⚲

YRKKH: अबीर की बचपन की फोटो देख रोएगा अभिमन्यु, टूटेगा रूही का दिल

इऩ दिनों ये ऱिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्वीस्ट देखने को मिल रहा है. शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जबसे में अभिमन्यु को पता चला है कि अबीर उसका बेटा है वो उसे हर तरह से पाने की पूरी कोशिश कर रहा है साथ ही अबीर का स्पेशल फील करवा रहा है.अब तक एपिसोड़ में दिखाया गया है कि अक्षरा और अभिनव को पता चलता है कि आरोही और अभिमन्यु भी समर कैंप में है, जिसके बाद अक्षु और आरोही वहां से अपना बैग लेकर निकलने के लिए तैयार हो जाती है. हालांकि, सीरियल में अभी एक और ट्विस्ट आना बाकी है.

आपको बता दे, कि हर्षद चौपड़ा और प्रणाली राठौर शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैंप में एक दूसरे के सामने आने के बाद आरोही और अक्षरा घर जाने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन अबीर और रूही को हंसते खेलते देखकर वह दोनों रुक जाती हैं. इसके बाद कैंप में नए गेम्स की अनाउंसमेंट हो जाती है, जिसमें रूही और अबीर दोनों ही जीतने के बाद करते हैं. दूसरी तरफ गोयनका हाउस में मुस्कान सबसे शादी पर राय लेती है. हर कोई उसे अपने करियर पर फोकस करने की बात कहता है. वहीं, जब वह कायरव के मुंह से सुनती है कि उसे प्यार और शादी में भरोसा नहीं है, तो मायूस हो जाती है और किसी और लड़के मिलने के लिए हां कर देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 💞Sirat💞 (@abira_kaira05)

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु रूही के साथ मस्ती कर रहा होता है, तभी अबीर को सब स्लो-स्लो कहकर चिढ़ाते हैं. यह बातें सुनकर अभि अपनी रूही को भूलकर वहां से अपने बेटे के पास चला जाता है और यह चीज नन्ही रूही को पसंद नहीं आती। दूसरी तरफ अबीर की समझदारी देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वह सभी बच्चों को बेहद ही प्यार से जवाब देता है, जिससे अभिनव काफी खुश होता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु और अभिनव एक टास्क में हिस्सा लेते हैं, तब ही अभि अभिनव से अपने बेटे के बचपन के बारे में पूछता है. इस दौरान अभिनव भी उसे अबीर की बचपन के तस्वीरें दिखाता है, जिसे देखकर वह रोने लगता है. वह अबीर के पहली बार चलने से लेकर बोलने तक की यादों में खो जाता है.

शीजान खान की जिंदगी आई ट्रेक पर, खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते दिखेंगे एक्टर

शीजान खान को हाल ही में चार महीने की जेल हुई थी, उनकी को स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड का उन्हे जिम्मेदार बताते उन्हे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था, लेकिन अब उनकी जिंदगी नए ट्रेक पर और जल्द ही उन्हे खतरों के खिलाड़ी के 13 वें सीजन में देखा जाएगा.

आपको बता दें, कि उनकी को-स्टार एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. वो सीरियल के सेट पर एक मेकअप रूम में मृत पाई गई थीं. बाद में एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाया था. इसके बाद एक्टर को अरेस्ट किया गया था. अब चार महीने बाद रिहा होने के बाद स्टार को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी मे देखा जाएगा. बता दें, इससे पहले एक्टर अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में नजर आ चुके है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

Sheezan Khan लगभग चार महीने तक काम से दूर रहने के बाद जल्द ही एक्शन में वापसी करेंगे. वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन के लिए चुने जाने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी हैं. उनके टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में रिप्लेस किए जाने के बाद ये टीवी पर उनका पहला काम होगा.स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘हां, शीजान के साथ बातचीत काफी आगे तक पहुंच गई है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस सीजन का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने ट्रैवल और दूसरे डॉक्युमेंट्स को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. मामले की सुनवाई कल होनी है.’ हालांकि, शीजान की तरफ से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

बताते चले कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, न्यारा बनर्जी, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद और अर्जित तनेजा को साइन किया गया है.

Anupamaa: फिर वापस लौटेगा अनुपमा का प्यार, अनुज लगाएगा बरखा की क्लास

अनुपमा शो इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बना हुआ है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है. मेकर्स शो को एंटरटेनिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है इन दिनों शो की कहानी अनुपमा औऱ अनुज के ईद-गिर्द घूम रही है शो में अब तक दिखाया गया है कि अनुपमा ने अपनी डांस अकेडमी खोल रही है तो वहीं दूसरी ओर पाखी अनुपमा और अनुज को मिलाने के लिए मुंबई तक पहुंच गई है. बीते दिन भी रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में देखने को मिला कि छोटी अनु अनुज को सारी सच्चाई बता देती है. वहीं दूसरी ओर समर और डिंपल की लड़ाई हो जाती है, जिससे उनकी शादी खतरे में पड़ जाती है. इतना ही नहीं, पाखी भी अनुपमा और अनुज को मिलाने के लिए मुंबई पहुंच जाती है. हालांकि रुपाली गांगुली के ‘अनुपमा’ में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं.

अनुपमा शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा पाखी के पास फोन करती है और फोन करके अनुज का हाल पूछती है. पाखी फोन स्पीकर पर डाल देती है. पहले तो अनुपमा बस पाखी को समझाती है कि वह अनुज से शिकायतें न करे और बदतमीजी बिल्कुल न करे. लेकिन कुछ ही देर बाद अनुपमा पाखी से पूछती है कि अनुज कैसे हैं? इसपर अनुज की सांसें थम जाती है, वहीं पाखी उसे बताती है कि अनुज का हाल भी बिल्कुल अनुपमा जैसा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama❣️ (@anupama_serial1410)

अनुज और पाखी को साथ में बात करता देख माया बौखला जाती है. ऐसे में वह जानबूझकर कमरे में पहुंच जाती है. लेकिन वहां भी माया को देखकर पाखी उसकी क्लास लगाने से पीछे नहीं हटती। पाखी अनुज के सामने माया से पूछती है कि ये जो आप हैप्पी फैमिली का सपना देख रहे हो, कभी पूरा नहीं होगा। पाखी माया को रिएलिटी चेक देते हुए कहती है, “कभी तुम्हें अनुज की आंखों में अपने लिए प्यार दिखा, दिखेगा भी नहीं. क्योंकि वह मम्मी से प्यार करते हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama❣️ (@anupama_serial1410)

शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि अनुज वनराज के पास फोन करेगा, लेकिन वह फोन अनुपमा उठा लेगी और स्पीकर पर डाल देगी. अनुज वनराज से कहेगा कि वह उसकी वजह से समर और डिंपल की शादी न तोड़े, साथ ही अनुपमा से कह दे कि वह जल्द ही लौटेगा.

YRKKH: अबीर को अभि से दूर करने के लिए कानूनी धमकी देगी अक्षु

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों काफी फैमली ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जिसकी वजह से दर्शकों को ये शो काफी पसंद आ रहा है शो की टीआरपी भी अच्छी चल रही है. प्रणाली राठौर और हर्षद चौपड़ा स्टारर शो में बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिमन्यु को अबीर के बर्थडे के बारे में पता चलता है और फिर वह रातभर बर्थडे की तैयारी करता है. वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु का सामना अक्षरा और अभिनव से होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ Kanhaiya ♡ (@abhiraforevar____)

अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि गोयनका हाउस में सारी पार्टी की तैयारी हो चुकी है और रुही अबीर को कमरे से बुलाने जाती है, लेकिन अबीर को पहले ही अभिमन्यु लेकर चला जाता है. इस दौरान वह अपने बेटे के साथ खूब मस्ती करता है. अभिमन्यु अबीर जमकर डांस करते हैं और फिर अभि अपने बेटे को छह गिफ्ट देता है.

कहानी में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिनव उस जगह पर पहुंच जाएगा, जहां अभिमन्यु अबीर के होगा.  इस दौरान अभिनव का गुस्सा अभि पर फट पड़ेगा. अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि आप ज्यादा अच्छे इंसान नहीं हैं. तब अभिनव उसे कहता है, ‘हां, मैं बहुत खराब इंसान हूं तभी तो एक अंजान लड़की का सहारा बना. किसी और के बच्चे को अपना नाम दिया। एक तूफानी रात में प्रेग्नेंट लड़की को अपनी पीठ पर लेकर गया.’ इस दौरान अभिनव हर पुरानी बात को याद करता है, जिससे अभि का मुंह बंद हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 💞Sirat💞 (@abira_kaira05)

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु और अभिनव की सारी बातें अक्षरा सुन लेती है और फिर वह अभि पर भड़कती है. वह साफ-साफ कहती है, ‘अगर अब से तुम मेरे बेटे को ऐसे लेकर आए, तो तुम्हें सीधा लीगल तरीके से जवाब देना होगा.’ इसके बाद अक्षरा अबीर के साथ चलती जाती है, लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आएगा. अक्षरा अबीर को अभिमन्यु से दूर ले जाने के लिए कैंप जाने का फैसला लेगी.

पार्श्व गायन का एक नया धुमकेतु- ऋषि राज सिंह

ऋषि राज सिंह एक नाम है, आने वाले युग के पार्श्व गायन के एक नये धूमकेतु का. ऋषि इंडियन आइडल में 2 अप्रैल रविवार को विजेता घोषित किए गए और 25 लाख रुपए नगद एक चमचमाती कार के साथ नए भविष्य की दहलीज पर खड़े हैं.

सोनी टीवी पर पर प्रसारित होने वाले ‘इंडियन आइडल’ के 13 वें सीजन के विजेता बन गए हैं अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में जन्मे पढ़ें लिखे ऋषि राज सिंह. रविवार 2 अप्रैल2023 की देर रात प्रतियोगिता के अंतिम चरण में एक लंबे चरमोत्कर्ष के सफर के बाद ऋषि सिंह विजेता घोषित किए गए. विजेता बनने तक का सफर ऋषि सिंह अपने शब्दों में बताते हैं – यह ऐसा रोमांच से भरा रहा जिसकी उन्होंने अपने जीवन में कभी कल्पना भी नहीं की थी, बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारों से आमना सामना, उनके सामने अपना प्रदर्शन करना और फिर विजेता घोषित होना उनकी जीवन के लिए अहम स्थान रखता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऋषि सिंह की जीत पर ट्वीट कर लिखा, -“आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है. मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलता का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है. ” देश की संगीत के नए सितारे ऋषि सिंह अयोध्या के रहवासी हैं. और आपका पूरा नाम है -ऋषि राज सिंह . उनकी गायिकी के मुरीद क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली से लेकर सुभाष घाई और राकेश रोशन जैसे बड़े फिल्म निर्माता भी हैं. मजे की बात है कि ऋषि सिंह ने इससे पूर्व इंडियन आइडल के 11वें सीजन के लिए भी आडिशन दिया था, लेकिन उस वक्त वे आडिशन के चौथे दौर में बाहर हो गए थे.

‘इंडियन आइडल’ के हाल के सीजन में ऋषि ने मंच साझा कर रहे हम उम्र सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती और देवोस्मिता राय को काफी पीछे छोड़ विजेता बन गए . दरअसल ऋषि सिंह इस शो की शुरुआत से ही काफी लोकप्रिय हो गए थे. ऋषि सिंह से जब इंडियन आइडल के संदर्भ में उनकी भविष्य की योजना के बारे में पूछा गया तो इस बात का खुलासा किया – वह एक बार फिर इस शो में आना चाहते हैं. मगर एक नए स्वरूप में. इंडियन आइडल में एक जज बन कर.

इंडियन आइडल के संदर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ऋषि सिंह को इस कार्यक्रम को निरंतर देखने वाले दर्शकों की तरफ से सबसे ज्यादा मत मिले थे. विजेता घोषित होने के बाद ऋषि को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि और एक चमचमाती कार मिली. इस जीत के बाद ऋषि को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ काम करने का मौका भी मिला हैं. प्रसन्नता जाहिर करते हुए करते हुए ऋषि सिंह ने बताया कि जब उनका नाम विजेता के रूप में घोषित किया गया तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए . दरअसल यह खुशी के आंसू थे जिसके लिए उसने न जाने कितने सपने सजाए थे कितनी बड़ी बड़ी चुनौतियां थी मगर सब को पार करते हुए आखिरकार विजेता बन ही गया.

ऋषि सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कैंब्रियन स्कूल से हुई है. शिक्षा हासिल करने के बाद वह फिलहाल देहरादून के हिमगिरी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं. प्रतियोगिता के दौरान मंच पर ही उनके जीवन का एक रहस्य खुला कि उनकी सगी मां ने अनाथ ही छोड़ दिया था. उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है, जिसके लिए उन्हें ताने भी सुनने पड़े. ऋषि ने कहा कि अगर मेरे इन माता-पिता ने उन्हें पाला न होता को वह कहीं अनाथालय के अंधेरे में रह रहे होते.

ऋषि सिंह ने कहा, ‘इस शो से मेरा एक खास रिश्ता जुड़ गया है. इस शो ने मुझे विशिष्ट पहचान दी है. मैं इस शो में दोबारा आना चाहता हूं, लेकिन प्रतियोगी के रूप में नहीं बल्कि एक जज के रूप में. जब भी यह दिन मेरी जिंदगी में आएगा, उस दिन मुझे ऐसा लगेगा कि मैंने सच में जिंदगी में कोई बड़ा मुकाम हासिल किया है. विशेष ने बताया कि ऋषि सिंह ने बताया कि इंडियन आइडल के इस मंच को यादें कभी भुलाई नहीं जा सकती जहां उन्हें उनके प्रतिभागी प्यारे दोस्त मिले और बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों का सानिध्य मिला.

बालिका वधु की गहना नेहा मर्दा बनी मां, प्री-मेच्योर बेबी को दिया जन्म

मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा इन दिनों सुर्खियों में है उनका चर्चा में आऩे की वजह उनकी प्रेग्नेंसी है. जी हां, नेहा मर्दा हाल ही में मां बनी है उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है. जो कि प्री-मेच्योर बेबी है. बता दे, आज सुबह ही एक्ट्रेस ने ये खुशखबरी दी है, फिलहाल एक्ट्रेस और उऩका बेबी हॉस्पिटल में ही भर्ती है पहले नेहा की प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आ रही थी. जिसके बाद उन्हे जल्द ही अस्पताल में एडमिट करा दिया गया था.

प्री-मेच्योर बेबी को दिया जन्म

आपको बता दे, कि इस लमहें का इंतजार था जो कि एक्ट्रेस ने आज सुबह ही खबर दी है. रिपोर्टस की माने तो नेहा मर्दा ने एक बेटी को जन्म दिया है. लेकिन उनकी डिलीवरी प्री-मेच्योर है. बताया जा रहा है कि अभी बच्ची हॉस्पिटल में भी भर्ती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें एक हफ्तें पहले भी नेहा को कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. फिलाहल वो ठीक हैं और बेटी को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी भी बिल्कुल ठीक है। नेहा मर्दा ने एक इंटरव्यू में बातचीत की है जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं. प्रेग्नेंसी के बाद से ही उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी. 5 वें महीने तक उन्हें और भी ज्यादा परेशानी होने लगी. नेहा को पहले ही पता चल गया था कि कुछ दिक्कतें आने वाली है. लेकिन अब सब सही हो गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

इस साल हुई थी शादी

बताते चलें कि नेहा मर्दा ने 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की और अपनी शादी के 10 साल बाद अपने बच्चे को स्वागत किया है. टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने कई शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं. उनकी एक्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं. नेहा मलिक ने फेमस सीरियल बालिका वधु में गहना का किरदार निभाया था जिसके बाद वो घर-घर में फेमस हो गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर लोगों से मांगी माफी, कहा अब नए अवतार में आऊंगी नजर

उर्फी जावेद हमेशा ही अपने स्टाइल को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती है उनका ड्रेसिंग सेंस लोगों को काफी पसंद आता है उनका अजीबो-गरीब ड्रेस पहना उनका हमेशा ही लाइमलाइट में रखता है लेकिन कई बार उर्फी को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है हाल ही में, उर्फी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिए थे, लेकिन इस बार चर्चा में आने की वजह उनका एक पोस्ट है जिसे पढ़ सब हैरानी में है जिस पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

आपको बता दें, कि उर्फी एक ऐसी एक्ट्रेस है जो कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से जानी जाती है वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो शेयर करती हुई नजर आती है उर्फी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. ऐसे में हाल ही में उन्होंने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लोगों से माफी मांगते नजर आ रही है.

उर्फी ने ट्वीट कर लिखा, मैं जो पहनती हूं उससे भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं. अब से आप बदली हुई उर्फी को देखेंगे. बदले हुए कपड़ों के साथ. माफी. उर्फी के ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कल एक अप्रैल है इसीलिए लोगों को अप्रैल फूल बना रही है. दूसरे यूजर ने लिखा, रमजान का असर इस पर भी पड़ रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, जरूर अपने नए कपड़ों का प्रमोशन कर रही हैं. चौथे यूजर ने लिखा, ये बदल गई मुझे यकीन नहीं हो रहा है.

Anupamaa की मां करेंगी अनुज को घर लाने की कोशिश, क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता?

अनुपमा शो में इन दिनों इमोश्नल ट्रेक चल रहा है  शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है जिससे दर्शक काफी एंटरटेन हो रहे है शो में अब तक दिखाया गया है कि छोटी अनु अनुज से कई सवाल करती है जिसका जवाब अनुज नहीं दे पाते है ऐसे में शो में छोटी अनुज से पूछती है कि मां कहां है? आप उन्हें छोड़कर आ गए है. अनुज छोटी से कुछ भी नहीं कहता है. वो माया से कहता है कि मैं चाहता हूं कि तुम मुझे रोज छोटी से मिलने दो. माया कहती है कि अगर तुम्हें मिलना है तो मेरे साथ इसी घर में रहो. वो माया के साथ रहने से मना कर देता है.

आपको बता दें, कि आगे कहानी में दिखाया गया है कि अनुपमा से उसकी मां कांता और भाई भावेश खाना खाने के लिए कहते हैं.लेकिन वो मना कर देती हैं. अनुपमा का भाई उसे मनाते हुए कहता है कि अगर तुम खाना नहीं खाओगी तो मैं भी भूखा रहूंगा. अनुपमा की मां कांता कहती हैं कि तुम्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. सब कुछ ठीक हो जाएगा. मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें अनुपमा की मां कांता अपने दमाद से मिलने के लिए माया के घर जाती है. वो अनुज से वापस चलने को कहती हैं. अनुज कहता है कि मां आप अनुपमा से कहना है कि ये चैप्टर क्लोज हो गया. लेकिन कहानी यही खत्म नहीं होती है आगे दिखाया जाएगी कि बरखा अधिक और अंकुश से कहती हैं कि तुम लोग बिजनेस को संभालने की कोशिश करो। अधिक कहता है कि मैं अनुज और अनुपमा को ढूंढने की कोशिश करूंगा. बरखा अंकुश को बताती हैं कि अनुज माया के साथ है और अनुपमा को उसकी मां संभाल रही है. अधिक ये बात जानकर हैरान हो जाता है कि अनुज माया के साथ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज चाहता है कि अनुपमा उसके पास वापस आ जाए और उसके लिए वो प्लानिंग शुरू कर देता है. वनराज अनुपमा के करीब जाने के लिए सबसे पहले काव्या से तलाक लेना का प्लान बनाता है. वो काव्या को बिना बताए उससे तलाक के पेपर पर साइन ले लेता है. हालांकि काव्या को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

YRKKH: अबीर की बीमारी से टूटेगा अभिनव का दिल, अक्षरा से छुपाएंगे सच

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों हिट चल रहा है, शो टीआरपी की रेस में चल रहा है शो में हर दिन नए -नए मोड़ आ रहे है जो कि शो को ओर बेहतर बना रहे है दर्शक अभिनव औऱ अक्षरा को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड है लेकिन शो में इन दिनों कुछ अलग ही ट्वीस्ट चल रहा है बीते दिन शो में दिखाया गया था कि अस्पताल में एडमिट अबीर की हालत में थोड़ा सुधार आता है, जिससे अक्षरा और अभिनव की जान में जान आती है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में अभिनव पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है.

हर्षद चौपड़ा और प्रणाली राठौर स्टारर शो में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे है अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अबीर अस्पताल से घर आ जाएगा, जिसके बाद वह अभिमन्यु को फोन करने की सोचता है. लेकिन अक्षरा उसे फोन नहीं करने देती. इस दौरान अक्षु उसे पूछती है कि जब उसकी तबीयत खराब थी तो उसने पहले कभी क्यों नहीं बताया. अभिनव भी उससे कहता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था, जिसके बाद अबीर सॉरी भी कहता है. इसके बाद रात को अभिनव और अक्षरा सिर्फ अबीर के बारे में सोचते हैं.

आपको बता दें कि शो यही खत्म नहीं होता है शो में आएगा दिखाया जाएगा कि बिरला हाउस में अभिमन्यु और आरोही की शादी की बात चलती है और मंजरी शेफाली की वजह से शादी की डेट को आगे खिसकाने की बात करती है. लेकिन शेफाली साफ कह देती है कि उसकी वजह से कुछ नहीं बदलेगा. वह भी अपने देवर की शादी में नाचना चाहती है. इस दौरान रूही कहती है कि वह शादी में अबीर को भी बुलाना चाहती है. इस बात पर मंजरी हैरान रह जाती है और वह बार-बार कोई न कोई बहाना बनाने लगती है. ताकि अक्षरा न आ पाए.

अबीर की रिपोर्ट लगेंगी अक्षरा के हाथ

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिनव अगले दिन अस्पताल में अबीर की रिपोर्ट लेने जाता है, जहां पर उसे अबीर की सीरियस कंडीशन के बारे में पता चलता है. डॉक्टर उसे बताते हैं कि अबीर को एक सीरियस बीमारी है. यह सुनकर वह टूट जाता है और अस्पताल में ही फूट-फूटकर रोने लगता है. इस दौरान अभिनव घर जाता है लेकिन वह किसी को कुछ नहीं बताता। लेकिन अक्षरा गाड़ी मे अबीर की रिपोर्ट्स देख लेती है.

 

अब्दु रोजिक-एमसी स्टैन की लड़ाई पर प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया मजेदार रिएक्शन

इन दिनों बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के बीच घर से बाहर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के बीच विवाद चल रहा है अब्दु ने एससी स्टैन को लेकर कई बातें कही है वहीं, एमसी स्टैन ने इऩ बातों को इग्नोर किया है लेकिन इनकी लड़ाई पर पहले शिव ठाकरे ने बयान तो, अब प्रियंका चाहर चौधरी ने अपना हैरान कर देने वाला बयान दिया है.

आपको बता दें, कि कुछ दिनों से एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक के बीच विवाद चल रहा है जिसकी वजह से मंडली टूटती नजर आ रही है साथ ही, इस दूसरे कंटेस्टेंट अपनी बात रखते नजर आ रहे है. ऐसे में एक इवेंट में प्रियंका चाहर चौधरी पहुंची थी जहां, मीडिया ने उन्हे घेर कर एमसी स्टैन और अब्दु की लड़ाई पर सवाल किया कि आप एमसी स्टेन  और अब्दू रोजिक की लड़ाई पर क्या कहना चाहती हैं? तो प्रियंका ने कहा कि अभी ठीक है न… मैं दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलूं. अब उनकी लड़ाई हो रही है और कल उनकी आपस में सहमति भी हो जाएगी. इसलिए ये सब उनकी बातें हैं और वही जानें.

प्रियंका का यह बयान सुनकर फैंस थोड़ा हैरान रह गए हैं. कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने सही कहा है. तो कुछ बोल रहे हैं कि अगर इतना ही है तो बिग बॉस में क्यों वह सबके मुद्दों में जाती थीं.

क्या नागिन 7 में नजर आएंगी प्रियंका

इवेंट में इसी बीच मीडिया ने उनसे और भी सवाल किए जिसमें मीडिया ने उनसे नागिन 7 के बारें में भी बात कि प्रियंका ने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इस पर पहले भी हल्ला मच चुका है अगर इस पर हल्ला पहले भी मचा था तो इस बारे में मुझे कुछ आइडिया नहीं है. हां, लेकिन मैं सामने वालों की तरफ से कुछ भी कंफर्म होने से पहले बोलना नहीं चाहती हूं जब ऐसा कुछ होगा, तो जरूर बोलूंगी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें