YRKKH: अबीर की बीमारी से टूटेगा अभिनव का दिल, अक्षरा से छुपाएंगे सच

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों हिट चल रहा है, शो टीआरपी की रेस में चल रहा है शो में हर दिन नए -नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को ओर बेहतर बना रहे है दर्शक अभिनव औऱ अक्षरा को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड है लेकिन शो में इन दिनों कुछ अलग ही ट्वीस्ट चल रहा है बीते दिन शो में दिखाया गया था कि अस्पताल में एडमिट अबीर की हालत में थोड़ा सुधार आता है, जिससे अक्षरा और अभिनव की जान में जान आती है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में अभिनव पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है.

हर्षद चौपड़ा और प्रणाली राठौर स्टारर शो में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे है अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अबीर अस्पताल से घर आ जाएगा, जिसके बाद वह अभिमन्यु को फोन करने की सोचता है. लेकिन अक्षरा उसे फोन नहीं करने देती. इस दौरान अक्षु उसे पूछती है कि जब उसकी तबीयत खराब थी तो उसने पहले कभी क्यों नहीं बताया. अभिनव भी उससे कहता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था, जिसके बाद अबीर सॉरी भी कहता है. इसके बाद रात को अभिनव और अक्षरा सिर्फ अबीर के बारे में सोचते हैं.

आपको बता दें कि शो यही खत्म नहीं होता है शो में आएगा दिखाया जाएगा कि बिरला हाउस में अभिमन्यु और आरोही की शादी की बात चलती है और मंजरी शेफाली की वजह से शादी की डेट को आगे खिसकाने की बात करती है. लेकिन शेफाली साफ कह देती है कि उसकी वजह से कुछ नहीं बदलेगा. वह भी अपने देवर की शादी में नाचना चाहती है. इस दौरान रूही कहती है कि वह शादी में अबीर को भी बुलाना चाहती है. इस बात पर मंजरी हैरान रह जाती है और वह बार-बार कोई न कोई बहाना बनाने लगती है. ताकि अक्षरा न आ पाए.

अबीर की रिपोर्ट लगेंगी अक्षरा के हाथ

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिनव अगले दिन अस्पताल में अबीर की रिपोर्ट लेने जाता है, जहां पर उसे अबीर की सीरियस कंडीशन के बारे में पता चलता है. डॉक्टर उसे बताते हैं कि अबीर को एक सीरियस बीमारी है. यह सुनकर वह टूट जाता है और अस्पताल में ही फूट-फूटकर रोने लगता है. इस दौरान अभिनव घर जाता है लेकिन वह किसी को कुछ नहीं बताता। लेकिन अक्षरा गाड़ी मे अबीर की रिपोर्ट्स देख लेती है.

 

YRKKH: अक्षरा को I love You बोलेगा अभिमन्यु, टूटेगा अभिनव का दिल

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों हिट चल रहा है शो में आने वाले मोड़ शो को हिट कर रहे है शो कि कहानी इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु के प्यार के ईद-गिर्द घूम रही है और अब सीरियल के मेकर्स फिर से नया मोड़ ला रहे है. जी हां, Pranali Rathod और Harshad chopda स्टारर शो टीआरपी की लिस्ट में दौड़ रहा है सीरियल में अभिमन्यु अपनी अक्षरा को वापस पाना चाहता है लेकिन उसकी शादी आरोही से पक्की हो गई है. बीते एपिसोड में अक्षरा के लिए अभिमन्यु और अभिनव की जमकर बहस होती है, जिस वजह से दोनों का दिमाग खराब होता है. वहीं, आरोही भी अक्षु से बहस कर लेती है. लेकिन अभी कहानी में मसाला खत्म नहीं हुआ। अपकमिंग एपिसोड में भी ढेर सारी चीजें देखने के लिए मिलेगा.

आपको बता दें, कि अपकमिंग एपिसोड़ में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिनव और अबीर के साथ कसौली जाने से पहले मंदिर में दर्शन करती है. इस दौरान अभिनव बेटे अबीर के साथ प्रषाद लेने जाता है और तभी वहां पर अक्षरा के पास अभिमन्यु आ जाता है, जिसे देख अक्षु की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. वह अपनी अक्षरा से सीधा बोलता है I Love you. अभिमन्यु कहता है कि मैं आज भी वहीं हूं जहां छह साल पहले अटका हुआ था. मैं कल आज और हमेशा तुमसे प्यार करता हूं. छह साल बीत गए लेकिन मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं. जब से मेरी जिंदगी में तुम आई हूं तब से मेरे पास आस कोई नहीं है. मैंने अपने प्यार में हर हद पार की है.

अक्षरा होगी नाराज

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु के इस प्यार का जवाब अक्षरा देगी. वह बोलेगी कि छह साल बीत गए और इन सालों में हमारे बीच का रिश्ता भी खत्म हो गया. मैं तुमसे प्यार नहीं करती. लेकिन अभि इस बात को नहीं मानता और कहता है कि तुम झूठ बोल रही हो.

इस पर अक्षु कहती है कि अगर मैं तुमसे आज भी प्यार करती तो अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ती. इस पर अभि कहता है कि अगर ऐसा होता तो तुम मेरे लिए भागकर नहीं आती. मैं तुमसे प्यार करता हूं बस तुम आ जाओ. मैं सबसे माफी मांग लूंगा. इस पर अक्षरा कहती है कि मैं आज किसी और की पत्नी हूं. जो तुमने कहा उसका आज तुम्हें कुछ कहना का हक नहीं है. तुम एक पत्नी और मां से बोल रही हो कि तुम सबको छोड़ मेरे पास लौट आओ.

YRKKH: आरोही को छोड़ अक्षरा के साथ रहने की मन्नत मांगेगा अभिमन्यु

प्रणाली राठौड़ (Pranali rathod) और हर्षद चौपड़ा (harshad chopra) स्टारर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों नया मोड़ लेकर सामने आया. शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा. शो की कहनी अक्षरा और अभिमन्यु के ईद-गिर्द घूम रही है. फैंस इन दिनों उनके मिलने का इंतजार कर रहे है. सीरियल में अभिमन्यु आरोही से शादी कर रहा है और अक्षरा अभिनव के साथ आगे बढ़ने की सोच रही है. लेकिन दिल ही दिल में अक्षरा और अभिमन्यु अभी भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु की फीलिंग्स जुबां पर आती हुई नजर आएंगी. शो में देखने को मिलेगा कि अभि अपनी अक्षु के साथ रहना का सपना देखेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @_love_abhira

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अक्षरा ने अभिनव को कहा था कि अब उन दोनों के बीच में से ‘जी’ हट जाना चाहिए. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अक्षरा के इस फैसले से अभिनव बहुत खुश होता है और वह घर में ही झूमने लगता है. इसके बाद वह अपनी नीलम मां को भी फोन करके यह बात बताता है. इतना ही नहीं, अभिनव घर से बाहर निकल जाता है और वह सड़क पर भी लोगों को खुशी के मारे गले लगाने लगता है.

सपने में अक्षरा को याद करेंगे अभिमन्यु

दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षरा की तरफ खुद को जाने से रोक नहीं पा रहा है. वह अक्षु का नाम जुबां पर लिए हुए घर से बाहर निकल जाता है और टफ एक्सरसाइज करने लगता है. इतना ही नहीं, वह घर जाकर भी एक सपना देखता है, जिसमें वह अक्षरा से अपने प्यार का इजहार करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @_love_abhira

सपने में अक्षरा उससे सवाल करती है कि तुम दर्द और अंधेरे के बीच क्या कर रहो हो. तब वह कहता है कि मेरा चैन और दर्द सब कुछ तुम हो. मैं यहां पर सिर्फ तुम्हारे लिए हूं. इसके आगे वह अक्षु से ही सवाल करता है कि तुम मेरे साथ नहीं हो तो यहां पर क्यों आई हो. अभिमन्यु यह भी कहता है कि तुम ही मेरी जरूरत हो. अगर तुम मुझे नहीं मिली तो मैं कर जाऊंगी और मैं जीना चाहता हूं.

YRKKH: शो में आया पांच साल का लीप, दिखाई #abhira के बेटे की पहली झलक

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर सीरियल की कहानी में एक बार फिर लीप आने वाला है, जिस वजह अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी पूरी तरह पलट जाएगी. इतना ही नहीं, अब कहानी में जल्द ही अक्षरा और अरोही के बच्चों की भी एंट्री होने वाली है. इसी वजह से इस सीरियल में खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि आरोही नील के जाने के बाद अकेला महसूस करती है और इसी वजह से पूरा परिवार उसे संभालने की कोशिश करता है. वहीं, अक्षरा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं, इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में भी खूब सारा ड्रामा और सात महीने का जबरदस्त लीप दिखाया जाएगा.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होगा. सीरियल में जल्द ही एक लंबा लीप आने वाला है और इसकी एक झलक अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगी. लेकिन इससे पहले अभिमन्यु का गुस्सा अभिनव पर निकलेगा. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को बैक कॉल करता है लेकिन फोन अभिनव उठाता है, जिस वजह से अभी का सारा गुस्सा अभिनव पर निकल जाता है. वह साफ कहता है कि वो अक्षु और अपने बच्चे के बारे में बात नहीं करना चाहता. अभिमन्यु की ये बात अक्षरा भी सुन लेती है, जिस वजह से वह काफी उदास हो जाती है.

बता दें कि, इस सीरियल के आज के एपिसोड में अभिमन्यु और अभिनव की बातचीत के बाद के सीन काफी ज्यादा स्पेशल हैं. अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा फोन करके अपने बडे़ पापा को अपनी दूसरी शादी की जानकारी देगी, जिसके बाद कहानी को सात महीने आगे बढ़ाया जाएगा. इन सात महीनों में अक्षरा और आरोही अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करती दिखाई देंगी. सीरियल में कई ऐसे सीन्स होंगे, जिसमें दोनों अपने इन दिनों को यादों के रूप में कैप्चर करेगी, जो काफी मजेदार है.

YRKKH : हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच हुई अभिमन्यु और अक्षरा की शादी ,तस्वीरें हुई वायरल

स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी टाइम के साथ काफी दिलचस्प होती जा रही है. कुछ समय पहले शो में देखा गया कि मनीष ने अक्षरा के साथ शादी के लिए अभिमन्यु को हाँ कर दी है. हालाँकि मनीष ने शादी के लिए अभिमन्यु के सामने एक शर्त भी रखी है .

क्या है शर्त
आने वाले एपिसोड में अक्षरा को पता चल जाएगा की मनीष ने अभिमन्यु के साथ शादी के लिए शर्त रखी है कि शादी के बाद अभिमन्यु अपने परिवार से अलग हो जाएगा. ये बात जानने के बाद अक्षरा, अभिमन्यु और मनीष से नाराज हो जाएगी.

अक्षरा को मनाएगा अभिमन्यु
अभिमन्यु अक्षरा को मनाने की लिए मिन्नत करने वाला है ,वहीं दूसरी तरफ मनीष भी अक्षरा के सामने अपनी गलती मान लेगा. इस रूठने मनाने के बीच सीरियल में आएगा एक ट्विस्ट.

View this post on Instagram

A post shared by @abhi_ra27

शादी करेंगे अक्षरा और अभिमन्यु

इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच अभिमन्यु और अक्षरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अभिमन्यु और अक्षरा शादी के मंडप में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. फोटोज़ में अभिमन्यु और अक्षरा शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

फैंस को आई कार्तिक (Mohsin Khan) और नायरा (Shivangi Joshi) की याद

अक्षरा का ब्राइडल लुक देखकर फैंस को नायरा की याद आ गई है. नायरा ने भी अपनी शादी के दिन मंडप में काला चश्मा पहनकर एंट्री मारी थी. अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की फोटोज़ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं,अब फैंस को एपिसोड्स में इन दोनों की असल शादी देखने का इंतज़ार है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें