YRRKH: अबीर की खातिर सब कुछ कुर्बान करेगा अभिमन्यु, शादी को लेकर लेगा ये फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है(yeh Rishta kya kehlata hai) की कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है शो में मेकर्स नया मोड़ लेकर आए है. शो में अबतक की कहानी अबीर के आस-पास घूम रही है. अभिमन्यु को अबीर का सारा सच पता चल गया है जिसके बाद अभिमन्यु अपनी शादी को लेकर बड़ा फैसला लेते नजर आएंगे. जी हां, प्रणाली राठौर(Pranali rathod) औऱ हर्षद चौपड़ा (Harshad chopda) स्टारर इस सीरियल को मेकर्स मजेदार बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरफ अक्षरा और अभिनव भी चिंता में ही है. बीते एपिसोड में अभिमन्यु अक्षरा और अबीर को यूएस जाने से रोक लेता है. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में वह अपने घरवालों को एक नया फैसला सुनाता हुआ नजर आएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ Kanhaiya ♡ (@abhiraforevar____)

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु अबीर के लिए आरोही को भी थोड़े दिनों के लिए साइड करने का फैसला लेगा. वह मंजरी को बताता है कि जब तक अबीर की सर्जरी नहीं हो जाती, तब तक वह इस शादी को नहीं करेगा. अभिमन्यु कहता है, ‘उसके लिए अबीर से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है.’ इस दौरान मंजरी अपने बेटे को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अभि कुछ नहीं सुनता. इस वजह से घर के सभी लोग चिंता में आ जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasleen (@abhira_forever_fp)

उसका बेटा उससे दूर है. अभिनव की बातें सुनकर अक्षरा भी काफी परेशान हो जाती है. दूसरी तरफ रात भर अभिमन्यु भी रो-रोकर निकालता है. हालांकि, अगले दिन अभिमन्यु अबीर का बेसब्री से अस्पताल में इंतजार करता है और थोड़ी देर बात ही वह अपने बेटे का इलाज शुरू करता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखने के लिए मिलेगा कि मुस्कान और कायरव की लव स्टोरी भी धीरे-धीरे शुरू हो रही है. वहीं, अस्पताल में अभिमन्यु अभिनव को इग्नोर कर देता है. अभिनव उससे बात करना चाहता है. इस वजह से अस्पताल के बाहर दोनों के बीच बहस भी होती है. लेकिन अभिमन्यु का गुस्सा फूट पड़ता है.

YRKKH: गणगौर पूजा में होगा बड़ा ड्रामा, आरोही के सामने खुलेगा अबीर का राज

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है(yeh rishta kya kehlata hai) इन दिनों काफी चर्चा में चल रहा है शो में आने वाले ट्विस्ट शो को बेहतर बना रहे है इऩ दिनों शो में गणगौर की पूजा का ट्रेक चल रहा है जिस दौरान खूब सारे तमाशे देखने को मिल रहे है बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि बिरला औऱ गोनयका परिवार के लोग एक साथ पूजा करने के लिए तैयार हो जाते है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में कहानी में नया मोड़ आने वाला है. घाट पर अबीर का सच खुल जाएगा. जिसमें बाद आऱोही एक बड़ा कदम उठाएगी. आगे बताते है कि क्या होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABHIRA ❤ (@abhiralove_19)

प्रणाली राठौर(Pranali Rathod) और हर्षद चौपड़ा(Harshad chopda) स्टारर शो इन दिनों अलग ही ट्रेक पर चल रहा है शो में देखने को मिलेगा कि अक्षरा की डिलीवरी करने वाला डॉक्टर भी उस घाट पर पहुंच जाता है जहां पर बिरला और गोयनका परिवार मिलकर गणगौर की पूजा करते है, लेकिन ट्वीस्ट की बात ये है कि डॉक्टर घाट पर अक्षरा और अभिनव को देख लेंगे और उनसे मिलने पहुंच जाएंगे. इस दौरान ड़ॉक्टर दोनो से कहेंगे कि वह उन दोनो को डॉक्टर अभिमन्यु और आरोही से मिलवाने चाहते है, हालांकि अक्षरा ऐसा करने से मना कर देगी और डॉक्टर के सामने हाथ जोड़कर कहेगी कि वह भी ऐसा न करें.

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आरोही के जरिए आएगा. अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा और अभिनव बात करते हैं कि कही किसी को पता न चल जाए कि अबीर अभिमन्यु का बेटा है. वह दोनों डॉक्टर को देखकर डर जाते हैं और दोनों की यही बातें आरोही सुन लेती है. लेकिन वह इस बारे में अक्षु और अभिनव को पता नहीं चलने देती. दूसरी तरफ, घाट पर अबीर पहुंच जाता है, जो पहले कायरव की खूब डांट खाता है और फिर अपनी मां से भी घाट पर आने के लिए सॉरी कहता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABHIRA ❤ (@abhiralove_19)

घाट से गायब हो जाएगी आरोही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे देखने के लिए मिलेगा कि आरोही को जैसे ही पता चलता है कि अबीर अभिमन्यु का बेटा है तो वह सदमे में चली जाती है और वह बिना किसी को कुछ कहे घाट से निकल जाती है. यह बात मंजरी को पता चल जाती है कि आरोही यहां पर नहीं है, जिसके बाद वह सबको बताती है और फिर सभी लोग आरोही को तलाश करने की कोशिश करते हैं. आरोही रोते हुए सीधा घर जाती है और वह अक्षरा और अभिमन्यु के बारे में सोचने लगती है. हालांकि, अब सवाल है कि क्या आरोही अभिमन्यु को सब सच बताएगी या नहीं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें