हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

कुछ दिनों पहले टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था. हिना खान ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को परेशान कर दिया था जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ट्रस्ट और माफी के बारे में कुछ पोस्ट शेयर की थी. रॉकी जायसवाल के साथ उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक होने पर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना सहित उनके दोस्त भी उनके पास पहुंचे. हिना ने आखिरकार अपने पोस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अपने नए इंटरव्यू में, हिना ने ट्रस्ट और माफी पर अपने पदों के बारे में यह कहते हुए बोली कि उनका उपयोग प्रचार अभियान के लिए किया गया था और इसका उनके रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं था. हिना खान ने कहा कि वह और रॉकी इससे परेशान नहीं थे, हालांकि, बहुत सारे दोस्तों ने चिंता दिखानी शुरू कर दी थी.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना खान हुई परेशान

जब हिना से पूछा गया कि क्या रॉकी को उनके पोस्ट के बाद नफरत भरे संदेश मिले, तो उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से एक अलग व्यक्ति हैं और इन सभी चीजों की परवाह नहीं करते हैं. हालांकी , मुझे बहुत सारे दोस्तों के मैसेज आए और करिश्मा तन्ना ने उनसे पूछा, क्या सब कुछ ठीक है? फिर मैंने उन्हे बताया की यह सिर्फ एक ऐड की कहानी है.

“दोस्त समझेंगे कि जब आप उनसे संदेशों पर बात कर रहे हैं, तो यह कुछ प्रचार वाली बात है लेकिन बाकी सब वास्तव में डरे हुए थे. ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में कुछ लेख थे. लेकिन नहीं! ऐसा कुछ नहीं है, मैं बहुत खुश हूं” मेरे प्रेम जीवन में. भगवान दयालु रहे हैं. लेकिन हां, क्या करना है, मुझे पता था कि यह होगा, “हिना ने एक इंटरव्यू में  बताया.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Theatre (@zeetheatre)

हिना- रॉकी का रीलेशन

बता दे कि रॉकी और हिना एक दूसरे को ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत के समय से ही जानते हैं. दोनों की मुलाकात सेट पर ही हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. आठ साल तक डेट करने के बाद दोनों सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया था कि वे रिलेशनशिप में हैं. बिग बॉस 11 के दौरान रॉकी ने हिना को प्रपोज कर दिया था. उसके बाद से दोनों एक साथ कई मौकों पर नजर आ चुके हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

हिना की आने वाली सीरीज

वर्कफ्रंट की बात करें हिना खान जल्द ही एक मर्डर मिस्ट्री ‘षडयंत्र’ में अभिनय करती नजर आएंगी.  इस फिल्म में हिना खान के अलावा चंदन रॉय सान्याल और कुणाल रॉय कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.  यह थिएटर में उनकी शुरुआत होगी.  फिल्म की कहानी एक मैरिड कपल रोहन तिवारी और नताशा मल्होत्रा तिवारी के बारे में होगी. हिना खान को इस फिल्म में देखने के लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं. यह मर्डर मिस्ट्री 18 दिसंबर को टाटा प्ले थिएटर में ऑन-एयर होने के लिए तैयार है. यह Zee5 पर भी उपलब्ध होगी.

Anupamaa: पाखी की सुसाइड की धमकी पर भड़केंगे घरवाले, वनराज सुनाएगा खरी खोटी

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ इन दिनों खूब चर्चा में है. शो ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जगह बनाने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों-दिमाग में भी टॉप पर जगह बनाई हुई है. इन दिनों ‘अनुपमा‘ (Anupama) की पूरी कहानी पाखी और अधिक के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम रही है. वहीं अनुज अनुपमा को इन सबसे दूर रखने की कोशिश कर रहा है. बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में दिखाया गया कि पाखी अधिक को खुदकुशी की धमकी देती है. इस बात से घबराकर अधिक, अंकुश और बरख तुरंत शाह हाउस पहुंचते हैं. दूसरी तरफ अनुपमा, अनु और किंजल के साथ पिकनिक पर गई होती है. लेकिन ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

धमकी को कैजुअलबताएगी पाखी:

दूसरी ओर, पाखी के वॉइस मैसेज से अधिक डरा हुआ है, उन्होंने कहा, “तुम मुझसे दूर रहना चाहते हो तो ठीक है लेकिन मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती.” वह जोर देकर कहती हैं, अगर मुझे कुछ होता है और मैं अपनी जान लेती हूं, तो केवल आप ही जिम्मेदार होंगे. अधिक और पूरे परिवार के दरवाजा खटखटाने के बाद पाखी कमरे से बाहर निकलती है.  लेकिन उसके कानों में इयरफोन लगा होता है, जिसे देखकर पूरे घरवालों का पारा चढ़ जाता है. अधिक सहित बाकी परिवार वाले उसे डांटते हैं कि जान से मारने की धमकी देकर वह यहां एंजॉय कर रही है. वहीं पाखी अपनी इस धमकी को कैजुअल बताती है और कहती है, “अधिक को बुलाने के लिए इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था.”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama serial (@anupama_serialss)

एंजॉय करती छोटी अनु :

अनुपमा ने अपने वैवाहिक जीवन और अपनी छोटी बेटी अनु पर ध्यान देना शुरू करने का फैसला किया. वह उसे एक पिकनिक के लिए बाहर ले जाती है और वे दोनों खेल खेलते हैं और एक साथ नृत्य करते हैं. दूसरी ओर अनुपमा का साथ देती है किंजल . दोनों पिकनिक स्पॉट पर बहुत एंजॉय करते है. साथ खेलना-नाचना और खूब मस्ती.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama serial (@anupama_serialss)

अनुपमा के चक्कर में भिड़ेंगे अनुज और वनराज:

‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि वनराज और बा ऐसे मौके पर अनुपमा को याद करेंगे. वनराज उसे फोन करेगा, लेकिन उसका फोन लेकर अनुज शाह हाउस पहुंच जाएगा. वह वनराज से कहेगा कि अनुपमा यहां नहीं आएगी. वहीं वनराज के हक जताने पर अनुज भड़क जाएगा और कहेगा, वह मेरी बीवी है और मेरी जिम्मेदारी है. दोनों इस चीज के लिए बहस शुरू कर देते हैं.

BIGG BOSS 16: शालीन को रोता देख पिघला EX वाइफ दलजीत का दिल, देखें वीडियो

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16‘ (Bigg Boss 16) का बीता एपिसोड काफी इमोशनल रहा। बीते एपिसोड में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को उनके घर से आई चिट्ठी पढ़ने के लिए मिली थी, जिसके बाद दोनों ही फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए. शालीन अपने पापा के हाथ से लिखी चिट्ठी को पढ़ते वक्त काफी ज्यादा भावुक हो गए थे. सोशल मीडिया पर भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ. वहीं, अब शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शालीन के लिए प्यार जताया है. सोशल मीडिया पर दलजीत के इस नोट की काफी चर्चा हो रही है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

शालीन के लिए दलजीत का नोट

दरअसल, दलजीत कौर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शालीन भनोट का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शालीन ‘बिग बॉस हाउस’ में अपने घर से मिली चिट्ठी पढ़ते दिख रहे हैं. इस वीडियो के साथ दलजीत ने लिखा, ‘शालीन, मैंने बहुत समय से बिग बॉस नहीं देखा है, लेकिन मैंने इस वीडियो को देखा. मैं आपको इस सफर के लिए शुभकामनाएं देती हूं. ईमानदार होकर खेलो. अपने दिल के साथ खेलो.’ बता दें कि शालीन भनोट और दलजीत कौर साल 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी था. हालांकि, आपसी तनाव के चलते दोनों ने कुछ सालों बाद तलाक ले लिया.

यहां देखें शालीन की बिग बॉस जर्नी

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

शलीन भनोट ने ‘बिग बॉस’ के घर में धाकड़ एंट्री ली थी लेकिन शो में आने के कुछ समय बाद ही उनका नाम सुंबुल तौकीर खान के साथ जुड़ने लगा. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी लेकिन शो से लेकर सोशल मीडिया तक पर दावा किया जाने लगा कि सुंबुल- शालीन को पसंद करती हैं, जिस वजह से कई बार यह बात घर का मुद्दा भी बनी. इस बीच, शालीन-टीना दत्ता के भी करीब आए. लेकिन शो के नौवे हफ्ते में आते-आते अकेले अपनी गेम खेल रहे हैं.

Bigg Boss fame: शेफाली जारिवाला ने पति संग मनाया 40वां जन्मदिन

कांटा लगा’ के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला ने बीते दिन अपना 40वां जन्मदिन मनाया. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं.

 उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारों तक ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं. अपने बर्थडे पर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स काफी एक्साइटेड नजर आईं.  शेफाली जरीवाला ने अपना 40वां जन्मदिन पति पराग त्यागी और परिवार के साथ सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है.

परिवार संग नजर आईं शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला ने अपना बर्थडे परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में मनाया। फोटो में एक्ट्रेस परिवार के साथ केक कट करती दिखाई दीं. शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी ने बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच जमकर रोमांस का तड़का भी लगाया.  केक कटिंग के दौरान पराग त्यागी अपनी पत्नी को किस करते दिखाई दिए. ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला देर रात पति पराग त्यागी के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकलीं. इस दौरान शेफाली को पैपराजी ने स्पॉट किया. शेफाली की इस दौरान की काफी सारी प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं

शेफाली के चेहरे पर नजर आई एक्साइटमेंट

शेफाली जरीवाला अपने बर्थडे के मौके पर काफी एक्साइटेड नजर आईं। खास बात तो यह है कि केक कटिंग के दौरान शेफाली ने अपने भतीजे को भी गोद में लिया हुआ था. शेफाली जरीवाला ने बर्थडे पार्टी में पिंक आउटफिट और ब्लैक बूट में एंट्री की.  फोटोज में शेफाली जरीवाला का स्टाइलिश लुक देखने लायक रहा.  एक्ट्रेस का एक बार फिर से नया लुक सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में शेफाली जरीवाला देर रात पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंचीं. यहां से शेफाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनकी फैंस चर्चा करते नहीं थक रहे हैं.

 

शेफाली जरीवाला भले ही इंडस्ट्री में ज्यादा एक्टिव ना हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम उनकी खूबसूरत और बोल्ड फोटो से भरा हुआ हैं. शेफाली अक्सर इंस्टाग्राम पर अपना स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक शेयर कर इंटरनेट पर सनसनी मचा देती हैं.

Anupamaa: पाखी के मन में जहर घोलेगी बरखा, अनुपमा के लिए भिड़ें वनराज-अनुज

टीवी के टॉप सीरियल अनुपमा में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे दर्शक शो से जुड़े रहते हैं और लगातार प्यार बरसाते रहते हैं. बीते एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा रोकर अनुज को मना लेती है. अनुपमा कहती है कि वो मां है और वो कभी भी अपने बच्चों के बारे में सोचना नहीं छोड़ दो. अनुज कहता है कि तुम कभी अपने परिवार से दूर मत हो लेकिन थोड़ा दूरी बनाना भी जरूरी है. वो कहता है कि पूरी जिंदगी हमारे लिए या शाह परिवार के लिए नहीं, कुछ अपने लिए भी जियो. आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी कपाड़िया हाउस आकर बदसलूकी करती है.

पाखी ने अपनी जिद से अधिक का जीना हराम कर दिया है तो वहीं अधिक ने भी ब्रेक की डिमांड कर ली है.  रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में बीते दिन भी दिखाया गया था कि अधिक पाखी से कुछ वक्त के लिए ब्रेक की मांग करता है, जिसे पाखी ब्रेकअप समझ लेती है.  वह अपने पिता से मिर्च-मसाला लगाकर बातें बताती है. दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा में दूरियां कम होने का नाम नहीं लेतीं. लेकिन ‘अनुपमा’ में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj Ki Anupama (@anupama.rupali)

पाखी से छुटकारा पाने के लिए चाल चलेगी बरखा

रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ में आगे दिखाया जाएगा कि पाखी से छुटकारा पाने के लिए बरखा पैंतरा आजमाएगी। वह पाखी के मन में जहर घोलेगी और उसे यह समझाने की कोशिश करेगी कि अधिक को अब उसकी कोई भी जरूरत नहीं है. वहीं पाखी भी बरखा की बातों का अलग-थलग मतलब निकाल लेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anuj Ki Anupama (@anupama.rupali)

पाखी की फिक्र में दौड़ा-दौड़ा शाह हाउस पहुंचेगा अधिक

अनुपमा की बेटी पाखी अधिक को वॉयस मैसेज में ब्लैकमेल करती है कि वह उससे छुटकारा पाना चाहता है तो ठीक है, वो भी जीना नहीं चाहती. इस बात से घबराकर अधिक अंकुश और बरखा के साथ भागा-भागा शाह हाउस पहुंचता है. वहां वह वनराज से पाखी के बारे में पूछता है, लेकिन वह उसे ताना मारता है कि बड़ी जल्दी अपनी बीवी की याद आ गई. दूसरी तरफ अधिक और अंकुश की हालत डर से खराब हो रही है.

बदलेगा अनुपमा का व्यवहार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अधिक को बुखार है और बरखा परेशान है. अगली सुबह बरखा अनुज के सामने बात रखती है कि वनराज और पाखी मिलकर अधिक का जीना मुश्किल कर देंगे, पता नहीं वो दोनों मिलकर अधिक पर घरेलू हिंसा का केस न कर दें और अधिक को जेल न पहुंचा दें. अनुज बात को समझता है और कहता है कि कल वनराज अनुपमा से भी लड़ने के लिए आया था क्योंकि पाखी ने उसे कुछ उल्टा सीधा कहा था.

विक्टिम कार्ड खेलेगी पाखी

तभी पाखी घर में आती है और डिंपल को देखकर ताना मारती है कि तुम तो बहुत खुश होंगे, मैं यहां माफी मांगने आई हूं और तुम यहां मुस्कुरा रहे हो. अधिक कहता है कि ये माफी मांगने का तरीका नहीं होता है. बरसा कहती है कि तुमने और वनराज ने मिलकर मेरे भाई को बहुत तंग किया है. पाखी बरखा से भी बदतमीजी करने लगती है और कहती है कि ये लोग तुम्हारा दिमाग खराब कर रहे हैं, ये लोग हमें एक नहीं देखना चाहते हैं. बरखा के बारे में सुनकर अधिक पाखी पर भड़क जाता है और कहता है कि अपनी बहन के बारे में वो एक बात भी नहीं सुनेगा. अधिक ब्रेक के लिए कहता है लेकिन उस बात का भी पाखी गलत मतलब निकाल कर शाह में सबको बता देती है कि अधिक अलग होने की बात कह रहा है. अपकमिंग एपिसोड में पाखी आत्महत्या की कोशिश करेगी.

देवोलीना से पहले इन 5 टीवी ऐक्ट्रिस ने भी की इन्टर रिलिजन शादी

देवोलीना भट्टाचार्जी- शाहनवाज शेख

देवोलीना भट्टाचार्जी अब शादीशुदा हैं. साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री ने लोनावला में शाहनवाज शेख के साथ शादी के बंधन में बंधी. दोनों पिछले कुछ समय से डेट कर रहे थे. फैंस को शुरू में लगा कि उन्होंने विशाल सिंह के साथ शादी कर ली है लेकिन ऐसा नहीं है. लगता है शाहनवाज शेख जिम इंस्ट्रक्टर हैं देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 में उनके उपनाम शोनू के साथ उनके बारे में बात करेंगी. उन्होंने एक पंजीकृत विवाह किया था और अब एक हिंदू समारोह में शादी की. इंटिमेट वेडिंग में एक्ट्रेस के कुछ दोस्त मौजूद थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

दीपिका कक्कड़- शोएब इब्राहिम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अब लगभग एक दशक से साथ हैं. दोनों ने 2018 में शादी की थी कहा गया था कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था. उसने खबरों से इंकार नहीं किया लेकिन कहा कि वह कारणों का खुलासा नहीं करना चाहती. दीपिका कक्कड़ एक आदर्श बहू हैं जिसकी मांग इब्राहिम परिवार कर सकता है. वास्तव में, परिवार के पूरे व्लॉग के लाखों ग्राहक हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

एजाज खान- पवित्रा पुनिया

एजाज खान और पवित्रा पुनिया जल्द ही शादी करने वाले हैं. उनकी प्रेम कहानी में धर्म बाधा नहीं बना. बिग बॉस 14 में यह जोड़ी एक-दूसरे के प्यार में पड़ गई. शो के बाद, उनका बंधन और मजबूत हो गया. पवित्रा पुनिया जैसी पार्टनर पाकर एजाज खान सातवें आसमान पर हैं. एक्ट्रेस के परिवार ने भी उन्हें स्वीकार कर लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavvitra Punia (@pavitrapunia_)

जैस्मीन भसीन- एली गोनी

जैस्मीन भसीन और एली गोनी कुछ सालों से स्थिर चल रहे हैं. अभिनेता ने कहा था कि वह डर गया था कि उसके माता-पिता धार्मिक अंतर को देखते हुए कैसे प्रतिक्रिया देंगे लेकिन ऐसा लगता है कि भसीन का प्यार अली से भी उतना ही है. जैस्मीन भसीन को उनके परिवार, खासकर उनकी बड़ी बहन से प्यार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

विवियन डीसेना- नूरन एली

विवियन डीसेना नौरान एली के साथ एक स्थिर रिश्ते में हैं. वह मिस्र की पत्रकार हैं. वह उससे तब मिली जब वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में भारत में थी. कुछ मुलाकातों के बाद कामदेव अटक गए और उन्हें प्यार हो गया. नौरान अली लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और विवियन डीसेना उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. विवियन डीसेना के एक कैथोलिक पिता और एक हिंदू ब्राह्मण मां हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

अंकिता लोखंडे- विक्की जैन

अंकिता लोखंडे जो एक बहुत ही धार्मिक हिंदू हैं, उनकी शादी विकी जैन से हुई है जो एक जैन हैं. उसने अपने विश्वास और जीवन शैली के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है. हालांकि यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि युगल को धार्मिक मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है.

GHKKPM: सई को बचाएगा विराट तो क्या पाखी खो देगी अपनी जान?

स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप गुम हैं किसी के प्यार में ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है. ट्विस्ट और टर्न से भरी मनोरंजक कहानी इससे दर्शकों को बांधे रखती है. पहले, विराट और पाखी ने विनायक के साथ स्कूल पिकनिक पर जाने की योजना बनाई. पाखी ने अपने बेटे को खुश करने की कोशिश की क्योंकि सवी के फैसले के बारे में सुनकर वह उदास हो गया था. इस बीच, सई ने सवी का जन्मदिन मनाया और जगताप भी सावी को सरप्राइज देने के लिए वहां आ गया.

सवी का जन्मदिन कैसे होगा खास:

वहीं, विराट इस बारे में जानकर चौंक गया और साई को चेतावनी दी. उसने सई को फटकारा और सवी को अपने साथ पिकनिक पर ले जाने का फैसला किया. मौजूदा ट्रैक में, विराट सई से सवी के जन्मदिन के बारे में छुपाने के लिए सवाल करता है. वह जवाब देती है कि वह अपनी बेटी के खास दिन पर कोई गड़बड़ नहीं करना चाहती. वह उसे सवी के प्रति पाखी के पहले के व्यवहार के बारे में याद दिलाती है, जिसपर विराट अपनी पत्नी के लिए स्टैंड लेता है और घोषणा करता है कि साई जगताप जैसे अपराधी पर भरोसा कर सकती है लेकिन उस पर और पाखी पर विश्वास नहीं कर सकती. इधर, विराट ने साई को उसके फैसले के लिए ताना मारा और उसे कड़ी चेतावनी भी दी. सवी वहां कपड़े पहनकर आती है और फिर विराट के साथ चली जाती है. वह सईं को भी आने के लिए जोर देती है लेकिन विराट ने घोषणा की कि उसकी मां को कुछ जरूरी काम है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

पाखी ने दिया सवी को सप्राइज़:

सवी नाराज हो जाती है और पाखी और विनायक के साथ बैठ जाती है. विनायक उसे खुश करने की कोशिश करता है, जबकि पाखी सई के बारे में सवाल करती है, जिस पर वह जवाब देती है कि उसकी मां नहीं आएगी. विराट भी साई के साथ जगताप के रिश्ते के लिए जगताप का मजाक उड़ाता है, जिस पर जगताप उस पर गुस्सा हो जाता है और उसे अपनी मानसिकता बदलने के लिए कहता है. आगे, पाखी ने सवी को कई उपहारों के साथ सरप्राइज दिया और उसका जन्मदिन पिकनिक स्पॉट पर मनाने का फैसला किया. वह विनायक को खुश देखकर खुश हो जाती है और उसकी मुस्कान के लिए कुछ भी करने की घोषणा करती है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

पाखी हुई शॉक:

विराट ने स्कूल पिकनिक में सवी और विनायक के साथ आनंद लिया. वह बच्चों के साथ खेलता है जबकि पाखी खुशी से उनकी तस्वीरें क्लिक करती है. इस बीच, सई उन्हें एक तरफ से देखकर मुस्कुराती है. उसी समय शिक्षक पाखी से पिकनिक खत्म करने के लिए कहते हैं, लेकिन पाखी कहती है कि पहले उन्हें सवी के जन्मदिन का केक काटना होगा. शिक्षक सभी छात्रों को इकट्ठा करती है और वे सावी का जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं. केक का कवर हटाया जाता है तभी साईं और विराट की शादी की सालगिरह का केक देखकर हर कोई चौंक जाता है. क्या चव्हाण मनाएंगे सावी का जन्मदिन? क्या पाखी अश्विनी को अनुमति देगी? देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

टीवी की गोपी बहु देवोलीना बनी दुल्हन! देखें हल्दी- मेहंदी की फोटोज

स्टार प्लस के फेमस शो ‘साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya)’ में ‘गोपी बहू’का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है.  देवोलिना (Devoleena Bhattacharjee Haldi Photos) की इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हालांकि एक्ट्रेस की यह तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस भी इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि देवोलिना शादी करने वाली हैं.

 

देवोलीना की हल्दी सेरेमनी फोटोज वायरल 

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee Haldi Ceremony Photos) की हल्दी सेरेमनी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें टीवी एक्टर विशाल सिंह, देवोलीना  के गालों पर हल्दी लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों इसके बाद वीडियो में क्लोज पोज करते हुए फोटो क्लिक करवा रहे हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस हल्दी के आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं परिवार के सदस्य उन्हें हल्दी लगा रहे हैं. देवोलिना की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं.

देवोलीना ने लगवाई पिया के नाम की मेहंदी! 

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee Mehndi Photos) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टोरी अपलोड की थी, जिसमें वह अपने हाथ की मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं. वीडियो में देवोलिना और उनका परिवार हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रहा है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

क्या विशाल सिंह से कर रही हैं शादी?

देवोलीना भट्टाचार्जी को लेकर एक बार पहले भी अफवाहें फैल चुकी हैं कि एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विशाल सिंह (Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh) से शादी कर ली थी लेकिन बाद में यह बात झूठी निकली. अब इस बार क्या सच में देवोलीना शादी कर रही हैं, या फिर इसबार भी कोई एड के प्रमोशन के लिए देवोलीना ने ब्राइडल लुक लिया है.

कपिल शर्मा ने सेलिब्रेट किया बेटी अनायरा का बर्थडे, देखें क्यूट फोटोज

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की लाडली बेटी अनायरा तीन साल की हो गई हैं. बेटी के जन्मदिन को कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने बहुत ही खास अंदाज में मनाया. गिन्नी चतरथ ने बेटी अनायरा के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी थी. इस पार्टी में कपिल शर्मा की दोस्त भारती सिंह (Bharti Singh) और उनका बेटा गोला भी शिरकत करने पहुंचे थे. लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर कपिल की राजकुमारी के बर्थडे पार्टी की झलक दिखाई है.

 

यूट्यूब वीडियो की शुरुआत में भर्ती बताती हैं कि ये उनके बेटे गोला की पहली बर्थडे पार्टी है. वीडियो में उनका बेटा इस पार्टी के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहा है. भारती के व्लॉग में उनका बेटा बहुत ही प्यारा लग रहा है. उसकी मासूमियत देख फैंस फिदा हो रहे हैं.

3 साल की हुई कपिल की बेटी

भारती के व्लॉग में उनके बेटे गोला की मासूमियत देख फैंस फिदा हो रहे हैं. भारती ने अपने कपिल भाई की बेटी अनायरा को बर्थडे विश किया. पिकं एंड व्हाइट फ्रॉक में अनायरा क्यूट लगीं. अनायरा के बर्थडे सेलिब्रशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं. इन तस्वरों में अनायरा क्यूट सी फ्रॉक, हैडबैंड में नजर आईं. अनायरा की एक फोटो डैडी कूल कपिल शर्मा के साथ भी सामने आई है. इसमें कपिल बेटी को प्यारा सा पपी (डॉगी) पकड़ा रहे है.

 

अनायरा का बर्थडे सेलिब्रेशन    

अनायरा की मां गिन्नी संग फोटो वायरल हैं. गिन्नी ने बेटी संग ट्विनिंग की. मां-बेटी मैचिंग आउटफिट में नजर आएं. पिंक ड्रेस को गिन्नी ने ब्राउन बूट्स संग टीमअप किया. गिन्नी इन तस्वीरों में स्टनिंग लगीं. बेटी अनायरा को गोद में लिए गिन्नी की तस्वीरें मस्ट वॉच हैं. अनायरा की बर्थडे पार्टी की जंगल थीम रखी गई. भारती सिंह ने अपने व्लॉग में गिन्नी चतरथ की तारीफ की है. भारती के मुताबिक, गिन्नी जिस तरह से घर का, बच्चों का और कपिल शर्म का ख्याल रखती हैं वो काबिलेतारीफ है. पार्टी के लिए हर बार गिन्नी अलग अलग थीम रखती हैं, भारती उसकी भी मुरीद नजर आईं.

‘‘ बचपन में मुझे फिल्म इंडस्ट्री से नफरत थी…’’ – जीवा

सत्तर और अस्सी के दशक के मशहूर खलनायक रंजीत ने छह सौ से भी अधिक फिल्मों में खलनायकी के अपने ऐसे खंूखार अंदाज विखेरे,जिन्हे आज तक कोई अन्य कलाकार नही विखेर पाया.अब उन्ही के बेटे जीवा ने भी बौलीवुड में कदम रख दिया है.जीवा की पहली फिल्म ‘‘गोविंदा नाम मेरा’’16 दिसंबर को ‘डिज़्नी प्लस हाॅटस्टार’ पर स्ट्ीम होने वाली है.शशांक खेतान निर्देशित इस फिल्म में जीवा के साथ विक्की कौशल, किआरा अडवाणी,भूमि पेडणेकर,रेणुका शहाणे व अमेय वाघ जैसे कलाकार हैं.मजेदार बात यह है कि एक वक्त वह था जब अभिनेता रंजीत के बंगले में जीवा अपने दो दोस्तों टाइगर श्राफ व रिंजिंग के साथ मार्शल आर्ट सीखा करते थे.तभी अनुमान लग गया था कि यह तीनों बौलीवुड से जुड़ेंगे.टाइगर श्राफ ने 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बौलीवुड में कदम रखा और एक्शन स्टार के रूप में उनकी पहचान बन चुकी है.रिन्जिंग डेंजोगपा भी ‘स्क्वाड’ से बौलीवुड मे कदम रख चुके हैं और अब ख्ुाद जीवा ने ‘गोविंदा नाम मेरा’ से बौलीवुड में कदम रखा है.

प्रस्तुत है जीवा से हुई एक्सक्लूसिब बातचीत के अंश..

सवाल –  आप अभिनेता रंजीत के बेटे हैं.आपके  साथ मार्शल आर्ट सीखने वाले आपके दोनोे खास दोस्त काफी पहले ही अभिनय जगत से जुड़ चुके हैं,तो फिर आपने इतनी देर से बौलीवुड मे कदम क्यो रखा?

जवाब – यह सच है कि टाइगर श्राफ व रिंजिंग मेेरे खास दोस्त हैं.हम तीनों कभी एक साथ मार्शल आर्ट की ट्ेनिंग भी लिया करते थे. मगर यह ट्ेनिंग लेते वक्त हम तीनों मे से किसी के भी मन में बौलीवुड से जुड़ने की इच्छा नही थी.हम तीनों तो स्पोर्टस के शौकीन रहे हैं.हमने मार्शल आर्ट की ट्ेनिंग भी स्पोटर्् समझ कर ही ली थी.

सवाल – आप लोग किस तरह के स्पोर्ट्स खेलते थे?

जवाब – मैने राज्य स्तर पर बैंडमिंटन खेला है.मेरे बहुत खास दोस्त टाइगर श्राफ बहुत बढ़िया फुटबालर था.बास्केटबाल भी बहुत अच्छा खेलता था.वह मुझे फुटबाल व बास्केट बाल सिखाता था और मैं उसे बैडमिंटन व मोटर स्पोर्ट्स सिखाता था.कार रेसिंग करना सिखाता था.स्पोर्टस में हम दोनों एक दूसरे को ‘पुष’ किया करते थे.हम दोनों पढ़ाई से ज्यादा स्पोटर््स में ध्यान दिया करते थे.

सवाल – स्पोर्ट्स से भी पैसा शोहरत बटोरी जा सकती है.तो फिर आपने स्पोर्ट्स को अलविदा कह कर फिल्मो में अभिनय करने का निर्णय क्या सोचकर लिया?

जवाब – सच कहें तो उन दिनों स्पोटर््स में कैरियर बनाना आसान नहीं था.उन दिनों क्रिकेट ही लोकप्रिय था.हम जिस स्पोटर््स के खेलते थे,उसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल नही थी.इसके अलावा माना कि बचपन में मुझे फिल्म इंडस्ट्ी से नफरत थी.क्यांेकि मैं बचपन से देखता आ रहा था कि मेरे पिता जी फिल्मों में मार खा रहे हैं.मैने फिल्में देखनी बंद कर दी थी.उसके बाद 15-16 साल की उम्र से मैने पुनः फिल्में देखनी षुरू की.तब मुझे ‘ओंकारा’, ‘मकबूल’, ‘वास्तव’,‘कई पो चे’ जैसी फिल्में काफी पसंद आयीं.‘कई पो चे’ की कहानी तो मुझे काफी पसंद आयी और इस फिल्म को देखकर मेरे अंदर फिल्म इंडस्ट्ी से जुड़ने की बात आयी.सच कहॅूं तो ‘कई पो चे’ देखने के बाद मुझे लगा कि अब अच्छी कहानियों पर काम हो रहा है,जिससे मेरे अंदर धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्ी के प्रति पैशंन बढ़ता गया.इसके अलावा मुझे समझ में आया कि फिल्मों में काम करने वाला कलाकार कैमरे के सामने एकदम अलग इंसान होता है और कैमरे के सामने से हटने पर वह इंसान अलग होता है.यह बात मुझे बहुत ही ज्यादा फैशिनेटिंग लगी.फिल्मों मंे अभिनय करने पर किसी को पता नहीं होता कि जीवा कौन है? तो स्पोटर््स खेलते हुए भी फिल्म का कीड़ा लग गया था.

सवाल – आप भी टाइगर श्राफ पहले भी बौलीवुड से जुड़ सकते थे?

जवाब -जब मैं और टाइगर श्राफ एक साथ मार्शल आर्ट सीख रहे थे,उस वक्त हम दोनो का अप्रोच अलग था.मुझे कैमरे के पीछे क्या होता है,वह सीखने का शौक था.मुझे बिजनेस का भी शौक है.मैं अपना  स्टार्ट अप शुरू करना चाह रहा था.मैं अभिनय को कैरियर बनाने की दिशा मंे सोचने की बजाय इस बात को सीख रहा था कि फिल्म का व्यवसाय है क्या? यहां फिल्में कैसे बनती हैं.क्या अप्रोच होती है? किसी फिल्म में फलां हीरो या फलां हीरोईन को क्यों लेते हैं,यह समझने पर ध्यान दे रहा था.तो मैने टाइगर श्राफ के साथ अभिनय की तरफ कदम नही बढ़ाए थे.जबकि उसका फोकश अभिनेता बनना ही था.

सवाल – तो फिर अभिनय की तरफ मुड़ना कैसे हुआ?

जवाब – जब मैने अभिनय को कैरियर बनाने का निर्णय लिया,तब मेरा पहला निर्णय यह था कि मैं अपने पिता से मदद नही लॅूंगा.इसलिए मैने अपने माता पिता को भनक लगे बिना अपने तरीके से तैयारी करनी षुरू की.सबसे पहले मैने खुद ही परखना शुरू किया कि क्या मैं कर पाउंगा? इसलिए मैने कुछ वर्ष पहले औडीशन देना शुरू किया था.मैं चाहता था कि मैं अंदर से श्योर हो जाउं कि मैं कर पाउंगा या नहीं…मैं जो कदम उठाने जा रहा था,जिस दिशा में आगे बढ़ना चाहता था,उसके बारे में जानकारी भी लेना चाहता था.वर्किंग मैथड को समझना था.देखिए,संघर्ष का अपना अलग मजा होता है.औडीशन देते हुए मैंने काफी रिजेक्शन सहे.औडीशन के वक्त किसी को पता नहीं चल रहा था कि मैं कौन हॅूं.औडीशन करते हुए मैं सीख रहा था कि मैं क्या गलत कर रहा हॅंू और उसे किस तरह से सुधारना है.फिर मुझे एक्टिंग वर्कशाॅप करने का भी मौका मिला.वर्कशाॅप की वजह से मैने कुछ लघु फिल्मों में भी अभिनय कर लिया.मैने इंटरनेशनल स्टूडियो की एक फिल्म के लिए औडीशन दिया था,वह कुछ वजहो ंसे आगे नहीं बढ़ी.मगर उसी स्टूडियो के लिए मैने ख्ुाद एक लघु फिल्म का निर्माण कर डाला.इस तरह फिल्म निर्माण का अनुभव हासिल हुआ.तो मैने कैमरे के पीछे जमीनी काम करने में काफी समय बिताया और बहुत कुछ सीखा.इसके अलावा मैने अपने पिता जी को अक्सर देखा करता था कि वह अपने किरदार के लिए किस तरह से तैयारी करते हैं.तो जाने अनजाने वह सब मैं सीख ही रहा था.औडीशन देते हुए मेरे अंदर का आत्म विश्वास जागा.आज कल तो सोशल मीडिया पर सभी लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टरों के बारे में पता चलता रहता है कि वह किस तरह के किरदार के लिए कलाकार ढूंढ रहे हैं,कहंा औडीशन हो रहे है.तो मैं भी औडीशन देने पहुॅच जाता था.

सवाल – बतौर अभिनेता पहली फिल्म ‘‘गोविंदा नाम मेरा’’ से जुड़ने का अवसर कैसे मिला?

जवाब – तकदीर ने मुझसे इस फिल्म में अभिनय करवा लिया.हकीकत में मुझे लिखने का भी शौक रहा है.मैने दो कहानियां लिखी हैं,जिन पर मैं चाहता हॅंू कि फिल्म बने.इसीलिए मैं शशंाक खेतान से मिला.षंषंाक खेतान ने मुझसे कहा कि वह हमारी कहानियों पर काम करेंगे,पर पहले मैं औडीशन दे दॅूं.तो उनके कहने पर मैने काॅस्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के यहां जाकर औडीशन दिया. मुझे दो तीन बार औडीशन देना पडा और फिर एक दिन मुझे पता चला कि मुझे फिल्म ‘‘गोविंदा नाम मेरा’’ में अभिनय करने के लिए चुन लिया गया है.फिल्म की स्क्रिप्ट भी मजेदार थी.स्क्रिप्ट पढ़ते हुए मुझे हंसी आ रही थी.फिर शशंाक खेतान के निर्देषन में काम करना था,तो मना नही कर पाया.मेरी समझ से कोई पागल ही इस फिल्म के करने से मना करता.

सवाल – फिल्म ‘‘गोविंदा नाम मेरा’’ मंे आपका अपना किरदार क्या है?

जवाब – मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहॅूंगा कि मैने अपनी जिंदगी मंे नहीं सोचा था कि इस तरह के बेहतरीन किरदार के साथ मेरे कैरियर की शुरूआत होगी.मुझे तो यकीन भी नहीं था कि मैं इस किरदार को निभा पाउंगा.पर निर्देशक शशांक खेतान ने मुझ पर विश्वास किया और मुझसे काम करवा लिया.सोलह दिसंबर को जब आप फिल्म देखेंगंे,तो आपकी समझ में आएगा कि मेरा किरदार क्या है.अभी से कुछ कहना ठीक नहीं होगा.

सवाल – आपके पिता रंजीत को कब पता चला कि आप भी बौलीवुड से जुड़ चुके हैं?

जवाब – फिल्म ‘‘गोविंदा नाम मेरा’’ की षूटिंग षुरू करने से पहले मेरी मम्मी का जन्मदिन था.उस दिन मैने जन्मदिन उपहार के रूप में यह खबर अपने पिता के समाने अपनी मां को दी थी.मगर मेरी मां या पिता जी या बहन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया.मैं काम करता रहा.जब फिल्म का ट्ेलर रिलीज हुआ,तब पहली बार मेरे पिता जी को यकीन हुआ कि मैं अभिनेता बन गया हॅूं.

सवाल – आपने भी कुछ कहानियंा लिखी हैं.ऐसे में किरदारों को समझने की अलग ताकत अपने आप विकसित हो जाती है.इसकी वजह से भी आपके लिए अभिनय करना आसान हो हुआ होगा?

जवाब – आपने एक दम सही कहा.मैंने तीन कहानियां लिखी हैं.यह तीनों एकदम अलग जाॅनर की कहानियंा हंै.कहानियंा लिखते हुए मुझमे किरदार की बैकस्टोरी विकसित करने की कला आ गयी.तो इस किरदार को निभाते हुए मैने किरदार की बैक स्टोरी को समझा, जिससे किरदार में ढलने में मुझे आसानी हुई.

सवाल – लिखने का शौक कब पैदा हुआ?

जवाब – मुझे बचपन से ही लिखने व स्केच बनाने का शौक रहा है.मुझे गाड़ियों /कार का भी शौक है,तो मैं गाड़ियों की स्केच बनाता था.मुझे टेकनोलाॅजी का भी शौक है,तो मैं गाड़ियो के कम्पोनेंट डिजाइन करता था.मेरे कमरे मे भी आपको इस तरह की किताबें बहुत मिल जाएंगी.मुझे पढ़ने का भी बेहद शौक है.फिर जब मेरी रूचि फिल्मों में बढ़ी,तो कहानी लिखने की गति भी बढ़ गयी.मैं हर फिल्म देखते समय उसकी तकनीक व उसके बिजनेस अस्पेक्ट पर ध्यान देता रहता हॅूं.

सच कहॅू तो मैं बचपन मंे पत्र और कविताएं बहुत लिखता था.मेरे खास दोस्त अभिनेता डैनी के बेटे रेंजिल हैं.वह बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे,तो हम उन्हे पत्र लिखा करते थे.फिर मंैं,टाइगर श्राफ व रेंजिल ने कए साथ मार्षल आर्ट की ट्ेनिंग भी ली. उस वक्त हम तीनों मार्षल आर्ट अपने लिए सीख रहे थे.उस वक्त इसे सीखने के पीछे हम तीनो का मकसद फिल्मों से जुड़ना नहीं था.हमारे लिए मार्षल आर्ट सीखना मतलब एक्सरसाइज करना था.

सवाल – शौक?

जवाब – मुझे बिजनेस का शौक है.मैं अपने तीन स्टार्ट अप विकसित कर रहा हॅूं.सब कुछ ठीक ठाक रहा,तो 2023 में घोषणा करुंगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें