जानें क्या है सेक्स में और्गेज्म

सेक्स में और्गेज्म शब्द बार-बार सुनने को मिलता है. इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. कोई इसे चरमोत्कर्ष के नाम से जानता है, तो कोई चरम सुख के नाम से जानता. लेकिन सही मायने में ज्यादातर लोगों को और्गेज्म का सही मतलब नहीं पता है. सेक्स के पहले और्गेज्म के सही अर्थ की जानकारी रखना बहुत जरुरी है. इससे सेक्स का आनंद कई गुना बढ़ जाता है.

सेक्स के दौरान और्गेज्म यानी चरम सुख का अनुभव कई बार नहीं हो पाता है. जिससे सेक्स का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है. इस स्थिति से महिला पुरुष दोनों को गुजरना पड़ता है. इस लिए इसके बारे में सही जानकारी रखना जरुरी हो जाता है जिससे खुद व पार्टनर को चरम सुख का एहसास कराया जा सके.

फिमेल और्गेज्म –

महिलाओं में चरम सुख का अनुभव एक अद्भुत एहसास है. यह तब होता है जब महिला सेक्स के दौरान अपने चरम पर होती है. इस दौरान अंग के पास तरल श्राव होने के साथ-साथ मांसपेशियों और अंग के पास तेजी से संकुचन होता है. और्गेज्म का अनुभव होने के दौरान फीमेल अपने पार्टनर को तेजी से अपने आगोश में भींच लेती है, और उसके दिल की धड़कने बढ़ जाती हैं.

इस दौरान शरीर में तेजी से बदलाव होता है. अगर सेक्स के दौरान फोर प्ले या आफ्टर प्ले का इस्तेमाल किया जाए तो सेक्स के दौरान एक से अधिक बार और्गेज्म का अनुभव कर सकती हैं. क्यों की कभी कभी फिमेल में और्गेज्म होने के बाद भी स्खलन (Ejaculation) नहीं होता है. इस लिए महिलायें सेक्स के दौरान एक से अधिक बार और्गेज्म का अनुभव कर सकती हैं.

मेल और्गेज्म –

जिस तरह से महिलाओं को और्गेज्म का एहसास होता है उसी तरह पुरुषों में भी और्गेज्म का एहसास होना चाहिए. लेकिन पुरुष एक बार सेक्स में चरम सुख का एहसास पाने के बाद उसे दुबारा और्गेज्म पाने के लिए कुछ समय लगता है. क्यों की महिलाओं की अपेक्षा पुरुष के अंगों में तनाव लाने के लिए पहले और्गेज्म के बाद कुछ समय का अंतराल रखना पड़ता है.

पुरुष जब और्गेज्म की तरफ बढ़ रहा होता है तो इस दौरान अंग के साथ-साथ मूत्रमार्ग, गुदामार्ग, पैल्विक मांसपेशियों, व प्रोस्टेट ग्रंथि में संकुचन होता है. जिसके बाद ही पुरुष में वीर्यपात (Ejaculation) की स्थिति आता है .

महिला और पुरुष को सेक्स के दौरान चरम सुख तक पहुंचने के लिए कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए. जैसे की सेक्स के दौरान मूड को फ्रेस रखना चाहिए. साथ ही सेक्स के दौरान कुछ समय तक शरीर के नाजुक अंगों के साथ छेड़-छाड़ करना भी जरुरी है. इसके करने से चरम सुख को बढ़ाने वाले कई तरह के हार्मोन्स शरीर में निकल कर सक्रिय हो जातें हैं. यह हार्मोन्स शरीर की मांसपेशियों को उत्तेजित करने का काम करते हैं.

और्गेज्म सुख को पाने के लिए पुरुष को चाहिए की वह अपने पार्टनर के कान की लड़ियों, गर्दन, नितम्बों, उभारों वेजाइना, सहित नाजुक अंगों को प्यार से सहलाए.  सेक्सुअल इंटरकोर्स के पहले महिला को भी अपने पुरुष साथी के नाजुक अंगों के साथ खिलवाड़ करने में पीछे नहीं रहना चाहिए. अगर आप अपने पार्टनर के साथ ऐसा करतें है तो आप को चरम सुख पाने से कोई भी नहीं रोक सकता है.

मेरी गर्लफ्रेंड को ड्रग्स लेने की आदत है, क्या करूं?

सवाल

मैं 31 वर्षीय युवक हूं. कालेज टाइम में अफेयर हुआ जो 5 साल तक चला. फिर ब्रेकअप हो गया. जौब लगी तो वहां औफिस में साथ काम करने वाली लड़की से प्यार करने लगा लेकिन उस का पहले से बौयफ्रैंड था, इसलिए बात नहीं बनी.

घरवाले शादी के लिए जोर देने लगे तो कई लड़कियां देखने के बाद एक लड़की पसंद आ गई. हमारा रोका भी हो गया. लेकिन 2 दिनों बाद फोन पर उस ने मुझे बताया कि उसे ड्रग्स लेने की आदत है. और इतनी ज्यादा ऐडिक्ट कि अब छोड़ना भी चाहे तो छोड़ नहीं सकती. घरवालों को भी पता चल गया. रिश्ता टूट गया. मुझे अब ऐसा लग रहा है कि मेरी जिंदगी में किसी का प्यार है ही नहीं. दिल टूट गया है. लगता है सब खत्म हो गया. समझ नहीं आ रहा कैसे उबारूं अपनेआप को इस स्थिति से?

जवाब

अफसोस है कि आप के प्यार को कभी मंजिल नहीं मिल पाई और अब शादी होने से पहले रिश्ता टूटने से आप खुद को संभाल नहीं पा रहे, जबकि ऐसी परिस्थिति में खुद को पौजिटिव रखने की जरूरत है.

जो कुछ हुआ उसे अल्पकालिक मान कर चलें. कोई मेरा नहीं हो सकता. बस, यही मेरे लिए लास्ट लड़की थी, इस तरह की बातों को बिलकुल भी अपने मन के अंदर हावी न होने दें.

किसी और की गलती के कारण खुद को तकलीफ न दें. अगर आप अपने को प्यार करना छोड़ देंगे, तो भला दूसरा आप से प्यार कैसे करेगा.

किसी के साथ जीवनभर का सपना देखना और फिर उस को एक ही पल में खो देना दुखदायी होता है. ऐसे में तनहाई में हरगिज न रहें. अपनेआप को व्यस्त रखने के लिए दोस्तों से बात करें, अपनी रुचि की ऐक्टिविटी करें, अच्छी किताबें पढ़ें. दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करें.

अपने अंदर का आत्मविश्वास खोने न दें, सो, अपने यकीन को कायम रखें. जो हुआ सो हुआ, यह मान कर खुद को नकारात्मक होने से बचाएं. इस बात को सहजता से स्वीकार कर लें, वरना यह बात आप को दर्द देती रहेगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं रेलवे में नौकरी करना चाहता हूं, उचित सलाह दें?

सवाल-

मैं बीए सैकंड ईयर का छात्र हूं. 10वीं जमात में मेरे 70 फीसदी, 12वीं जमात में 80 फीसदी और बीए फर्स्ट ईयर में 51 फीसदी नंबर आए हैं. मैं रेलवे में नौकरी करना चाहता हूं. उचित सलाह दें?

जवाब-

आप की पढ़ाई का रिकौर्ड अच्छा है और यह रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका भी है. रेलवे की नौकरी वाले इश्तिहारों पर नजर रखें और अपनी पढ़ाई करते रहें.

बीए के साथसाथ आईटीआई भी कर लें, तो और अच्छा रहेगा. नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी.

 

मेरी शादी बेरोजगार लड़के से हो रही है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 23 साल की कुंआरी लड़की हूं. मेरे परिवार में दूर के रिश्ते का एक लड़का मु?ा से शादी करना चाहता है, पर वह अभी बेरोजगार है और मुझे नहीं लगता कि उस का काम करने का कोई इरादा है.

हालांकि इस सब के बावजूद मैं उसे पसंद करती हूं, पर उसे नौकरी या कोई कामधंधा करने के लिए मना नहीं पा रही हूं. मैं बड़ी अजीब सी समस्या से जूझ रही हूं. क्या करूं?

जवाब

यह चूंकि जिंदगीभर का सवाल है, इसलिए अक्ल और सब्र से काम लें. अगर उस लड़के का कोई कामधंधा या नौकरी करने का इरादा नहीं है, तो शादी के बाद आप को काफी परेशानियां उठानी पड़ेंगी.

अगर आप उसे वाकई इतना चाहती हैं कि उस के बगैर रहना मुमकिन न लग रहा हो, तो खुद कोई नौकरी या कामधंधा शुरू करिए, जिस से अपने जानू  और बाबू का पेट भर सकें.

दूर की रिश्तेदारी शादी में कोई अड़ंगा नहीं है, पर यह भी सोचें कि आशिक प्यार में क्याकुछ नहीं करगुजर जाते हैं और यह बंदा तो अपनी माशूका की जरा सी ख्वाहिश ही पूरी नहीं कर पा रहा है.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैं एक लड़के को पसंद करती हूं, उसे अपनी तरफ कैसे आकर्षित करूं?

सवाल

मेरी उम्र 24 साल है. औफिस में नईनई जौब लगी है. औफिस में एक लड़का है जो मुझे बहुत भा गया है. मुझे वह बहुत अट्रैक्ट करता है लेकिन मुझे पता नहीं कि वह सिंगल है या शादीशुदा. उस की कोई पहले से गर्लफ्रैंड तो नहीं क्योंकि औफिस में ऐसा कोई नहीं जिस से जानकारी हासिल कर सकूं. औफिस में मुझसे पहले आई 2-3 लड़कियों के साथ वह घूमताफिरता है. कुछ समझ नहीं आ रहा कि उसे अपनी तरफ कैसे आकर्षित करूं?

जवाब

आप को औफिस जौइन किए अभी थोड़ा ही वक्त हुआ है लेकिन जल्दी ही आप को उस लड़के के बारे में इधरउधर से पता चल ही जाएगा कि वह कैसा है, सिंगल है या शादीशुदा अथवा कहीं पहले से किसी लड़की के साथ इंगेज तो नहीं.

पहले से जानकारी लेना जरूरी है तभी उस की ओर कदम बढ़ाएं, वरना बेकार ही आप अपना वक्त बरबाद करेंगी. यह तो थी एक बात, दूसरी, यदि लड़का वाकई अच्छा है, आप के लायक है तो उसे अपनी ओर अट्रैक्ट करने में कोई हर्ज नहीं और यह काम आप कैसे कर सकती हैं, हम बताते हैं.

सब से पहले तो अपनी तरफ ध्यान दें. लड़के लड़कियों के कपड़े नोटिस करते हैं तो औफिस लेटैस्ट और स्मार्ट कपड़े पहन कर जाएं. यदि आप फिट हैं और अपनी फिगर को अच्छे से मैंटेन कर रखा है तो भी लड़के आप को नोटिस किए बिना नहीं रह पाते हैं. इसलिए आप अपने पूरे लुक्स पर ध्यान दें. अच्छा हेयरस्टाइल रखें, क्लीन फेस हो, अच्छे फुटवियर पहनें.

ऐसा नहीं कि लड़के सिर्फ खूबसूरती के दीवाने होते हैं. लड़की कितनी इंटैलिजैंट है, इस पर भी गौर करते हैं. इसलिए लड़के को इम्प्रैस करना है तो खुद पर भरोसा रखिए.

औफिस में सब से अच्छी तरह बात करें. चेहरे पर स्माइल रखें. हर लड़का एक चंचल और हंसमुख लड़की चाहता है, जिस के साथ वह खुश रह सके. यदि थोड़े टाइम बाद आप की उस लड़के से बातचीत शुरू हो जाए तो उस से मजेदार और हंसीमजाक वाली बातें करें. ऐसा करना आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ा सकता है. यदि आप दोनों एकदूसरे से बात करने में खुल जाते हैं तब आप उस की तारीफ कर सकती हैं.

उस के स्टैमिना और क्वालिटी को एडमायर करें. यदि वह जिम जाता है तो उस की बौडी की तारीफ करें. जब कोई लड़की किसी लड़के की बौडी की तारीफ करती है तो वह फूला नहीं समाता है. दोनों में कुछ कौमन इंटरैस्ट को ढूंढ़ें. यह आप को उस लड़के से बेहतर तरीके से कनैक्ट करने में मदद कर सकता है. उस से जब भी बात करें आंखों में आंखें डाल कर बात करें और खुल कर बात करें. इन सब बातों को अपना कर देखें, उम्मीद है कि आप अपने मिशन में कामयाब हो जाएंगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मैंने शादी से पहले सेक्स किया है, क्या मेरे पति को यह बात पता चल जाएगा?

सवाल

मैं 23 साल की हूं और शादी से पहले हमबिस्तरी कर चुकी हूं. मेरे प्रेमी ने मुझे छोड़ कर दूसरी लड़की से शादी कर ली है. मैं भी उसे भूल चुकी हूं. क्या शादी के बाद मेरे पति को मेरे पहले से हमबिस्तरी करने का पता चल जाएगा?

जवाब

आप बेझिझक शादी करें और अपने पति को प्रेमी के साथ बने संबंधों के बारे में भूल कर भी न बताएं. मर्द को प्यार करने वाली, घर संभालने वाली बीवी चाहिए होती है, उस का इतिहास नहीं.

ये भी पढ़ें- नानाजी की मौत से बहुत दुखी हूं, मैं क्या करूं?

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी फिजीकल ऐक्टिविटी ज्यादा नहीं है ऐसे में बहुत मोटी हो गई हूं, मैं क्या करूं?

सवाल

मेरी उम्र 25 वर्ष है. खानेपीने की जंकफूड का सेवन करना मेरी कमजोरी है. इसी का नतीजा है कि मैं बहुत मोटी हो गई हूं. मेरी फिजीकल ऐक्टिविटी ज्यादा नहीं है. घर पर ही रहती हूं. मेरा काम औनलाइन ही है, ऐक्सरसाइज करने में आलस करती हूं और खानेपीने पर कंट्रोल नहीं रख पाती. अपनी आदतों से खुद ही परेशान हो गई हूं. जिंदगी के प्रति उदासीन होती जा रही हूं. ऐसा लग रहा है मैं डिप्रैशन का शिकार हो रही हूं. कृपया मुझे इस स्थिति से उबारें.

जवाब

आप खुद मान रहीं हैं कि आप की आदतें गलत हैं फिर भी उन्हें दूर करने का प्रयास नहीं कर रहीं,
यह तो गलत है न. खानेपीने का शौकीन होना गलत बात नहीं लेकिन हर चीज की अति गलत होती है.
जंकफूड का ज्यादा सेवन, घर पर बैठे रहना, फिजिकल ऐक्सरसाइज न करना इन सब के कारण आप का मोटापा बढ़ा है.

उदास होने की जरूरत नहीं, अभी भी वक्त है. आप पहले की तरह पतली हो सकती हैं. ऐसा भी नहीं कि आप के पास वक्त नहीं. घर पर ही रहती हैं. आप अपनी सामान्य रूटीन लाइफ में कुछ परिवर्तन कर के अपना मोटापा कम कर सकती हैं, क्योंकि अभी तो आप की उम्र कम है, आगे चल कर यही मोटापा ब्लड प्रैशर, डायबिटीज, हाई कोलैस्ट्रौल व अन्य कई बीमारियों का कारण बन सकता है. रही बात ऐक्सरसाइज की तो वह तो करनी ही पड़ेगी, उस से आप बच नहीं सकतीं इसलिए आलस बिलकुल मत करें. एरोबिक्स क्लासेस जौइन कर सकतीं हैं. स्विमिंग, जौगिंग, साइक्ंिलग, स्किपिंग, पुशअप इन सब के बाद से शरीर से विभिन्न अंगों की चर्बी को कम किया जा सकता है.

दिन में 2 से 3 बार ग्रीन टी पिएं. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, 3 बड़े चम्मच नीबू का रस, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डाल कर हर रोज सुबह पिएं. रोटी कम सलाद ज्यादा खाएं. रोज 8 गिलास पानी जरूर पिएं. पानी गरम पिएंगी तो शरीर डिटौक्स होने लगेगा. इस में मैटाबोलिज्म बढ़ेगा और बौडी स्लिम होगी. इस के अलावा खाना थोड़ाथोड़ा कर के 4 बार खा सकती हैं. रात को खाना खाने के बाद थोड़ा टहल लें. इन सब बातों को फौलो करेंगी तो वह दिन दूर नहीं जब आप की एक बार फिर परफैक्ट बौडी होगी.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

पति मेरे साथ मारपीट व गालीगलौज करते हैं, कोई रास्ता सुझाएं?

सवाल
मैं विवाहित महिला हूं. 4 साल का बेटा है. पति सरकारी नौकरी करते हैं. समस्या यह है कि ससुराल वालों के कहने पर मेरे पति मेरे साथ मारपीट व गालीगलौज करते हैं और बातबात पर दूसरी शादी करने व तलाक देने की धमकी देते हैं. घरेलू हिंसा से परेशान हो कर मैं अपने बेटे के साथ मायके रहने चली गई. कुछ समय पहले मेरे पिता का देहांत हो गया तो मैं ससुराल वापस आ गई. लेकिन पति व ससुराल वालों का मेरे प्रति रवैया अभी भी वैसा का वैसा ही है. ससुर अकसर धमकी देते हैं कि उन की पहुंच ऊपर तक है. दरअसल, मेरी ननद पुलिस में दारोगा है, इसी बात का वे मुझ पर रोब जमाते रहते हैं. मैं बहत परेशान हूं. उचित सलाह दें.

जवाब
पहले आप अपने पति से अकेले में प्यार से बात करें और समझाने की कोशिश करें. फिर भी बात न बने तो आप अदालत में जज के समक्ष अपनी सुरक्षा के लिए बचावकारी आदेश ले सकती हैं.

पति या ससुराल पक्ष द्वारा पत्नी का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या किसी भी प्रकार का यौन शोषण किया जाना घरेलू हिंसा के अंतर्गत आता है और कोई भी पीड़ित महिला या उस का पड़ोसी या परिवार का कोई भी सदस्य अपने क्षेत्र के न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में शिकायत दर्ज करा कर बचावकारी आदेश हासिल कर सकता है. इस कानून का उल्लंघन होने की स्थिति में पीड़ित करने वाले को जेल के साथसाथ जुर्माना भी हो सकता है.

आप भी अपने साथ हो रहे अन्याय व प्रताड़ना के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के अंतगर्त ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करा कर न केवल ससुराल में रहने का अधिकार पा सकती हैं, बल्कि मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का मुआवजा की मांग भी कर सकती हैं.

आप की ससुराल वाले आप के अधिकारों की अनभिज्ञता के चलते आप के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर रहे हैं. जब आप उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी देंगी तो वे रास्ते पर आ जाएंगे.

मैं दो लड़को से प्यार करती हूं, समझ नहीं आ रहा किससे शादी करूं?

सवाल
मैं एक युवक से बहुत प्यार करती थी और वह भी मुझे उतना ही चाहता था. मगर किसी बात के कारण हमारी बात 2 साल नहीं हो पाई, लेकिन हम दोनों एकदूसरे को नहीं भूल पाए. एक अन्य युवक, जो 2 साल से मुझे प्यार करता है और मैं भी उसे मन ही मन चाहने लगी हूं. लेकिन उसे मैं अपने पहले प्यार की तरह नहीं चाहती हूं. मगर इस युवक से मेरे घर वाले शादी के लिए मान गए हैं. अब जब शादी होने वाली है तो पहले वाला युवक मेरी जिंदगी में दोबारा आ गया है. मैं उस से अब भी प्यार करती हूं और अब वह भी मुझ से शादी करने को कह रहा है. बताएं मैं क्या करूं?

जवाब

वास्तव में आप दोनों को ही धोखा दे रही हैं. जिन कारणों से आप का पहले युवक से मनमुटाव हुआ था और 2 साल तक बात नहीं हुई, क्या वे कारण दोबारा उत्पन्न नहीं होंगे? आप अपने पेरैंट्स से बात करें. यह गुड्डेगुड्डी का खेल तो है नहीं कि चलो वह नहीं, तो दूसरा फिट हो जाएगा. सोचसमझ कर ही निर्णय लें.

ये भी पढ़ें…

ये हैं 9 तरीके प्यार के मीठे मीठे पल के

सुखद दांपत्य जीवन का आधार सफल सैक्स ही है और सैक्स यानी सहवास की सफलता पतिपत्नी दोनों पर निर्भर करती है. विकासपुरी, दिल्ली की नेहा का मानना है कि सफल सहवास तभी मुमकिन है जब आप के पति या पार्टनर आप को और्गेज्म तक पहुंचाएं. सैक्सोलौजिस्ट डा. अशोक कहते हैं कि पतिपत्नी दोनों ही चरम सुख प्राप्त कर सकें, इस के लिए एकदूसरे के प्रति आकर्षण, प्राइवेसी और मानसिक तौर पर तैयार होना जरूरी है.

आइए, जानते हैं प्यार के मीठे पलों के लिए जरूरी कुछ टिप्स:

  1. एकदूसरे के प्रति आकर्षण

पतिपत्नी का एकदूसरे के प्रति आकर्षण ही कामोत्तेजना पैदा करता है, क्योंकि आकर्षण ही सहवास के लिए दोनों में उत्तेजना पैदा कर शरीर में स्थित सैक्स ग्रंथियों में हारमोंस के स्राव का कारण बनता है.

डा. अशोक के मुताबिक किसी महिला के शरीर से अंडाणु निकाल दिए जाएं तो उस का आकर्षण पुरुष के प्रति लगभग समाप्त हो जाता है. इसी तरह अगर पुरुष के ब्रेन के नीचे की रस प्रवाहिका ग्रंथि निकाल दी जाए तो उस के अंडकोश सूख जाते हैं. सहवास करने की इच्छा के लिए सभी यौन ग्रंथियों की सक्रियता के साथसाथ आकर्षण बेहद जरूरी है.

डा. अशोक के मुताबिक, कई स्त्रीपुरुषों में एकदूसरे के प्रति आकर्षण का अभाव होता है, तो कोईकोई पुरुष हर बार नई स्त्री के साथ सहवास करना चाहता है. उस के लिए उम्र, रंगरूप कोई माने नहीं रखता. वह बस सहवास को प्राथमिकता देता है. पतिपत्नी के बीच सैक्स सफलता की कमी ही उन की सैक्स लाइफ को कष्टमय बना देती है.

  1. बैडरूम को सैक्सी लुक दें

सैक्सी मूड बनाने के लिए बैडरूम का सैक्सी लुक होना जरूरी है. बैडरूम में फूलों वाली बैडशीट बिछाएं, साटन के परदे लगाएं और उसे रंगीन गुलाबों से सजाएं और उस में कैंडल्स जलाएं. ऐसा माहौल आप को केवल रोमांटिक ही नहीं बनाएगा, बल्कि सैक्सुअल ऐनर्जी को बढ़ाने में मददगार होगा.

  1. खुशबू से महकाएं तन

परफ्यूम की खुशबू सहवास क्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है. खुशबू से महकता हुआ स्त्रीपुरुष का शरीर सैक्स इच्छा को तीव्र ही नहीं करता, बल्कि कामोत्तेजना को भी बढ़ाता है. भावनात्मक रूप से भी पतिपत्नी एकदूसरे के नजदीक आते हैं. इस से सैक्स लाइफ आनंदमयी बन जाती है.

  1. पहनें सैक्सी वस्त्र

सहवास को खास बनाने में सैक्सी वस्त्र अहम भूमिका निभाते हैं. पति को सरप्राइज देने के लिए सैक्सी इनरवियर पहनें. नाइटी भी रैड, गुलाबी, नीले रंग की चुनें. कामोत्तेजना बढ़ाने में सैक्सी वस्त्रों की अपनी अलग ही भूमिका होती है. ऐसा होने से पतिपत्नी दोनों ही चरम सुख को प्राप्त कर सकते हैं.

  1. आलिंगन भी अहम

विवाह के बाद तनमन दोनों ही मिलते हैं. यही शारीरिक स्पर्श रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है. कभीकभी काम की अधिकता की वजह से पतिपत्नी आलिंगन, चुंबन और सहवास करने का समय ही नहीं निकाल पाते हैं. सहवास के समय आलिंगन, स्पर्श, चुंबन को महसूस कर सफल सैक्स को अंजाम दिया जा सकता है.

  1. भावनात्मक भी रहें

अकसर सैक्स क्रिया से पूर्व सुखद वातावरण बिना बनाए ही पति पत्नी से संबंध बनाने की चेष्टा करते हैं. जबकि भावनात्मक पहलू को सैक्स के दौरान और बाद में भी समझना चाहिए. पति पत्नी की आंखों में शर्म, प्यार और शब्दों में भावनात्मक प्यार ही चाहता है, तो पत्नी भी चाहती है कि पति उस के काम की प्रशंसा और सौंदर्य की सराहना करे. इस के साथसाथ दोनों एकदूसरे के यौन संबंधी स्वभाव की भिन्नता को जानते हुए भी एकदूसरे को कौपरेट करें.

  1. जल्दबाजी ठीक नहीं

डा. अशोक के मुताबिक महिलाओं में सहवास संतुष्टि को ले कर 3 प्रकार की विभिन्नताएं पाई जाती हैं:

जल्दी संतुष्ट होने वाली.

थोड़ी देर में संतुष्ट होने वाली.

देर से संतुष्ट होने वाली.

कई पति पत्नी को पूर्णरूप से सैक्स के लिए तैयार न कर के जल्दबाजी में सहवास करते हैं. जबकि उन्हें अपनी पत्नी को उस की मनोवृत्ति के अनुसार सैक्स में संतुष्ट करना चाहिए. पत्नी यदि विभिन्न रतिक्रियाओं से संतुष्ट होने वाली हो तो पति को उस पर भी ध्यान देना चाहिए.

  1. सहवास से पहले

इस के अलावा सहवास से पहले स्पर्श, आलिंगन, चुंबन, मर्दन आदि कामक्रीडाओं से उत्तेजना को चरम सीमा पर पहुंचा कर ही सहवास करना चाहिए. पूर्ण संतुष्टि के लिए पतिपत्नी को लज्जा, भय, संकोच, अशांति को त्याग कर कामक्रीडा को अंजाम देना चाहिए.

  1. तनाव न करें

सैक्स का मनमस्तिष्क से संबंध होता है. यदि मन में भय, चिंता, लोकलाज का भय हो तो कई बार प्रथम सहवास में पुरुष शीघ्रपतन का शिकार बन जाता है और थकान व तनाव की स्थिति में पतिपत्नी दोनों ही सफल सहवास करने और सैक्स का आनंद उठाने से वंचित रह जाते हैं. दांपत्य जीवन में सैक्स सुख सही तालमेल और प्रसन्न रहने से ही प्राप्त होता है.

मेरे पति ‘मम्माज बॉय’ हैं, मैं क्या करूं?

सवाल
28 वर्षीय महिला हूं. पिछले साल ही शादी हुई थी. शादी के बाद ससुराल आई तो 2-3 दिन में ही समझ गई कि पति ‘मम्माज बौय’ हैं. वे अपनी मां से पूछ कर ही कोई काम करते हैं और मेरी एक भी बात नहीं मानते. खाने से ले कर परदे के रंग तक का चयन मेरी सास ही करती हैं और मेरी बातों को जरा भी अहमियत नहीं देतीं. इस से मैं काफी तनाव में रहती हूं. सम झ नहीं आ रहा क्या करूं?
जवाब
अभी आप की नईनई शादी हुई है. आप के पति सम झदार हैं और इसीलिए वे नहीं चाहते होंगे कि अचानक मां को नजरअंदाज कर आप की बातों को उन के सामने ज्यादा तवज्जो दें. इस से घर में अनावश्यक ही तनाव भरा माहौल हो जाएगा.
आप को धीरेधीरे समय के साथ घर में अपनी जगह बनानी चाहिए. बेहतर होगा कि आप अपनी सास को सास नहीं मां सम झें. उन के साथ खाली वक्त में साथ बैठें, टीवी देखें, शौपिंग करने जाएं, उन की पसंद की ड्रैस खरीद कर उन्हें दें. घर के कामकाज में उन की सहायता करें.
जब आप की सास को यह यकीन हो जाएगा कि अब आप अच्छी तरह से गृहस्थी संभाल सकती हैं, तो धीरेधीरे वे आप को पूरी जिम्मेदारी सौंप देंगी.

 

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें