दिशा की हौट फोटो पर टाइगर का ये कमेंट

टाइगर श्रौफ और दिशा पाटनी का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की करीबी के चर्चे होते रहते हैं. दोनों न केवल सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते हैं बल्कि एक-दूसरे के साथ पब्लिकली दिखते भी हैं. दोनों की करीबी देख कर जैकी श्रौफ ने शादी के संकेत भी दे डाले हैं. दोनों को जैसे ही मौका मिलता है सोशल मीडिया पर एक दूसरे की खिंचाई करते दिखते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Hello, Summer! ☀️ #MyCalvins @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बिकनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी हौट दिख रही हैं. दिशा की इस तस्वीर पर काफी लोगों ने कमेंट किए, इनमें टाइगर श्रौफ भी शामिल हैं. टाइगर भी दिशा की खूबसूरती देख कर खुद को कमेंट करने से रोक ना सकें.

टाइगर ने फोटो पर कुछ और तो लिखा नहीं पर ढेरों इमोजी बना डालें. जिन्हें देख कर कोई भी समझ सकता है कि वो कहना क्या चाहते हैं.

आपको बता दें कि टाइगर और दिशा ने बागी-2 में एक साथ काम किया. फिल्म बौक्स औफिस पर सुपर हिट रही. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इसके बाद भी फैंस इन्हें एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.

टाइगर श्राफ संग काम करने से क्यों इंकार किया सारा अली खान ने

बौलीवुड एक्टर सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में छायी रहती हैं. पिछले साल ही इन्होंने  फिल्म केदारनाथ से बौलीवुड में इंट्री किया था. इस फिल्म में इनके साथ कोएक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे. इसके बाद ये रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा में नजर आईं. ये फिल्म बौक्स औफिस पर सफल भी रही. बता दें, इन दोनो फिल्मों में सारा का रोल बिलकुल अलग था.

अब खबर ये है कि  सारा ने टाइगर श्रौफ के साथ काम करने से मना कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं, आखिर सारा ने इस फिल्म में काम करने से इंकार क्यों किया. दरअसल फिल्म में सारा का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था. इसी कारण से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

फिल्म बागी और बागी 2 ने बौक्स औफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. बागी में श्रद्धा कपूर और बागी 2 में दिशा पाटनी टाइगर श्रौफ के अपोजिट रोल में थीं. बागी 3 का पोस्टर जारी हो चुका है. ये फिल्म 6 मार्च 2020 में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान  कर रहे हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें