Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट की मां ने पकड़ी पाखी की चोरी, आएगा ये ट्विस्ट

स्‍टार प्‍लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. अब तक आपने देखा कि कि विराट सई से प्यार का इजहार करना चाहता है लेकिन सई उससे नाराज है. सई को लगता है कि ये शादी समझौते की है और विराट उससे कभी प्यार नहीं कर सकता. ऐसे में विराट का सरप्राइज प्लान देखकर सई गुस्सा हो जाती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट होने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में दिखाया जा रहा है कि सई और विराट में तकरार चल रहा है. सई शादी की सालगिरह नहीं मनाना चाहती है. उसने विराट से कह दिया है कि उनकी शादी समझौते की है. ऐसे में वह सेलिब्रेट नहीं कर सकती.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने सिद्धार्थ शुक्ला संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहीं ये बात

 

विराट और सई की वजह से बीमार हुई पाखी

तो दूसरी तरफ पाखी इस बात से टूट गयी है कि सई और विराट शादी की सालगिरह मनाने गये हैं. वह विराट को सई के करीब नहीं देख सकती है. ये सारी बातें पाखी को परेशान कर रही है और वह बीमार पड़ गई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss OTT: पहले दिन ही हुई लड़ाई, ये कंटेस्टेंट हुआ नॉमिनेट

 

चौहान परिवार उसके परेशानी की वजह पूछ रहा है लेकिन वह किसी को कुछ नहीं बता रही है. इसी बीच विराट की मां अश्वनी पूछती है कि कहीं विराट और सई घूमने गये हैं, इस वजह से तो उसकी तबियत खराब है? ऐसे में पाखी की शक्‍ल देखने लायक होता है और उसके शक्ल से लगता है कि उसकी चोरी पकड़ी गई.

 

तो उधर विराट और सई को सम्राट मिलेगा. वह अनाथ आश्रम में बच्‍चों की देखभाल करता है. एक बच्‍चे का एक्‍सीडेंट हो जाता है और सई उसे अस्‍पताल लेकर जाती है. इसी अस्‍पताल में सई सम्राट से मिलती है. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर सम्राट घर जाता है तो पाखी उसे देखकर कैसे रिएक्ट करेगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देवयानी ने छोड़ा शो, सामने आई यह वजह

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन दिनों नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है. इसी बीच खबर यह आ रही है कि देवयानी के किरदार में नजर आने वाली मिताली नाग ने शो छोड़ दिया है. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

शो में मिताली नाथ, नील भट्ट यानी विराट की बहन का रोल प्ले कर रही थीं. खबरों के अनुसार मिताली नाग अपने ट्रैक से खुश नहीं थीं. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी डेट्स को सही तरह से यूज नहीं किया जा रहा था. एक्ट्रेस ने बहुत मुश्किल से जून और जुलाई में एक हफ्ते के लिए शूट किया था.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी करेगी आत्महत्या की कोशिश तो क्या करेगा विराट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitaali Nag (@mitaalinag)

 

बताया जा रहा है कि वह अपने ट्रैक को लेकर शो की क्रिएटिव टीम से भी बात कर रही थीं लेकिन उन्हें रिस्पॉन्स नहीं मिला.

मिली जानकारी के अनुसार, देवयानी को लगा कि शो में उनके किरदार की अहमियत खत्म हो गई है. इसलिए डेट्स फाइनल न होने और ट्रैक पर भी असमंजस बने रहने पर मिताली नाग ने शो छोड़ने का फैसला लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitaali Nag (@mitaalinag)

 

देवयानी ने ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ से पहले भी विराट यानी नील भट्ट के साथ काम किया हैं. जी हां, ये दोनों ‘मर्द का नया स्‍वरूप में’ भी साथ नजर आए थे. मिताली नाग ने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘अफसर बिटिया’ से की थी.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज और काव्या के बीच होगी लड़ाई, फूड क्रिटिक कहेगी ‘इरिटेटिंग’!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mitaali Nag (@mitaalinag)

 

‘गुम है किसी के प्यार में’ में लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि सई को चोट पहुंचने की वजह से चौहान परिवार दुखी है. तो उधर सई घर वापस नहीं जाना चाहती है. तो वहीं पुलकित उसे अपने घर चलने के लिए कहता है. इसी बीच निनाद बताता है कि सई के कमरे में आजिंक्य पाखी की वजह से गया था. क्योंकि पाखी ने ही उसे मजबूर किया था. शो मे ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या निनाद के किरदार में बदलाव आने वाला है.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट के सामने आएगा देवयानी के ‘मरे हुए’ बच्चे का राज, पढ़ें खबर

टीआरपी चार्ट में धमाल मचाने वाला सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अब विराट और एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. तो वहीं पाखी उन्हें एक साथ देखकर जल-भुन जाती है. इसी बीच विराट के सामने एक ऐसा सच आने वाला है, जिससे कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलकित और देवयानी त्रिपाठी हाउस जाएंगे. विराट उन्हें देखकर बहुत खुश होता है. देवयानी हर किसी के पास जाती लेकिन भवानी पुलकित और देवयानी को आशीर्वाद देने से मना कर देगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

तो दूसरी तरफ अश्विनी सई से वादा करेगी कि कोई उसके साथ हो ना हो लेकिन वो हमेशा उसके साथ है. अश्विनी की बातों को सुनकर सई इमोशनल हो जाएगी. ऐसे में सई की हिम्मत बढ़ेगी और वह भवानी का सच सामने लाने के लिए कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: क्या शुरू होने से पहले ही खत्म होगी विराट और सई की लव स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. जी हां, सई को जल्द ही पता चलेगा कि देवयानी का बच्चा मरा नहीं है बल्कि भवानी ने उसे एक अनाथालय में छिपा दिया है. जब सई इस बारे में भवानी से बात करेगी तो वह शॉक्ड हो जाएगी. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई भवानी के मुंह से कैसे सच उगलावती है.

सीरियल के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सई ने बिना किसी से पूछे घर पर पुलकित और देवयानी को बुलाया है. दोनों को देखकर हर कोई चौंक जाता है. पर विराट उन्हें देखकर काफी खुश दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट और सई के बीच बढ़ी नजदीकियां तो पाखी का हुआ बुरा हाल

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें