⚲

शाहरुख, सलमान को टक्कर देते है टीवी के पार्थ, शाहीर जैसे स्मार्ट एक्टर्स

फिल्मी सितारों के चर्चे तो हर जगह होते हैं टीवी से लेकर रिएलटी शो तक लोग फिल्मी हीरों की तारीफ करते नहीं थकते हैं. लोगों में फिल्मस्टार्स को लेकर एक अलग ही क्रेज नजर आता है. लेकिन इनके अलावा कुछ टीवी स्टार्स ऐसे भी हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं और एक्टिंग में सल्लू भाई यानि सलमान, किंग खान यानि शाहरुख से कम नहीं है.

उनकी पौपुलेरिटी भी किसी हीरो से कम नहीं है. उनके चर्चे मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक  होती रहती है.  ऐसे कई टीवी स्टार्स हैं जो अपनी स्मार्टनेस और अच्छी एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों दिमाग में छा गए हैं और आज इन्हें  टीवी स्क्रीन पर देखने का इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो फिल्म एक्टर को भी टक्कर देते हैं . उनके होने से टीवी इंडस्ट्री एक अलग ही मुकाम पर है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पार्थ समथान का आता है.

गुड लुकिंग पार्थ समथान

पार्थ समथान टीवी की दुनिया का एक ऐसा नाम है जो अपनी स्मार्टनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. वे एक ऐसे एक्टर हैं जो फिल्मी सितारों को भी अपनी एक्टिंग के जरिए टक्कर देते हैं . इनको पार्थ लघाटे के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत गुमराह सीरियल से की थी. जिसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया और उसके बाद कसौटी जिंदगी सीरियल में अनुराग बसु के कैरेक्टर में नजर आएं

पार्थ जितना अपनी एक्टिंग को लेकर फेमस हुए उतना ही अपनी स्मार्टनेस को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. पार्थ कि फैनफलोइंग भी अच्छी है. उनके अफेयर्स के चर्चे भी खूब रहे. जी हां, बौलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पार्थ समथान की अफेयर्स के चर्चे भी खूब हुए हैं. स्ट्रगल के दिनों में दोनों एक दूसरे के करीब आए थे. अच्छे दोस्त बनें,  इनका अफेयर 3 सालों तक चला. इसके बाद दोनों अलग हो गए. इसके अलावा भी पार्थ का नाम अरिहा अग्रवाल, नीति टेलर, स्कारलेट रोज, एरिका फर्नांडिस के साथ भी जुड़ चुका है.

 शहीर शेख

शहीर शेख एक एक्टर और मौडल हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं. उनकी दमदार एक्टिंग महाभारत सीरियल में देखने को भी मिली. शहीर शेख  टीवी इंडस्ट्री के काफी पौपुलर एक्टर हैं . जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी डेटिंग को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे. शेख ने रुचिका कपूर से साल 2020 में कोर्ट मैरिज की. रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव हेड हैं.

शेख ने अपनी टेलिविज़न करियर की शुरुआत ‘क्या मस्त है लाइफ‘ नामक शो के साथ किया. शाहीर शेख अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर है. शहीर शेख की खास बात ये है कि वे एक्टर बनने से पहले एक वकील हुआ करते थे. हाल में वे स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के‘ में अबीर का किरदार निभा रहे हैं . शहीर शेख टीवी के हैंडसम हंक बौय है. शहीर को टीवी में पहचान शो नव्या से मिली थी. शहीर की पर्दे पर हिना खान के साथ जोड़ी काफी फेमस हुई. गाना ‘बारिश बन जाना‘ में दोनों को एकसाथ काफी पसंद किया गया था. शहीर शेख इंडियन शो ही नहीं, इंडोनेशियन शो भी कर चुके है.

शहीर के पास लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन है. शहीर की गाड़ियों के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, स्कोडा और मर्सिडीज बेंज शामिल है. शर शेख को लेकर यह भी रिपोर्ट है कि उनकी खुद की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है. इस कंपनी से शहीर तगड़ी कमाई करते हैं.

 धीरज धूपर

धीरज धूपर ने कई सीरियल में काम किया है. धीरज दिल्ली में ही जन्मे हैं . धीरज धूपर ‘ससुराल सिमर का‘ सीरियल से फेमस हुए.  इसके बाद उनकी एक्टिंग का हुनर ‘कुंडली भाग्य‘ में देखने को मिली. धीरज ने कलर्स टीवी से कैरियर की शुरुआत की. धीरज धूपर ने विन्नी अरोड़ा से शादी की है और उनका एक बेटा है जिसका नाम माहिर है. धीरज अपनी एक्टिंग से कई बड़े फिल्म स्टार को टक्कर देते दिखते हैं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. एक्टर धीरज धूपर अपने स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में है उनकी फैनफोलोइंग भी अच्छी है.

मोहसिन खान

मोहसिन खान एक इंडियन टीवी के एक्टर है, जो इस लिस्ट में शामिल है कि वे फिल्मी एक्टर को एक्टिंग में टक्कर देने में एक्सपर्ट है. ये पेशे से एक डायरेक्टर भी हैं . इन्होंने स्टार प्लस के निशा और उसके कजन से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद यह लाइफओके के ‘ड्रीम गर्ल‘ और स्टार प्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में भी एक्टिंग कर चुके हैं.

शुरु में एक्टर का नाम वसीम रखा गया था, पर इनके पिता ने इनके नाम को बदल कर मोहसीन खान कर दिया. इनका गुजरात से गहरा नाता है. इनका जन्म गुजरात में हुआ था. इनकी एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था. मोहसिन खान का स्टाइल और फैशन काफी चर्चा में रहता है वे हमेशा ट्रेंडी रहना पसंद करते है. इनका यही अंदाज में लोगों को खूब पसंद आता है. इनका नाम ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रैस शिवांगी जोशी के साथ जुड़ चुका है 

‘जमाई राजा’ फेम Ravi Dubey ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, सामने आई ये वजह

टीवी एक्टर रवि दुबे इन सुर्खियों में छाए हुए है. वे जमाई राजा’ के दूसरे सीजन के जरिए भी फैंस का दिल जितने में कामयाब रहे. हाल ही में  जमाई 2.0 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर हुआ. इस वेब शो में रवि दुबे और निया शर्मा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आया.

मिली जानकारी के अनुसार रवि दुबे ने घोषणा की है कि वो अब अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर रहे हैं. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को बताया है कि  अगले कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

 

ये भी पढ़ें- Holi Special: Nikki Tamboli ने जान कुमार सानू के गालों पर लगाया रंग, कहा ‘तेरी बाहों में मेरा जहान’

बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ समय बिताने चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ब्रेक लिया है. रिपोर्ट के अनुसार एक्टर पढ़ने के लिए भी टाइम निकालना चाहते हैं क्योंकि उनके पास एक फुल पैक शेड्यूल है. एक्टर ने बैक-टू-बैक अपने प्रोजेक्ट‍्स के लिए शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने ब्रेक भी नहीं लिया. कभी-कभी उन्होंने रात भर भी शूटिंग की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

 

ये भी पढ़ें- Holi Special: वनराज को सबसे पहले रंग लगाने के लिए काव्या चलेगी नयी चाल तो क्या करेगी Anupamaa

आपको बता दें कि रवि दुबे और निया शर्मा की जोड़ी टेलीविजन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. हालांकि ये भी खबर आ रही थी कि शो के सेट पर दोनों के बीच अनबन भी हुई थी पर अब उनके बीच सब ठीक है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें