YRKKH: अबीर को अभि से दूर करने के लिए कानूनी धमकी देगी अक्षु

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों काफी फैमली ड्रामा देखने को मिल रहा है शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे है जिसकी वजह से दर्शकों को ये शो काफी पसंद आ रहा है शो की टीआरपी भी अच्छी चल रही है. प्रणाली राठौर और हर्षद चौपड़ा स्टारर शो में बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिमन्यु को अबीर के बर्थडे के बारे में पता चलता है और फिर वह रातभर बर्थडे की तैयारी करता है. वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु का सामना अक्षरा और अभिनव से होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ♡ Kanhaiya ♡ (@abhiraforevar____)

अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि गोयनका हाउस में सारी पार्टी की तैयारी हो चुकी है और रुही अबीर को कमरे से बुलाने जाती है, लेकिन अबीर को पहले ही अभिमन्यु लेकर चला जाता है. इस दौरान वह अपने बेटे के साथ खूब मस्ती करता है. अभिमन्यु अबीर जमकर डांस करते हैं और फिर अभि अपने बेटे को छह गिफ्ट देता है.

कहानी में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिनव उस जगह पर पहुंच जाएगा, जहां अभिमन्यु अबीर के होगा.  इस दौरान अभिनव का गुस्सा अभि पर फट पड़ेगा. अभिमन्यु अभिनव से कहता है कि आप ज्यादा अच्छे इंसान नहीं हैं. तब अभिनव उसे कहता है, ‘हां, मैं बहुत खराब इंसान हूं तभी तो एक अंजान लड़की का सहारा बना. किसी और के बच्चे को अपना नाम दिया। एक तूफानी रात में प्रेग्नेंट लड़की को अपनी पीठ पर लेकर गया.’ इस दौरान अभिनव हर पुरानी बात को याद करता है, जिससे अभि का मुंह बंद हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 💞Sirat💞 (@abira_kaira05)

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिमन्यु और अभिनव की सारी बातें अक्षरा सुन लेती है और फिर वह अभि पर भड़कती है. वह साफ-साफ कहती है, ‘अगर अब से तुम मेरे बेटे को ऐसे लेकर आए, तो तुम्हें सीधा लीगल तरीके से जवाब देना होगा.’ इसके बाद अक्षरा अबीर के साथ चलती जाती है, लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आएगा. अक्षरा अबीर को अभिमन्यु से दूर ले जाने के लिए कैंप जाने का फैसला लेगी.

YRKKH: शो में आया पांच साल का लीप, दिखाई #abhira के बेटे की पहली झलक

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर सीरियल की कहानी में एक बार फिर लीप आने वाला है, जिस वजह अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगी पूरी तरह पलट जाएगी. इतना ही नहीं, अब कहानी में जल्द ही अक्षरा और अरोही के बच्चों की भी एंट्री होने वाली है. इसी वजह से इस सीरियल में खूब सारे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि आरोही नील के जाने के बाद अकेला महसूस करती है और इसी वजह से पूरा परिवार उसे संभालने की कोशिश करता है. वहीं, अक्षरा भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं, इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में भी खूब सारा ड्रामा और सात महीने का जबरदस्त लीप दिखाया जाएगा.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास होगा. सीरियल में जल्द ही एक लंबा लीप आने वाला है और इसकी एक झलक अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगी. लेकिन इससे पहले अभिमन्यु का गुस्सा अभिनव पर निकलेगा. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को बैक कॉल करता है लेकिन फोन अभिनव उठाता है, जिस वजह से अभी का सारा गुस्सा अभिनव पर निकल जाता है. वह साफ कहता है कि वो अक्षु और अपने बच्चे के बारे में बात नहीं करना चाहता. अभिमन्यु की ये बात अक्षरा भी सुन लेती है, जिस वजह से वह काफी उदास हो जाती है.

बता दें कि, इस सीरियल के आज के एपिसोड में अभिमन्यु और अभिनव की बातचीत के बाद के सीन काफी ज्यादा स्पेशल हैं. अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा फोन करके अपने बडे़ पापा को अपनी दूसरी शादी की जानकारी देगी, जिसके बाद कहानी को सात महीने आगे बढ़ाया जाएगा. इन सात महीनों में अक्षरा और आरोही अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करती दिखाई देंगी. सीरियल में कई ऐसे सीन्स होंगे, जिसमें दोनों अपने इन दिनों को यादों के रूप में कैप्चर करेगी, जो काफी मजेदार है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें