⚲

प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं Deepika Padukone, पति रणवीर सिंह के साथ शेयर कीं फोटो

बौलीवुड के फेवरेट और मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाले बेबी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थीं. जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था, लेकिन अब एक्ट्रेस पहली बार बेबी बंप के साथ बाहर स्पॉट हुई. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Butterscotch Busy (@butterscotchbusy)


आपको बता दें कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. दोनों ही पेरेंट्स बनने के पीरियड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. एक्ट्रेस इसी साल सितंबर में अपने बेबी का वेलकम करेंगी. जिसकी वजह से वे इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में बनी हुई है लेकिन हाल में दीपिका और रणवीर वेकेशन पर निकले है, जिन्हें मीडिया ने स्पॉट किया और दीपिका को बेबी बंप के साथ कैमरे में कैप्चर किया. ये फोटो देख फैंस खुश हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ दीपिका पादुकोण की फोटो खूब वायरल हो रही है फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है. जो देख रहा है हैरानी के साथ साथ खुश भी है. वीडियो में दीपिका पादुकोण स्टेयर से नीचें उतरती हुई नजर आ रही है. बता दें कि इस फोटो में एक्ट्रेस ने ऑवर साइज टीशर्ट और डेनिम पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपना कूल लुक बालों का बन और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया है. इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. दीपिका के पीछे ही व्हाइट आउटफिट में रणवीर सिंह भी हैं, जिन्होंने अपना चेहरा नीचे कर रखा है. बता दें कि अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि ये फोटो किस जगह की है, लेकिन फैंस दीपिका की इस फोटो पर खूब प्यार लूटा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में दिखेंगे. इस फिल्म के कुछ पोस्टर दीपिका और रणवीर ने शेयर भी किए हैं. इस बार फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के अलावा और भी कई एक्टर्स होने वाले हैं. ये तमाम सेलेब्स इस एक्शन फिल्म में अलगअलग रोल निभाएंगे हैं.

कुमकुम भाग्य के इस एक्टर ने लिया तलाक, 2 साल पहले हुई थी शादी

टीवी शो कुमकुम भाग्या तो सभी घरो में मशूहर है. जिसके एक्टर अभिषेक मलिक भी काफी जाने माने एक्टर है. वे अपने करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है उनकी शादी आज से 2 साल पहले हुई थी. लेकिन अब खबर है कि उनकी पर्सनल लाइफ में दरार आ गई है और उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Malik (@abhishek__malik)


जी हां, अभिषेक मलिक ने अपनी पत्नी सुहानी चौधरी से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं. अभिषेक और सुहानी ने आपसी सहमति से अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है और दोनों अब जल्द ही तलाक लेंगे. कपल ने तलाक की कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया है. दोनों ने ये फैसला दोनों के बीच चल रहे विवाद की वजह से लिया है. इस बात की जानकारी अभिषेक मलिक ने फैंस के सामने आकर बताई है. इस खबर ने अभिषेक के फैंस को हैरान कर दिया है.

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अभिषेक मलिक ने एक इंटरव्यू दिया है और इस इंटरव्यू में एक्टर ने अपने और सुहानी के अलग होने की बात कहीं है. एक्टर ने कहा, ‘हां, ये बाद एकदम सच है कि मैं और सुहानी ने अलग होने का फैसला ले लिया है और अब हम अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ेंगे. हम दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में कंपैटिबिलिटी और समझ जैसी कुछ चीजों में परेशानियों का सामना किया है. हम दोनों ने एक दूसरे के लिए कोई बुरी भावनाएं नहीं हैं. हम सिर्फ एक दूसरे का अच्छा ही सोचते हैं और दुआ करते हैं कि सब अच्छा हो.

सुहानी चौधरी ने भी अभिषेक मलिक से अलग होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा, ‘हमारे बीच काफी ज्यादा दिक्कते हैं और ये हमने तब महसूस किया जब हम दोनों ने साथ रहना शुरू किया. इस बात की कोई शिकायत या कोई पछतावा नहीं है. हमें एहसास हुआ है कि हम दोनों को अपनी जिदंगी में आगे बढ़ना चाहिए. अलग होना शायद हम दोनों के लिए सही फैसला है. मैं सिर्फ अभिषेक के अच्छे फ्यूचर की कामना करती हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Malik (@abhishek__malik)


बता दें कि अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी की मैरिड लाइफ ज्यादा लंबी नहीं चली. दोनों ने डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद ही शादी करने का फैसला लिया था. कपल ने साल 2021 के अक्टूबर महीने में धूमधाम से शादी रचाई थी. हालांकि, दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ों के बाद ये रिश्ता खत्म हो गया.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें