां जमकर होली खेलते हैं.

ये भी पढ़ें- आदित्य से मिलने दिल्ली पहुंची Imlie तो प्रकाश ने उठाया ये कदम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumbul Touqeer Khan (@sumbul_touqeer)

 

आदित्य, इमली को लेकर घर जाता है, घरवाले इमली को देखकर बहुत खुश होते हैं. उधर मालिनी के मन में शक होता है पर वह भी इमली को गले लगाती है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या घरवालों के सामने इमली और आदित्य के रिश्ते की पोल खुलती है या नहीं.

आदित्य से मिलने दिल्ली पहुंची Imlie तो प्रकाश ने उठाया ये कदम

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’  में कहानी का ट्रैक में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आदित्य, इमली को पगडंडियां छोड़कर वापस दिल्ली आ चुका है और वह इमली को बहुत मिस कर रहा है. इस हालत में मालिनी को उस पर शक होता है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि दिल्ली आने के बाद भी आदित्य, इमली की याद में खोया है  तो उधर इमली भी आदित्य को बहुत याद कर रही है. और ऐसे में वह प्रकाश के फोन से आदित्य को कॉल करती है.

ये भी पढ़ें- मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

आदित्य की आवाज सुनकर इमली काफी इमोशनल हो जाती है. तो वहीं मालिनी आदित्य के फोन में अनजान नंबर देखकर मालिनी को शक होता है.

ऐसे में आदित्य के सोने के बाद मालिनी इस नंबर पर फोन लगाती है. और वह प्रकाश को बताती है कि वो आदित्य की पत्नी बोल रही है. ये बात सुनकर प्रकाश शॉक्ड हो जाता है.

 

तो वहीं प्रकाश इमली से उसके और आदित्य के रिश्ते के बारे में सच जानने की कोशिश करता है. और इमली उससे कहती है कि तुम ये बात किसी को नहीं बताओगे. इमली प्रकाश को इमोशनली ब्लैकमेल करना शुरू करती है और प्रकाश की बोलती बंद हो जाती है.

ये भी पढ़ें- एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर ‘अनुपमा’ फेम Sudhanshu Pandey ने किया ये खुलासा

तो वहीं दूसरी तरफ इमली, प्रकाश के साथ आदित्य से मिलने दिल्ली जाती है. अब इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा इमली हॉस्टल में रहती है या आदित्य के घर.

मीठी के सामने खुलेगा आदित्य और मालिनी की रिश्ते का सच, Imlie में आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘इमली’  में इन दिनों कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो के पिछले एपिसोड में आपने देखा था कि देव पगडंडिया आ चुका है और वह इमली से माफी मांगता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं, शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

मिली जानकारी के अनुसार शो के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि देव, मीठी से आदित्य का सच बता देगा. हालांकि देव को नहीं मालूम है कि आदित्य की शादी पहले इमली से भी हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘जमाई राजा’ फेम Ravi Dubey ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, सामने आई ये वजह

 

देव, मीठी से ये भी कहेगा कि वह अपने समधियों का शुक्रगुजार है कि उनके कारण ही वह इमली से मिला. देव की ये बात सुनकर मीठी सदमे में चली जाएगी.

देव के खुलासों के बीच आदित्य की एंट्री होगी और यहीं पर दर्शकों को महाट्विस्ट देखने को मिलेगा. तो वहीं इस बीच अनु भी पगडंडिया आ जाएगी और इसके बाद वो इमली और आदित्य की जमकर क्लास लगाएगी.

 

हाल ही में इस सीरियल में आपने देखा कि देव से मीठी को मिले धोखे की बात करते सत्यकाम आग बबूला हो जाता है और उसे जान से मार डालने की बात कहता है.तो उधर मीठी आकर देव को बचा लेती है. इस दौरान देव मीठी से अपने किए की सजा मांगता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को मात! आएगा ये नया ट्विस्ट

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें